Monday, August 31, 2020

दिल्ली 14 सितंबर से शुरू होगा संसद को मॉनसून सत्र, नोटिफिकेशन जारी।

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE 
दिल्ली 14 सितंबर से शुरू होगा संसद को मॉनसून सत्र, नोटिफिकेशन जारी।
ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव

अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर लगी रोक बढ़ी, 30 सितंबर तक सभी उड़ानें रद्ददेश

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर लगी रोक बढ़ी, 30 सितंबर तक सभी उड़ानें रद्द

देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 30 सितंबर तक कैंसिल, दूसरे देश के यात्री भारत भी नहीं आएंगे 
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

यूपी : प्रदेश 18 पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस.. डीपीसी के बाद भारत सरकार ने भेजा गृह विभाग को पत्र.. 20 अफसरों में 18 अफसर बने आईपीएस.. दो अफसरों का लिफाफा बंद... 22 PCS - 18 PPS अफसरों को मिला प्रमोशन आदेश जारी,

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE यूपी : प्रदेश 18 पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस.. डीपीसी के बाद भारत सरकार ने भेजा गृह विभाग को पत्र.. 20 अफसरों में 18 अफसर बने आईपीएस.. दो अफसरों का लिफाफा बंद... बीते सप्ताह केंद्रीय ग्रह मंत्रालय में हुई थी डीपीस
22 PCS - 18 PPS अफसरों को मिला प्रमोशन आदेश जारी, 22 IAS और 18 IPS बनें..
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 राजकीय और 3 निजी मेडिकल में बी.एस.एल-2 लैब का लोकार्पण एवं शुभारंभ करते हुए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 राजकीय और 3 निजी मेडिकल में बी.एस.एल-2 लैब का लोकार्पण एवं शुभारंभ करते हुए।
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

आज कानपुर में 331कोरोना संक्रमित नए मामले सामने आए

आज कानपुर में 331 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 14938 हो गई है।
प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तव

छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी का एग्जाम शैडयूल

छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी का एग्जाम शैडयूल
प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तव

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE दिल्ली पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE दिल्ली पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन
प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तव

ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ मंत्री मोहसिन रजा कोरोना पॉजिटिव, यूपी के एक और मंत्री को कोरोना हुआ,

ब्रेकिंग न्यूज़
 लखनऊ

मंत्री मोहसिन रजा कोरोना पॉजिटिव, यूपी के एक और मंत्री को कोरोना हुआ, स्टाफ में कुछ लोग पहले पॉजिटिव मिले थे,  मोहसिन रजा ने खुद को क्वारेंटाइन किया।
प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तव

"लखनऊ बिग ब्रेकिंग"उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर को नही है यूपी के स्वास्थ्य विभाग पर भरोसा।

"लखनऊ बिग ब्रेकिंग"

*उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर को नही है यूपी के स्वास्थ्य विभाग पर भरोसा।*

कोरोना से संक्रमित सतीश महाना कैबिनेट मिनिस्टर ने जिद में खुद को SGPGI से दिल्ली मेदांता रेफ़र करवाया।  

*हाल ही में दो कैबिनेट मंत्रियो की मौत की दहशत के चलते कोरोना के इलाज के लिए दिल्ली गये महाना।*


*हालाँकि उनका इलाज SGPGI में आसानी से सम्भव था उनकी हालात स्थिर है ।*

योगी सरकार के मंत्री को नही स्वास्थ्य सेवाओं पर इकबाल तो जनता कैसे करेगी
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

कानपुर बिकरु कांड का आखिरी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामू बाजपेयी को किया गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी रामू बाजपेयी गिरफ्तार,

कानपुर

 बिकरु कांड का आखिरी आरोपी गिरफ्तार,

 पुलिस ने रामू बाजपेयी को किया गिरफ्तार,

 50 हजार का इनामी रामू बाजपेयी गिरफ्तार, 

रामू से राइफल और कारतूस-बरामद की गई, घटना में प्रयुक्त राइफल-कारतूस बरामद,

संवाददाता की रिपोर्ट
 चौबेपुर पुलिस ने रामू बाजपेयी को अरेस्ट किया.

कानपुर ब्रेकिंगगोविंद नगर थाना अंतर्गत गुजैनी जी ब्लॉक में ओमकारेश्वर होस्पिटलमे लगी आग

कानपुर ब्रेकिंग
गोविंद नगर थाना अंतर्गत गुजैनी जी ब्लॉक में ओमकारेश्वर हॉस्पिटल में लगी आग फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुँचकर आग पर काबू पाया
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

राजस्थान की 31अगस्त की कोरोना रिपोर्ट

राजस्थान की 31 अगस्त सुबह 10.30 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 645 कोरोना संक्रमित मील
Udaipur 21
Jaipur 127
Pali 36
Ajmer 30
Dholpur 12
Sirohi 28
Bharatpur 13
Kota 89
Alwar 52
Jodhpur 41
Baran 29
Tonk 24
Dungarpur 18
Sawaimadhopur 9
Bhilwara 8
Bikaner 29
Jhalawar 39
Jhunjhunu 15
Nagaur 21
Rajsamand 4
Cumulative positive 80872
Active cases 14515
Today's death reported till 10.30 am is 5
Total death in state 1048
जयपुर संवाददाता
अरविंद सिंह राठौर की रिपोर्ट

दिल्ली अभी फैसला आना बाकी है। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच बैठी नहीं है।

LIVE UPDATE दिल्ली अभी फैसला आना बाकी है। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच बैठी नहीं है। प्रशांत भूषण, उनके वकील राजीव धवन, अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल सभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए है। बेंच का इतंज़ार हो रहा है।
ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मुंबई: गोवा के द टैमेरिंड होटल के मालिक गौरव आर्या प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय (ED) पहुंचे।

LIVE UPDATE 
मुंबई: गोवा के द टैमेरिंड होटल के मालिक गौरव आर्या प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय (ED) पहुंचे।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

वाराणसी कोरोना अपडेट

वाराणसी कोरोना अपडेट


फिर कोरोना ने लगाया दोहरा शतक,

रविवार को 215 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने

वही इलाज के दौरान 3 की हुई मौत, 

अब तक कोरोना संक्रमण से 136 लोगो की हुई मौत


वाराणसी। पीएम के संसदीय क्षेत्र में रविवार कोरोना ने एक बार फिर दोहरा शतक लगाया है। रविवार की शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलिटेन के मुताबिक जिले में कोरोना के कुल 215 नए पॉज़िटिव केस सामने आये हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 3 लोगों को कोरोना । नये मरीजों में पुष्टि के बाद जिले में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों का आंकड़ा 7807 हो गया है।
इसके अलावा अब तक कुल 136 लोगों की कोरोना के कारण हो गई है।

जनपद में वर्तमान में 1498 एक्टिव कोरोना केस हैं। वहीं कुल 6173 लोग अब तक इस बिमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तव

Sunday, August 30, 2020

थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा 02.350 किलोग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार..

थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा 02.350 किलोग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार..

ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

राजस्थान परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास कोरोना पॉजिटिव।

राजस्थान परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास कोरोना पॉजिटिव।
संवाददाता
अरविंद सिंह की रिपोर्ट

राजस्थान में 30 अगस्त रात 8:30 बजे की कोरोना रिपोर्ट

राजस्थान 30 अगस्त रात 8.30 बजे की कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 1450 कोरोना संक्रमित मिले
 241जयपुर से
Cumulative positive- 80227
Active cases in state 14091
Today's total death- 13
Total death in state 1043
संवाददाता
अरविंद सिंह राठौर की रिपोर्ट

युवक ने की ससुराल के 4 लोगों की हत्यासास-ससुर और 2 सालियों की हत्या कीहत्या कर घर के अंदर दफन किए

Bareilly

युवक ने की ससुराल के 4 लोगों की हत्या

सास-ससुर और 2 सालियों की हत्या की

हत्या कर घर के अंदर दफन किए शव

पड़ोसी ने शक होने पर पुलिस को दी सूचना

सख्ती से पूछताछ में दामाद ने कबूला जुर्म

आज 18 महीने बाद निकाले गए सभी शव।
ब्यूरो बरेली 
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लॉकडाउन के दौरान ताजिया जुलूस निकालने पर पुलिस ने 53 लोगों

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लॉकडाउन के दौरान ताजिया जुलूस निकालने पर पुलिस ने 53 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
संवाददाता
अंशुमाली सिंह की रिपोर्ट

बदायू मेडिकल कॉलेज में नही मिलपा रही मरीजो को कोई सुविधा

बदायूं मेडिकल कॉलेज मैं नहीं मिलपा रही मरीजों को कोई सुविधाएं

बदायूं मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के मरीजों को कोई सुविधा डॉक्टर द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है आपको बताते चलें पीने का पानी के नाम पर भी मरीजों के साथ धोखा किया जा रहा है जबकि मरीजों के लिए बिसलरी पानी की बोतल देना चाहिए लेकिन ऐसा यहां कुछ नजर नहीं आ रहा है जहां कोविड-19 के मरीज कि जहां भर्ती की गई है उस रूम के अंदर दिन भर में एक बार भी झाड़ू या फिनाइल का पोछा भी नहीं लगाया जाता है आपको बताते चलें जहां बाथरून बना हुआ है वहां गंदगी के मारे रुकना भी मुश्किल हो जाता है सबसे बड़ी बात रात एक मरीज खत्म हो जाने के बावजूद भी उस बेड का कोई सैनिटाइजर तक नहीं कराया गया इससे साफ नजर होता है कि यहां पर केरोना 19 को बढ़ावा दिया जा रहा है सबसे बड़ी बात रात के समय में वार्डों में आवारा कुत्ते घूमते हुए नजर आते हैं जो कि रात के समय में तमाम गंदगी फैलाते हैं आपको बताते चलें हालांकि प्रत्येक मरीज के पास सैनिटाइजर रखना चाहिए लेकिन ऐसा यहां कुछ नजर नहीं आ रहा है जहां पीने का पानी है वहां वाटर कूलर में बाल्टी से भर कर पानी लोटा जाता है उसी बाल्टी के आसपास कुत्ते भी मंडराते नजर आते हैं एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कोविड-19 के मरीजों को हर हाल में बेहतर से बेहतर सुविधा देने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सरकार को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं अगर ऐसा ही सब कुछ चलता रहा तो एक रोज कोविड-19 के मरीजों की संख्या दम पे दम बढ़ती ही चली जाएगी जिस वार्ड में रात एक मरीज खत्म हुआ था वहां कोई सैनिटाइजर नहीं किया गया है जिससे और मरीजों में एक रोष पनप रहा है!
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

गोरखपुर: CM योगी अपने कक्ष में पहुंचे,CM मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

LIVE UPDATE
 गोरखपुर: CM योगी अपने कक्ष में पहुंचे,CM मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम ,कल सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम,पुण्यतिथि कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल होंगे ,CM योगी BRD मेडिकल कॉलेज जाएंगे,कोविड अस्पताल का उद्घाटन करेंगे ,उद्घाटन के बाद लखनऊ के लिए होंगे रवाना
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

सूत्रों से खबर आरही है ग्रेटर नोएडा में दादरी पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़, 25 हज़ार इनामी अंकित के लगी गोली

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE
 सूत्रों से खबर आरही है ग्रेटर नोएडा में दादरी पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़, 25 हज़ार इनामी अंकित के लगी गोली, एक साथी अंधेरे का फायदा उठा हुआ फरार अभी भी मुठभेड़ जारी है

प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तव

उत्तप्रदेश. अधीनस्त सेवा चयन आयोग से जुड़ी ख़बर...!

EXCLUSIVE UPDATE
 उत्तप्रदेश. अधीनस्त सेवा चयन आयोग से जुड़ी ख़बर...!
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

लखनऊ: मां बेटे की हत्या का मामला: पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो हत्यारोपी बेटी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE लखनऊ: मां बेटे की हत्या का मामला: पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो हत्यारोपी बेटी मां...मां...कहकर फफक पड़ी, रेलवे अधिकारी की मां हुई बेहोश रो रो कर बुरा हाल
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

लखनऊ-समाजवादी पार्टी ने यूपी के कई जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों के नाम किया घोषित

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE लखनऊ-समाजवादी पार्टी ने यूपी के कई जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों के नाम किया घोषित मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड,  युवजन सभा, महानगर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष पदों पर नामो की घोषणा
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

आज कोरोना में 200 संक्रमित नए केस मिले

कानपुर में 200 कोरोना के नए संक्रमित मिले जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 14607 होगए
प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश 6235 और लखनऊ में पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक दिन में 999 केस नए मिले

BIG BREAKING ________
उत्तर प्रदेश 6235 और लखनऊ में पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक दिन में 999 केस नए मिले .
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

भाजपा के जिला कार्यालय की भवन निर्माण समिति घोषित। धौलपुर जिले मैं बाड़ी रोड पर जिला परिषद के पास 1 बीघा जमीन में भारतीय जनता पार्टी का भव्य कार्यालयबनेगा।

भाजपा के जिला कार्यालय की भवन निर्माण समिति घोषित।
धौलपुर जिले मैं बाड़ी रोड पर जिला परिषद के पास  1 बीघा जमीन में  भारतीय जनता पार्टी का भव्य कार्यालयबनेगा।

जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर ने बताया कि मोदी जी का सपना है  हर जिला स्तर पर एक  भारतीय जनता पार्टी का स्वयं का कार्यालय हो।  भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी है जिसका कार्यकर्ता स्वाभिमान और सम्मान के साथ जीवन जीता है और भारत को अपने परमवैभव पर पहुँचने के लिए कृत संकल्पित हैं।इसी बढ़ते कदम में धौलपुर के जिला परिषद कार्यालय के पास लगभग 1 बीघा जमीन नगर परिषद द्वारा आवंटित करा ली गई है और भवन निर्माण शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ होने वाला है इसके लिए, प्रदेश अध्यक्ष माननीय सतीश पूनिया की अभिसंषा पर जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने  एक कमेटी का गठन किया गया है जोकि भवन की गुणवत्ता , नक्शा एवं आधुनिकता एवं तकनीकी कार्यों पर पूरी निगरानी रखेगी और मजबूत सुंदर भवन का निर्माण होगा ।भवन निर्माण कमेटी निम्न प्रकार है इस कमेटी के संयोजक डॉ राधेश्याम गर्ग सह संयोजक विशंभर दयाल शर्मा अजय गुप्ता अधिवक्ता नीरज अरेला इंजीनियर एवं  अग्रवाल होंगे।
इनके मनोनयन पर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष हैं।

सत्येन्द्र पाराशर
जिलामहामंत्री
भाजपा धौलपुर

Labels:

कानपुर के नवाबगंज थाना so के कृत्य से पीड़ित जनता।

कानपुर के थाना नवाबगंज के so पचौरी जी आज कल क्षेत्र में चर्चा में है कभी ठेले वालो से उगाही या दुकानदारों से हफ्ता माँगना या क्षेत्रीय लोगो को फर्जी मुकदमे में फ़सा देना या फसा देने की धमकी देना 
इत्यादि पता नही क्यो अला अधिकारियों को इसकी भनक क्यो नही लगती

ब्यूरो कानपुर
स्वामीनाथ गिरी की रिपोर्ट


Labels:

कानपुर ब्रेकिंग :- पनकी पुलिस के लगतार सुर्खियों में रहने का फार्मूला हुवा हिट

कानपुर ब्रेकिंग :-

पनकी पुलिस के लगातार सुर्खियां में रहने का फार्मूला हुआ हिट      

पनकी पुलिस की लापरवाही फिर आई सामने     

थाने की हवालात से बना वीडियो हुआ वायरल  

हवालात में बंद अभियुक्त ने पनकी पुलिस पर लगाये गम्भीर आरोप      

इससे पहले भी पनकी पुलिस के कई कारनामे हुए हैं वायरल 

पत्रकार से अभद्रता कर थाने से भगाने का मामला  

थाने से बेइज्जत कर भगाने का वीडियो भी हुआ था वायरल      

सजेती का मुकदमा पनकी थाने में दर्ज करने का मामला         

वर पक्ष को धमकाने का ऑडियो शोशल मीडिया पर हुआ था वायरल     

थाना परिसर में महिला ने लगाए थे दबंगो द्वारा अभद्रता, मारपीट और गाली गलौज के आरोप       

कार्यवाही न होने पर पीड़ित महिला ने लगाई थी सीएम से न्याय की गुहार  

चोरी के आरोप में दमा मरीज लोडर चालक को तीन दिन थाने में रखने के आरोप     

ट्वीट के बाद लोडर चालक को आनन फानन में पनकी पुलिस ने भेजा था जेल       

आये दिन पनकी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालिया निशान       

पनकी पुलिस को आखिर किसका मिला है आशीर्वाद

आखिर कब होगी हिटलर थाना प्रभारी और पनकी पुलिस पर कार्यवाही ।
मुख्य संवाददाता की रिपोर्ट

लखनऊ ब्रेकिंग :- भगवाटिक सूत्रों के हवाले से पंचायत चुनाव से जुड़ी सब से बड़ी खबर

लखनऊ ब्रेकिंग़.....

 भगवाटिक सूत्रो के हवाले से  पंचायत चुनाव से जुड़ी सबसे बड़ी खबर

पंचायत चुनावों की उम्मीदवारी को लेकर बदलाव करेगी योगी सरकार...

2 से अधिक बच्चे वाले उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर लगेगी रोक- सूत्र

जनसंख्या नियंत्रण के लिए योगी सरकार करेगी बड़ा फैसला - सूत्र

2 अधिक बच्चे वाले उम्मीदवार अयोग्य घोषित होंगे .BG सूत्र

उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भी होगी तय -सूत्र

महिला और आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 8 वीं पास होगी योग्यता.. BG सूत्र

12 वीं पास उम्मीदवार ही लड़ सकेंगे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव - सूत्र

जिला पंचायत के लिए महिला -BGआरक्षित वर्ग को 10 वीं पास होना जरूरी- सूत्र

क्षेत्र पंचायत के लिए भी न्यूनतम 10 वीं पास जरूरी -सूत्र

पंचायतीराज एक्ट में संशोधन के लिए प्रस्ताव ला सकती है सरकार

अगले सत्र में पेश होगा पंचायतीराज संशोधन कानून से संबंधित विधेयक..BG..

पंचायत चुनाव से पहले नया कानून लागू करेगी योगी सरकार -सूत्र

कोरोना के चलते तय समय पर पूरी नहीं हुई है चुनाव की तैयारियां

अब पंचायत चुनाव अगले साल अप्रैल में होंगे -सूत्र

पहले दिसंबर 2020 में प्रस्तावित थे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ...

सूत्रों के हवाले से  बड़ी खबर...

बिग ब्रेकिंग ..बरेली। एसआरएमस अस्‍पताल से भागकर कोरोना संक्रम‍ित सपा नेता रमन जौहरी ने की आत्‍महत्‍या

बिग ब्रेकिंग ..बरेली। एसआरएमस अस्‍पताल से भागकर कोरोना संक्रम‍ित सपा नेता रमन जौहरी ने की आत्‍महत्‍या, भोजीपुरा पुल से लगाई छलांग।

ब्यूरो बरेली 
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

थाना बर्रा 80 फिट रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली फिजियोथेरेपिस्ट संग बाइक सवार लूटेरो ने की चेन लूट ,सीसीटीवी में घटना हुई कैद ।।

कानपुर ब्रेकिंग
थाना बर्रा 80 फिट रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली फिजियोथेरेपिस्ट संग बाइक सवार लूटेरो ने की चेन लूट ,सीसीटीवी में घटना हुई कैद ।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव 

Labels:

राजस्थान 30 अगस्त की कोरोना रिपोर्ट

राजस्थान 30 अगस्त की कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 603 कोरोना के नए संक्रमित मिले 

7 deaths reports

Udaipur 32
Jaipur 137
Pali 31
Ajmer 29
Bharatpur 15
Kota 77
Alwar 57
Jodhpur 47
Baran 16
Tonk 6
Dungarpur 21
Sawaimadhopur 8
Chittorgarh 11
Bikaner 26
Jhalawar 36
Nagaur 26
Sikar 12
Barmer 16

Cumulative +ve79380

जयपुर संवाददाता
अरविन्द सिंह राठौर की रिपोर्ट 

Labels:

अमेरिका के ऑरेगन राज्य के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई।

अमेरिका के ऑरेगन राज्य के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात को नस्लवाद विरोधी
प्रदर्शनकारी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों के बीच झड़प के दौरान यह घटना हुई।

खबर सूत्रों के हवले से 

Labels:

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपड़ा कारोबारी के यहां लाखों की हुई चोरी।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपड़ा कारोबारी के यहां लाखों की हुई चोरी। ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात समेत करीब ₹600000 की कीमत का सामान उठा।
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

यूपी : आज मथुरा में वृंदावन रोड और अजहाई स्टेशन के बीच आगरा-दिल्ली रूट पर एक मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं।

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE
 यूपी : आज मथुरा में वृंदावन रोड और अजहाई स्टेशन के बीच आगरा-दिल्ली रूट पर एक मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। रूट पर रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से दिल्ली-आगरा रेल यातायात बाधित हुआ। कई खंभे भी टूट गए।

प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 

Labels:

भारत में पिछले 24 घंटों में 78,761 नए मामलों और 948 मौतें रिपोर्ट की गई।

भारत में पिछले 24 घंटों में 78,761 नए मामलों और 948 मौतें रिपोर्ट की गई।
देश में कुल कोरोना मामले 35,42,734 जिसमें  7,65,302 सक्रिय, 27,13,934 ठीक / डिस्चार्ज / विस्थापित और 63,498 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय।

प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

UPDATE मुंबईः देश की सबसे सम्माननीय गायिका लता मंगेशकर की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है.

