बिजली संविदा कर्मचारियों को चेयरमैन की सौगात
*एन्टी क्राइम टाइम्स*
*बिजली संविदा कर्मचारियों को चेयरमैन की सौगात*
*प्रबंध निदेशक के अनुमोदन के बिना, बिजली संविदा कर्मचारियों को अब कार्य से निष्कासित नहीं कर सकेंगे अभियन्ता*
*विद्युत संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश सिंह भोले ने किया आदेश का स्वागत*
*बिजली संविदा कर्मचारियों के कारण ही बैकफुट पर आए थे यूपीपीसीएल चेयरमैन*
उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लि० के चेयरमैन श्री अरविंद कुमार द्वारा निजीकरण के मसौदे पर बिजली संविदा कर्मचारियों के हड़ताल में अन्त समय में शामिल होने से पूरी बाजी पलट गई थी
चेयरमैन अरविंद कुमार तक यह बात भी पहुँची कि बीते दिनों बिजली सरकारी कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार में कई बिजली अभियन्ताओं द्वारा बिजली के संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की धमकी देकर कार्य बहिष्कार में जबरन शामिल किया गया था
विद्युत संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश सिंह भोले ने बताया कि चेयरमैन अरविंद कुमार द्वारा यह जो निर्णय लिया गया है वो स्वागत योग्य है इससे बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारीयों का शोषण बन्द होगा और बिजली संविदा कर्मचारी अपने नियोजन को लेकर आश्वस्त रहेगें
प्रदेश प्रवक्ता श्री भोले ने बताया कि यह पूरे प्रदेश के बिजली संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत है।
संवाददाता
दानिश खान की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home