Thursday, April 30, 2020

यूपी में कोरोना आगरा में आज 22 नए संक्रमित

यूपी में कोरोना आगरा में आज 22 नए संक्रमित, प्रदेश में कुल 2181 मरीज

Labels:

आज कानपुर के लिए थोड़ी ठीक खबर


आज  कानपुर के लिए थोड़ी ठीक खबर



Labels:

अपनी जिंदगी की सफल पारी खेल कर हर दिल अजीज कलाकार

अपनी जिंदगी की सफल पारी  खेल कर हर दिल अजीज कलाकार अपनी यादे अपने चाहने वालो के दिलो छोड़ कर चला गया 
श्रद्धंजलि :ऋषि कपूर 





Labels:

लखनऊ-समाचार--उप मुख्यमंत्री डॉ०दिनेश शर्मा का बयान विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए सरकार ने उपाय किए- दिनेश शर्मा

लखनऊ-समाचार

उप मुख्यमंत्री डॉ०दिनेश शर्मा का बयान विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए सरकार ने उपाय किए- दिनेश शर्मा


वित्तविहीन शिक्षकों के वेतन भुगतान का आदेश जारी किया- दिनेश शर्मा

सभी विद्यालयों को कहा गया 1 माह से अधिक का शुल्क एक साथ जमा ना कराएं- दिनेश शर्मा

2020-21 सत्र में विद्यालयों को फीस ना बढ़ाने के निर्देश दिए गए ऑनलाइन टीचिंग से कोर्स को पूरा करा रहे- दिनेश शर्मा

हाई स्कूल, इंटर परीक्षाओं की कॉपी का मूल्यांकन 5 मई से शुरू करेंगे- दिनेश शर्मा

विश्वविद्यालय, महाविद्यालय की परीक्षाएं 3 मई के बाद 15 दिन के अंतराल में शुरू करा रहे- दिनेश शर्मा

सत्र नियमित रहेगा, कोई दिक्कत नहीं आएगी यही हमारा प्रयास- दिनेश शर्मा

Labels:

कानपुर-कपड़ा कारोबारी समेत छह नए संक्रमित मिले, आंकड़ा हुआ 206

Kanpur:

। हॉट स्पॉट से इतर नए क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को लालबंगला निवासी जनरलगंज के कपड़ा कारोबारी में कोरोना संक्रमण निकला तो हॉट स्पॉट के पड़ोसी इलाके लकड़मंडी और पकड़िया में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों इलाकों को हॉट स्पॉट में शामिल कर लिया गया है। बुधवार को एक-एक प्रसूता व गर्भवती और पिता पुत्र समेत कुल छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से चार की पुष्टि जीएसवीएम के कोविड लैब में और दो के पॉजिटिव होने की पुष्टि निजी लैब से हुई है।

बुधवार तक जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 206 हो गई। इसमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि 17 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को हैलट के कोविड-19 आइसीयू में भर्ती तीन कोरोना संदिग्ध गंभीर मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, शहर के कुल संक्रमितों की खंगाली गई चेन में मिले 366 लोगों के नमूने लिए। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेनाझाबर, कुलीबाजार और पुलिस लाइन समेत हॉट स्पॉट क्षेत्रों से क्वारंटाइन किए गए 248 संदिग्धों के नमूने लिए। हैलट में 78 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ समेत 118 नमूने लिए गए।
चकेरी के शिवकटरा निवासी कपड़ा कारोबारी दुर्गा हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं। उनकी जनरलगंज में गद्दी है, वह मुंबई से कारोबार करते हैं। पुलिस के मुताबिक व्यापारी एक सप्ताह पहले दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। वहां से 23 अप्रैल को लौटने के बाद से उनकी तबीयत खराब थी। लालबंगला के डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया। उन्होंने संदेह के आधार पर कोरोना टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव निकला। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें काशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। नगर निगम की टीम ने सोसाइटी और क्लीनिक में सैनिटाइजेशन किया। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।

रेलबाजार के पकड़िया तिराहे के रस्सी वाली मस्जिद के पास रहने वाले डॉक्टर की गर्भवती पत्नी की भी निजी लैब से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आईं हैं। उन्हें हैलट के जच्च-बच्च अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैलट के जच्च-बच्च अस्पताल में भर्ती प्रसूता भी कोरोना पॉजिटिव आईं हैं। कर्नलगंज क्षेत्र के लकड़मंडी निवासी 50 वर्षीय व्यापारी भी कोरोना संक्रमित निकले। जाजमऊ पुलिस चौकी के सामने रहने वाले पिता-पुत्र भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि बुधवार को आई 219 नमूनों की रिपोर्ट में 215 निगेटिव हैं। कोविड लैब से चार और निजी लैब से दो पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके स्वजन क्वारंटाइन करा दिए गए हैं।

Labels:

आवश्यक सूचना- कानपुर साउथ में एपीएन की आईडी लेकर कुछ लोग खबरों के नाम पर अवैध वसूली कर रहे

आवश्यक सूचना- कानपुर साउथ में एपीएन की आईडी लेकर कुछ लोग खबरों के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं, जिसकी शिकायत आज जिला सूचना अधिकारी महोदय द्वारा की गई है। मैं आप सभी को अवगत करा दूं कि कानपुर महानगर में मैं चेतन गुप्ता, ब्यूरो हेड, एपीएन न्यूज, कानपुर जोन और मेरे कैमरामैन अभिषेक तिवारी के अलावा कोई भी व्यक्ति कार्यरत नहीं है। संस्थान स्तर पर भी जानकारी करने पर स्पष्ट हो गया है कि किसी भी व्यक्ति को सूचनाएं या खबरें संकलित करने के लिए नहीं रखा गया है। ऐसे में जो भी व्यक्ति एपीएन की आईडी लेकर गलत तरीके से फील्ड पर कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कराने के लिए मैं बाध्य हूं। फिलहाल मैंने जिला सूचना अधिकारी महोदय से संबंधित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराने मैं अपनी सहमति दी है और स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति संस्थान से कानपुर साउथ में नहीं रखा गया है। आप सभी से भी अनुरोध है यदि इस तरह का फर्जीवाड़ा करने वाले के बारे में कोई जानकारी हो तो उससे मुझे अवगत कराएं, धन्यवाद- आपका मित्र चेतन गुप्ता, ब्यूरो हेड, एपीएन न्यूज़, कानपुर जोन-9336814406

Labels:

कानपुर ब्रेकिंग बुजुर्ग को अपमानित करना पनकी थानाध्यक्ष को पड़ा भारी

कानपुर ब्रेकिंग

बुजुर्ग को अपमानित करना पनकी थानाध्यक्ष को पड़ा भारी

सीओ की जांच के बाद थाने का चार्ज छीना

एसएसपी ने पनकी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया

Labels:

उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार को थाना सजेती से थानाध्यक्ष पनकी नियुक्त किया गया.

उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार को थाना सजेती से थानाध्यक्ष पनकी नियुक्त किया गया.

Labels:

कानपुर के फजलगंज रोडवेज डिपो के कर्मचारियों का काटा पूरा वेतन

मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ाई धज्जियां

कानपुर के फजलगंज रोडवेज डिपो के कर्मचारियों का काटा पूरा वेतन
लॉक डाउन में कर्मचारियो की लगाई छुट्टी
कर्मचारियो ने एआरएम का किया घेराव
जबकि मुख्यमंत्री ने दिए है लॉक डाउन में पूरा वेतन देने का आदेश
आखिर मुख्यमंत्री के आदेश को क्यो नही मान रहे एआरएम रोडवेज फजलगंज चुन्नीगंज

Labels:

ड्रोन कैमरो से रखी जायेगी रेड अलर्ट जोन के इलाकों पर नजर।

कानपुर ब्रेकिंग-

ड्रोन कैमरो से रखी जायेगी रेड अलर्ट जोन के इलाकों पर नजर।
कल हुई थी चमनगंज इलाके में कोरोना वारियर्स पर पत्थरबाजी।
कल की घटना से सबक लेकर जमीन से आसमान तक रखी जा रही है अराजकतत्वों पर निगरानी।

जालौन से रेफर कोरोना पॉजिटिव ने आत्महत्या के लिए सीएचसी सरसौल में सेनेटाइजरकि ।

ब्रेकिंग कानपुर --

जालौन  से रेफर कोरोना पॉजिटिव ने आत्महत्या के लिए सीएचसी सरसौल में सेनेटाइजर पिया ।
डॉक्टरों के उड़े होश , आननफानन में हैलट के कोविड-19 में रेफर किया गया।
जालौन के जिला  अस्पताल में भर्ती झारखंड के 30 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने आज  गुरुवार तड़के तीन बजे लाया गया था  सरसौल सीएचसी।

Labels:

कानपुर ब्रेकिंग
पनकी एसओ के मामले में एक संस्थान ने दी अधिकारियों को अजीबोगरीब धमकी