UPDATE मुंबईः देश की सबसे सम्माननीय गायिका लता मंगेशकर की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. दक्षिण मुंबई के चांबला हिल इलाके में प्रभुकुंज बिल्डिंग में लता मंगेशकर रहती हैं, जिसे अब बीएमसी ने सील कर दिया गया है. मुंबई जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में रहने वाले 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है
ब्यूरो मुम्बई
संजय ठाकुर की रिपोर्ट

सभी DM को रोजाना सुबह 9 बजे से करना होगा काम* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश

सभी DM को रोजाना सुबह 9 बजे से करना होगा काम* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना काल में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के काम के लिए नई व्यवस्था दी है। उनका कहना है कि अधिकारी कोविड संबंधी कार्यों के साथ-साथ जनता की समस्याओं का समाधान भी करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अनलाक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
सुबह नौ से दस तक कोरोना रोकथाम के काम
सीएम ने कहा कि डीएम रोजाना सुबह 9 से 10 बजे तक कोविड-19 से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे। उसके बाद 11 बजे तक शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह 1 बजे के दौरान अपने कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनें। इसी प्रकार की व्यवस्था तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर भी लागू की जाए। अपरिहार्य परिस्थितियों में जिलाधिकारी अथवा तहसील में उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति की दशा में कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी इस शेड्यूल के अनुरूप कार्यवाही करे। उन्होंने पुलिस के स्तर पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू किए जाने के निर्देश दिए।
रोजाना डेढ़ लाख टेस्ट के लिए मैनपावर की व्यवस्था की जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रैपिड एन्टीजन टेस्ट व आरटीपीसीआर मशीन से किए जाने वाले टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई जाए। एक लाख 50 हजार कुल टेस्ट किए जाने के लिए आवश्यक मैनपावर की व्यवस्था की जाए। सर्विलांस को बेहतर करने के साथ ही, इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

Saturday, August 29, 2020

मन की बात कल सुबह 11बजे

मन की बात एक बार फिर कल सुबह 11बजे

लखनऊ में डबल मर्डर का मामला, लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने किया दावा, बेटी ने डबल मर्डर को अंजाम दिया-पुलिस, लखनऊ डबल मर्डर केस में बड़ा दावा

लखनऊ में डबल मर्डर का मामला, 


लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने किया दावा, 

बेटी ने डबल मर्डर को अंजाम दिया-पुलिस, 

लखनऊ डबल मर्डर केस में बड़ा दावा,

 बेटी ने ही कत्ल किया- पुलिस कमिश्नर, 

बेटी से पूछताछ जारी है-पुलिस कमिश्नर।
सह संपादक 
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट 

कार्यालय मुख्य चकित्सा अधिकारी उन्नाव

कोविड अपडेट
दिनांक-29.08.2020, 
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,उन्नाव।
...........................

       जनपद उन्नाव से आज आर टी पी सी आर के 508 सैम्पल एस जी पी जी आई लखनऊ जांच हेतु भेजा गया।
    अब तक आर टी पी सी आर के कुल 31850 सैंपल जांच हेतु भेजे गए ।जांच रिपोर्ट के अनुसार 25436 निगेटिव पाए गए। 1306 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षा में है।
      आज 819 एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमे 805  निगेटिव पाए गए।
       अब तक कुल 29742 एंटीजन टेस्ट किए गए,जिसमे 28721 निगेटिव पाए गए।
        जिला अस्पताल में अब तक ट्रुरु नाट से कुल 893 जांच हुए ,जिसमे 768 निगेटिव पाए गए।
     आज एंटीजन जांच में 14 पॉज़िटिव पाए गए, जिसमे ब्लॉक हसनगंज 1, मियागंज 2, औरास 1,फतेहपुर चौरासी 1, गंजमुरादाबाद 1, शुक्लागंज 2, शहर उन्नाव से 6,पॉज़िटिव पाए गए।कुल 2047 (क्रमिक)पॉजिटिव है।
      पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को कोबिड अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेशन कराया गया।
     आज 27 व्यक्ति स्वस्थ हुए, जिसमें कोबिड हॉस्पिटल बिछिया से 2, औरास से 2 ,श्री राम मूर्ति स्मारक चिकित्सालय 4 एवं होम आइसोलेशन से 19 स्वस्थ हुए।अब तक कुल 1370 व्यक्ति स्वस्थ हुए।
     कुल एक्टिव केस 638 है,जिसमें 290 होम आइसोलेशन में है।
          मुख्य चिकित्सा अधिकारी
                  उन्नाव

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों की दी अजीब सलाह।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों की दी अजीब सलाह। 

जब पत्रकार ने  पूछा कि सर पत्रकारो पर इस प्रकार हमला हो रहा है तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी सलाह पत्रकारिता छोड़कर नेतागिरी करो।

ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तवा रिपोर्ट 


अनलॉक 4 :- 30 सितंबर तक स्कूल कॉलेज बन्द

अनलॉक 4
30 सितंबर तक स्कूल कॉलेज बन्द
21 सितंबर से राजनीति रैली की इजाजत
7 सितंबर से मेट्रो चलेगी
कॉन्टेन्टमेंट ज़ोन में कोई छूट नहीं.

प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तव

अनलॉक-4 के लिए गाइडलाइन जारी:7 सितंबर से दिल्ली मे मेट्रो शुरू होगी 21, सितंबर से धार्मिक राजनैतिक कार्यक्रमों में 100 लोगो के होने की मंजूरी दी

अनलॉक-4 के लिए गाइडलाइन जारी:7 सितंबर से दिल्ली में मेट्रो शुरू होगी, 21 सितंबर से धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में 100 लोगों शामिल होने की मंजूरी दी

सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगा, इस पर गृह मंत्रालय खुद निगरानी रखेगा
किसी को भी देश में कहीं भी जाने के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी

भारत सरकार ने अनलॉक-4 के लिए शनिवार शाम गाइडलाइन जारी कर दी। यह 30 सितंबर तक लागू रहेंगी। इसके तहत, 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो रेल शुरू करने की अनुमति होगी। 21 सितंबर से सोशल, अकादमिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, कल्चरल, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। हालांकि, इसमें 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति ही होगी।

इंटर और इंट्रा स्टेट मूवमेंट पर अब कोई रोक नहीं होगी। किसी को भी देश में कहीं भी जाने के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी को राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगा। दुकानों पर ग्राहकों के बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य है। इस पर गृह मंत्रालय खुद निगरानी रखेगा।

65 साल से ऊपर के लोगों, 10 साल की आयु से नीचे के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अन्य घातक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जब तक जरूरी न हो बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। राज्य सरकारें अब बिना केंद्र सरकार की अनुमति के स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगा पाएंगे। केवल कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन लगा सकेंगे।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

ब्रेकिंग न्यूज़रामपुर। शुऐब सिद्दीक़ीसांसद आजम खां की पत्नी और बेटे के नाम से बने हमसफर रिसोर्ट पर बुल्डोगर चलेगा

ब्रेकिंग न्यूज़

रामपुर। शुऐब सिद्दीक़ी
सांसद आजम खां की पत्नी और बेटे के नाम से बने हमसफर रिसोर्ट पर बुल्डोजर चलेगा। इसके लिए रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है। इसमें 15 दिनों के भीतर खुद अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। 

पसियापुरा शुमाली (नार्थ) में सांसद आजम खां का हमसफर रिसोर्ट है। यह रिसोर्ट आजम खां की पत्नी एवं शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम खां के नाम पर है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बाउंड्रीवाल और मार्गाधिकार के उपरांत 30 मीटर की चौड़ाई की ग्रीनबेल्ट में रिसेप्शन हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, बैंक्वेट हॉल अशोक का निर्माण किया गया है। 

डायनिंग अकबर, दो मंजिला आवासीय ब्लॉक और स्टोर का निर्माण किए जाने के बाद आरडीए की ओर से 17 अगस्त 2019 को अब्दुल्ला आजम खां को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने इस नोटिस का जवाब दिया। इसमें उन्होंने अपना स्वामित्व स्वीकार करते हुए हमसफर रिपोर्ट का मानचित्र सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृत होने की बात कही थी। मानचित्र की एक प्रतिलिपि भी संलग्न की गई थी, जो जिला पंचायत की ओर से जारी की ओर से जारी की गई थी जबकि, मानचित्र स्वीकृति का अधिकार जिला पंचायत को नहीं था। इसके बाद आरडीए ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से आख्या मांगी थी, जिसका जवाब देते हुए अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि नक्शे की कार्योत्तर की स्वीकृति शर्तों के अधीन की गई थी। इसके बिंदु संख्या एक में स्पष्ट है कि सीलिंग, भूअर्जन, नजूल, ग्राम समाज सहित भूस्वामित्व मानकों में कोई विवाद पाया जाता है तो मानचित्र स्वत: ही निरस्त समझा जाए। 

इसके बाद 19 अगस्त 2020 को मानचित्र निरस्त कर दिया गया। इस पर आरडीए ने 27 अगस्त को हमसफर रिसोर्ट के अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए। इसके लिए सीतापुर जेल अधीक्षक को पत्र भेज दिया गया, ताकि नोटिस तामील करा दिया जाए। पारित आदेश के अनुसार नोटिस तामील की तिथि के पंद्रह दिनों के भीतर अवैध निर्माण ध्वस्त करना होगा। यदि उन्होंने अवैध निर्माण खुद ध्वस्त नहीं किया तो आरडीए की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, जिसका व्यय विपक्षी से वसूला जाएगा।
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

कानपुर में आज 276 कोरोना के नए केस मिले

कानपुर में आज 276 कोरोना संक्रमित नए केस मिले जिससे संक्रमितों की कुल संख्या14407 हो गई है
प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवास्तव

गौतम पल्ली थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से मचा हड़कंप


गौतम पल्ली  थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से मचा हड़कंप

 मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप

 मौके पर पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी मौजूद

आर डी  बाजपेयी की पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या

 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी, RD बाजपेयी रेलवे में बड़े अफसर हैं।

आरडी बाजपेयी के सरकारी कोठी में हत्या

पुलिस कमिश्नर से लेकर डीजीपी तक मौके पर.

सह संपादक 

संजीव सक्सेना की रिपोर्ट 



Labels:

केंद्र सरकार के इन अध्यदेशो के खिलाफ पंजाब विधान सभा मे प्रस्ताव पारित

केंद्र सरकार के इन अध्यादेशों के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित
पंजाब (Punjab News) कोविड-19 के चलते लागू कड़ी पाबंदियों के बीच चंडीगढ़ स्थित विधानसभा के एक दिवसीय सत्र के दौरान तीनों अध्यादेशों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया.
चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) ने जून में अधिसूचित तीन कृषि विपणन अध्यादेशों और ऊर्जा क्षेत्र में निजी क्षेत्र का निवेश बढ़ाने के प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र से इन्हें वापस लेने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने प्रस्ताव पेश करते हुए दावा किया कि ये अध्यादेश पंजाब के किसानों को 'आर्थिक बर्बादी' की ओर ले जाएंगे, विशेषकर उन 70 प्रतिशत किसानों को, जिनके पास पांच एकड़ से कम जमीन है.

उन्होंने केन्द्र के इन अध्यादेशों का असर सतलुज-यमुना लिंक नहर परियोजना पर पड़ने की भी संभावना जतायी, जिसका विरोध उनकी कांग्रेस सरकार कर रही है. सिंह ने खालिस्तानी आतंकवाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि राज्य में 1980 जैसे हालात पैदा हो सकते हैं.
कोविड-19 के चलते लागू कड़ी पाबंदियों के बीच यहां विधानसभा के एक दिवसीय सत्र के दौरान तीनों अध्यादेशों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया. केन्द्र की भाजपा नीत सरकार ने तीन अध्यादेश लाते हुए कहा था कि इनसे राज्यों के बीच कृषि उत्पादों की मुक्त आवाजाही की अनुमति मिलेगी और किसान जिसे चाहें, अपनी फसल बेच सकेंगे.
संवाददाता
आँसुमली सिन्हा की रिपोर्ट

अपडेट मुंबई रिया चक्रवर्ती जब भी अपने घर से DRDO गेस्ट हाउस जाएंगी तब उन्हें मुंबई पुलिस सुरक्षा देगी। यह

EXCLUSIVE 
अपडेट मुंबई रिया चक्रवर्ती जब भी अपने घर से DRDO गेस्ट हाउस जाएंगी तब उन्हें मुंबई पुलिस सुरक्षा देगी। यह केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) के अनुरोध पर किया जा रहा है: मुंबई पुलिस के अधिकारी
ब्यूरो मुम्बई
संजय ठाकुर की रिपोर्ट

उत्तरप्रदेश मै फिर चली तबादला एक्सप्रेस

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE उत्तरप्रदेश मै फिर चली तबादला एक्सप्रेस
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

जम्मू कश्मीर से बडी.....खबरपुलवामा एनकाउंटर आपरेशन में 3 आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर से बडी खबर

पुलवामा एनकाउंटर आपरेशन में 3 आतंकवादी ढेर।

आज तड़के सुबह पुलवामा जिले के ज़दूरा इलाके में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 3 आतंकवादियों को मार गिराया है।
एक जवान शहीद
*सर्च ऑपरेशन जारी*

बर्रा 2 राशन की दुकान में महिलाओ को राशन कम मिलने पर महिलाओ ने किया हंगामा

बर्रा 2 राशन की दुकान में महिलाओ को राशन कम मिलने पर महिलाओ ने किया हंगामा
महिलाओ का कहना हर बार राशन कम देता है
संवाददाता की रिपोर्ट



खबर आरही है के रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में बनाए गए कोविड एल-वन सेंटर


रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में बनाए गए कोविड एल-वन सेंटर से शुक्रवार की रात एक बंदी भाग गया है। उस पर हत्या और दुष्कर्म के आरोप हैं। कोरोना पॉजिटिव आने पर जेल से उसे यहां लाया गया था।
खबर सूत्रों के हवाले से

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव पाये गये...

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव पाये गये...
खबर सुतरोबके हवाले से

प्रतापगढ़: कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 11 समर्थक नजरबंद,

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE 
सूत्रों से खबर आरही है प्रतापगढ़: कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 11 समर्थक नजरबंद, आज शाम 5 बजे से कल शाम 9 नौ बजे तक हाउस अरेस्ट रहेंगे, डीएम ने हनुमान मंदिर पर पूजा-भंडारे के कार्यक्रम को किया निरस्त, राजा भैया के पिता की मोहर्रम के दिन भंडारा करने की थी मांग, 3 साल से है रोक
खबर सूत्रों के हवाले से

लखनऊ -CM योगी का वाराणसी दौरा आज- सायंकाल 5 बजे में कोरोना के सम्बंध में करेंगे समीक्षा बैठक

LIVE UPDATE
 लखनऊ -CM योगी का वाराणसी दौरा आज- 

सायंकाल 5 बजे  में कोरोना के सम्बंध में करेंगे समीक्षा बैठक...

साढ़े छह बजे स्थानीय जन प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात...

7 बजे वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे CM...
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

गोरखपुर: CO गोरखनाथ प्रवीण सिंह का गौतमबुद्ध नगर हुआ तबादला हुआ निरस्त अब CO वारणसी होंगे, CM सिटी के बाद अब PM सिटी में अपराधियों पर कसेंगे नकेल।

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE गोरखपुर: CO गोरखनाथ प्रवीण सिंह का गौतमबुद्ध नगर हुआ तबादला हुआ निरस्त अब CO वारणसी होंगे, CM सिटी के बाद अब PM सिटी में अपराधियों पर कसेंगे नकेल।
खबर सूत्रों के हवाले से

Friday, August 28, 2020

Covid Updates......kanpur Fights Corona 28th Aug' 2020

*Covid Updates* #kanpur_Fights_Corona

28th Aug'20 

1. Total Active Case-3140

2. Total Positive-14131 (New-349)

3.Total Discharged-10571

4. Total Deceased-413

5. Cure Rate-74.8%

6.Case Fatality rate-2.92%

7.  Samples Positivity Rate-9.13%

8.  Samples Collected- 1,54,789 *(3796 new)*

कानपुर ब्रेकिंग डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह के नेतृत्व में एसपी पश्चिमी और एसपी साउथ ने जुएं और सट्टे के कारोबार का किया भंडाफोड़।

