Monday, July 13, 2020

CBSE Results 2020: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, रिजल्ट यहां चेक करें, जवाहर नवोदय विद्यालयों के नतीजे 98.7 फीसदी रिजल्ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in/, के साथ आईवीआर टेलीफोन नंबर और मोबाइल ऐप पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं। 400 स्टूडेंट्स के नतीजे जारी नहीं हो पाए हैं। इनके नतीजे सीबीएसई बाद में जारी करेगा।
सीबीएसई नेशनल इंफ्रोमेटिक्स सेंटर (NIC), डिपार्टमेंट ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, कम्यूनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भारत सरकार की टेक्निकल सपोर्ट के जरिए रिजल्ट दिखाता है। स्टूडेंट्स www.cbse.nic.in/, www.results.nic.in और www.cbseresults.nic.in पर नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा स्कूलों को उनके स्टूडेंट्स के रजिस्टर्ड किए हुए ईमेल आईडी पर भी नतीजे भेजे जाएंगे। 
CBSE result 2020: इस बार 87651 और 7,35 फीसदी स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट लिस्ट में शामिल हैं। 38686 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनके 95 फीसदी से ज्यादा अंक आए हैं। 157934 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनके 90 फीसदी से ज्यादा अंक आए हैं। 400 स्टूडेंट्स के नतीजे जारी नहीं हो पाए हैं। इनके नतीजे सीबीएसई बाद में जारी करेगा। जवाहर नवोदय विद्यालयों के नतीजे 98.7 फीसदी रिजल्ट गया है। वहीं केंद्रीय विद्यालय के 98.62 फीसदी रिजल्ट गया है।
सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष 88.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि पिछले वर्ष 83.40 फीसदी पास हुए थे। यानी इस बार रिजल्ट 5.38 % बेहतर रहा है।  कुल रिजस्टर्ड 1203595 छात्रों में से 1192961 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1059080 पास हुए हैं। सीबीएसई 12वीं में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास फीसदी लड़कों से 5.96 फीसदी ज्यादा है। त्रिवेंद्रम का पास फीसदी सबसे ज्यादा 97.67 फीसदी  रहा है। इसके बाद बेंगलुरू 97.05 पास फीसदी और इसके बाद चेन्नई का 96.17 पास फीसदी रहा है। पटना जोन में 74.56 फीसदी रिजल्ट रहा है। दिल्ली वेस्ट का रिजल्ट 94.61 फीसदी और दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट 94.24 फीसदी रहा है। नोएडा रीजन का रिजल्ट 84.87 फीसदी, प्रयागराज का रिजल्ट 82.49 फीसदी, अजमेर का 87.60  फीसदी रहा। सबसे खराब रिजल्ट पटना रीजन (74.57 फीसदी) का रहा।
रमेश पोखरियाल "निशंक" ने सभी स्टूडेंट्स को ट्वीट कर बधाई दी है। 
CBSE result 2020: आईवीआर के जरिए नतीजे
सीबीएसई नतीजे आईवीआर यानी इंटरेक्टिव वाइज रिस्पॉन्स सिस्टम के जरिए भी उपलब्ध कराएगा। एनआईसी टेलीफोन नबंर रिजल्ट के दिन उपलब्ध कराता है, जिससे स्टूडेंट्स नतीजे चेक कर सकते हैं। पिछले साल की बात करें तो लोकल सब्सक्राइबर दिल्ली के लिए अलग नंबर उपलब्ध कराया था। वहीं देशभर के सब्सक्राइबर के लिए अलग नंबर उपलब्ध कराया था। 
CBSE result 2020: इन Apps पर चेक कर सकेंगे नतीजे
इसके अलावा स्टूडेंट्स विभिन्न ऐप पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे। माइक्रोसाफ्ट एसएमएस ऑर्गनाइजर ऐप, डिजिलॉकर, उमंग ऐप और डिजीरिजल्ट ऐप पर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स के पास स्मार्टफोन और एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। इस साल स्टूडेंट्स रिजल्ट लेने के लिए स्कूल, जोनल ऑफिस नहीं जाएंगे। डिजिलॉकर ऐप के जरिए स्टूडेंट्स अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।  रिजल्ट घोषित हो जाने पर स्टूडेंट्स UMANG Mobile Platform और DigiResults से नतीजे चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि उमंग ऐप एंड्रायड, आईओएस, और विंडो बेस्ड स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। वहीं डिजिरिजस्ट सिर्फ एंड्रायड मोबाइल ऐप है। सीबीएसई दसवीं क्लास का रिजल्ट डिजिरिजल्ट ऐप पर भी मिलेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को गूगल प्ले स्टोर से “DigiResults” ऐप डाउनलोड करना होगा। 
CBSE result 2020: Microsoft एसएमएस ऑर्गनाइजर ऐप
इस साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे स्टूडेंट्स को उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी भेजेगा। इसके लिए Microsoft एसएमएस ऑर्गनाइजर ऐप डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद उन्हें रजिस्टर करना होगा। जिसके बाद एसएमएस से उन्हें अपना स्कोर मिल जाएगा। ये फीचर पूरी तरह से ऑफलाइन है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं।