वीडियो वायरल पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान
अगर पनकी थाना प्रभारी पर हुई कार्यवाही तो
2000 लोगो का खिलाना कर दिया जाएगा बंद
इन लोगो का अधिकारी से निवेदन समझे या फिर अधिकारियों को धमकी
पनकी की एक संस्था जो लॉक डाउन में 2 हजार गरीबो को खाना खिलाने का दावा कर रही ।
संस्था के लोगो का कहना है अगर थाना प्रभारी पर कोई कार्यवाही हुई तो 2 हजार लोगों का खाना नहरिया में बहा देंगे।
जो अन्न देव का महत्व ना समझे उसको क्या हक है इस तरह की बात करने कादेखना यह है


जो अन्न देव का महत्व ना समझे उसको क्या हक है इस तरह की बात करने कादेखना यह है कि पुलिस आला अधिकारी इस धमकी के आगे झुकते

पंकज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट। 

Labels:

उज्जैन:ग्राउण्ड होटल के सामने 20 और 50 रु.के नोट मिलने से सनसनी

उज्जैन।:शहर की सड़कों पर नोट पड़े लोगों को दिख रहे हैं, लेकिन कोरोना का भय ऐसा कि कोई नोटों को हाथ तक लगाने को तैयार नहीं।
ऐसा ही मामला सुबह पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर देखने को मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।सुबह धन्नालाल की चाल की तरफ पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर से जाने वाले मार्ग पर 50 और 20 के नोट पड़े थे। राहगिरों ने सड़क पर नोट पड़े देखे लेकिन किसी ने हाथ नहीं लगाया। लोगों को शंका थी किसी व्यक्ति ने जान बूझकर नोट सड़क पर फेंके हैं जो कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।इसकी सूचना फ्रीगंज ब्रिज पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को दी गई। पुलिसकर्मियों ने भी सड़क पर नोट देखे उन्हें पत्थर से दबा दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

Labels:

सुबह लाइन हाजिर किए गए कोतवाल दोपहर बाद हुए निलम्बित

लाकडाउन तोड़ निकाली गई विदाई रैली, वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने की कार्रवाई…
सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश:- लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर पुलिस कर्मियों के साथ हुई मारपीट की जानकारी उच्च अधिकारियों से छिपाने के मामले में बुधवार की सुबह लाइन हाजिर किए गए चांदा के कोतवाल प्रवीण यादव को दोपहर बाद निलंबित कर दिए गए। लाइन हाजिर किए जाने के बाद लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के साथ शारीरिक दूरी के अनुपालन को दरकिनार कर सैकड़ों लोग उनकी विदाई समारोह व रैली में शामिल हुए थे।
उल्लेखनीय है कि बीते 21 अप्रैल को रजवाड़े रामपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर पुलिस व गांव के आधा दर्जन युवाओं के बीच हुई मारपीट हुई थी। पुलिस कर्मियों द्वारा इसका वीडियो भी बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे प्रकरण को कोतवाल प्रवीण यादव द्वारा छिपाने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया व समाचार पत्रों से हुई जानकारी के बाद एसपी शिवहरि मीणा ने बुधवार को कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाल ने किए गए कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से अपनी सहानुभूति व्यक्त की थी। दोपहर बाद उनसे मिलने वाले कोतवाली में पहुंचने लगे और विदाई समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हो गए। कोतवाल को फूल माला पहनाकर थाना परिसर से लेकर चांदा कस्बे तक करीब एक किमी तक रैली निकाली गई। रैली में काफी संख्या में पुलिस कर्मी भी साथ चल रहे थे। इसके बाद किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी तक यह वीडियो पहुंचने के बाद उन्होंने प्रवीण यादव को निलम्बित कर दिया।

Labels:

लॉकडाउन : यूपी के ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों में छूट देने की तैयारी में योगी सरकार


रेड जोन वालों को करना होगा इंतजार…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण से अब तक अछूते या कम प्रभावित जिलों में कुछ गतिविधियां शुरू करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन जोन तथा ओरेंज जोन में छूट वाली गतिविधियों के लिए एक कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा है कोरोना संक्रमण की प्रत्येक चेन को तोड़ना है। मुख्यमंत्री ने यह बात टीम 11 के अधिकारियों के साथ लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि 3 मई के पश्चात औद्योगिक इकाइयों को किस प्रकार शुरू किया जाए, इसके लिए एक कार्य योजना तैयार की जाए। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने की कार्य योजना बनायी जाए।
जोनवार जिलों की श्रेणी–
रेड जोन के जिले ( 20 से ज्यादा मरीज वाले जिले) : – आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, शामली, मेरठ, बुलंदशहर, बस्ती, हापुड़, फिरोजाबाद, सहारनपुर, रायबरेली, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, अमरोहा, संतकबीरनगर, अलीगढ़।
आरेंज जोन :- ( जहां पिछले 14 दिनों में कोई नया केस नहीं आया ):श्रावस्ती, बहराइच,बागपत, बरेली, गाजीपुर, आजमगढ़, हरदोई, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, बांदा, महाराजगंज, हाथरस, मिर्जापुर, औरैया, बाराबंकी, कौशांबी, प्रयागराज, मथुरा, बदायूं, मुजफ्फरनगर, भदोही, कासगंज, इटावा, संभल, उन्नाव, कन्नौज, मैनपुरी, गोंडा, मऊ, लखीमपुर, पीलीभीत, एटा, सुलतानपुर बलरामपुर, अयोध्या, जालौन, गोरखपुर व झांसी…।
ग्रीन जोन:- अंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, देवरिया, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, फतेहपुर, चंदौली और सोनभद्र। ( सभी ऐसे जिले जहां अभी तक कोई कोरोना संक्रमण का केस नहीं है। रेड जोन का जिला भी ग्रीन जोन में जा सकता है, जहां 28 दिनों में कोई नया केस नहीं आया है
कोविड अस्पतालों का डीएम व सीएमओ करें निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा,शेल्टर होम में 14 दिन की संस्थागत क्वारंटीन पूरा करने वालों का चिकित्सीय परीक्षण कराके होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाए। मेडिकल टेस्टिंग के लिए पूल टेस्टिंग व रैण्डम टेस्टिंग का उपयोग किया जाए। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों, शेल्टर होम व क्वारंटीन सेन्टर का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा है कि शेल्टर होम को जियो टैग किया जाए।
कोविड अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी को दें बढ़ावा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एल-1, एल-2 अस्पतालों में आक्सीजन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। एल-1 श्रेणी के कोविड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि की जाए। एल-3 कोविड अस्पतालों में बेड्स बढ़ाये जाएं। सभी चिकित्सालयों में पीपीई किट तथा एन-95 मास्क की सुचारु उपलब्धता की जाए। कोविड-19 के रोगियों के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी को बढ़ावा दिया जाए। टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि की जाए। सभी टेस्टिंग लैब्स में पूल टेस्टिंग की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाए। टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के मद्देनजर वैश्विक स्तर पर टेक्नोलाजी प्राप्त करने पर विचार किया जाए।
स्वास्थ्य कर्मियों को करें प्रशिक्षित
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की प्रत्येक चेन को तोड़ना है। मेडिकल इन्फेक्शन को रोकने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने बायो-मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नर्सिंग होम के संचालकों तथा अन्य डाक्टरों के साथ बैठक करते हुए टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने वाले डाक्टरों की व्यवस्था करें।
भूसा बैंक बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गोवंश के लिए गोवंश आश्रय स्थलों पर भूसा बैंक स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित व्यक्ति की मृत्यु होने पर शासन द्वारा अनुमन्य राशि से दिवंगत का अन्तिम संस्कार कराया जाए।

Labels:

थानाध्यक्ष पनकी विनोद कुमार सिंह कोथानाध्यक्ष पनकी विनोद कुमार सिंह को

क्षेत्राधिकारी नजीराबाद की जांच के क्रम में थानाध्यक्ष पनकी विनोद कुमार सिंह को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।

Labels:

फ़िल्म स्टार ऋषि कपूर का निधन वो पिछले २ साल से कैंसर से पीड़ित थे।

फ़िल्म स्टार ऋषि कपूर का निधन वो पिछले २ साल  से कैंसर से पीड़ित थे।


Labels:

इस समय मरीजों की संख्या हुई 12

 धौलपुर के जिरोली क्षेत्र में एक मरीज पॉजिटिव आया है
 धौलपुर के जिरोली क्षेत्र में एक मरीज पॉजिटिव आ गुरमीत पुत्र सौदान सिंह ड्राइवर जरौली कोरनटाइम में है     इस समय मरीजों की संख्या हुई 12
धौलपुर ब्यूरो

मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट 

Labels:

