Thursday, August 27, 2020

दिल्ली - NEET-JEE परीक्षा पर शिक्षा मंत्री का बयान,मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का बयान

दिल्ली - NEET-JEE परीक्षा पर शिक्षा मंत्री का बयान,मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का बयान- इसका एक वर्ष बर्बाद नहीं होना चाहिए, 750000 अ​भ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड लिया,छात्र चाहता है कि ये परीक्षा हो.

ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तवा  की रिपोर्ट 

Labels:

दिल्ली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के अंत में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा सुलह के संकेत

UPDATE......... दिल्ली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के अंत में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा सुलह के संकेत और सोनिया गांधी/ राहुल गांधी द्वारा फोन पर बातचीत के बावजूद ग़ुलाम नबी आजाद ने पार्टी को "सलेक्टेड" की जगह "इलेक्टेड" अध्यक्ष की मांग आज फिर दोहराई। पिक्चर अभी बाकी है...

ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तवा  की रिपोर्ट 

Labels:

Thursday, August 20, 2020

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, अब होटलों और क्लबों में बिक सकेगी शराब


दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, अब होटलों और क्लबों में बिक सकेगी शराब


नई दिल्ली। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते दिल्ली समेत देश के कई अन्य राज्यों में शराब बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालान न होने के चलते संक्रमण का खतरा था। वैसे अनलॉक के दौरान दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति दे दी गई। मगर क्लबों और होटलों में अभी तक एल्कोहल की बिक्री (Liquor Sell) और वहां बैठकर पीने की अनुमति नहीं थी। आखिरकार 5 महीने के लंबे इंतजार के बाद केजरीवाल सरकार ने ये पाबंदी हटा ली है। अब दिल्ली के होटलों और क्लबों में भी शराब मिल सकेगी।

दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने इसके लिए आबकारी विभाग को गाइडलाइन बनाने का निर्देश भी दिया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस सिलसिले में कहा कि Unlock गाइडलाइंस के तहत दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए रेस्टोरेंट्स संचालन की अनुमति दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश के कई अन्य राज्यों जैसे— असम, पंजाब, राजस्थान में आबकारी नियमों के तहत शराब बिक्री की अनुमति दी गई है। इससे राजस्व में सुधार समेत लोगों को भी सहूलियत हुई है। इसी के तहत दिल्ली में भी रेस्टोरेंट, क्लब और होटलों में शराब परोसने की इजाजत दी गई है।

होटलों और क्लबों में अब लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शराब खरीदकर पी सकते हैं। इस दौरान नियमों की अवहेलना न हो इसके लिए आबकारी विभाग की ओर से जल्द गाइडलाइन जारी की जाएगी। जिसमें होटल प्रबंधकों के लिए कुछ जरूरी नियम शामिल होंगे। मालूम हो कि लॉकडाउन 3.0 में शराब की दुकानें खोलने पर मिली छूट से लोग काफी खुश थे। वे liquor खरीदने के लिए सुबह से ही लाइन में लग गए थे। शराब की दुकानों के खोलने के पहले ही दिन बंपर बिक्री हुई थी। इससे राजस्व विभाग को काफी फायदा हुआ था। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करने के चलते होटलों में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Tuesday, August 18, 2020

UP के सीनियर PCS अफ़सरो की दिल्ली में DPC ख़त्म, अफ़सरो का लिफ़ाफ़ा बंद, 1 नाम पर ख़तरा, बाक़ी सब पास हुए !

UP के सीनियर PCS अफ़सरो की दिल्ली में DPC ख़त्म, अफ़सरो का लिफ़ाफ़ा बंद, 1 नाम पर ख़तरा, बाक़ी सब पास हुए !


खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Thursday, August 13, 2020

दिल्ली पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह कोई बदलाव नहीं आया।

UPDATE दिल्ली पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह कोई बदलाव नहीं आया। वो अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं: आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल, दिल्ली.