Labels:

Tuesday, June 16, 2020

IAS कामरान रिजवी बने पटना मेट्रो के नये चेयरमैन


IAS कामरान रिजवी बने पटना मेट्रो के नये चेयरमैन 


1991 बैच के यूपी कैडर के आईएएस कामरान रिजवी को पटना मेट्रो का चेयरमैन बनाया गया। पटना मेट्रो में चेयरमैन पद काफी समय से रिक्त पड़ा रहा है। कामरान रिजवी केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत है।

पटना मेट्रो के विकास की धीमी गति को देखते हुए ये नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है

दिल्ली ब्यूरो
मनोज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट  

Labels:

Sunday, June 14, 2020

सुप्रीम कोर्ट ने विनोद दुआ की गिरफ्तारी पर 6 जुलाई


         सुप्रीम कोर्ट ने विनोद दुआ की गिरफ्तारी पर 6 जुलाई तक लगाई             रोक, जांच रोकने से इनकार।
          प्रधान संपादक
          हिमांशु श्रीवास्तव 


Labels:

Saturday, June 13, 2020

मेदांता डायरेक्टर राकेश कपूर का बयान - राज्यपाल लाल जी टंडन यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्‍शन के कारण भर्ती हुए

मेदांता डायरेक्टर राकेश कपूर का बयान - राज्यपाल लाल जी टंडन यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्‍शन के कारण भर्ती हुए हैं ! भर्ती के समय ही कोविड टेस्ट कराया गया था जो नेगटिव है ,राज्यपाल लाल जी टंडन को डायबिटीज भी है लिहाज़ा भर्ती कर इलाज चल रहा है ! कुछ जाँच रिपोर्ट आनी बाक़ी है ! उसके बाद तय होगा कि कब डिस्चार्ज करना है ! कल मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा मेदांता
दिल्ली संवाददाता
मनोज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट 

Labels:

डॉक्टरों को सैलरी न मिलने पर बोला सुप्रीम कोर्ट युद्ध में सैनिकों को नहीं रख जा सकता है दुखी

डॉक्टरों को सैलरी न मिलने पर बोला सुप्रीम कोर्ट
युद्ध में सैनिकों को नहीं रख जा सकता है दुखी


नई दिल्ली-युद्ध के दौरान, आप अपने सैनिकों को दुखी नहीं रख सकते थोड़ा आगे बढ़ते हुए उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए कुछ अतिरिक्त पैसे दें' यह बात सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों को सैलरी न मिलने के मुद्दे पर कही

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर कोर्ट को शामिल नहीं होना चाहिए और सरकार को यह मुद्दा सुलझाना चाहिए कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कहा गया था कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे कुछ डॉक्टरों को सैलरी नहीं दी गई है वहीं, कुछ की सैलरी कुछ कम करके दी गई

जस्टिस अशोक भूषण, एसके कौल और एमआर शाह की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा, 'युद्ध के समय, आप अपने सैनिकों को नाखुश नहीं करते कोरोना के खिलाफ लड़े जा रहे इस युद्ध में असंतुष्ट सैनिकों (डॉक्टरों) को देश बर्दाश्त नहीं कर सकता है

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर बेहतर सुझाव सामने आते हैं तो उन्हें समायोजित किया जा सकता है बेंच ने कहा कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि कई डॉक्टरों को भुगतान नहीं किया जा रहा है बेंच ने कहा, 'हमने रिपोर्ट देखी कि डॉक्टर हड़ताल पर चले गए दिल्ली में, कुछ डॉक्टरों को पिछले तीन महीनों से भुगतान नहीं किया गया है ये चिंताएं हैं जिनका ध्यान रखा जाना चाहिए इसके लिए अदालत के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए कोर्ट की बेंच ने आगे कहा, आपको (केंद्र) और अधिक करने की आवश्यकता है यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी चिंताओं का समाधान किया जाए।

खबर सूत्रों के हवाले से 


Labels:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनलॉक-1 के दौरान कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर शुक्रवार रात रेस्टोरेंट, होटल, धार्मिक स्थलों, शॉपिंग मॉल और ऑफिस के लिए नई

जारी की नई गाइडलाइन…
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनलॉक-1 के दौरान कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर शुक्रवार रात रेस्टोरेंट, होटल, धार्मिक स्थलों, शॉपिंग मॉल और ऑफिस के लिए नई गाइडलाइन जारी की,इन परिसरों में केवल बिना लक्षण वाले लोगों को और एक बार में सीमित संख्या में आगंतुकों को प्रवेश देने जैसी एहतियातों पर जोर दिया गया है. ये दिशा-निर्देश तस्वीरों के साथ जारी किए।
इससे पहले, चार जून को मंत्रालय ने सरकारी एवं अर्द्धसरकारी परिसरों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं जारी की थीं लेकिन अब लोगों को इसे बेहतर ढंग से समझाने के लिए मंत्रालय ने रंग-बिरंगी तस्वीरों वाले दिशा-निर्देश नए फॉर्मेट में जारी किए हैं।इसमें कहा गया, “जैसे-जैसे हम अनलॉक-1 में आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हमारे लिए कोविड संबंधी उचित आचरण का हर समय पालन करना आवश्यक है.” सामान्य तौर पर नीचे दिए गए एहतियात बरतने को कहा गया है।
– चेहरा कवर करने के लिए फेस मॉस्‍क या कपड़े का उपयोग अनिवार्य है।
– सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
– सार्वजनिक स्थान पर थूकना सख्त वर्जित।
– साबुन / सैनिटाइजर से नियमित अंतराल में हाथ धोते रहें।
– सार्वजनिक स्‍थानों पर प्रवेश के लिए लाइन में लगते समय 6 फुट की दूरी बनाए रखें।
– रूमाल या अन्‍य चीजों से मुंह और नाक को अच्‍छे से कवर करें।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर…

Labels:

कोरोना मरीजों के इलाज का सलीका दिल दहलाने वाला

शवों का रखरखाव भी ठीक तरीके से नहीं

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकारों से जवाब तलब

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने कोरोना मरीजों के इलाज के सलीके को दिल दहलाने वाला बताया है। यह भी कहा गया है कि अस्पतालों में शवों को भी ठीक से नहीं रखा जा रहा। इस बावत स्वत: संज्ञान लेते हुए विद्वान न्यायाधीशों की पीठ ने केंद्र और विभिन्न राज्यों की सरकारों से भी जवाब तलब किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज और उनके साथ ही शवों को रखे जाने को दिल दहलाने वाला वातावरण बताया। इस बावत अदालत ने केन्द्र और विभिन्न राज्य सरकारों से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि अस्पताल न तो शवों को ठीक से रखने की ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही मृतकों के बारे में उनके परिवार को ही सूचित कर रहे हैं। नतीजा यह हो रहा है कि मृतिकों के परिजन अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
पीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान केन्द्र के साथ ही महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को नोटिस जारी किये। पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि दिल्ली की स्थिति तो बहुत ही भयावह और दयनीय है। न्यायालय ने कहा कि केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है।
न्यायालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों को मरीजों के प्रबंधन की व्यवस्था का जायजा लेकर अस्पताल के स्टाफ और मरीजों की देखभाल के बारे में स्थिति की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने पिछले गुरुवार को देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के मरीजों की ठीक से देखभाल नहीं होने और पीडि़तों के शवों का मर्यादित तरीके से निस्तारण नहीं किये जाने की खबरों का स्वत: ही संज्ञान लिया था।
प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने इस स्थिति का संज्ञान लेने के बाद यह मामला न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ को सौंप दिया था। अदालत के इस रुख को देखकर अब उम्मीद बंधी है कि कोरोना मरीजों का इलाज काफी हद तक दर्द और अमानवीयता से रहित हो जाएगा।

Labels:

Friday, June 12, 2020

दिल्ली में कल कोरोना संकर्मित नए मरीज आए 1877 और कल के दिन मरने वालो की संख्या 65 यानि

दिल्ली में कल कोरोना संकर्मित नए मरीज आए 1877 और कल के दिन मरने वालो की संख्या 65 यानि आकलन करे तो हर 25 मिनट में एक मौत।

उस पर मुख्यमंत्री कहते है की इस्थिति कन्ट्रोल में है दिल्ली सरकार  की मने तो दिल्ली में कोरोना से आज तक हुई मौतों का की संख्या है (1085). और N.C.D के अनुसार आज तक हुई मोते (2098).  है।

 मुख्यमंत्री केजरीवाल :- का आकलन है.

    11 जून को संक्रमितों की संख्या थी 31000 
    15 जून तक -------------------------44000
    30 जून तक ------------------------ 1लाख                 
    15 जुलाई तक --------------------- 2.25लाख
    30 जुलाई तक ---------------------5.32लाख

 संक्रमितो की होने की सम्भावना है.

 प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा की रिपोर्ट 

   





Labels:

Thursday, June 11, 2020

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश

दिल्ली- कोरोना वायरस का खतरा अभी भी देश पर मंडरा रहा है. इसी के चलते केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के कार्यालय आने के बारे में नए दिशा-निर्देश जारी किए.
सरकारी कार्यालयों में कोरोना पॉज़िटिव मामले लगातार बढ़ने के बाद ये कदम उठाया गया है. सरकार के नए दिशा-निर्देश अब केवल उन कर्मचारियों को कार्यालय आने को कहा जिन्हें कोई लक्षण नहीं है.
जारी दिशा-निर्देशः
● अगर सर्दी/खाँसी या बुखार है तो घर पर ही रहने को कहा गया है.
● कंटेनमेंट ज़ोन में रह रहे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी घर से ही काम करेंगे. जब तक कंटेनमेंट ज़ोन नहीं हट जाता तब तब घर पर ही रहेंगे.
● एक दिन में 20 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी काम नहीं करेंगे. इसके लिए रोस्टर बनाया जाएगा. बाकी घर से काम करते रहेंगे.
● अगर एक केबिन में दो अधिकारी हैं तो वे एक दिन छोड़ कर आएँगे.
● पूरे समय मास्क लगाना होगा. जो नहीं लगाएँगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी.
● सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखें.
● अधिकारी अपने कंप्यूटर आदि की खुद ही सफाई करेंगे.
● जहां तक संभव हो आमने-सामने की बैठक से बचा जाए.

ब्यूरो दिल्ली
मनोज   श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

Wednesday, June 10, 2020

दिल्ली में शुरू हो चुका है कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड : सत्येन्द्र जैन


दिल्ली में शुरू हो चुका है कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड : सत्येन्द्र जैन 


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कल रात से बहुत सारे फोन हमें आ रहे हैं और वह लोग पूछ रहे हैं कि दिल्ली वालों का इलाज कहां पर होगा। पूरे देश में दुनिया भर से जो फ्लाइट आई थी दिल्ली और मुंबई दो जगह आई थी और यह बीमारी हिंदुस्तान में नहीं थी हिंदुस्तान में बाहर से आई थी। जब फ्लाइट आईं तो उसके बाद आज मुंबई में 50000 मामले हैं और दिल्ली में लगभग 30000 मामले हैं। सत्येंद्र जैन बोले कि दिल्ली में इलाज की जिम्मेदारी हमारी है। हम लोग मुंबई से 10 दिन पीछे हैं और उसी अनुपात में दिल्ली में संख्या बढ़ रही है। ऐसी आशंका है कि दिल्ली में हम अगले 10 दिन में 50000 पर पहुंच जाएंगे। इसलिए हमें एक्स्ट्रा बेड चाहिए।

ब्यूरो दिल्ली मनोज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट 






Labels:

केजरीवाल फिर संकट में, दो साल के बच्चे ने सरकार के खिलाफ दायर की है याचिका

केजरीवाल फिर संकट में, दो साल के बच्चे ने सरकार के खिलाफ दायर की है याचिका


नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पहले से घिरी हुई है, वहीं अब दो साल के एक बच्चे ने केजरीवाल सरकार की परेशानी और बढ़ा दी है। बता दें कि दो साल के बच्चे ने गहरी चिंता जाहिर करते हुए लॉकडाउन में मिली छूट और दिल्ली में टेस्टिंग व्यवस्था को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।

इस बच्चे ने अपने पिता की सहायता से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में बिना लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग पर रोक से हालात बिगड़ गये हैं। इसके अलावा बेड और वेंटिलेटर्स जैसी सुविधाओं की कमी ने भी स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। हाईकोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है  कोर्ट ने दिल्ली सरकार से 2 जून के ऑर्डर की वो कॉपी मांगी है जिसमें बिना लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग से जुड़ी बात कही गई थी।

ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, June 6, 2020

ब्रेकिंग :अब राजधानी में यातायात नियम तोड़ना और महंगा पड़ेगा ।

ब्रेकिंग :अब राजधानी में  यातायात नियम तोड़ना और महंगा पड़ेगा ।



ट्रैफिक विभाग यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा ।


डीसीपी चारु निगम ने यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर शिकंजा कसने की तय्यारी ।


लॉक डाउन खुलने के बाद ट्रैफिक हो चुका है शुरु ।


अब अधिक थर्मल प्रिंटिंग मशीन दी जाएगी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ।

E चालान के बाद तुरन्त पैसा जमा कर मिलेगी रसीद ।


ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दी जा रही है ट्रेनिंग ।


थर्मल प्रिंटर  मशीन चलाने की दी जा रही ट्रेनिंग।

ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट 

Labels:

Friday, June 5, 2020

UPSC का सिविल सर्विसेज़ प्रीलिमिनरी टेस्ट 4 अक्टूबर को होगा- आज की बड़ी ख़बरें

सिविल सर्विस देने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतज़ार अब ख़त्म हो गया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपने अंतर्गत होने वाली कई अहम परीक्षाओं की नई तारीख़ों का ऐलान कर दिया है.
सिविल सर्विसिज़े प्रीलिमिनरी टेस्ट अब 4 अक्टूबर को होगा. पीटी में सफल होने वाले उम्मीदवार सिविल सर्विसेज़ मेन्स परीक्षा दे सकेंगे जिसकी शुरुआत 8 जनवरी, 2021 से होगी.
पहले ये टेस्ट 31 मई को होने वाला था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.
यूपीएससी ने पिछले दिनों बताया था कि सिविल सेवा के इम्तहानों की घोषणा 5 जून को कर दी जाएगी. सिविल सर्विसेज़ के अलावा इंडियन फ़ॉरेस्ट सर्विस प्रीलिमिनरी टेस्ट भी 4 अक्टूबर को होगा.
यूपीएसी ने एनडीए, आईईएस, आईएसएस, सीएमएस समेत कई परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा कर दी है.
खबर सूत्रों के हवकले से 

Labels:

भारत में 24 घण्टे अंदर सबसे ज़्यादा #करोना के मामले 9851आज आये है

भारत में 24 घण्टे अंदर सबसे ज़्यादा #करोना के मामले 9851आज आये है

अबतक सर्वाधिक रिकॉर्ड है !!!

