Wednesday, May 27, 2020

लद्दाख में तनातनी के बीच भारतीय सेना ने बढ़ाया दबाव, नहीं थमेगी चल रहे प्रोजेक्ट की रफ्तार

नई दिल्ली. लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच तनाव जारी है। लद्दाख में दोनों देशों की सेनाएं बड़ी संख्या में तैनात है। सीमा तक सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने से चीन बौखलाया हुआ है। इसी महीने कैलाश मानसरोवर के लिए चीन सीमा तक सड़क का उद्घाटन हुआ है। तनाव के बीच भारत चीन के साथ लगने वाली करीब 3500 किमी लंबी सीमा के रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों में भारत अपनी ढांचागत विकास की परियोजनाएं बंद नहीं करेगा।
भारत ने चीन सीमा तक इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेज कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सेना के तीनों अंगों, सीडीएस के साथ बैठक की है। ऐसा समझा जाता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के शीर्ष अधिकारियों को यह कहा है कि कई संवेदनशील इलाकों में चीन के सैनिकों के आक्रामक व्यवहार के बावजूद लद्दाख, सिक्किम, उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन की पुनः समीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है हालांकि चीन इन्हें रोकने के लिए सोचे समझे प्रयास कर रहा है और इसके लिए पूर्वी लद्दाख जैसे इलाकों में हालात को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

दिल्ली संवाददाता
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home