प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 

Labels:

Wednesday, August 5, 2020

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE दिल्ली राममंदिर भूमिपूजन समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के लिए रवाना हुए।

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE दिल्ली राममंदिर भूमिपूजन समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के लिए रवाना हुए।


प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 






Labels:

Monday, August 3, 2020

दिल्ली केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को आइसोलेट किया।

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE दिल्ली केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को आइसोलेट किया। वो शनिवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है: रविशंकर प्रसाद का कार्यालय से खबर प्राप्त हुई है,

खबार सूत्रों के हवाले से 

Labels:

दिल्ली कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम कोरोना पॉजिटिव

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE--
 दिल्ली कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम कोरोना पॉजिटिव------
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Thursday, July 30, 2020

100 से ज्यादा लोगो की हत्या करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, मगरमच्छ वाली नहर में फेंक देता था शव

100 से ज्यादा लोगो की हत्या करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, मगरमच्छ वाली नहर में फेंक देता था शव


दिल्ली। दुर्दांत हत्यारे डॉ. देवेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवेंद्र शर्मा दावा करता है कि अब तक उसने 100 से ज्यादा ट्रक ड्राइवरों और टैक्सी चालकों की हत्या कर चुका है पुलिस ने उसे डॉक्टर डेथ, सीरियल किलर और हरियाणा का सबसे बड़ा जल्लाद नाम दिया। डॉक्टर का कई राज्यों में फैले किडनी रैकेट से भी जुड़ा था। वह करीब 125 लोगों की किडनी अवैध रूप से निकालकर ट्रांसप्लांट कर चुका है। राजस्थान की जयपुर पुलिस को इसकी पैरोल जंपिंग मामले में तलाश थी।

पुलिस के मुताबिक, एक विधवा से शादी कर वह यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस सें संपर्क साधा और इसके बारे में जानकारी ली तो उसने सच उगल दिया। जयपुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

दरअसल बता दे कि, वह ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर उनके शव को कासगंज स्थित हजारा नहर में मगरमच्छों के लिए फेंक देता था ताकि कोई सुबूत न मिले। गाड़ियों को कासगंज में बेच देता था।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Monday, July 27, 2020

विकास दुबे मुठभेड़ जांच आयोग के पुनर्गठन की मांग पर SC में कल सुनवाई।

विकास दुबे मुठभेड़ जांच आयोग के पुनर्गठन की मांग पर SC में कल सुनवाई। आयोग के सदस्य जस्टिस शशिकांत अग्रवाल और पूर्व DGP KL गुप्ता को हटाने की मांग। कहा गया है- KL गुप्ता ने एनकाउंटर के तुरंत बाद पुलिस के पक्ष में बयान दिया। जस्टिस अग्रवाल ने विवादित हालात में HC जज का पद छोड़ा था.

 

खबर सूत्रों के हवाले से 


Labels:

Sunday, July 26, 2020

दिल्ली जन कल्याण सेवा फॉउंडेशन का भोजन वितरण

आज दिल्ली मे जन कल्याण सेवा फॉउंडेशन ने  भोजन वितरण कराया।

दिल्ली संवाददाता
विकास  राज की रिपोर्ट 










Labels:

Sunday, July 19, 2020

अगस्त से शुरू हो जाएगी विश्वविद्यालयों और कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया

अगस्त से शुरू हो जाएगी विश्वविद्यालयों और कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया


नई दिल्ली (मा.स.स.). कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते बंद पड़े विश्वविद्यालयों और कालेजों में जल्द ही फिर से शैक्षणिक गतिविधियां शुरु होगी। इसकी तैयारी तेज हो गई है। फिलहाल इसकी शुरूआत अंडर ग्रेजुएट से जुड़ी प्रवेश प्रक्रिया से होगी। जो सभी विवि और कालेजों में अगस्त में शुरू हो जाएगी। वहीं नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत अभी तक पिछली गाइडलाइन के तहत सितंबर से ही करने की है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला उस समय कोरोना संक्रमण की स्थिति का आंकलन करने के बाद लिया जाएगा।
इस बीच यूजीसी ने प्रवेश प्रक्रिया सहित नए शैक्षणिक सत्र को लेकर संशोधित गाइडलाइन अगले हफ्ते तक जारी करने के संकेत दिए है। माना जा रहा है कि यह सोमवार या मंगलवार तक जारी हो जाएगी। यूजीसी ने यह सक्रियता उस समय दिखाई है, जब सीबीएसई सहित देश भर के लगभग सभी शैक्षणिक बोर्डो का 12 वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। ऐसे में छात्रों को अब विश्वविद्यालय और कालेजों की शुरू होने वाली प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार है।
यूजीसी से जुड़े सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर विवाद न खड़ा हुआ होता, तो अब तक प्रवेश और नए शैक्षणिक सत्र को लेकर भी गाइडलाइन जारी हो गई होती, लेकिन अचानक इस विवाद से खड़े होने से यूजीसी इस मामले में पूरी तरह से उलझ गई। जिसके चलते गाइडलाइन को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। हालांकि यूजीसी का मानना है कि अब स्थिति सामान्य है। ज्यादातर विश्वविद्यालयों की ओर से अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर जवाब मिल गया है। जो परीक्षाओं को लेकर तैयार है। बाकी विश्वविद्यालयों से भी संपर्क किया जा रहा है।
अगले हफ्ते तक सभी विवि से इसका जवाब मिल सकता है। यूजीसी की ओर से इससे पहले 29 अप्रैल को प्रवेश और नए शैक्षणिक सत्र को लेकर गाइडलाइन जारी की गई थी। हालांकि इसके बाद कोरोना संक्रमण की स्थिति के और गंभीर होने के बाद सारी योजना स्थगित हो गई थी। इनमें परीक्षा कराने का भी योजना है, जिसे इस गाइडलाइन के तहत एक से पंद्रह जुलाई के बीच होना था। यूजीसी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर उसका जोर इसलिए है, क्योंकि वह नहीं चाहते है, कि इन छात्रों पर कोरोना का ठप्पा लगे।
अधिकारियों की मानना है कि जो लोग इन परीक्षाओं का विरोध कर रहे है, उन्हें अभी यह बात समझ में नहीं आ रही है। लेकिन यदि इन्हें बगैर परीक्षाओं के ही पास कर दिया जाता है, तो जहां भी यह मार्कशीट लेकर जाएंगे, इन्हें कोरोना में बगैर परीक्षाओं के पास किए गए लोगों में गिनती होती रहेगी।

खबर सूत्रों के हवाले से 


Labels:

Friday, July 17, 2020

दिल्ली से बड़ी खबर:- दिल्ली एनसीआर में बीड़ी गुटखा तम्बाखू सिगरेट एक साल तक किया प्रतिबंध

दिल्ली से बड़ी खबर:-
दिल्ली एनसीआर में बीड़ी गुटखा तम्बाखू सिगरेट एक साल तक किया प्रतिबंध


बेचने पर होगी कड़ी कार्यवाही-
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला-


ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट  

Labels:

Thursday, July 16, 2020

बीसीसीआई IPL के आयोजन करने पर पूरा जोर लगा रहा, जाने कहां हो सकता है IPL

बीसीसीआई IPL के आयोजन करने पर पूरा जोर लगा रहा, जाने कहां हो सकता है IPL



नई दिल्ली। बीसीसीआई (BCCI) दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के आयोजन करने पर पूरा जोर लगा रहा है. भारत में कोरोना वायरस के हालात भले अभी काबू में नहीं हैं तो बोर्ड को अंदेशा है कि इन हालात में यह लीग विदेश में ही आयोजित की जा सकती है. ऐसे में बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट वाले खिलाड़ियों का नेशनल कैंप और इस लीग का आयोजन यूएई में करने की योजना बना रहा है. वैसे बोर्ड की पहली पसंद मुंबई था लेकिन यहां कोविड- 19 के हालात काबू में नहीं देखकर यूएई को अपनी पसंद बनाया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है. पूरी उम्मीद है कि आईपीएल को यूएई में आयोजित किया जाएगा. इस रिपोर्ट के मुताबिक अगर मुंबई में नाटकीय ढंग से कोविड की स्थिति में बदलाव आता है. तो फिर अलग बात है. ऐसे में वहां पर नेशनल कैंप आयोजन करना भी बिल्कुल सही है. एक बार जब आईपीएल के लिए स्थान तय हो जाएगा, तो दूसरी चीजें पर काम जल्दी-जल्दी आगे बढ़ सकेगा. इससे पहले अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने यह ऑफर पेश किया था कि वह चाहे तो इस बार अपनी इस लीग का आयोजन उसके यहां कर सकता है. फिलहाल बीसीसीआई ने सितंबर और अक्टूबर में इस लीग के आयोजन की योजना बना ली है. क्योंकि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप भी रद्द होता दिख रहा है. हालांकि इस पर अंतिम फैसला आईसीसी की मीटिंग में ही होगा. 17 जुलाई को बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की मीटिंग है जिसमें इन मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी.

