कानपुर :-युवक को पुलिस से शिकायत करना पड़ा भारी युवक को थाने ले जाकर ने जमकर पीटा
रामपुर - महिला से रेप मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर 4 पुलिस कर्मियों पर गाज, थाना इंचार्ज समेत 4 सिपाही लाइन हाजिर, आईजी रमित शर्मा की कार्रवाई से हड़कंप, पिछले 2 घंटे से IG रमित शर्मा रामपुर में, सिपाही पर लगाया था रेप का आरोप।
लखनऊ: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पर वेबिनार, जूम ऐप के जरिए सीएम योगी करेंगे वेबिनार, कल शाम 4 बजे सीएम योगी करेंगे वेबिनार, विशेष जागरूकता अभियान को लेकर वेबिनार, सभी जिलों के डीएम वेबिनार में शामिल होंगे, महिला प्रतिनिधि और शिक्षक भी होंगे शामिल।
मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जयप्रकाश द्वारा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा छोटे बच्चों को साथ लेकर ड्यूटी करने संबंधी समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए छोटे बच्चों के खेलने एवं देखभाल हेतु क्रेच का अनावरण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी सदर उत्तम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर वीरेंद्र विक्रम, प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह, पेशकार अजय चौहान भी मौजूद रहे।
लखनऊ: करेंट की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, होर्डिंग लगाते समय करेंट की चपेट में आए, विजित यादव और राकेश कश्यप की मौत , गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के सामने की घटना।
पीलीभीत - सिपाही की हार्ट अटैक से हुई मौत, हादसे के रेस्क्यू में पड़ा था हार्ट अटैक, बरेली ट्रामा सेंटर में भर्ती था सिपाही, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर हुआ, रास्ते में ले जाते वक्त सिपाही की मौत, थाना सेरहमऊ में तैनात था सिपाही।
दिल्ली-केंद्रीय गृहसचिव भल्ला जी का कार्यकाल बढ़ाया गया है ...
दिल्ली - हेलीकॉप्टर की ब्लेड तार से टकराई, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बाल-बाल बचे, चुनाव प्रचार से लौट रहे थे रविशंकर प्रसाद, लैंडिंग करते वक्त हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में हेलीकॉर्टर के चारों पंख टूटे।
यूपी : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं की 2021 में होने जा रही बोर्ड परीक्षा में 55 लाख 74 हजार 71 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें दसवीं के 3003471 और बारहवीं के 2570600 परीक्षार्थी शामिल हैं।
हाथरस, का मामला, कल आरोपी लवकुश के घर पहुंची थी CBI, लवकुश के घर से मिले खून से सने कपड़े, मामले में आरोपी लवकुश के भाई का बयान, 'खून से सने कपड़े लवकुश के बड़े भाई के हैं', आरोपी का बड़ा भाई पेंटिंग का काम करता है, सीबीआई टीम की जांच रफ्तार और तेज हुई.सूत्र
हाथरस: बूलगड़ी में गैंगरेप, हत्याकांड का मामला, मामले में CBI जांच का आज चौथा दिन, पीड़ितों के घर जा सकती है CBI की टीम, पीड़िता की मां, भाभी से हो सकती है पूछताछ, आसपास के लोगों से हो सकती है पूछताछ.
गाजीपुर: फिर पुलिस को चुनौती युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, बाइक लूट के विरोध में हत्या की, लूट कर भाग रहे थे बेखौफ बदमाश,x दूसरे की बाइक छीन रहे थे बदमाश, विरोध पर गोली मारकर हत्या की, बरेसर के बाराचवर ब्लॉक की घटना.
यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को लेकर सख्त, कहा थाना स्तर पर भ्रष्टाचार मिला तो सीधे कप्तान होंगे जिम्मेदार
आगरा कमिशनर अनिल कुमार कोरोना पॉज़िटिव हो गए है।
हाथरस कांड में हाईकोर्ट ने पूछा कि दाह संस्कार का फैसला सामूहिक था तो किस आधार पर एसपी को सस्पेंड किया गया और डीएम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और वह अभी भी किस आधार पर पद पर बने हैं।
सूत्र हाथरस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को हाथरस डीएम ने बताया कि पीड़िता के दाह संस्कार के दौरान जिस केन को कैरोसिन का बताया जा रहा है, उसमें गंगाजल था। सुबह 10 हजार लोगों के इकट्ठा होने की आशंका थी, बाबरी फैसले के कारण फोर्स नहीं थी, इसलिए रात में दाह संस्कार कराया गया।
लखनऊ - विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा ने कसी कमर, उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी, बसपा सुप्रीमो मायावती स्टार प्रचारकों की सूची में, लिस्ट में सतीश चंद्र मिश्रा और आकाश का नाम शामिल, बसपा ने आयोग को 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंपी
बेंगलुरु दंगा: पूर्व कॉन्ग्रेस मेयर संपत राज आरोपितों में शामिल, केंद्रीय क्राइम ब्राँच ने दायर की चार्जशीट
प्रयागराज- जिला कोर्ट 2 दिनों के लिए बंद, 2 वकीलों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 13-14 अक्टूबर को जिला कोर्ट बंद, 2 दिन कोर्ट परिसर होगा सेनेटाइज, 15 अक्टूबर को मुकदमों की सुनवाई, जिला जज ने जारी किया आदेश।
आई पी एल मैचो पर लग रहा लाखों रूपयों का सट्टा, यूं तो पूरे वर्ष जनपद में बुक, सट्टा ,जुओ के फड सजे रहते हैं जिनमें लाखों रुपये तक के दांव लगाते हैं, जिले ही नहीं पड़ोसी जनपद कानपुर तक से लोग उन्नाव में जुओ की फडों पर अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, इन दिनों आई पी एल के मैचों पर लाखों रुपये के दांव लगाते जा रहे हैं, शहर के खास कर किला, अस्पताल, कांशीराम, सदर चौकी इलाकों मे बुक, सट्टा का बाजार गर्म है, पुलिस इससे अनजान नहीं है सभी को एक तय शुदा रकम सप्ताह वार पहुंचती रहती है, इसमें एस ओ जी का भी हिस्सा अलग से है। पुलिस अधिकारियों के अधिक दबाव देने पर कभी कभार छोटे मोटे बुकियों, सटोरियों को गिरफ्तारी कर ली जाती है। इन्हीं जुऐ व सटटो पर दांव लगाने वाले जुआरी हार जाने पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन दिनों तो खास कर आई पी एल पर सट्टा और दीपावली का पर्व नजदीक होने के चलते जुओ के फडों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है, शहर के आदर्श नगर, तालिब सराय, कनजी, अनवार नगर , कांशीराम कालोनी, के आसपास जुए की फडे सजती है। वहीं शहर में आई पी एल पर सटटो के खिलाने वाले व खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। 1के 9 गुना होने का लालच खिलाड़ियों को सट्टे की ओर खींचता है और अपराध को जन्म देता है। दीपावली का पर्व नजदीक है आम दिनों में जुए से दूर रहने वाले लोग इन जुए की फडो पर अपनी किस्मत आजमाने पहुंचते हैं। चोरी, लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में जुए वह सटटो पर लगाम लगानी होगी, अन्यथा चोरी छिनैती व लूट की घटनाओं की बढ़ोतरी होगी
दिल्लीः मुंडका के गली नंबर 9 में लोहे की फैक्ट्री में लगी आग। दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।
लखनऊ: 19 अक्टूबर से लखनऊ जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। #COVID19 महामारी के मद्देनजर सभी SOPs और दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा, ऐसा न करने पर एपिडेमिक एक्ट, 1897 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ प्रभारी जिलाधिकारी महोदय बदायूं द्वारा उपायुक्त मनरेगा एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ ग्राम सभा प्रधानों द्वारा दान में दी गई 6 ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 140 कुंतल पराली को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न गोवंश आश्रय स्थल को रवाना किया गया ,साथ ही महोदय द्वारा गोवंश आश्रय स्थल मझिया सॉवरनपुर, वर्मी कंपोस्ट, सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया।