Thursday, April 23, 2020

दिल्ली में भी शुरू हुआ पत्रकारों के लिये कोरोना टेस्ट



दिल्ली  में भी शुरू हुआ पत्रकारों के लिये कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली-राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है अब इस वायरस की जद में पत्रकार भी आने लगे हैं इसको देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर राजधानी में पत्रकारों का कोविड-19 टेस्ट शुरू हो गया है, जो दिल्ली के पटेल नगर में गैलेक्सी होटल में किया जा रहा है

पत्रकारों का दिल्ली में कोरोना की जांच फ्री की जा रही है ध्यान रहे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की घोषणा की थी

मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि “पत्रकार अपनी जान जोखिम डालकर फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं दूसरे राज्यों में पत्रकारों का कोरोना टेस्ट कराने पर कई पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इसलिए दिल्ली सरकार ने ये फैसला किया है कि बुधवार से दिल्ली के सभी पत्रकारों कोरोना जांच फ्री में शुरू की जाएगी।


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home