Tuesday, October 13, 2020

गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण

गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री आलोक तिवारी कानपुर नगर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री शैलेन्द्र तिवारी कानपुर द्वारा गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने  चिकित्सालय में  भर्ती  मरीजों की संख्या के विषय मे जानकारी की तो उपस्थित डाक्टर ने बताया कि 10 मरीज  वार्ड में भर्ती है तथा आई सी यू में कोई भी मरीज भर्ती नही है यह भी बताया गया कि आज 4 मरीज डिस्चार्ज भी हो रहे है । उपस्थित डाक्टर ने बताया कि तेजी से मरीजो की संख्या में कमी आ रही है । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी आने वाले त्यौहारो के दृष्टिगत व्यवस्थाएं और बेहतर रखी जाए । जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों में भीड़ वाले स्थानों , बाजारों में जाने से बचे, दुर्गा पूजा व दशहरा में हो सके तो अपने घर पर ही पूजा करे।बिना मास्क के लोग घरों से न निकले ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे , क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग ही सोशल वैक्सीन है।निरीक्षण के दौरान एसीएम 7  उपस्थित रहे।

बाइट- जिलाधिकारी आलोक तिवारी

संवाददाता
दानिश खान की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home