राजस्थान पुलिस के लिए सुरक्षा उपकरण क्रय करने हेतु स्वीकृति जारी

राजस्थान पुलिस के लिए सुरक्षा उपकरण क्रय करने हेतु स्वीकृति जारी

धौलपुर, 29 अपै्रल। कोविड 19 की रोकथाम हेतु ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस के लिए सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, सेनेटाईजर, हैंण्ड ग्लब्ज, पीपीई किट एवं फेसशील्ड आदि क्रय करने के लिए महानिदेशक पुलिस विभाग, राजस्थान जयपुर को वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य आपदा मोचन निधि से एक सौ पच्चीस करोड़ रूपए के आहरण वितरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि राज्य आपदा मोचन निधि की मद 2245 में प्राकृतिक विपत्ति के कारण राहत, 02 बाढ़ चक्रवात आदि, 282 लोक स्वास्थ्य, 07 बाढ़ क्षेत्रा में लोक स्वास्थ्य, 01 दवाईयों की पूर्ति तथा मद 22 में सामग्री और प्रदाय आदि के लिए केन्द्रीय सहायता 75 प्रतिशत राशि में 93.75 लाख रूपये, राज्य निधि 25 प्रतिशत राशि में 31.25 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। उन्होने बताया कि यह स्वीकृति वित्त (व्यय 5) विभाग की आईडी संख्या 332000272 दिनांक 28 अपै्रल 2020 के अनुसरण में जारी की गई है, उक्त उपकरण या सामग्री की क्रय प्रक्रिया में सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों की पालना सुनिश्चित की जायेगी। इस स्वीकृति के अन्तर्गत आरटीटीपी अधिनियम 2012 एवं आरटीटीपी नियम 2013 के प्रावधानों एवं वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 6 अपै्रल 2020 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित की जावें।

Labels:

Wednesday, April 29, 2020

हजियापुर में दो और कोरोना संक्रमित मिले,



 मृतक कोरोना मरीज के भाई और उसकी माँ को कोरोना संक्रमण की पुष्टि

अब डॉक्टर्स को भी सावधानी बरतने की जरूरत है
इलाज भी कैमरे की निगरानी में करें,वरना आज की तरह इल्ज़ाम लग सकते हैं।

Labels:

SRMS हॉस्पिटल के 132 स्टॉफ को किया क्वारंटीन.


हॉस्पिटल बंद
मरीज़ शिफ्ट करने के आदेश

Labels:

ब्रेकिंग बरेली। राममूर्ति डॉक्टरों के पूल टेस्ट आया कोरोना पॉजिटिव


बरेली। श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में 3 डॉक्टर और 3 नर्स का पूल चैकिंग में आई पॉजिटिव रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने 15 पूल बनाकर किया था चैकिंग, लालकुआं की एक महिला मरीज का किया था इलाज जिसको बाद में ऋषिकेश भेजा गया था ,ऋषिकेश में महिला पाई गई थी कोरोना पॉजिटिव, कल 3 डॉक्टर और 3 नर्स जिनका पूल पॉजिटिव आया है। कल उनका अलग अलग सैम्पल लिया जाएगा, एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने की पुष्टि।
ब्यूरो बरेली
सुधा सक्सेना - की रिपोर्ट 

Labels:

बजरिया घटना के संबंध में डी आई जी की बाइट


बजरिया घटना के संबंध में डी आई जी की बाइट



Labels:

किदवई नगर पुलिस टीम और पीऐसी फोर्स ने गलियों में चलाई लाठिया

कानपुर ब्रेकिंग

किदवई नगर पुलिस टीम और  पीऐसी फोर्स ने गलियों में चलाई लाठिया लोगो को घरो में रहने की अपील की

Labels:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11 समितियों की बैठक का आयोजन:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11 समितियों की बैठक का आयोजन:


लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के बारे में समीक्षा बैठक:

लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के बारे में समीक्षा बैठक:
 नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) नामक महामारी के चलते इस महामारी से निजात पाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, विशेष तौर पर होम डिलीवरी, आदि के बारे में नियमित समीक्षा कर मुख्य विकास अधिकारी कक्ष में बनाई गयी विभिन्न 11 समितियों के साथ बैठक की समस्त संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिसका उद्देश्य लाॅकडाउन के दौरान आम जन मानस को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, उन्हें आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समय से हो। जनपद में साफ-सफाई आदि की उचित व्यवस्था हो।
जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डॉ राजेश कुमार प्रजापति को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही रखा जाना चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी बाहर से आने वाला व्यक्ति सीधे अपने घर को न जाएं। उन्हें पहले क्वॉरेंटाइन किया जाए उसके पश्चात ही उन्हें घर भेजा जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष कुमार से कोरोना वायरस सम्बन्धी क्वारेंटाइन आदि की विस्तृत जानकारी ली। नगर मजिस्ट्रेट, श्री चंदन पटेल को  निर्देशित करते हुये कहा कि  लाॅकडाउन के दौरान हाॅट स्पाॅट जगहों पर दूध/खजूर, सब्जी-फल एवं जरूरत की अन्य सामग्रियां आदि अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाए। वार्ड वार होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्य पूरी तत्परता और लगन के साथ  किया जा रहा है। शुक्लागंज में जरूरत की सामग्री की सप्लाई पूरी तरह से हो रही है, एवं रोजा अफतारी की गाड़ी आज भेजी जा रही है। शुक्लागंज (हॉटस्पॉट) में चिन्हित स्थानों पर बैरियर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। 

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ प्रमोद कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं में जानवरों के लिए समस्त उपयोगी वस्तुओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जानवरों को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ई०ओ०नगर पालिका को नाले की साफ-सफाई जल्द से जल्द कराने के निर्देश देते हुए कहा कि मलवे को हटवा कर नियमित रूप से नाले की साफ-सफाई होनी चाहिए, तथा 03 मई से पूर्व ही कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री राकेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि आरोग्य सेतु नामक आधुनिक ऐप को अस्पतालों/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले लोगों के मोबाइल फोन पर तथा अधिक से अधिक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के जिला पंचायत/क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित आम नागरिकों में आरोग्य सेतु नामक आधुनिक ऐप डाउनलोड करायें ताकि कोरोना वायरस से बचाव के सम्बन्ध में लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो सकें। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), श्री राकेश गुप्ता को दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, श्री विक्रान्त वीर, मुख्य विकास अधिकारी, डा० राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी(वि०रा०), श्री राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, श्री चंदन पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा०आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डी०ई०एस०टी०ओ०, श्री राजदीप वर्मा सहित अन्य संबंधित सदस्य/प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Labels:

कानपुर शिव कटरा में कोरोना मरीज के 7 ,8 घरवालो को लेने गई मेडिकल की टीम पर पथराव किया मोहल्ले के लोगो ने

Labels:

बजरिया थाना क्षेत्र के गुलाब घोसी मस्जिद के पास किया गया पथराव



कानपुर

मेडिकल टीम पर किया गया हमला

 बजरिया थाना क्षेत्र के गुलाब घोसी मस्जिद के पास किया गया पथराव

 जांच करने पहुँची थी मेडिकल टीम

फोर्स ने पहुँच का हालत किये सामान्य



Labels:

कानपुर ब्रेकिंग न्यूज

कानपुर के पनकी रतनपुर कॉलोनी में जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी डीआईजी अनंत देव साहब ने पनकी रतनपुर के केडीए ड्रीम्स में बने covid-19 सेंटर का किया निरीक्षण

Labels:

तब्लीगी जमात से जुड़े 8 विदेशी जमाती गिरफ्तार, भेजे गये जेल।

कानपुर

तब्लीगी जमात से जुड़े 8 विदेशी जमाती गिरफ्तार, भेजे गये जेल।

स्वस्थ्य होने और क्वारंटीन का समय पूरा करने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई।

निजामुद्दीन मरकज़ में शामिल होने के बाद शहर से पकड़े गये थे ये सभी विदेशी जमाती।

जमातियों में 4 अफगानी, 3 ईरानी और एक यूके का नागरिक हैं।

पुलिस ने सभी को अस्थाई जेल में रखा, शासन को भी दी गई जानकारी

Labels:

ब्रेकिंग रायसेन बड़ी खबर मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के लिए बुरी खबर।

ब्रेकिंग रायसेन बड़ी खबर

मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के लिए बुरी खबर।
इंदौर से मंडीदीप आई छात्रा के तीन अन्य परिवार के लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव।
इंदौर से छात्रा को लाने वाले दोनों युवकों सहित छात्रा की छोटी बहन भी कोरोना से संक्रमित पाई गई।
ओबैदुल्लागंज बीएमओ डॉ अरविंद सिंह चौहान ने की पुष्टि।
पॉजिटिव आए तीनों मरीजों को भेजा जाएगा COVID केयर सेंटर रायसेन जिला मुख्यालय पर।
परिवार के 6 लोगों के भेजे गए थे सैंपल तीन अन्य की रिपोर्ट आना अभी बाकी।
अब छात्रा सहित अन्य चार कोरोना के हुए मरीज।
21 अप्रैल को इंदौर से मंडीदीप आई थी छात्रा।
प्रशासन को दी थी 21 मार्च को इंदौर से मंडीदीप आने की गलत जानकारी।
जिसके बाद पुलिस द्वारा छात्रा सहित अन्य चार लोगों पर किया गया था लॉक डाउन उल्लंघन का मामला दर्ज।
अब औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में भी अपने पैर पसारता कोरोना वायरस।
फिलहाल हमारी अपील किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें प्रशासन
भोपाल ब्यूरो की रिपोर्ट

(स्मृति यादव )

Labels:

धौलपुर-प्रवासी श्रमिक लोटेगे अपने घर जिला प्रशासन ने की सहयोग की अपील

प्रवासी श्रमिक लोटेगे अपने घर जिला प्रशासन ने की सहयोग की अपील

धौलपुर 26 अप्रेल। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों को राज्यों की आपसी सहमति से चरणबद्ध तरीके से राजस्थान से बाहर या राजस्थान में अपने घर लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने बताया कि श्रमिक संबंधित राज्य सरकार से अनुमति मिलने और उचित व्यवस्थाओं के उपरान्त अपने गृह स्थान पर पहुंच सकेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रवासियों एवं श्रमिकों को हैल्पलाइन नंबर 18001806127 जिला कन्ट्रोल रूम नंम्बर 05642- 220033 अथवा मउपजतं.तंरंेजींद.हवअ.पद पोर्टल, ई-मित्रा मोबाइल एप, ई-मित्रा कियोस्क पर पंजीकरण करवाना होगा। श्रमिकों के पंजीकरण के बाद राज्य सरकार संबंधित राज्य सरकार से सहमति प्राप्त कर पंजीकृत प्रवासी एवं श्रमिकों की संख्या के अनुसार उन्हें को तय तिथि एवं समय पर अपने घर आने व जाने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जो व्यक्ति अपने वाहन से आना चाहेगा उसे पंजीकरण में इसका उल्लेख करना होगा। उन्होने बताया कि कोई भी व्यक्ति फिलहाल अपनी मर्जी से सड़कों पर नहीं निकले और न ही रवाना हों।  उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियत स्थान पर पहुंचने के बाद प्रवासियों एवं श्रमिकों को क्वारेंटाइन किया जाएगा। इसके लिये जिले के सागरपाडा, बरैठा, सैपऊ, राजाखेडा एवं सरमथुरा सहित अन्य सीमाओं पर एंट्री प्वाइंट पर रजिस्ट्रेशन के बाद आने दिया जाएगा और नियत स्थान पर पहुंचने के बाद क्वारेंटाइन किया जाएगा। इसके लिये विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं। उन्होने बताया कि जिले में आने वाले प्रवासियो एवं श्रमिकों की संख्या अधिक हो सकती हैं।इसलिये अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासियों एवं श्रमिकों को पूरे प्रोटोकॉल का पालन करवाते हुए अपने-अपने क्षेत्रा में पहुंचायें साथ ही सोसल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना करवायें। उन्होने बताया कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को प्रवासियों के आवागमन के दौरान उनके सर्दी, जुकाम, बुखार के स्क्रीनिंग एवं जांच के लिये पर्याप्त व्यवस्था हेतु निर्देशित  किया गया हैं। साथ ही परिवहन हेतु उचित संख्या में बसों की व्यवस्था, अस्थायी आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था का सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। उन्होने प्रवासी एवं श्रमिकों से अपील है कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए आवागमन में सहूलियत के लिए अनुशासन के साथ प्रशासन का पूरा सहयोग करें। सभी लोग अपने साथ आवश्यक पहचान पत्रा, अगर पूर्व में कोरोना जांच की गई है, तो उसके दस्तावेज, साथ रखें। प्रशासन द्वारा चाही गई सभी जानकारियां बिना किसी डर एवं हिचक के उपलब्ध करवाएं। परिवहन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा स्क्रीनिंग के समय धैर्य बनाए रखें। साथ ही कोरोना के लक्षण तथा किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से सम्पर्क के संबंध में जानकारी को नहीं छुपाएं तथा प्रशासन का सहायोग करें। उन्होने बताया कि क्वारेंटाइन में रहने वाले सभी लोगों की कोविड-19 क्वारेंटाइन अलर्ट सिस्टम तथा राज कोविड-19 इन्फो एप, जिओ फेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेकिंग की व्यवस्था की है। यदि कोई व्यक्ति क्वारेंटाइन एरिया से बाहर जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धौलपुर ब्यूरो की रिपोर्ट

मुकेश सक्सेना

Labels:

धौलपुर, जिले में एक और पाया कोविड-19 संक्रमित

धौलपुर,

जिले में एक और पाया कोविड-19 संक्रमित,

जिले में कोरोना पॉजिटिव संख्या हुई 10,

एक संक्रमित की हो चुकी है रिकवरी,

सैंपऊ इलाके के कूंकरा गांव निवासी है कोरोना संक्रमित व्यक्ति,

जिला अस्पताल में पूर्व में कराया था क्वॉरेंटाइन,

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर समरवीर सिंह ने दी जानकारी,

धौलपुर ब्यूरो की रिपोर्ट
(मुकेश सक्सेना )

Labels:

कानपुर वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में उत्तरप्रदेश के पुलिसकर्मि भी आने लगे है

कानपुर 

 वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में उत्तरप्रदेश के पुलिसकर्मि भी आने लगे है प्रदेश के ५ जनपदो के २३ पुलिस कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए है | 
३ निरीक्षक उप निरीक्षक , ४'कॉनस्टेबल।,१० कॉनस्टेबल ,१ फलोवर शामिल है | 
इनमे नगर अनवरगंज  थाना के उप निरीक्षक नंदकिशोर , आरक्षी दीपक पटेल , मोहम्मद सोबन अंसारी ,और सुरजीत सिंह 
रायपुरवा थाना के मुख्य आरक्षी सुभाष चंद , आरक्षी अश्वनी कुमार ,
 जाजमऊ पोलिसचौकी  चकेरी के आरक्षी रामवीर सिंह , अनवरगंज क्षेत्राधिकारी कार्यलाय का आरक्षी कृष्णा कुमार  छावनी थाना के नीरज कुमार , पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक जटाशंकर यादव ,आरक्षी राजेश सिंह ,अभिसूचना कार्यालय निरीक्षक अविनाश चंद्र जनपद बिजनौर के नागौर थाना के उप निरीक्षक नन्हे सिंह चौहान , मुरदाबाद के नागफनी थाना के आरक्षी गुलाम गौस 
वाराणसी के सिंगारा के उपनिरीक्षक राम नरेश यादव मुख्य आरक्षी देवी यादव, पारस यादव,राजबहादुर  सिंह आरक्षी देवी यादव आशीष मौर्य ,राहुल यादव रमेश चंद्र पांडेय  पोलोके लाइन के अभिषेक यादव और आगरा पुलिस लाइन में कार्यरत फलोअर  तेज बहदुर की रिपोर्ट आई है 
इन पुलिस कर्मियों को अलग अलग अस्पतालो में भर्ती कराया गया है| 

Labels:

बरेली में कोरोना से हुई पहली मौत

बरेली


बरेली। बरेली में कोरोना से हुई पहली मौत, थाना बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में मिले युवक की मौत, सुबह श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में सुबह 3.50 बजे हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

Labels:

Tuesday, April 28, 2020

कर्मचारियों को DA के बाद एक ओर झटका

केंद्रीय कर्मचारियों के NPS में एम्प्लायर कॉन्ट्रिब्यूशन को 14% से 10% किया गया

कर्मचारियों को DA के बाद एक ओर झटका

Labels:

प्रदेश में 24 घंटे में 66 नए संक्रमित !!! कुल 2053 में से 1557 एक्टिव केस 34 कोरोना संक्रमित की हुई मौत !

Labels:

भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद कृष्णा नगर ओशोनगर साँई चौराहा स्थित कार्यालय के बाहर

भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद कृष्णा नगर ओशोनगर साँई चौराहा स्थित कार्यालय के बाहर संस्था द्वारा जरूरतमंदो को भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी ।

लखनऊ। covid- 19 कोरोना वायरस का खात्मा करने के लिये  देश मे लॉक डाउन के चलते तमाम लोगो को महामारी का सामना करना पड़ रहा है । ऐसी जटिल स्थिति में जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद द्वारा पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है । जिसमे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे,बी,सिंह /सचिव राहुल सैनी /संयुक्त सचिव अतुल श्रीवास्तव / अध्यक्ष कार्यकारिणी व उ,प्र, निरीक्षक सन्दीप सिंह / संयुक्त सचिव एम एम सरोज / सहित तमाम  सम्भ्रांत पत्रकारो ,समाजसेवियों ,द्वारा काठीन समय मे सेवा ही धर्म कर्म ही पूजा का पालन किया जा रहा है । प्रतिदिन की भांति आज भी दिनाँक 28 /4/2020 को भी BPMP  संस्था के कार्यालय के बाहर जरूरत मंदो को भोजन की व्यवस्था कराई गयीं । पत्रकारों व समाजसेवियों द्वारा इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा पूरे देश मे की जा रही है । क्यों की पत्रकार कवरेज के दौरान जरूरत मंदो की सहायता करना भी बखुबी नभा रहा है ।

Labels:

कलक्टर गंज गल्ला मंडी में गल्ला आढ़ती की पत्नी की कल हैलट में मृत्यु हो गई

कलक्टर गंज गल्ला मंडी में गल्ला आढ़ती की पत्नी की कल हैलट में मृत्यु हो गई थी । 
 कल उनका सैम्पल लेने के बाद आज कोरोना पॉज़िटिव आया है । 
   कलक्टर गंज में कॄष्णा पराठा भंडार से  चंद्राकर दीक्षित के घर तक सड़क सील करने की तैयारी

Labels:

कानपुर में 12 पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एडीजी ने पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिए निर्देश

कानपुर ब्रेकिंग

कानपुर में 12 पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एडीजी ने पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिए निर्देश

पुलिसकर्मी यथासंभव ड्यूटी के बाद अपने थानों में ही रुकेंगे : एडीजी

थाने में व्यवस्था न होने पर सीओ कोई वैकल्पिक व्यवस्था करेगे : एडीजी

कोई भी पुलिसकर्मी गैर जनपद अपने घरों में नही जाएगा : एडीजी

पुलिसकर्मियों के घरो में कोई दिक्कत होने पर संबंधित जिले के एसपी से बात कर मदद पहुचाई जाएगी : एडीजी

जिस तरह से आम जनता से लॉक डाउन का पालन करवा रहे है खुद भी गैर जनपद अपने घर नही जाएगा पुलिस कर्मी : एडीजी

Labels:

एसडीआरएफ की टीम पहुँची कानपुर नगर

कानपुर

पुलिस लाइन में 200 पुलिस कर्मियों के लिए गए सैं

Labels:

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला

दिल्ली -

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर,  लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला अगले हफ्ते लिया जा सकता है, कल बैठक के बाद पीएम ने दिए संकेत, 3 मई के बाद बढ़ सकता है लॉकडाउन।

Labels:

कलक्टर गंज गल्ला मंडी में गल्ला आढ़ती की पत्नी की कल हैलट में मृत्यु हो गई

कलक्टर गंज गल्ला मंडी में गल्ला आढ़ती की पत्नी की कल हैलट में मृत्यु हो गई थी ।
 कल उनका सैम्पल लेने के बाद आज कोरोना पॉज़िटिव आया है ।
   कलक्टर गंज में कॄष्णा पराठा भंडार से  चंद्राकर दीक्षित के घर तक सड़क सील करने की तैयारी

Labels:

कानपूर की जनता से क्यों न्यूज़ छिपाई जा रही है

समझ में ये नहीं आ रहा है कि किसको सच मने और किसे गलत
कानपूर की जनता से क्यों न्यूज़ छिपाई जा रही है और छिपा के साबित क्या करना कहते है  

Labels:

आगरा- आगरा में बड़े अखबार के वरिष्ठ पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाये गये-

पत्रकारों पर कोरोना की बुरी नज़र-

आगरा- आगरा में बड़े अखबार के वरिष्ठ पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाये गये-

पहले कानपुर और अब आगरा दोनों जगहों पर एक ही अखबार के पत्रकार पॉजिटिव पाये गये हैं!!

Labels:

मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल का एक वर्ड बॉय कोरोना पॉजिटिव

कानपुर

 मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल का एक वर्ड बॉय कोरोना पॉजिटिव।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मचा हड़कंप।

वार्ड बॉय पिछले कई दिनों से लगातार मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल के मरीजों की कर रहा था देख ।

लगभग 26 लोग इस वार्ड बॉय के संपर्क में आए थे और सभी को क्वारन्टीन किया गया।

बाइट - आरती लालचंदानी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

Labels:

राजस्थान के धौलपुर जिले में अब मरीजों की कोरोना पॉजिटिव मरीजों

 की संख्या हुई है वैसे तो धौलपुर में मूलतः मरीज नहीं निकले लेकिन चोरी छुपे बाहर से धौलपुर से बाहर रहने वाले लोग गांव के रास्ते से आ गए थे उनकी गांव वालों ने सूचना दी और जांच कराई गई है अब तक कुल 6 मरीज धौलपुर जिले में कोरोना पॉजिधौलपुर में 2 कोरोना के दोनों मरीजो का नाम:-
1, श्याम/ प्रेम 45 वर्षीय निवासी दारा सिंह नगर धौलपुर
2,देवीराम/ मनीराम 23 वर्षीय भूतपुर धौलपुरटिव के मिले हैं

Labels:

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

लखनऊ ब्रेकिंग


मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि अगले तीन दिन प्रदेश में आंधी-पानी का यह क्रम रुक-रुक कर जारी रह सकता है.

Labels:

ट्रक ड्राइवर ही बॉर्डर पास करा कर ला रहे है

ट्रक ड्राइवर ही बॉर्डर पास करा कर ला रहे है सवारी  दूसरे राज्यों से  धौलपुर को खतरा ट्रक वालों से वह सवारी के रूप में ला रहे हैं कोरोना

Labels:

पालघर के बाद बुलंदशहर में 2 साधुओं की गला काटकर हत्या, हिरासत में लिया गया एक युवक… 2 hours ago

पालघर के बाद बुलंदशहर में 2 साधुओं की गला काटकर हत्या, हिरासत में लिया गया एक युवक

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश:- महाराष्ट्र के पालघर के बाद यूपी के बुलंदशहर में 2 साधुओं की गला काटकर हत्या का मामला सामने आया है । शंकर जी की मंदिर के दो पुजारी जगदीश उर्फ तंगीदास उम्र लगभग 55 वर्ष, शेरसिंह उर्फ सेवादास उम्र लगभग 35 वर्ष मंदिर परिसर में स्थित कमरे में दोनों साधुओं के शव खून से लथपथ पड़े मिले। घटना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के पगोना गांव की है।
पुलिस ने शक के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। युवक और साधुओं के बीच कल किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
घटना के बाद बुलंदशहर एसएसपी समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच की. पुलिस की प्रथम जांच में इस हत्या में गांव के ही नशेड़ी युवक मुरारी का नाम सामने आया है।बुलंदशहर पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिया गया मुरारी, लंबे समय से भांग का नशा करता है. आरोपी पर दो दिन पहले बाबा का चिमटा चुराने का भी आरोप लगा था. आरोप है कि इसी बात को लेकर मृतक साधुओं और आरोपी मुरारी के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसमें आरोपी मुरारी ने दोनों साधुओं को अंजाम भुगत लेने की धमकी दी थी।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और आरोपी अभी भी नशे की हालत में है। फिलहाल दोनों संतों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि घटना स्थल की फॉरेन्सिक जांच भी कराई जा चुकी है. बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारी आरोपी मुरारी से पूछताछ में जुटे हैं।
इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा, ‘दो बाबा एक मंदिर में रहते थे. मुरारी नाम का एक शख्स इस मंदिर में आया-जाया करता था. मुरारी भांग का नशा करता था. 3-4 दिनों पहले मुरारी ने बाबा का चिमटा गायब कर दिया था। उसके बाद बाबा ने उसे डांटा था। इसी वजह से आज सुबह किसी समय तलवार से मुरारी ने बाबा की हत्या कर दी. गांववालों ने इसे तलवार लेकर गांव से बाहर जाते देखा था। उसी आधार पर मुरारी की तलाश की गई। मुरारी गांव से 2 किलोमीटर दूर मिला। फिलहाल ये नशे में है और अर्धनग्न अवस्था में है। मुरारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Labels:

जयपुर : राजस्थान में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव की संख्या

जयपुर : राजस्थान में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव की संख्या

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 2328
राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मौतों का आंकड़ा हुआ 51
राजस्थान के 28 जिलों में सामने आये कोरोना पॉजिटिव
आज सुबह 9 बजे तक 66 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने
कोटा में 19, जयपुर में 17, जोधपुर में 13,
अजमेर में 11, टोंक में 3, धौलपुर में 2 और
सीकर में एक कोरोना पॉजिटिव आया सामने
कोटा में एक कोरोना पॉजिटिव की हुई मौत
अब तक सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव जयपुर में
जयपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 850
जोधपुर में 388, कोटा में 184,अजमेर में 135, टोंक में 126
नागौर में 116, भरतपुर में 110, बांसवाड़ा में 62, झुंझुनूं में 42
झालावाड़ में 40, बीकानेर में 37, जैसलमेर में 35,
भीलवाड़ा में 35, दौसा में 21, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 11
अलवर में 7, सवाई माधोपुर में 8, चितौड़गढ़ में 8
धौलपुर में 7, डूंगरपुर में 6, उदयपुर में 6, सीकर में 6, करौली में 3
पाली में 3, बाड़मेर और प्रतापगढ़ में 2-2 कोरोना पॉजिटिव
राजसमंद में एक कोरोना पॉजिटिव
ईरान से लौटे भारतीयों में अब तक 61 पॉजिटिव मिले
इटली से आए दो पयर्टक भी मिले थे पॉजिटिव
राजस्थान में अब तक 51 कोरोना पॉजिटिव की हुई मौत
जयपुर में 27, जोधपुर में 6, कोटा में 6
भीलवाड़ा,भरतपुर और सीकर में 2-2 मौत
बीकानेर,अलवर, टोंक, और नागौर में भी 1-1 मौत
उत्तरप्रदेश के 2 मरीजों की भी राजस्थान में हुई मौत
प्रदेश में अब तक 766 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक
584 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
प्रदेश में अब तक कोरोना के 87777 लिए सैम्पल
80830 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव
4619 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी

Labels:

Monday, April 27, 2020

MP में 2000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि, इंदौर में सामने आए 1200 से ज्यादा केस

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ( COVID-19) के 2,096 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 1,207 मामले केवल इंदौर में सामने आए हैं। जिले में अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कुल सामने आए मामलों में से 210 लोग ठीक हो गए हैं और 99 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 872 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 27,892 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 6185 लोग ठीक हो गए हैं। 20,835 लोगों का इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश में 2,096 मामलों की पुष्टि, 1,207 मामले केवल इंदौर में
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ( COVID-19) के 2,096 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 1,207 मामले केवल इंदौर में सामने आए हैं। जिले में अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कुल सामने आए मामलों में से 210 लोग ठीक हो गए हैं और 99 लोगों की मौत हो गई है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी बैठक में शामिल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कोरोना वायरस की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए हैं। 
पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस की स्थिति पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बता कि देश में संक्रमण को रोकने के लिए 3 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है। अब तक  देश में 872 लोगों की मौत हो गई है और 27,892 मामले सामने आ गए हैं।
गोवा मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में 24x7 टेस्ट- विश्वजीत राणे
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के अनुसार, गोवा मेडिकल कॉलेज में हमारी वायरोलॉजी लैब 24x7 टेस्ट के लिए तैयार है। इससे कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।
पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही बैठक में शामिल हुए
हैदराबाद में मलकपेट कोरोना हॉटस्पॉट घोषित
तेलंगाना: जिला प्रशासन द्वारा कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किए जाने के बाद, हैदराबाद में मलकपेट क्षेत्र में केवल आवश्यक सेवा प्रदाताओं की आवाजाही को अनुमति है। पुलिसकर्मियों को भी यहां तैनात किया गया है।
मुंबई: कोरोना से ठीक हुए चार लोगों के प्लाज्मा से होगा अन्य रोगियों का इलाज
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जानकारी दी है कि कोरोना से ठीक हुए चार लोगों के ब्लड सैंपल का एंटीबॉडी के लिए पॉजिटिव टेस्ट हुआ है। उनके प्लाज्मा का उपयोग अब अन्य रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएमसी ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे आगे आकर मदद करें और दूसरों को रोग से उबरने में मदद करें।
बिहार में आज 13 नए मामले सामने आए
बिहार में आज 13 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 290 हो गई है। बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
रविवार को टेस्ट किए गए 461 सैंपल में से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के अनुसार के लिए रविवार को टेस्ट किए गए 461 सैंपल में से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
राजस्थान में 36 नए मामले सामने आए
राजस्थान में आज 36 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 2221 हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
पिछले 24 घंटों में 1,396 नए मामले सामने
समाचार एजेंसी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,396 नए मामले सामने आए हैं और 48 लोगों मौत हुई है। 
1000 से ज्यादा मामले वाले राज्य
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8068 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं गुजरात में 3301 से ज्यादा और दिल्ली में 2918 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश 2096 और राजस्थान में 2185 मामले सामने आ गए हैं। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 1800 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।
भारत में लगभग 900 लोगों की मौत, करीब 28 हजार मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 872 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 27,892 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 6185 लोग ठीक हो गए हैं। 20,835 लोगों का इलाज चल रहा है। 
जामताड़ा में कोरोना वायरस का पहला मामला
जामताड़ा में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। राज्य में अब तत कुल मामलों की संख्या 83 हो गई है। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी जानकारी दी है। 
ओडिशा अब तक 108 मामलों की पुष्टि
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बालासोर जिले में 5 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। अब तक 108 मामले सामने आ गए हैं। इनमें 72 लोगों का इलाज जारी है और 35 लोग ठीक हो गए हैं, वहींं एक व्यक्ति की मौत हो गई है।  
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1330 लोगों की मौत
एएफपी न्यूज के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 1330 लोगों की मौत हो गई है।
पीएम मोदी ने राज्यों को कहा धन्यवाद
लॉकडाउन की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 20 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी।11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी अंतिम बातचीत में, पीएम मोदी ने 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन के फैसले का समर्थन करने के लिए राज्यों को धन्यवाद दिया और वायरस को रोकने के लिए एक टीम के रूप में एक साथ काम करने के लिए उनकी प्रशंसा की।  
24 मार्च को 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का किया था ऐलान
मोदी ने 24 मार्च को COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। बाद में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया था। 
पहले भी दो बार बातचीत कर चुके हैं पीएम मोदी
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस की स्थिति और इसको फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन पर मुख्यमंत्रियों के साथ पहले भी दो बार बातचीत की है। 
पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग
कोरोना वायरस के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे। 
हजार से ज्यादा मामले वाले राज्य
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7600 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं गुजरात में 3000 से ज्यादा और दिल्ली में 2600 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 1800 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। आंध्र प्रदेश में 1000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।
भारत में अब तक 26,917 मामले सामने आए, 826 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 826 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 26,917 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5914 लोग ठीक हो गए हैं। 20,177 लोगों का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक जारी, केजरीवाल शामिल

नई दिल्ली।कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। फिलहाल यह बैठक चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की यह तीसरी बैठक है।प्रधानमंत्री कोरोना वायरस की स्थिति और इसके प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ पहले भी दो बार बातचीत कर चुके हैं। 
- देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक जारी है। इस दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम चर्चा कर रहे हैं।
- सूत्रों के मुताबिक केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कोरोना वायरस को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं।केरल ने अपने सुझाव लिखित रूप में दिए हैं। केरल के मुख्य सचिव बैठक में भाग ले रहे हैं।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए हैं। यह बैठक फिलहाल जारी है।
- प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) ने थोड़ी देर पहले ट्वीट कर बताया था कि आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। वे COVID-19 स्थिति से संबंधित पहलुओं पर इस बैठक में चर्चा करेंगे।
- मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की तीसरी बैठक
प्रधानमंत्री कोरोना वायरस की स्थिति और इसके प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ पहले भी दो बार बातचीत कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक कम से कम नौ मुख्यमंत्री- जिनमें से ज्यादातर पूर्व और उत्तर-पूर्वी भारत से हैं- वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल सकते हैं।
- मुख्यमंत्री के साथ इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉकडाउन को बढ़ाने की समीक्षा होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस बैठक में लॉकडाउन खोलने की योजना और इसे चरणबद्ध तरीके से कैसे लागू किया जाना चाहिए, इस पर भी चर्चा की जाएगी।
- पीएम मोदी ने 24 मार्च को COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। बाद में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया था।लॉकडाउन की घोषणा से पहले, वायरस के प्रसार की जांच करने के साधनों पर चर्चा करने के लिए प्रधान मंत्री ने 20 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी।
- 11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी अंतिम बातचीत में, पीएम मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन के फैसले का समर्थन करने के लिए राज्यों को धन्यवाद दिया और प्रशंसा की कि कैसे सभी राज्यों ने वायरस के प्रसार की जांच के लिए एक टीम के रूप में एक साथ काम किया है।

Labels:

गंगाघाट में ग्रामीणों ने पत्रकारों को जमकर पीटा

गंगाघाट में ग्रामीणों ने पत्रकारों को जमकर पीटा, जान बचाकर भागे... 4 पहिया गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखाकर अधिकारी बन पँहुचे थे... कर रहे थे दुकानों से वसूली...तोड़ी गयी गाड़ी

Labels:

शुक्लागंज गंगापुल को किया गया बन्द कानपुर से आने पे लगाई गई रोक




कानपुर/शुक्लागंज

शुक्लागंज गंगापुल को किया गया बन्द कानपुर से आने पे लगाई गई रोक

महिला पत्रकार की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद आनंद नगर, सुभाष नगर व मदनी नगर बनाया जा रहा हॉट स्पॉट

पुलिस हुई सक्रिय, सभी से घर मे रहने की अपील










Labels:

गंगाघाट थाने में महिला के कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया

ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव - 


महिला  की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की टीम घर से लेकर गई
गंगाघाट  थाने में महिला  के कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया
रिपोर्ट आने के बाद घर से लेकर गई टीम,मरीज के 3 परिजनों को भी साथ में लेकर गए
उन्नाव जनपद  के गंगाघाट के मदिनी नगर निवासी  है  जोया खान
सूचना के बाद से इलाके को किया गया सील

सूत्रों के मुताबिक महिला पत्रकार बताई जाती है लेकिन पुलिस ने बताया की  पूर्व में वह पत्रकारिता करती थी।

Labels:

शुक्लागंज आनन्द नगर में रहने वाली महिला पत्रकार रिपोर्ट निकली पाजेटिव

आज की सुबह अफ़सोस भरी उन्नाव के लोगो के लिए!!!शुक्लागंज आनन्द नगर में रहने वाली महिला पत्रकारजिसका कानपुर में सैम्पल लिया गया था कि रिपोर्ट निकली पाजेटिव!!!कानपुर की मेडिकल टीम ले गई महिला पत्रकार को !!शुक्लागंज आनन्दनगर में एक किलोमीटर की त्रिज्या को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है!!! आप सभी सजग रहे सतर्क रहें लापरवाही कतई न कीजिए

Labels:

मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2090 हुई

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 145 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2090 हो गई है. 

मध्य प्रदेश संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा रविवार शाम जारी नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 मीडिया बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक 103 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है. वहींं, कोरोना से इंदौर में 57 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Labels:

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को लाॅकडाउन के दौरान व्यवस्था करायी टेलीमेडिसीन की सुविधाः

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को लाॅकडाउन के दौरान व्यवस्था करायी टेलीमेडिसीन की सुविधाः

उन्नाव 26 अप्रैल 2020(सू0वि0) कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने विकास भवन कार्यालय में  जनपद उन्नाव में पजीकृत निजी चिकित्सालयों के संचालको के साथ कोविड-19 जैसी जटिल महामारी में सहयोग करने के उद्देश्य बैठक का आयोजन किया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0 के0 गौतम तथा डा0 तनमय कक्कड़ को निर्देश दिये है कि टेलीमेडिसीन के लिये अस्पताल एवं नर्सिंगहोम के रोग विशेषज्ञयों को जनसामान्य को टेलीमेडिसीन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि डाक्टर अस्पतालो में सोशल डिस्टेंसिग का पालन आवश्य करे डाक्टर और डाक्टर की टीम को सुरक्षित रहना आवश्यक है उन्होंने कहा कि उ0प्र0 के मुख्य मंत्री जी की मनसा है कि लाॅकडाउन के दौरान जन मानस को आवश्यक चिकित्सा हेतु परेशानी का सामना उठाना पडे इस उद्देश्य से प्रशासन ने शासन के निर्देशा अनुसार पंजीकृत निजी चिकित्सलयों के विभिन्न रोगो सम्बन्धित चिकित्सक के टेलीफोन व टेली कन्सलटेशन हेतु  समय निधारित किया है उन्होंने कहा कि आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाये हेतु जनपद उन्नाव में विभिन्न प्रकार सर्जरी हेतु, विभिन्न स्त्री रोग एवं प्रसव हेतु, हड्डी रोग, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ एवं मेडिसिन/कीटिक्ल केयर रोग हेतु सम्बन्धित चिकित्सकों का उनकी सहमति के अधार पर टेलीमेडिसीन हेतु र्निधारित किया गया है। जो इस प्रकार है।
 फिजीशियन समय 11 बजे से 02 बजे तक डा0 सुधीर बाजपेयी मो0 न0 9838107826, डा0 एस0 पी0 सिंह मो0 न0 9415154744, डा0 एस0 के वर्मा मो0 न0 9839788598, डा0 डी0पी सिंह मो0 न0 9415076119, डा0 आशीष श्रीवास्तव मो0 न0 9045312252, डा0 अरूण कुमार मिश्रा मो0 न0 9839586663, फिजीशियन समय 04 बजे से 06 बजे तक डा0 अभिषेक पाटिल मो0 न0 9335425909,
ई0एन0टी0 सर्जन समय 01 बजे से 03 बजे तक डा0 एन0 सी वर्मा मो0 न0 8765485454, समय 02 बजे से 04 बजे तक डा0 पारूल चैधरी मो0 न0 9935521198, समय 10 बजे से 12 बजे तक डा0 नीतिन चैधरी मो0 न0 9415766205, समय 11 बजे से 02 बजे तक डा0 यसवन्त सिंह मो0 न0 9415330718,
बाल रोग विशेषज्ञ समय 12 बजे से 02 बजे तक डा0 राजीव खरे मो0 न0 9415056066, समय 11 बजे से 02 बजे तक डा0 हसीन अहमद मो0 न0 9839757581, डा0 पी0 के0 मजूमदार मो0 न0 9936015747, समय 01 बजे से 02 बजे तक डा0 एम0 डी0 सैफ मो0 न0 8173026131,
जनरल सर्जन समय 11 बजे से 02 बजे तक डा0 एके0 निगम मो0 न0 9839067466, डा0 आर0 के0 सिंह मो0 न0 9839022064, समय 10 बजे से 12 बजे तक डा0 वी0के0 सिंह मो0 न0 9044996062, समय 11 बजे से 02 बजे तक डा0 सयद इफ्तखार मो0 न0 7860412336,
स्त्री रोग विशेषज्ञ समय 11 बजे से 02 बजे तक डा0 सुषमा आर्या मो0 न0 9839086361, डा0 रेखा सिंह मो0 न0 9838070589, समय 01 बजे से 03 बजे तक डा0 प्रतिमा चैधरी मो0 न0 9335288134, डा0 वात्सल परिहार मो0 न0 9044996062,
चर्म रोग विशेषज्ञ समय 11 बजे से 02 बजे तक डा0 प्रवीना पाटिल मो0 न0 9473858068, डा0 ए0वी0एल0 सक्सेना मो0 न0 9450344888,
दन्त रोग विशेषज्ञ समय 11 बजे से 02 बजे तक डा0 आशीष गौर मो0 न0 9559977797, डा0 मनोज कुमार सिंह मो0 न0 9453133171, डा0 मन्तशा आली मो0 न0 8317004714, समय 11 बजे से 03 बजे तक डा0 नदीम अहमद मो0 न0 7905154130
हड्डी रोग विशेषज्ञ समय 11 बजे से 02 बजे तक डा0 वी0 एस शर्मा मो0 न0 9839118160, डा0 आखलेश सिंह मो0 न0 9415747029
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को सलाह दी है कि आवश्यकता पडने पर उपरोक्त चिकित्सकों से टेलीमेडिसीन की सुविधा प्राप्त करें।
-----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

Sunday, April 26, 2020

जिस प्रकारपत्रकारों का 10 लाख का बीमा करने की घोषणा की है उसी प्रकार

जिस प्रकारपत्रकारों का 10 लाख का बीमा करने की घोषणा की है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के  हरियाणा सरकार ने पत्रकारों के बीच बिना भेदभाव मान्यता प्राप्त वाह गैर मान्यता प्राप्त सभी पत्रकारों का बीमा सुनिश्चित करें मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जो सुविधाएं सरकार दे रही है वही सारी सुविधाएं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलनी चाहिए पत्रकार समाज का आईना है उनके बीच किसी प्रकार का भेदभाव सरकार ना करें और सभी पत्रकारों को चाहे वह किसी साप्ताहिक अखबार का पत्रकार हो या दैनिक अखबार का पत्रकार हो सभी को समान सुविधाएं देना चाहिए मान्यता प्राप्त वह गैर मान्यता प्राप्त के बीच की खाई को सरकार समाप्त करके पत्रकारों के बीमार आज सुनिश्चित करें जो करो ना संक्रमित के बीच जाकर अपने फर्ज का निर्वाह कर रहे हैं सरकार को पत्रकारों के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए और उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान की जानी चाहि

Labels:

कानपुर ब्रेकिंग-- पतंग न उड़ाने के लिए पुलिस ने लोगो से की अपील।

कानपुर ब्रेकिंग--
पतंग न उड़ाने के लिए  पुलिस ने लोगो से की अपील।



सीसामऊ, चमनगंज और बजरिया थाना क्षेत्रों में पतंग न  उड़ाने के लिए की गई अपील ।

पुलिस ने अलाउंस किया कि लोग अपनी छतों से अपने बच्चों को  पतंग ना उड़ाने दे ।

पुलिस ने गाना गा कर लोगो से की अपील।

Labels:

कानपुर:-शहर में कोरोना संक्रमित मामलों में आई तेजी।

कानपुर:-शहर में कोरोना संक्रमित मामलों में आई तेजी।


मरीजो में पुलिस कर्मियों सहित एक पत्रकार भी कोरोना संक्रमित।

पुलिस प्रशासन सुबह से अलर्ट मोड़ पर जगह जगह चेकिंग जारी।

पुलिस ने लॉक डाउन का उलंघन करने वालो को कराई उठा-बैठक कर बनाया मुर्गा।

कइयों के ऊपर चलाई लाठी घरो में रहने की दिलाई शपथ।

हॉटस्पॉट इलाको में भी बड़े स्तर से कराया जा रहा मेडिकल चेकअप।

बाबूपुरवा पुलिस लगातार चला रही सुबह से ही चेकिंग अभियान

Labels:

कानपुर ब्रेकिंग- लॉक डाउन का उलंघन करने वालो को फजलगंज पुलिस ने दी अनोखी सजा।

 सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए सभी से कराई पीटी। पीटी के बाद हिदायत देकर दोबारा उलंघन न करने की दी चेतावनी। फजलगंज थानां क्षेत्र के गुमटी नंबर 5 का मामला।

Labels:

कल्यानपुर में पुलिस की घोर लापरवाही

कल्यानपुर में पुलिस की घोर लापरवाही

कल्यानपुर के सत्यम बिहार में हॉटस्पॉट से महज कुछ दूरी पर लग रही सब्जी मंडी

कल मशवानपुर को बनाया गया है नया हॉटस्पॉट

हॉटस्पॉट से कुछ दूरी पर लग रही है सब्जी मंडी

लोग घरों से बाहर निकल कर जमकर कर रहे है खरीदारी

ऐसे में अगर कोई संक्रमित व्यक्ति बाजार में खरीदारी करने वालो के सम्पर्क में आया तो क्या होगा

पुलिस पिकेट प्वाइंट पर ही लगती है सब्जी मंडी

किसकी शह पर लग रही है ये सब्जी मंडी

मौत को दावत दे रही है सब्जी मंडी

मामला कल्यानपुर आवास विकास सत्यम बिहार का है

Labels:

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ' द्वारा 'क्रिएशन्स संस्था' के माध्यम से राहत सामग्री वितरण

