Wednesday, May 27, 2020

मानवता की मिसाल बने रामकुमार दद्दा :- धौलपुर शहर के निवासी राम कुमार दुबे ने धौलपुर जिले में एक अनूठी मिसाल पेश की उन्होंने जीटी रोड

 मानवता की मिसाल बने रामकुमार दद्दा :- धौलपुर शहर के  निवासी राम कुमार दुबे ने धौलपुर जिले में एक अनूठी मिसाल पेश की उन्होंने जीटी रोड पर स्थित श्री राम मार्केट के सभी 12  दुकानदारों का 2 माह का



किराया लगभग जो कि ₹ दो  लाख रुपए होता है माफ किया है रामकुमार दद्दा ने बताया कि श्रीमान राकेश कुमार जयसवाल जिला कलेक्टर धौलपुर महोदय के प्रेरित होकर अपने पिताश्री राम दद्दा के  प्रेरणा  से जब उन्होंने अपने दुकानदारों से पहले महीने का किराया मांगा तो उन्होंने कहा कि इस समय दुकानदारी नहीं हुई है अगले  माह आपको दे देंगे  जब तक लॉकलॉक डाउन का दूसरा चरण आ गया  दूसरे माह भी दुकानदारों की दुकानें नहीं खुली  जब दुकानदारों से उन्होंने किराए के लिए संपर्क किया तो दुकानदारों ने बताया कि 2  महा से दुकानों के शटर नहीं खुले हैं किसी भी तरीके की बिक्री नहीं हुई है या तो अगले  महीने दुकान खाली कर देंगे या कोई अन्य इंतजाम करेंगे रामकुमार  स्वयं व्यापारी हैं उन्होंने दुकानदारों की बातों को गंभीरता से लेते हुए अपने पिता श्रीराम दद्दा में विचार विमर्श कर सभी दुकानदारों का किराया 2 माह का माफ कर दिया जो कि लगभग ₹200000 होता है सभी दुकानदारों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया इसकी सूचना माननीय जिला कलेक्टर महोदय को पहुंची तो श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय राकेश कुमार जयसवाल जी ने रामकुमार दद्दा का जिला कार्यालय पर बुलाकर माला पहनाकर किया और कहा कि आप जैसे देशहित की सोच रखने वाले युवाओं से मैं बहुत प्रभावित  हूं आपने करोना महामारी में दुकानदारों की मदद  की है आप बधाई के पात्र हैं इस अवसर पर परिवार के शिव कुमार दुबे विपिन दुबे अमित  दुबे  अंकित दुबे पीयूष दुबे मित्रगण मुकेश सक्सेना रवि  शिवहरे विनोद  अग्रवाल यीशु कांत सक्सेना गिरीश पाराशर  आदि मौजूद रहे

धौलपुर ब्यूरो 

मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट 

 




Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home