Sunday, January 12, 2020

सांसद साक्षी महाराज के 64वें जन्मदिन पर सुंदरकांड का आयोजन

नवाबगंज। विकासखंड मुख्यालय परिसर मे रविवार को सांसद साक्षी महाराज के 64वें जन्मदिन पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित करवाया गया।वही सांसद साक्षी महाराज को लड्डू व सिक्को से तराजू में तौला गया है।इसके बाद जनता के बीच उन्होने केक काटा। ब्लाक प्रमुख ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर 11 किलो का केक काटवाकर सासंद को बधाई दी।जिसके बाद लैकपैड चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी,जिला पंचायत अद्यक्ष संगीता सेंगर, ब्लाक प्रमुख अरूण सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी  ने सासंद साक्षी महाराज को उनके वजन के हिसाब 85 किलो के सिक्के व लड्डू से तराजू में तौला। इस दौरान जन्मदिन के अवसर पर सासंद को  बधाई देने वालो का तांता लगा रहा है।

सांसद साक्षी महराज ने ब्लाक मुख्यालय मे मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष की पार्टियां जो भ्रांतिया फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है।असल मे उन्हे देश की नही वोट की चिंता है।तभी तो यह पार्टियां हिंदू मुस्लिमो को लड़वाकर देश की संपत्ति को नुकसान पहुचा रही है।सांसद ने कश्मीर मामले मे धारा 370पर कहा कि फारूख अबदुल्ला जैसे लोग कहते थे कि मोदी चाहे दस बार प्रधानमंत्री बन जाए लेकिन लेकिन धारा 370नही हटा सकते है।मोदी ने कश्मीर से धारा 370हटाकर उनके इस कथन को झूठा साबित कर दिय़ा। वही उन्होने हैदराबाद एआइएमआइएम के सासंद ओवैसुद्दीन को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि हैदराबादी जैसे लोग कयास लगा रहे थे कि राम मंदिर कभी नही बनेगा,नही तो खून की नदियां बह जाएगी। लेकिन राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया।और हैदराबादी चिल्लाता रह गया। उन्होने काग्रेंस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे मे बताया कि राम मंदिर का शिलान्याश कर एक तरफ हिंदू को खुश किया गया। वही राम मंदिर का निर्माण न करवाकर मुस्लिमो को खुश करते रहे। दोहरी चाल से दोनो समुदायो को गुमराह करने का आरोप काग्रेंस पार्टी पर लगाया। सासंद ने मोदी को ईश्वर का भेजा हुआ दूत बताया कि भगवान खुद नही आते है,वो अपने दूतो को राष्ट्र व संतो की रक्षा के लिए भेजते है। उन्होने सीएए को लेकर देश मे हो रहे दंगो व विरोध को लेकर कहा कि विपक्ष की माया,ममता,अखिलेश,केजरीवाल व प्रियंका गांधी लोगो मे भ्रांतिया फैलाकर वोट की राजनिति के चक्कर मे देश की संपत्ति का नुकसान करवा रही है। मोदी व अमित शाह ने दवा डाली है,कीड़े बिलबिला के बाहर आ रहे है। दम है ते राष्ट्रपति भवन मे जाकर विरोध करके देखे। लोक सभा व राज्य सभा मे बिल पारित हुआ लेकिन राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ही इसे अमली जामा पहनाया गया।रेल,बस जिन्हे फूकां गया उन्होने थोड़े ही सीएए बनाया था। वही काग्रेंस पार्टी के बारे मे कहा कि धर्म के नाम पर देश का बटवारा किया है।सासंद ने मुस्लिम प्रेम के बारे मे कहा कि उनका चेहरा कट्टर हिंदूवादी माना जाता है।लेकिन उन्नाव मे उन्हे लोकसभा के चुनाव मे 80प्रतिशत मुस्लिमो ने वोट देकर हमे जिताया था। कार्यक्रम मे लखनऊ के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजकुमार सिंह चौहान  मोहनलालगंज सहकारी समिति के अध्यक्ष अशोक तिवारी  श्रीमती विमला कुरील मोहित शुक्ला मौरावां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  इजहार का गुड्डू बांगरमऊ नगर पालिका अध्यक्ष  मनीष राठौर ने उत्तरी  नगर पंचायत अध्यक्ष सुदंरकांड टीम मे हनुमंत जीव आश्रय के संस्थापक अखिलेश अवस्थी,विवेक तिवारी,विक्की त्रिपाठी,अनुराग अवस्थी के अलावा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दिवेदी,दीपू सिंह,निर्लेश दीक्षित,सुशील श्रीवास्तव,जगतपाल सिंह,धर्मेश प्रताप सिंह अभय इंद्र सिंह प्रधान दिनेश सिंह समाजसेवी राजकुमार पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य नन्ना विमल क्षेत्र पंचायत सदस्य रामस्वरूप बीडीसी प्रहलाद रावत बीडीसी राज किशोर राजपूत वीडीसी जिला विकास अधिकारी राम उजागीर द्विवेदी मुन्ना सिंह मंडपा संतोष मिश्रा विनोद मिश्रा आसिफ प्रधान अजीजुर रहमान प्रधान अनीश खान प्रधान नीरज सिंह कुसुंबी अनिल सिंह लोक नगर युवा नेता सुशील यादव मुन्ना सिंह सभासद नगर पालिका उन्नाव एवं सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।





