Tuesday, October 13, 2020

पति समेत चार को गिरफ्तार कर भेजा जेलपट्टी। चार दिन पूर्व पत्नी पर जान से मारने की नियत से पत्नी को गोली मारने के आरोपी पति समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

पति समेत चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पट्टी। चार दिन पूर्व पत्नी पर जान से मारने की नियत से पत्नी को गोली मारने के आरोपी पति समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। 
पट्टी थाना क्षेत्र के सुखऊ दुबौली निवासी संजू (30) पत्नी राजू चौहान शनिवार रात गोली लगने से घायल हो गई थी। परिजन पड़ोसी के महिला को गोली मारने का आरोप लगा रहे थे। जबकि पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एसआई फैयाज खां की तहरीर पर पति राजू सिंह व उसके भाई राजेंद्र सिंह, सुरजीत, वासुदेव निवासी सुखऊ दुबौली, राजू के भाई राजेंद्र के ससुर धीरज सिंह व नगीना, निवासी बालामऊ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी निवासी सुरेश सिंह व नौहर हुसैनपुर के विकेस सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार को एसआई पंकज सिंह ने हमराही सिपाहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर गजरिया स्थित इंटर कॉलेज के पास से राजू उसके भाई राजेंद्र व रोहित सिंह निवासी सुख दुबौली तथा सुरेश सिंह निवासी करनपुर खूझी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर राजू व रोहित के पास से दो तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इससे पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया।
पटटी प्रतापगढ़  संवाददाता
राजेश दुबे की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home