Monday, October 12, 2020

हत्या में वांछित दो अभियुक्त को उन्नाव कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

हत्या में वांछित दो अभियुक्त को उन्नाव कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे वांछित/वारंटी अभि0गण की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 

 दिनांक 27.07.2020 को श्री शिवबालक पुत्र कल्लू नि0 ग्राम सम्भरखेड़ा कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा अपने पुत्र दिनेश कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष जो दिनांक 23.07.2020 को शुक्लागंज क्षेत्र में मिट्टी भराई का कार्य करने गया था उसके वापस न आने पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। वादी द्वारा पुलिस को यह जानकारी देते हुए शंका जाहिर की कि उन्ही को गांव की रहने वाली लडकी सरोज का विवाह अजय कुमार पुत्र गंगारतन नि0 ग्राम महनूरा थाना सोहरामऊ उन्नाव से हुआ था । उक्त लडकी के मेरे लडके के साथ शादी से पहले प्रेम सम्बन्ध थे जिस आधार पर वादी मुकदमा द्वारा दि0 29.07.2020 को मु0अ0स0 400/20 धारा 164 भादवि पंजीकृत कराया गया था । जिसकी कार्यवाही में वादी मुकदमा के पुत्र दिनेश कुमार का शव थाना क्षेत्र बन्थरा लखनऊ में बरामद होने पर उक्त अभियोग में धारा 302/201/34 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा मुकदमा उपरोक्त में वाँछित चल रहे अभि0 गण  सूरज पुत्र रामस्वरुप व लवकुश पुत्र रामस्वरुप नि0 गण ग्राम खसरवारा थाना बन्थरा जनपद लखनऊ को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दि0 11.10.20 को बाईपास तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया । जिनके द्वारा अपना जुर्म इकबाल किया गया । 

अभियुक्त गण का नाम पता –

1.सूरज पुत्र रामस्वरुप नि0 ग्राम खसरवारा थाना बन्थरा जनपद लखनऊ
2.लवकुश पुत्र रामस्वरुप नि0 ग्राम खसरवारा थाना बन्थरा जनपद लखनऊ

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.प्र0नि0 दिनेश चन्द्र मिश्रा  कोतवाली सदर जनपद उन्नाव
2.उ0नि0 अखिलेश यादव
3.का0  सुनील कुमार
4.का0 कमल सैनी 
5.का0 कुलदीप कुमार
6.का0 प्रसेन्जित पटेल
7.का0 राघवेन्द्र गुर्जर
8.का0 तेजवीर
 आदि पुलिसकर्मियों द्वारा गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।
ब्यूरो उन्नाव 
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home