Labels:

टूटने से बचा दांपत्य जीवन, साथ जिएंगे ज़िंदगी

पुलिस लाइन उन्नाव में स्थापित परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पति-पत्नी के विवादित कुल 07 जोड़ों के मध्य आपसी झगड़े को समाप्त कराकर उनमें सुलह कराया गया। शादी के अटूट बंधन को टूटने से बचाकर सभी जोड़ों का मिलन कराया गया। सुलह होने के बाद सभी दंपत्ति हंसी खुशी घर को रवाना हो गए।

पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में दिनांक 12/01/2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के कई विवादित जोड़े बुलाए गए जिनमें से कुल 13 जोड़े उपस्थित हुए । काउंसलरों एवं उपस्थित हुये पति-पत्नी के जोड़ों से बात कराई गयी। आपसी वार्ता के उपरांत कुल 7 जोड़ों की सकुशल विदाई कराई गई। विदाई कराने में परिवार परामर्श प्रभारी निरीक्षक अर्चना गौतम, उप निरीक्षक अर्चना शुक्ला, सहायिकाओं सीमा, लक्ष्मी, मनु व सलाहकार मंडल में अबरार हुसैन जी, तबस्सुम नफीस जी, प्रभा यादव जी , डॉ शशि रंजना जी, यतींद्र मिश्रा जी, डॉ आशीष   श्रीवास्तव जी, रामसनेही यादव जी, राम शंकर वर्मा जी, अमरपाल सिंह जी, डॉ एसके पांडे जी, डॉ मनीष सिंह सेंगर जी, के के मिश्रा जी आदि लोग उपस्थित रहे। शेष जोड़ों को अगली तारीख दी गई बचे हुये जोड़ों को अगली तारीख दी गई।

Labels:

त्रिदिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

4 कालेजों की 41 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
उन्नाव। पुलिस लाइन मैदान में चल रहे तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि जनपद की सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए, इसके लिए समय समय पर इस प्रकार के कैम्प आगे भी आयोजित होंगे। क्षेत्राधिकारी नगर व लाइन यादवेंद्र यादव ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अब नारी अबला नही सबला है और नई पीढ़ी को ज्यादा सबल बनने की ज़रूरत है। समन्वयक प्रभारी निरीक्षक यातायात इंद्र पाल सिंह ने बालिकाओं को ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश दिया वहीं समन्वयक डॉ आशीष श्रीवास्तव ने प्रशिक्षकों पारुल कुमार और सोनू कुमार के साथ छात्राओं द्वारा कुछ विशेष स्टेप और आत्म रक्षा की मुद्राएं प्रस्तुत कराईं। समन्वयन समिति से, संचालन कर रहे डॉ मनीष सिंह सेंगर ने अपने प्रेणादायी जुमलों से छात्राओं की हौसलाअफजाई की।  डॉ जी नाथ जी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अटल बिहारी इंटर कॉलेज, रानी लष्मी बाई इंटर कॉलेज की 41 छात्राओं और प्रशिक्षकों को पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी नगर ने प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी अर्चना गौतम, शिक्षिका डॉ रचना सिंह ने महिला शशक्तिकरण के गुर बताए। इसी क्रम में शिविर के सफल समन्वयन और संचालन के लिए यातायात प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, डॉ आशीष श्रीवास्तव और डॉ मनीष सिंह सेंगर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया। पुलिस विभाग से एस आई भगत सिंह, संजय यादव, अजय यादव, सपना, नरेंद्र, धनंजय, सचिन आदि सहित यातायात विभाग से राजवीर, राजेश सिंह आदि सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक और शिक्षक व सहयोगी रहे।