नई मौतें-273

कुल मामले-226770

कुल सक्रिय मामले-110960

कुल मौतें-6348

कुल ठीक-109462

लाकडाउन खुला
करोना केस
ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

Thursday, June 4, 2020

कोरोना: एम्स में नर्सों की हड़ताल, पीपीई किट से हो रहे इन्फ़ेक्शन और रेशेज़



पीपीई किट में काम करना , एक पॉलिथीन में पैक होकर काम करने जैसा है. आप ना कुछ खा सकते हो, ना बाथरूम जा सकते हो और इंफ़ेक्शन का ख़तरा अलग बना रहता है.
माहवारी में पैड इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि वो बदल नहीं सकते इसलिए एडल्ट डायपर पहनना पड़ता है. यूटीआई से लेकर स्किन इंफ़ेक्शन तक से परेशान हैं.
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काम करने वाले महिला और पुरुष नर्स आजकल इन सभी परेशानियों से दो चार हो रहे हैं.
उन्होंने इन परेशानियों के संबंध में एम्स प्रशासन को भी जानकारी दी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद एम्स नर्सेज़ यूनियन ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
एम्स नर्सेज़ यूनियन एक जून से अस्पताल में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. यूनियन की माँग है कि पीपीई किट के साथ काम के घंटों को चार घंटे तक सीमित किया जाए. लंबे समय तक पीपीई किट पहनकर रखने से उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं.
खबर सूत्रों से 

Labels:

अब बड़ा फैसला लेते हुए इन सभी 960 विदेशी जमातियों को 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

इससे पहले 2 अप्रैल को सरकार ने वीजा शर्तों का उल्लंघन कर तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होने के कारण 960 विदेशियों के नाम ब्लैकलिस्ट किए थे. गृह मंत्रालय के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस प्रमुखों को विदेशी कानून और आपदा प्रबंधन कानून के तहत इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा था.

अब बड़ा फैसला लेते हुए इन सभी 960 विदेशी जमातियों को 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

नई दिल्ली: निजामुद्दीन मरकज मामले में गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है.

नई दिल्ली: निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) मामले में गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. मंत्रालय ने दिल्ली मरकज में हुए तबलीगी जमात (Tablighi Jamat) के कार्यक्रम में शामिल होने वाले विदेशी नागरिकों को 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है. जानकारी के मुताबिक 960 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को ब्लैकलिस्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि ये संख्या 2000 तक जा सकती है.
ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

Wednesday, June 3, 2020

आज सुबह की भारत मे कोरोना मरीजो की स्तिथि इस प्रकार है, 2,07,615 मामलों में बढ़ोतरी हुई है

आज सुबह की भारत मे कोरोना मरीजो की स्तिथि इस प्रकार है, 2,07,615 मामलों में बढ़ोतरी हुई है। आज के दिन 8,909 मरीजो की संख्या हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में इस बीमारी के कारण अब तक 5,815 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमे आज के दिन 217 मरीजो की मौत हो गयी है। अभी तक भारत मे 1,00,303 कोरोना मरीज ठीक भी हुए है. जिसमे से आज 4,776 मरीज स्वस्थ हुए है।

दिल्ली ब्यूरो
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

Tuesday, June 2, 2020

आदेश गुप्ता को दिल्ली का बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया मनोज तिवारी की जगह लेंगे आदेश गुप्ता

आदेश गुप्ता को दिल्ली का बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया मनोज तिवारी की जगह लेंगे आदेश गुप्ता

TIMES AND SPACE NEWS
दिल्ली ब्यूरो
मनोज श्रीवास्तव

Labels:

Monday, June 1, 2020

अजय झा न्यूज़ 18 के कोरोना पॉजिटिव पाए गए

अजय झा न्यूज़ 18 के कोरोना पॉजिटिव पाए गए
दिल्ली ब्यूरो
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels: