आई पी एल मैचो पर लग रहा लाखों रूपयों का सट्टा, यूं तो पूरे वर्ष जनपद में बुक, सट्टा ,जुओ के फड सजे रहते हैं जिनमें लाखों रुपये तक के दांव लगाते हैं
आई पी एल मैचो पर लग रहा लाखों रूपयों का सट्टा, यूं तो पूरे वर्ष जनपद में बुक, सट्टा ,जुओ के फड सजे रहते हैं जिनमें लाखों रुपये तक के दांव लगाते हैं, जिले ही नहीं पड़ोसी जनपद कानपुर तक से लोग उन्नाव में जुओ की फडों पर अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, इन दिनों आई पी एल के मैचों पर लाखों रुपये के दांव लगाते जा रहे हैं, शहर के खास कर किला, अस्पताल, कांशीराम, सदर चौकी इलाकों मे बुक, सट्टा का बाजार गर्म है, पुलिस इससे अनजान नहीं है सभी को एक तय शुदा रकम सप्ताह वार पहुंचती रहती है, इसमें एस ओ जी का भी हिस्सा अलग से है। पुलिस अधिकारियों के अधिक दबाव देने पर कभी कभार छोटे मोटे बुकियों, सटोरियों को गिरफ्तारी कर ली जाती है। इन्हीं जुऐ व सटटो पर दांव लगाने वाले जुआरी हार जाने पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन दिनों तो खास कर आई पी एल पर सट्टा और दीपावली का पर्व नजदीक होने के चलते जुओ के फडों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है, शहर के आदर्श नगर, तालिब सराय, कनजी, अनवार नगर , कांशीराम कालोनी, के आसपास जुए की फडे सजती है। वहीं शहर में आई पी एल पर सटटो के खिलाने वाले व खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। 1के 9 गुना होने का लालच खिलाड़ियों को सट्टे की ओर खींचता है और अपराध को जन्म देता है। दीपावली का पर्व नजदीक है आम दिनों में जुए से दूर रहने वाले लोग इन जुए की फडो पर अपनी किस्मत आजमाने पहुंचते हैं। चोरी, लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में जुए वह सटटो पर लगाम लगानी होगी, अन्यथा चोरी छिनैती व लूट की घटनाओं की बढ़ोतरी होगी
प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तव

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home