Labels: ,

कानपुर में फिर पकड़ा गया देह व्यापार करने वालों का गिरोह



 एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता, गोविंद नगर सीओ मनोज गुप्ता के द्वारा बर्रा थाना  एसओ  सतीश कुमार सिंह के निर्देशन  में
 छापामारी के दौरान अनैतिक देह व्यापार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया है मुखबिर की सूचना पर बर्रा थाना  अंतर्गत मेहरबान सिंह पुरवा मैं छापेमारी के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो लड़कियां आगरा की है और चार लड़के कानपुर केे हैं पुलिस ने इन लोगों के पास से से नगदी पैन कार्ड एटीएम कार्ड और पांच प्रेस आईडी बरामद की है

 पुलिस का कहना है कि यह लोग व्हाट्सएप के जरिए ग्रुप बनाकर ग्राहकों को जोड़कर सेक्स रैकेट का संचालन करते थे गिरफ़्तारी करने  में मौजूद  रहे SI  अभिलाष मिश्र SI  संदीप कुमार , अवधेश कुमार, हरनाम सिंह,  शिव प्रताप आदि लोग रहे

Labels: ,

इनरव्हील क्लब ऑफ़ बरेली मरकरी ने किया CAA का समर्थन

आज नागरिकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में हुई रैली में  इनरव्हील क्लब ऑफ़ बरेली मरकरी की तरफ से क्लब मेम्बरों ने भाग लेकर समर्थन किया।  इस मौके पर  अध्यक्ष अनीता गोएल व सचिव सुधा सक्सेना के नेतृत्व में काफी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया।


Labels: ,

भूकम्प से लद्दाख काँपा, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 दर्ज की गयी

लद्दाख में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गए।  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गयी।  इससे पहले शनिवार की रात को 02.20 पर भी भूकंप आया था जिसकी तीव्रता आज के मुक़ाबले काम थी।  वही दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।  लद्दाख में आये भूकंप का केंद्र भारत चीन सीमा के पास था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई भी जान माल की क्षति नहीं हुई है।  

Labels: , ,

Saturday, January 11, 2020

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन



नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोकजागरण मंच द्वारा विशाल जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया,जिसमें हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनता शामिल रहे ।मंच पर मुख्यरूप से मुख्य अथिति  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  एवम उनके परिवार पर तीखे हमले किये साथ ही सभी विपक्षी दलों की सीएए के विरोध को लेकर तीखी आलोचना की और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और गृहमन्त्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। मुख्य रूप से उन्नाव सांसद डॉ साक्षी महाराज ,राज्यसभा सासंद अशोक वाजपेयी,सदर विधायक पंकज गुप्ता,मोहान विधायक बृजेश रावत ,सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर,पुरवा विधायक अनिल सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सेंगर,नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह उपस्थित रहे।साथ ही पूर्व नगरपालिका अध्य्क्ष रामचन्द्र गुप्ता,हरि सहाय मिश्र मदन,भाजयुमो  नगर अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू व हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी,महिला कार्यकर्ताओं में श्रीमती सोनी शुक्ला ,श्रीमती प्रीती सिंह एडवोकेट आदि हज़ारों की संख्या में जनसैलाब सड़कों पर उमड़ा।इस बीच ही प्रशासन की भी तैयारी चाक चौबंद रही चप्पे चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी बल की नज़र रही उन्नाव समेत कई थानों का फोर्स मौजूद रहा एसपी विक्रांत वीर और सीओ सिटी दलबल के साथ मौजूद रहे और रैली का शांतिपूर्ण सफल आयोजन सम्पन्न कराया।।    




Labels: , ,