कानपुर ब्रेकिंग

 डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह के नेतृत्व में एसपी पश्चिमी और  एसपी साउथ  ने 
जुएं और सट्टे के कारोबार का किया भंडाफोड़।।

पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार।।

38 लाख से अधिक रुपए की रकम बरामद।।

10 मोबाइल,26 ताश की गड्डियां हुई बरामद।।

काकादेव और कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी।।

शेयर बाजार में लगाते थे सट्टा..
नीट/जेईई की परीक्षा पर भी लगवा रहे थे सट्टा
प्रधान संपादक 
हिमांशु श्रीवस्तव

मान्यवर, भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के जिला प्रभारी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेडम जी कल सुबह दिनांक 29 अगस्त को 11:00 बजे

मान्यवर,  भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के जिला  प्रभारी  एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेडम जी कल सुबह दिनांक 29 अगस्त को 11:00 बजे सर्किट हाउस धौलपुर में पत्रकार वार्ता करेंगे आप सादर आमंत्रित हैं  निवेदक:- 
       सत्येन्द्र पाराशर 
    जिलामहामंत्री  
     भाजपा धौलपुर
      मुकेश सक्सेना
  जिला ई बुक प्रभारी आईटी सेल
 
भारतीय जनता पार्टी  धौलपुर

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव

कोविड अपडेट
दिनांक-28.08.2020, 
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,उन्नाव।
...........................

       जनपद उन्नाव से आज आर टी पी सी आर के 425 सैम्पल एस जी पी जी आई लखनऊ जांच हेतु भेजा गया।
    अब तक आर टी पी सी आर के कुल 31342 सैंपल जांच हेतु भेजे गए ।जांच रिपोर्ट के अनुसार 24892 निगेटिव पाए गए। 1030 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षा में है।
      आज 1131 एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमे 1073 निगेटिव पाए गए।
       अब तक कुल 28923 एंटीजन टेस्ट किए गए,जिसमे 27914 निगेटिव पाए गए।
        जिला अस्पताल में अब तक ट्रुरु नाट से कुल 893 जांच हुए ,जिसमे 768 निगेटिव पाए गए।
     आज 60 पॉजिटिव मिले ,जिसमे जिला अस्पताल ट्रूनाट से 1,अन्य लैब से 1,एंटीजन जांच में 58 पॉज़िटिव पाए गए, जिसमे एंटीजन जांच से ब्लॉक सिकंदरपुर करण 4, सुमेरपुर 1, सिकंदर पुर सिरौसी 3,बिछिया 5,पुरवा 2, नवाबगंज 2, मियागंज 7, सफीपुर 4, बांगरमऊ 2,फतेहपुर चौरासी 1, गंजमुरादाबाद 1, शुक्लागंज 12, शहर उन्नाव पुरानी बाजार 4, काशीराम कालोनी 3,जिला अस्पताल पुरुष से 7,पॉज़िटिव पाए गए।कुल 2024 (क्रमिक)पॉजिटिव है।
      पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को कोबिड अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेशन कराया गया।
     आज 49 व्यक्ति स्वस्थ हुए, जिसमें कोबिड हॉस्पिटल बिछिया से 3, औरास से1,सरस्वती मेडिकल कॉलेज नवाबगंज से 13, श्री राम मूर्ति स्मारक चिकित्सालय 8 एवं होम आइसोलेशन से 24 स्वस्थ हुए।अब तक कुल 1343 व्यक्ति स्वस्थ हुए।
     कुल एक्टिव केस 642 है,जिसमें 308 होम आइसोलेशन में है।
          मुख्य चिकित्सा अधिकारी
                  उन्नाव

दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला,दिल्ली में बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे,

दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला,दिल्ली में बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे,लगातार 6 साल से दाम नहीं बढ़े,दिल्ली में 6 साल से बिजली के दाम स्थिर, केजरीवाल सरकार ने बिजली कीमत नहीं बढ़ाई,कई क्षेत्रों में बिजली के दाम कम किए गए,CM केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह 7 दिन के लिए क्वॉरंटीन हुए

LIVE IN
 पंजाब के CM अमरिंदर सिंह 7 दिन के लिए क्वॉरंटीन हुए । आज विधानसभा सत्र के दौरान MLA कुलबीर जीरा और निर्मल सिंह उनसे मिले थे। दोनो MLA की कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव हैं 
खबर सूत्रों के हवाले से

मुंबई: रिया चक्रवर्ती DRDO गेस्ट हाउस से निकलती हुई

JUST IN मुंबई:  रिया चक्रवर्ती DRDO गेस्ट हाउस से निकलती हुई; रिया आज सुबह से गेस्ट हाउस में मौजूद थी, उन्हें CBI द्वारा सुशांत सिंह राजपूत मामले में तलब किया गया था
ब्यूरो मुम्बई
संजय ठाकुर की रिपोर्ट

कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद वसंत कुमार का कोरोना से निधन....

BIG BREAKING 
कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद वसंत कुमार का कोरोना से निधन....
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

पंजाब विधानसभा के सत्र में शामिल कांग्रेस के दो विधायक कोरोना पॉज़िटिव।

पंजाब विधानसभा के सत्र में शामिल कांग्रेस के दो विधायक कोरोना पॉज़िटिव। एक तो CM से भी मिले। MLA निर्मल सिंह और कुलबीर जीरा की कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है।
खबर सूत्रो के हवाले से

आज कानपुर में 349 कोरोना संक्रमित नए केस मिले

कानपुर में आज 349 कोरोना संक्रमित नए केस मिले जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 14131 हो गई है
प्रधान सम्पदाक
हिमांशु श्रीवास्तव

दिल्ली में हाईटेक वाहन चोर गिरफ्तार, जैमर लगाकर करते थे लग्ज़री गाडी की चोरी।

 BIG BREAKING - 
दिल्ली में हाईटेक वाहन चोर गिरफ्तार, जैमर लगाकर करते थे लग्ज़री गाड़ी की चोरी,  जैमर लगाकर GPS लोकेशन को छिपाते थे, संभल के रहने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी यासिर नेशनल लेवल का शूटर, आरोपियों के पास से 11 लग्ज़री गाड़ी बरामद।
स्कोर्पियो, बलेनो, डिज़ायर, सफारी जैसी गाड़ी मिली, गाड़ियों में जैमर लगाकर लोकेशन छिपाते 
थे।
खबर सूत्रों में हवाले से

लखनऊ - राजीव कुमार सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ,विभागाध्यक्ष बनाये गये....

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE 
लखनऊ - राजीव कुमार सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ,विभागाध्यक्ष बनाये गये..
सह संपादक 
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

गंगाघाट विसर्जन को निकले गणपति पहुँचे कोतवाली। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र मे

गंगाघाट विसर्जन को निकले गणपति पहुँचे  कोतवाली। 

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र मे
प्रशासन के मना करने के बावजूद लोग नहीं मान रहे। 

लोग अपने घरों से निकल कर विसर्जन करने घाटों पर पहुँच रहे है। आज जब कुछ लोग गणपति विसर्जन करने आनंद घाट निकट पहुँचे ही थे। कि पुलिस ने रोक लिया व् पुलिस ने लोगो को जीप में बैठाकर थाने ले आई।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी दिवंगत पत्रकार श्री राकेश चतुर्वेदी जी की पत्नी श्रीमती उर्मिला चतुर्वेदी जी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने दैनिक जागरण, वाराणसी के दिवंगत पत्रकार श्री राकेश चतुर्वेदी जी की पत्नी श्रीमती उर्मिला चतुर्वेदी जी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रेस विज्ञप्ति कानपुर 28,अगस्त 2020

*प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर दिनांक 28 अगस्त, 2020*
     मण्डलायुक्त डा0 सुधीर एम बोबडे की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति कानपुर समग्र विकास अन्तर्गत के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने अवस्थापना योजनाओं में गति लाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उ0प्र0 मेट्रो रेल कारपोरेशन के अन्तर्गत कानपुर मेट्रो के प्रथम चरण के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने तथा गुणवत्तायुक्त कार्यो के संपादन हेतु कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में मुख्य अभियन्ता केस्को, डी0जी0एम0 तकनिकी, एडीएम0 (एल0ए0) तथा पुलिस अधीक्षक यातायात तथा समन्वयक उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति नीरज श्रीवास्तव को सम्मिलित करके कार्यो को कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने पूर्व प्रस्तावित लखनऊ-कानपुर गंगा बैराज के मध्य रेपिड रेल ट्रान्जिट प्रणाली (आरआरटीएस) की योजना को शासन स्तर पर बैठक कर यूपीएमआरसी द्वारा इसके अध्ययन कराये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि इस योजना हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित है जिसमें औद्योगिक विकास आयुक्त, लखनऊ व कानपुर के मण्डलायुक्त, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लीडा और वीसी0, केडीए एवं नीरज श्रीवास्तव, समन्वयक उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति कानपुर सम्रग विकास द्वारा मुख्य सचिव से बैठक के लिए समय लेकर और पूर्व में दिये गये। केडीए द्वारा निर्मित फूलबाग एवं नवीन मार्केट क्रिस्टल प्लाजा को मेट्रो स्टेशन से लिंक किये जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के लिए केडीए एवं मेट्रो के संबंधित अधिकारी को तीन सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने नवीन मार्केट की क्रिस्टल पार्किंग को जोडकर मेट्रो के अन्डरग्राउन्ड कनेक्टीविटी दिये जाने तथा दोनो ओर रास्तों की व्यवस्था कराये जाने के संबंध में मेट्रो के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। 
मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि जो भी कार्यदायी संस्थाये जैसे जल निगम, केस्को, पीडब्लूडी, नगर निगम, केडीए आदि कोई भी निर्माण कार्य कराये तो मेट्रो के अधिकारियों को अवश्य सूचित करे। उन्होंने नवीन मार्केट में समुचित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु नगर निगम एवं केडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया।
मण्डलायुक्त ने गंगा बैराज बांये मार्जिनल बंधे पर दो लेन निर्मित सड़क को छः लेन सड़क किये जाने के संबंध में निर्देशित किया कि सड़क को दो लेन से चार लेन तक बनाये जाने हेतु केडीए एवं यूपी सीडा संयुक्त योजना बनाकर वित्त पोषण का प्रस्ताव बनायेगे साथ ही पीडब्लूडी प्रस्ताव पर धनराशि जारी करने हेतु सेन्ट्रल रोड फन्ड को भेजे जाने के निर्देश दिये। मन्धना-भौंती बाईपास के संबंध में निर्देशित किया कि यह अत्यन्त महत्वपूर्ण एन्टीग्रेटड योजना बन सकती है। मन्धना-भौंती बाईपास और रिंगरोड परियोजना का रीअलायमेन्ट कराने के लिए एक कमेटी बना दी गयी है। बैठक में यह तय किया गया कि कानपुर के लिए अति महत्वपूर्ण परियोजना गंगा लिंक एक्सपे्रस-वे के लिए मुख्य सचिव स्तर पर बैठक कराई जायेगी, इसके लिए शासन स्तर से मण्डलायुक्त की अध्यक्षता मे समिति गठित है। उन्होंने दादा नगर समानान्तर सेतु, जरीबचैकी आर0ओ0बी0 की कार्यवाही आगे बढाये जाने हेतु जीएम0, सेतु निगम को निर्देश दिये। गंगा बैराज बांये मार्जिनल बन्धे पर बने लखनऊ मार्ग पर स्थित सरैया रेलेवे क्रासिंग पर आर0ओ0बी0 के प्रस्ताव की वित्तीय स्वीकृत 31 अगस्त, 2020 को प्रस्तावित व्यय वित्त समिति की बैठक में स्वीकृत करायी जायेगी।
झकरकटी बस अड्डे का लोड कम करने के लिए अन्तर राज्यीय बस अड्डा बनाये जाने के लिए जमीन का चयन करने हेतु समिति का गठन किया गया, जिसमंे सचिव केडीए, नगर आयुक्त, एडीएम सिटी, आरएम रोडवेज एवं समन्वयक उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति आदि को नामित किया गया। नये जिला जेल के निर्माण को गति लाने के निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त ने एडीएम, एलए0 को समयवद्ध तरीके से भूमि की अधिग्रहण की कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये। दक्षिण कानपुर में क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय के लिए भल्ला अस्पताल में बनाने के लिए नगर निगम प्रस्ताव बनाकर केडीए की भागीदारी में निर्माण करायेगा जहाॅ पर एसपी, साउथ के अतिरिक्त एडीएम साउथ, अपर नगर आयुक्त साउथ, संयुक्त सचिव केडीए साउथ, अधिशाषी अभियन्ता केस्को स्तर के अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की जायेगी। चिडियाघर चैराहे से मैनावती मार्ग से सिंहपुर चैराहे तक रोड का विकास होगा तथा दोनो ओर नालिया व डिबाइडर बनाये जायेगें। 
मण्डलायुक्त ने विकास नगर बस अड्डे से गंगा बैराज दाहिनी बंधे तक फलाईओवर की योजना स्मार्ट सिटी में प्रस्तावित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गंगा बैराज से गुरूदेव पैलेस तक रोड को माडल रोड के रूप में विकसित किये जाने हेतु नगर निगम को रोड चैडीकर डिबाइडर बनाये जाने के निर्देश दिये। केडीए द्वारा पूर्व प्रस्तावित माॅर्डन सिटी गंगा बैराज परियोजना तथा बिठूर पर्यटन विकास की परियोजना के विकास के लिए अगली बैठक में पूर्ण योजना के साथ रखे जाने के निर्देश दिये। रिबर फ्रन्ट योजना के अन्तर्गत गंगा बैराज से जाजमऊ तक को विकसित करने का अध्ययन आईआईटी कानपुर के द्वारा वर्ष 2013 में किया गया था, इसको फिर से आईआईटी से अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार कराये जाने के निर्देश दिये गये। कानपुर के गंगा बैराज में बोट क्लब हेतु उपकरण क्रय करने हेतु टेण्डर के लिए सिचांई विभाग को निर्देशित किया तथा एक माह में क्रय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। गंगा बैराज क्षेत्र तथा शहर के भीड वाले क्षेत्रों में पार्किंग की योजना बनाये जाने के लिए निर्देश दिये गये। उन्होंने विकास नगर से गंगा बैराज को जोडे जाने के फलाईओवर के पूर्व प्रस्ताव को स्मार्ट सिटी में सम्मिलित करने के निर्देश दिये, इसके लिए शासन से अनुमति ली जायेगी। 
कानपुर के अवस्थापना विकास की योजनाये बनाये जाने तथा इसकी केन्द्रीय समीक्षा हेतु वर्ष 2011 में उच्च स्तरीय विकास समिति गठित की गयी थी जिसके माध्यम से कानपुर समग्र विकास परियोजना बनाकर महत्वपूर्ण परियोजना पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कानपुर समग्र विकास परियोजना की प्रतिमाह समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिये समन्वयक दिये। उन्होंने बताया है कि शासन स्तरपर भी योजनाओं शीघ्र क्रियान्यन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। उन्होंने बैठक में संबंधित अधिाकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में लिए गये निर्देशों का समयबद्ध रूप से क्रियान्वन किया जाये। बैठक में वीसी केडीए श्री आर0के0 सिंह, सचिव श्री एस0पी0 सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी सीडा, श्री नीरज श्रीवास्तव समन्वयक, संयुक्त सचिव राष्ट्रीय राज्यमार्ग मंत्रालय के प्रतिनिधि आदि संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
----------------------------

उन्नाव सपा जिलाध्यक्ष व् MLC ने मेघावी को लैपटॉप देकर किया सम्मानित।

उन्नाव सपा जिलाध्यक्ष व् MLC ने मेघावी को लैपटॉप देकर किया  सम्मानित। 


 उन्नाव सपा MLC सुनील सिंह साजन व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद उन्नाव में चौथा स्थान हासिल करने वाली पतिराजा महिपाल इण्टर कॉलेज, घाटमपुर-खुर्द की छात्रा अंकिता देवी को लैपटॉप देकर किया सम्मानित।
ब्यूरो उन्नाव 
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के अपने क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची की जारी ।

ब्रेकिंग 


भाजपा ने उत्तर प्रदेश के अपने क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची की जारी ।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव

सूत्र दिल्ली विमान के यात्रीगण ध्यान दें, फेस मास्क नहीं पहनने पर ‘नो फ्लाई लिस्ट में’ दर्ज हो जाए

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE सूत्र दिल्ली विमान के यात्रीगण ध्यान दें, फेस मास्क नहीं पहनने पर ‘नो फ्लाई लिस्ट में’ दर्ज हो जाएगा नाम, हवाई यात्रा के दौरान फेसमास्क को लेकर एविएशन रेगुलेटर सख्त, यात्रा के दौरान अब खाना भी परोसा जाएगा डीजीसीए ने दी मंजूरी,

मऊ - मुख्तार अंसारी गैंग के एक और साम्राज्य को प्रशासन ने ढ़हाया। ग्रीनलैंड की ज़मीन पर बना अवैध स्लॉटर हाउस को प्रशासन ने गिरवाया।

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE 
मऊ - मुख्तार अंसारी गैंग के एक और साम्राज्य को प्रशासन ने ढ़हाया। ग्रीनलैंड की ज़मीन पर बना अवैध स्लॉटर हाउस को प्रशासन ने गिरवाया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर बना था अवैध बूचड़खाना।
खबर सूत्रों के हवाले से

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल पर रोक लगाने से इनकार किया

BIG BREAKING 
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल पर रोक लगाने से इनकार किया।याचिकाकर्ता को कहा वो पहले अपनी मांग सूचना एवंप्रसारण मंत्रालय के पास रखें।ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रीलीज हो रही इसफिल्म के खिलाफ याचिका दाखिल कर आरोप लगाया गया है कि फिल्म वायुसेना की छवि खराब कररही है
ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ ब्रेकिंग़--- लव जिहाद की घटनाओं पर CM योगी हुए सख्त सरकार सक्रिय.

लखनऊ ब्रेकिंग़...


लव जिहाद की घटनाओं पर  CM योगी हुए सख्त सरकार सक्रिय...

सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है सरकार....

मेरठ,कानपुर,लखीमपुर से मामले सामने आए हैं...

मेरठ और लखीमपुर में लड़कियों की हत्या भी हुई...

सीएम योगी ने कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए...

ऐसी घटनाओं को रोकने को लेकर निर्देश दिए हैं.
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

COVID-19 चुनाव स्थगित करने का आधार नहीं हो सकता

COVID-19 चुनाव स्थगित करने का आधार नहीं हो सकता : सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान सभा चुनाव स्थगित करने की मांग करने वाली याचिकाएं खारिज की
खबर सूत्रों के हवाले से

लखनऊ: संजीत यादव अपहरण हत्याकांड का मामला, अखिलेश यादव से मिले संजीत के परिजन, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिला परिवार, सपा दफ्तर में अखिलेश यादव ने की मुलाकात,

EXCLUSIVE LIVE
 लखनऊ: संजीत यादव अपहरण हत्याकांड का मामला, अखिलेश यादव से मिले संजीत के परिजन, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिला परिवार, सपा दफ्तर में अखिलेश यादव ने की मुलाकात, अखिलेश यादव ने परिजनों से की मुलाकात,  राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल भी रहे।
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पार्टी के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की।
ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

अपडेट उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

EXCLUSIVE BREAKING 
अपडेट उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुख्य आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। 
बलिया संवाददाता की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में करीब 237 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 10 मंजिला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिट का उद्घाटन किया

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में करीब 237 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 10 मंजिला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
ब्यूरो भोपाल
स्मृति यादव की रिपोर्ट

अपडेट दिल्ली SC के फैसले से साफ है विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होगी ही।

अपडेट दिल्ली SC के फैसले से साफ है 
* विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होगी ही।
*बिना एग्जाम को छात्रों को पास घोषित नहीं किया जा सकता। उन्हें डिग्री नहीं दी जा सकती। 
*डिजास्टर  मैनेजमेंट एक्ट कर तहत राज्य परीक्षा स्थगित करने को लेकर फैसला ले सकते है,पर UGC को आवेदन करना होगा
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

खुशखबरी : मेरठ-बुलंदशहर हाईवे का वर्चुअल उदघाटन 1 सितंबर को

खुशखबरी : मेरठ-बुलंदशहर हाईवे का वर्चुअल उदघाटन 1 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।
खबर सूत्रों के हवाले से

कानपुर बिग ब्रेकिंगकल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपुर बिग ब्रेकिंग

कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

काकादेव के मशहुर कैरियर इंस्टीट्यूट कोचिंग संचालक की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला

करीब सात माह पहले कोचिंग संचालक ने कोचिंग में काम करने वाली कमल प्रीत सलूजा से की थी लव मैरिज विवाह

घर वालों के खिलाफ जाकर दोनों ने किया था प्रेम विवाह

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से पति को किया गिरफ्तार

ससुरालियों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना कल्यानपुर के केशव पुरम की है।
संवाददाता की रिपोर्ट

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 77,266 नए मामले सामने आए हैं

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 77,266 नए मामले सामने आए हैं और 1,057 मौतें हुई हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,87,501 हो गई है जिसमें  7,42,023 सक्रिय मामले, 25,83,948 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेट और 61,529 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

कैडर के IAS अफ़सर मोहम्मद मुस्तफ़ा 1995 बैच केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे, 2012 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 8 साल रहे IAS मुस्तफ़ा निदेशक वित्त, वित्त मंत्रालय, ज्वाइंट सेकेट्री वित्त

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE UP कैडर के IAS अफ़सर मोहम्मद मुस्तफ़ा 1995 बैच केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे, 2012 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 8 साल रहे IAS मुस्तफ़ा निदेशक वित्त, वित्त मंत्रालय, ज्वाइंट सेकेट्री वित्त,MD सिडबी काफ़ी अच्छा काम किया है नियुक्ति विभाग जल्द उन्हें प्रमुख सचिव स्तर का पद सौपेगी
खबर सूत्रों के हवाले से

लखनऊ मुख्तार अंसारी , अब्बास अंसारी , उमर अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया ....

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE लखनऊ  मुख्तार अंसारी , अब्बास अंसारी , उमर अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया ..
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव

Thursday, August 27, 2020

लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट तक ले जाने वाली बस में लगी आगएयरपोर्ट रनवे के पास इंडो थाई की बस में लगी आग।

लखनऊ 

 एयरपोर्ट पर फ्लाइट तक ले जाने वाली बस में लगी आग

एयरपोर्ट रनवे के पास इंडो थाई की बस में लगी आग

ग्राउंड हैंडलिंग का काम करने वाली इंडो थाई बस के इंजन में लगी थी आग 

मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।

बड़ा हादसा टला कोई हताहत नहीं 

लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर बस में लगी थी आग
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट