Saturday, January 11, 2020

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन



नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोकजागरण मंच द्वारा विशाल जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया,जिसमें हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनता शामिल रहे ।मंच पर मुख्यरूप से मुख्य अथिति  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  एवम उनके परिवार पर तीखे हमले किये साथ ही सभी विपक्षी दलों की सीएए के विरोध को लेकर तीखी आलोचना की और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और गृहमन्त्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। मुख्य रूप से उन्नाव सांसद डॉ साक्षी महाराज ,राज्यसभा सासंद अशोक वाजपेयी,सदर विधायक पंकज गुप्ता,मोहान विधायक बृजेश रावत ,सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर,पुरवा विधायक अनिल सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सेंगर,नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह उपस्थित रहे।साथ ही पूर्व नगरपालिका अध्य्क्ष रामचन्द्र गुप्ता,हरि सहाय मिश्र मदन,भाजयुमो  नगर अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू व हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी,महिला कार्यकर्ताओं में श्रीमती सोनी शुक्ला ,श्रीमती प्रीती सिंह एडवोकेट आदि हज़ारों की संख्या में जनसैलाब सड़कों पर उमड़ा।इस बीच ही प्रशासन की भी तैयारी चाक चौबंद रही चप्पे चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी बल की नज़र रही उन्नाव समेत कई थानों का फोर्स मौजूद रहा एसपी विक्रांत वीर और सीओ सिटी दलबल के साथ मौजूद रहे और रैली का शांतिपूर्ण सफल आयोजन सम्पन्न कराया।।    




Labels: , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home