Tuesday, July 7, 2020

मौसम विभाग ने 8 जुलाई की सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में बिजली की गरज चमक


मौसम विभाग ने 8 जुलाई की सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में बिजली की गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Tuesday, April 21, 2020

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 110 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 110 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। राज्य में अब 1294 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ हो चुके हैं। इसमें 140 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं। अब इस समय 1134 एक्टिव केस हैं!!

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 1294 कोरोना पॉजिटिव मामले 53 ज़िलों में पाए गए हैं!! 9 ज़िले ऐसे हैं, जिनमें एक्टिव केस शून्य हैं!! 44 ज़िलों में ही एक्टिव केस पाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1748 सर्विलांस टीम काम कर रही हैं!!1242 बेडों पर आइसोलेशन मरीज़ हैं। 10 हजार 800 लोग क्वारेंटीन फैसिलिटी में हैं। प्रमुख सचिव ने यह भी बताया कि प्रदेश में पूल टेस्टिंग का काम चल रहा है!!

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 348 हाट स्पाट चिन्हित करते हुए 29,68,481 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। हाट स्पाट क्षेत्रों में रह रहे लोगों को 1457 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ एवं मैन के द्वारा दूध वितरित किया जा रहा है!!फल एवं सब्जी वितरण के लिए कुल 2,470 वाहन लगाए गए हैं। इन क्षेत्रों में 2565 व्यक्तियों व 1948 प्रोविजनल स्टोर के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है!

Labels:

Monday, April 20, 2020

हाई स्कूल और इण्टर की दूरदर्शन कराएगा पढ़ाई

ब्रेकिंग न्यूज़... हाई स्कूल और इण्टर की दूरदर्शन कराएगा पढ़ाई

एसआईटी मे होगी हर बिषय के लेक्चर की रिकॉर्डिंग

दो घण्टे सुबह- शाम को जल्द ही शुरू होंगी क्लासेज

सीधा प्रसारण से घर बैठे स्टूडेंट कर सकेंगे पढ़ाई

शासन की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग अच्छे टीचर की तलाश में जुटा
कोरोना के चलते योगी सरकार का छात्र हित में लिया फैंसला

Labels:

दिल्ली-उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिस्ट का हुआ निधन,

ब्रेकिंग न्यूज 


दिल्ली-उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिस्ट का हुआ निधन,

यूपी सरकार में शौक की लहर,

आज सुबह 10:44 मिनट पर दिल्ली के एम्स मे हुआ निधन,

Labels:

Sunday, April 19, 2020

UP के कई जिलों में लॉकडाउन निष्प्रभावी होने से CM योगी नाराज, DGP ने पुलिस कप्तानों को जारी किए निर्देश…

UP के कई जिलों में लॉकडाउन निष्प्रभावी होने से CM योगी नाराज, DGP ने पुलिस कप्तानों को जाउत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार अपना पूरा दमखम लगा रही है।लेकिन कई स्थानों पर लोगों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के कमजोर होने का भी डर है। सीएम योगी ने भी कई जिलों में लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव अवनीश अवस्‍थी ने एक पत्र जारी कर राज्य के कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति पर असंतोष जताया है. इन जिलों में लोगों द्वारा लॉकडाउन का पालन कठोरता के साथ नहीं किया जा रहा है।
योगी सरकार की ओर से संबंधित जिला प्रशासन को पत्र जारी कर कहा गया है कि वे लॉकडाउन का कठोरता से पालन कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे। योगी सरकार ने लॉकडाउन को लेकर असंतोषजनक जिलों में पुलिस प्रशासन स्तर पर सुधार की जरूरत बताई है।अपर मुख्‍य सचिव अवनीश अवस्‍थी की ओर से जारी किए गए इस पत्र के बाद डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने संबंधित जिलों के पुलिस प्रमुखों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

जिन जिलों में लॉकडाउन के पालन में सख्ती की जरूरत बताई गई है उनमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, बस्ती, उन्नाव, कन्नौज, संतकबीरनगर, मैनपुरी शामिल हैं. डीजीपी ने संबंधित जिलों के पुलिस कप्तानों को सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही स्वास्थ्य विभाग और दमकल कर्मियों के सहयोग से इन क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के लिए कहा है।सभी जिलों के चिन्हित हॉट स्पॉट इलाकों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस को फुट पेट्रोलिंग के निर्देश गए हैं 

Labels:

Saturday, January 11, 2020

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन



नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोकजागरण मंच द्वारा विशाल जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया,जिसमें हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनता शामिल रहे ।मंच पर मुख्यरूप से मुख्य अथिति  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  एवम उनके परिवार पर तीखे हमले किये साथ ही सभी विपक्षी दलों की सीएए के विरोध को लेकर तीखी आलोचना की और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और गृहमन्त्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। मुख्य रूप से उन्नाव सांसद डॉ साक्षी महाराज ,राज्यसभा सासंद अशोक वाजपेयी,सदर विधायक पंकज गुप्ता,मोहान विधायक बृजेश रावत ,सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर,पुरवा विधायक अनिल सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सेंगर,नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह उपस्थित रहे।साथ ही पूर्व नगरपालिका अध्य्क्ष रामचन्द्र गुप्ता,हरि सहाय मिश्र मदन,भाजयुमो  नगर अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू व हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी,महिला कार्यकर्ताओं में श्रीमती सोनी शुक्ला ,श्रीमती प्रीती सिंह एडवोकेट आदि हज़ारों की संख्या में जनसैलाब सड़कों पर उमड़ा।इस बीच ही प्रशासन की भी तैयारी चाक चौबंद रही चप्पे चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी बल की नज़र रही उन्नाव समेत कई थानों का फोर्स मौजूद रहा एसपी विक्रांत वीर और सीओ सिटी दलबल के साथ मौजूद रहे और रैली का शांतिपूर्ण सफल आयोजन सम्पन्न कराया।।    




Labels: , ,