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Wednesday, July 15, 2020

दिल्ली: अगस्त में अयोध्या आ सकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राममंदिर का शिलान्यास कर सकते

दिल्ली: अगस्त में अयोध्या आ सकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राममंदिर का शिलान्यास कर सकते PM, मंदिर की नींव रखने के लिए अयोध्या जा सकते हैं, 3 से 5 अगस्त के बीच अयोध्या आ सकते पीएम,  भूमि पूजन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला अयोध्या दौरा।

ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, July 11, 2020

दिल्ली- विकास दुबे मामले से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की,

 दिल्ली-
विकास दुबे मामले से जुड़ी बहुत बड़ी खबर,
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की, 


विकास दुबे के साम्राज्य की ED जांच करेगा,

विकास दुबे और उसके सहयोगियों की जांच,

 सहयोगियों से क्या मिला ब्योरा मांगा गया,

ईडी ने कानपुर आईजी से डिटेल्स मांगी,

कानपुर में FIR के बाद ईडी ने संज्ञान लिया।

खबर सूत्रों  के हवाले से 


Labels:

Tuesday, July 7, 2020

दिल्ली में करुणा पीड़ित पत्रकार के संदिग्ध हालत में हुई मौत की न्यायिक जांच

दिल्ली में करुणा पीड़ित पत्रकार के संदिग्ध हालत में हुई मौत की न्यायिक जांच को लेकर पत्रकारों ने आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के बाहर  प्रदर्शन किया।

दिल्ली ब्यूरो 

मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 



Labels:

Sunday, July 5, 2020

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतक संख्या 19,268 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 हजार से अधिक आए हैं।

रविवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 4,09,082 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है। इस समय देश में 2,44,814 रोगियों का इलाज चल रहा है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह अब तक करीब 60.77 प्रतिशत रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।’’

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी रोगी भी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में सामने आए मौत के 613 मामलों में 295 महाराष्ट्र से, 81 दिल्ली से, 65 तमिलनाडु से, 42 कर्नाटक से, 24 उत्तर प्रदेश से, 21 गुजरात से, 19 पश्चिम बंगाल से, 12 आंध्र प्रदेश से, नौ बिहार से, आठ जम्मू कश्मीर से, सात राजस्थान से, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना से पांच-पांच, गोवा तथा झारखंड से दो-दो और हिमाचल प्रदेश से एक मामला सामने आया है।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Friday, July 3, 2020

नई दिल्ली

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह के दौरे पर पहुंचे हैं।

पीएम मोदी ने अचानक लेह पहुंचकर सबसे चौंका दिया है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी पीएम मोदी के साथ मौजूद हैं।

पीएम इस दौरान सैनिकों से मुलाकात की और सेना की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।

पीएम मोदी सुबह-सुबह नीमू की फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचे।

वहां पर उन्होंने सेना, वायुसेना और आईटीबीपी के अफसरों के साथ बातचीत की।

11,000 फीट की दूरी पर स्थित यह बेहद कठिन इलाकों में से एक है।

पीएम मोदी के साथ सेना प्रमुख एमएम नरवाने भी मौजूद हैं।

इस क्षेत्र में वास्तविक सीमा रेखा पर भारत व चीन के बीच करीब सात हफ्तों से तनाव जारी.

ब्यूरो
पंकज श्रीवास्तवा की रिपोट

Labels:

Thursday, July 2, 2020

दिल्ली - यात्री ट्रेनों का संचालन अब निजी हाथों में होगा।

दिल्ली -
यात्री ट्रेनों का संचालन अब निजी हाथों में होगा।


निजी क्षेत्र के हाथों में होगा यात्री ट्रेनों का संचालन।

केंद्र सरकार ने मांगे आवेदन -सूत्र।

12 क्लस्टर में 109 जोड़ी प्राइवेट ट्रेनें चलाई जाएंगी।

हर निजी ट्रेन में कम से कम 16 डिब्बे होंगे।

ये ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी।

करीब 30,000 करोड़ का निजी क्षेत्र का निवेश होगा।

इस परियोजना में करीब 30,000 करोड़ का निवेश होगा।

पहली बार प्राइवेट पार्टी को आमंत्रित किया गया।

यात्री ट्रेन चलाने के लिए आमंत्रित किया गया।

केंद्र का रेलवे में निजीकरण की तरफ बड़ा कदम।

सूत्रों के हवाले से खबर 

Labels: