भाजपा के जिला कार्यालय की भवन निर्माण समिति घोषित। धौलपुर जिले मैं बाड़ी रोड पर जिला परिषद के पास 1 बीघा जमीन में भारतीय जनता पार्टी का भव्य कार्यालयबनेगा।
भाजपा के जिला कार्यालय की भवन निर्माण समिति घोषित।
धौलपुर जिले मैं बाड़ी रोड पर जिला परिषद के पास 1 बीघा जमीन में भारतीय जनता पार्टी का भव्य कार्यालयबनेगा।
जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर ने बताया कि मोदी जी का सपना है हर जिला स्तर पर एक भारतीय जनता पार्टी का स्वयं का कार्यालय हो। भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी है जिसका कार्यकर्ता स्वाभिमान और सम्मान के साथ जीवन जीता है और भारत को अपने परमवैभव पर पहुँचने के लिए कृत संकल्पित हैं।इसी बढ़ते कदम में धौलपुर के जिला परिषद कार्यालय के पास लगभग 1 बीघा जमीन नगर परिषद द्वारा आवंटित करा ली गई है और भवन निर्माण शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ होने वाला है इसके लिए, प्रदेश अध्यक्ष माननीय सतीश पूनिया की अभिसंषा पर जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने एक कमेटी का गठन किया गया है जोकि भवन की गुणवत्ता , नक्शा एवं आधुनिकता एवं तकनीकी कार्यों पर पूरी निगरानी रखेगी और मजबूत सुंदर भवन का निर्माण होगा ।भवन निर्माण कमेटी निम्न प्रकार है इस कमेटी के संयोजक डॉ राधेश्याम गर्ग सह संयोजक विशंभर दयाल शर्मा अजय गुप्ता अधिवक्ता नीरज अरेला इंजीनियर एवं अग्रवाल होंगे।इनके मनोनयन पर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष हैं।
सत्येन्द्र पाराशर
जिलामहामंत्री
भाजपा धौलपुर
Labels: Dholpur (Rajasthan)