पटना। आज 'भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के पटना सर्कल के पदाधिकारियों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  राजवंशी नगर स्थित "क्रिएशन्स" संस्था को गरीबों और जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री बाँटने के लिए आवश्यक वस्तुओं की सामग्री का सैकड़ो पैकेट प्रदान किया गया। इस मौके पर पटना सर्किल स्टेट बैंक के अधिकारी संघ के महासचिव श्री अजीत मिश्रा, पदाधिकारीगण में अरिजीत बोस, अनिल यादव, विजय कुमार भारती, रजनीश श्रीवास्तव, अजित विशाल और दीपक कुमार सिंह मौजूद थे।  
       इस अवसर पर स्टेट बैंक अधिकारी संघ के महासचिव अजीत मिश्रा ने कहा कि कोरोना जैसे संकट के चलते बहुत सारे दिहाड़ी मजदूर परेशान हो गए हैं जिसको देखते हुए हम सभी बैंक अधिकारियों ने भी 'क्रिएशन्स संस्था' के माध्यम से उन जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है और आगे भी कोशिश रहेगी कि राहत सामग्री बांटने का काम होता रहे।
क्रिएशन्स संस्था की सचिव नीलिमा सिन्हा ने अधिकारी संघ की इस पहल की सराहना करते हुए इस मौके पर उपस्थित जरूरतमंदों को राहत सामग्री पैकेट  दिया और शेष बचे राहत सामग्री के पैकेट को पटना के गर्दनीबाग, मीठापुर और यारपुर में जरूरतमंदों को दिया। राहत सामग्री के पैकेट में चावल, आटा, नमक, तेल, मसाला, चीनी और चायपत्ती दी गयी।
राहत सामग्री प्रदान और वितरण के दौरान 'क्रिएशन्स संस्था' की सचिव नीलिमा सिन्हा के अलावा मनोज लाल, दास मनु, पवन राठौर, केशव पाण्डेय भी उपस्थित थे।
       इस मौके पर जदयू विधायक ललन पासवान जी ने भी भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट में लाचार हताश परेशान जरूरतमंदो की सेवा करना ही सच्ची सेवा है। विधायक ललन पासवान ने भी 'क्रिएशन्स संस्था' को वर्तमान संकट में असहाय महसूस कर रहे लोगों के बीच राहत सामग्री बांटने के लिए साधुवाद देते हुए अपने तरफ से भी मदद देने की बात कही।

Labels:

काकादेव में पकड़ी गई 387 बोतल शराब की खबर खुलासा

काकादेव में पकड़ी गई 387 बोतल शराब की खबर खुलासा टीवी ने प्रमुखता से दिखाई थी।खबर दिखाने के बाद जागे जिला प्रशासन ने शराब माफिया पर गम्भीर धाराओं में नामज़द मुकदमा दर्ज कराया है।

सूत्रों की माने तो जिले के इस दबंग और साधन संपन्न शराब माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

बताते चलें कि लॉक डाउन के दौरान भी शराब माफिया अपने गोदाम से दारू बिकवा रहा था। सूत्रों की माने तो जिला आबकारी अधिकारी ने शराब माफिया की आर्य नगर मॉडल शॉप, फजलगंज गोदाम और ग्वालटोली ठेके का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है।

Labels:

रेस्तरां और सैलून भी छूट के दायरे में नहीं,गृह मंत्रालय ने किया स्पष्ट

दिल्ली।केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के कारण देश भर में पिछले एक महीने से जारी पूर्णबंदी के दिशा निर्देशों में दुकानों को खोलने के संबंध में शुक्रवार रात दी गयी छूट के बारे में सफाई देते हुए कहा है कि रेस्तरां, सैलून और नाई की दुकानें इसके दायरे में नहीं आते और इन्हें खोलने की अनुमति नहीं दी गयी है।
गृह मंत्रालय ने गत 15 अप्रैल को पूर्णबंदी के संंबंध में जारी दिशा निर्देशों में संशोधन कर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के गैर हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में दुकानों को सशर्त खोलने का आदेश दिया था।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
नगर निगम और नगर पालिकाओं की सीमाओं में आने वाले बाजारों तथा सिंगल और मलटी ब्रांड वाले मॉल को भी इस आदेश के दायरे से बाहर रखा गया था। इस आदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अकेली दुकानों , अड़ोस पड़ोस की दुकानों तथा आवासीय परिसरों में स्थित दुकानों को सशर्त खोलने की अनुमति दी गयी है।बाद में गृह मंत्रालय ने एक सवाल के जवाब में सफाई दी कि सभी रेस्तरां, सैलून और नाई की दुकान इस छूट के दायरे में नहीं आती। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि रेस्तरां तथा सैलून सेवा प्रदाता की श्रेणी में आते हैं इसलिए ये दुकान नहीं हैं और इन्हें खोलने की अनुमति नहीं होगी।
इससे पहले मंत्रालय ने एक अन्य स्पष्टीकरण में कहा था कि ई कामर्स कंपनियों को भी केवल अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति की छूट रहेगी और वे गैर जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति अभी नहीं कर सकेंगी। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि शराब और अन्य पदार्थों की बिक्री पर पहले से लागू प्रतिबंध अभी भी जारी रहेंगे।

Labels:

मुख्यमंत्री ने दिया आदेश, 30 जून तक प्रदेश में सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा.

लखनऊ :- मुख्यमंत्री ने दिया आदेश, 30 जून तक प्रदेश में सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा.

Labels:

Saturday, April 25, 2020

कानपुर ब्रेकिंग 8 में कोरोना की पुष्ट हुई है।

कानपुर ब्रेकिंग..


इस वक्त की बड़ी खबर...

कानपुर में कोरोना का कहर लगातार जारी...

आज 8 पाज़िटिव केस नए मीले....

इन 8 मरीजो को काशीराम हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट...

8 कोरोना मरीजो में 1 बड़े मीडया हाउस के पत्रकार भी शामिल...

इन 8 मरीजो के क्लोज 65 लोगो के भी लिए गए सैम्पल....

टोटल 137 लोगो के  आज लिए गए सैम्पल...

सभी 137 की रिपोट
रावतपुर के रोशन नगर निवासी  महिला,
 एक मसवानपुर के एक 40 वर्षीय युवक
कुलीबाजार थाना के ३कानेस्टाबेल १इंस्पेक्टर  और १नेव्स पेपर के पत्रकार
कानपुर में एक पत्रकार कोरोना पॉजिटिव
शहर का पहला पत्रकार हुआ कोरोना संक्रमित

दैनिक जागरण का है पत्रकार

शहर में अब तक 152 केस

Labels:

श्रीमान कमांडर महोदय द्वारा निर्देशित

समस्त चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक गणों को अवगत कराया जाता है कि श्रीमान कमांडर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 26.04.20 को प्रातः 5:00 बजे से 9:00 बजे तक लाक डाउन प्रभावी ढंग से लागू कराना है जिसमें  समस्त चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र में रोड पर निकलकर आने जाने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करेंगे  तथा उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आएंगे एवं वाहनों को मौके पर ही सीज  करने की कार्रवाई की जाएगी इसी प्रकार शाम को 17:00  बजे से   21:00 बजे तक भी लॉक डाउन की कार्रवाई करेंगे
आज्ञा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर नगर

Labels:

कानपुर- कानपुर में कोरोना के 6 नये मामले आये

कानपुर- कानपुर में कोरोना के 6 नये मामले आये-
कानपुर टोटल-

6 में 3 सिपाही हैं..... सभी कुली बाजार इलाके से सम्बंधित हैं-150

Labels:

सीएमओ के रसोईये को आया फीवर,जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया। सीएमओ ने खुद को किया होम क्वारेंटाइन

सीएमओ के रसोईये को आया फीवर,जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया।

सीएमओ ने खुद को किया होम क्वारेंटाइनभेजा गया।
सीएमओ ने खुद को किया होम क्वारेंटाइन

Labels:

ईसाई मिशनरी और वामपंथी गतिविधियां हैं पालघर जैसी घटनाओं की जननी: विहिप

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय महामंत्री मिलिन्द परांडे ने पालघर (महाराष्ट्र) के बाद अब पंजाब में एक संत दंडी स्वामी पुष्पेन्द्र महाराज पर हुए जानलेवा हमले पर क्षोभ व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरियां और वामपंथी गतिविधियां ही देश में पालघर जैसी घटनाओं की जननी हैं। पालघर की घटना के बाद अब पंजाब सरकार द्वारा भी हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार न किया जाना बेहद चिंताजनक है। 
परांडे ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि संपूर्ण प्राणी मात्र में दया भाव रखने वाले संतों पर बढ़ रहे जानलेवा हमले हिंदू समाज के लिए चिंता का विषय है। ध्यान में आया है कि देश के जिन क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों की गतिविधियां तीव्र हैं और उन्हें वामपंथियों का प्रचार एवं सहयोग प्राप्त है, वहां संतों व हिन्दू मानबिंदुओं को अधिक निशाना बनाया जा रहा है। 
विहिप के महामंत्री ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर में हुए जानलेवा हमले की हम घोर निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि राज्य सरकार दोषियों को अबिलम्ब गिरफ्तार कर कठोरतम दंड सुनिश्चित करे। उल्लेखनीय है कि परांडे ने महाराष्ट्र के पालघर में संतों की हुई हत्या को हिंदू विरोधी सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया था

Labels: