कानपुर पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से पकड़ा सोनू सरदार को
*एन्टी क्राइम टाइम्स*
*अंतरराष्ट्रीय सट्टा संचालक(मास्टर माइंड) सोनू सरदार गिरफ्तार*
*कानपुर पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से पकड़ा सोनू सरदार को*
*कानपुर* आईपीएल मैच शुरू होते ही सट्टे का अवैध कारोबार से करोड़ों रुपये रोज़ सटोटिये कमाने में लग गए।नई-नई तकनीक से सट्टे का संचालन शुरू हो गया।इंटरनेट के माध्यम से कानपुर व पूरे देश मे सट्टे ने अपनी जड़ें मजबूत जमा ली।कानपुर पुलिस लगातार सटोरियों को पकड़ के लाखों रुपये भी बरामद किए लेकिन कानपुर का रहने वाला सोनू सरदार ने सट्टा जगत का बादशाह बन गया।कानपुर पुलिस को सोनू सरदार की काफ़ी समय से तलाश थी किन्तु वो पुलिस के हाथ नही लग रहा था। कानपुर के अलावा देश के कई अन्य बड़े शहरो से सोनू सट्टे के अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था और इन शहरो में आलीशान ज़िन्दगी जी रहा था, हर बड़े शहर में इनकी सम्पति व लग्ज़री गाड़िया मौजूद हैं। *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक* व *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर* द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जिसमे *पुलिस अधीक्षक दक्षिण दीपक भूकर* व *पुलिस अधीक्षक पश्चिम डॉ अनिल कुमार* के कुशल नेतृत्व में आईपीएल मैच में सट्टा ख़िलवाने वाले कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिसमें बेदी सरदार के साथ 6 अभियुक्तों व दिनांक 8-10-2020 लकी गम्भीर के व 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 94 लाख रुपये व 35 लाख रुपये बरामद किया था जिसमे विवेचना में मास्टर माइंड सोनू सरदार व रिंकू तिर्वा का नाम प्रकाश में आया। कानपुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक फ़ज़लगंज अमित कुमार तोमर अथवा प्रभारी निरीक्षक काकादेव रण बहादुर सिंह के नैतृत्व में टीमे गठित की गई थी ।
जिससे विभिन्न क्रिकेट एप/वेबसाइटों से आई डी पासवर्ड जनरेट कर आईपीएल में सट्टा लगवाने व लगाने वाले मास्टर माइंड सोनू सरदार को जयपुर से कल शाम को गिरफ्तार करने में कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली साथ ही कानपुर से श्यामविला अपार्टमेंट पाण्डुनगर थाना काकादेव अंतर्गत अभियुक्त रंजीत सिंह उर्फ रिंकू सिंह को गिरफ्तार किया।पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 2 अदद लैपटॉप,5 अदद एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए *पुलिस अधीक्षक साउथ श्री दीपक भूकर* व *पुलिस अधीक्षक पश्चिम डॉ अनिल कुमार* ने संयुक्त वार्ता में बताया अभियुक्तों से बरामद मोबाइल,लैपटॉप से जानकारी प्राप्त करके आगे की करवाई की जाएगी क्योंकि सोनू सरदार के संबंध कई राजनीतिक लोगो से होने की आसंका है।इस मे जो भी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
संवाददाता
दानिश खान की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home