Monday, August 10, 2020

खुलासा: सुशांत की कंपनी का IP एड्रेस 1 साल में 18 बार और मौत के बाद 3 बार बदला गया

खुलासा: सुशांत की कंपनी का IP एड्रेस 1 साल में 18 बार और मौत के बाद 3 बार बदला गया


मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्डरिंग के एंगल से जांच कर रहा है। पूछताछ के सिलसिले में सुशांत की गर्ल फ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं।

इस बीच एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की एक कंपनी का आईपी एड्रेस एक साल में 18 बार बदला गया था। इसे 3 बार सुशांत की मौत के बाद बदला गया। हालांकि, अभी इसका कारण पता नहीं चला है।

7 अगस्त को आखिरी बार बदला गया आईपी एड्रेस

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस आखिरी बार 7 अगस्त को बदला गया था। यही वह दिन था, जब पहली बार रिया ईडी की पूछताछ में शामिल हुई थीं। ईडी इसका कारण पता करने की कोशिश कर रहा है।

कंपनी सुशांत की, लेकिन दस्तखत शोविक के चलते थे

सूत्रों की मानें तो सुशांत ने अपनी 4 कंपनियों में से 2 का पेटेंट कराया था। इनमें से एक कंपनी विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रिया और शोविक थे। सुशांत ने स्टार्टअप के तहत इस कंपनी को सितंबर 2019 में रजिस्टर्ड करवाया था। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित गेमिंग कंपनी थी, जिसके पेंटट के लीगल राइट्स रिया, शोविक और सुशांत के पास हैं।

अगर इस पेटेंट को बेचा जाए तो करोड़ों की कमाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला संदेहास्पद है। दरअसल, इस कंपनी को सुशांत ने शुरू किया था, लेकिन इस पर मालिकाना हक और दस्तखत शोविक चक्रवर्ती के चलते थे।

ब्यूरो बॉम्बे
संजय ठाकुर की रिपोर्ट
 

Labels:

Wednesday, August 5, 2020

महाराष्ट्र: अयोध्या में आज राम मंदिर का भूमिपूजन होगा, इस मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय को सजाया गया है

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE महाराष्ट्र: अयोध्या में आज राम मंदिर का भूमिपूजन होगा, इस मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय को सजाया गया है।







Labels:

Monday, August 3, 2020

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड रुपए,

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड रुपए, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा किया, यह राशि 27 जुलाई को खाते में जमा की गई, दान की रकम पार्टी की ओर से जमा कराई गई है।

बॉम्बे ब्यूरो
संजय ठाकुर की रिपोर्ट 

Labels:

Sunday, July 19, 2020

मुंबई-बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका

मुंबई-बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका ""प्यार तूने क्या किया"" के डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन! किडनी के एयलमेंट की वजह से आज जयपुर के अस्पताल में उनका देहान्त हो गया.


बॉम्बे संवाददाता
संजय ठाकुर की रिपोर्ट 


Labels:

Saturday, July 11, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़ मुम्बई - सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को तबीयत खराब

ब्रेकिंग न्यूज़
 मुम्बई -


 सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को तबीयत खराब होने पर नींनावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.


बॉम्बे संवाददाता
संजय  ठाकुर की रिपोर्ट       

Labels:

Wednesday, June 24, 2020

महाराष्ट्र-प्रमुख सचिव आवास संजय कुमार महाराष्ट्र के नये चीफ़

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE महाराष्ट्र-प्रमुख सचिव आवास संजय कुमार महाराष्ट्र के नये चीफ़ सेक्रेटरी बनाये गये,निवर्तमान CS अजय मेहता का कांग्रेस ,NCP ने नहीं होने दिया एक्सटेंशन , अजय मेहता अब उद्धव ठाकरे के सलाहकार होंगे....
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Sunday, June 21, 2020

सुशांत सिंह की---हत्या का पर्दाफाश

सुशांत सिंह की---हत्या का पर्दाफाश   ( सुशांत को न्याय चाहिए )

----------------------------------------
तीन लोग थे एक नौकर बाकी के दो दोस्त,  तीनो ने मिलकर हत्या कर दी । एक नए पैर दबाया, दूसरे ने दिनों हाथों को कस के पकड़ा तीसरे ने तकिया मुँह पे रख तब तक दबाया जबतक जान न निकल गई ।।इसके बात फांसी का जुगाड़ किया, सारे Documents निकाले और फर्जी दवा का पर्ची रखी और दरवाज़ा बन्द कर निकल गए ।

फिर शुरू हुआ नाटक फोन बाजी का बहन को बुलाया ( पुलिस को बुलाने की जरूरत नही समझी ) ताला खोलने वाले को बुलाया और सबके सामने चूतिया बन के खड़े तमाशा देखते रहे । पैसे की लिए मर्डर प्लान किया था इसके दोस्तों ने, गेम कोडिंग अरबों का खेल है।#सुशांत ने बनाया था जिसको अब उसके इन दो दोस्तों के पास है । नौकर को लालच दिया गया है । इस तरह से हुई है सुशांत की हत्या।

पुलिस से सवाल
1. जब कोई आत्महत्या करता है तो उसकी बॉडी को हाथ लगाना कानूनन जुर्म है । किसने और क्यो उतार के फिंगर प्रिन्ट को गड़बड़ किया ।
2. लटकती लाश की बॉडी की फ़ोटो क्यो नही ली?
3. कमरे में स्टूल था या नही, सुशांत खुद कैसे लटक गया?
4. गले पर रस्सी के निशान, दोनों बाजुओं पे पकड़ के निशान? ( फ़ोटो देखें, कोहनी से ऊपर दोनों हाथों पर गहरे निशान है)।
5. जब कोई फांसी खुद लगाता है तो निशान गले से होते हुए दोनों जबड़ों के साइड से बनता है,लेकिन #सुशांत के गले पर निशान एकदम सीधे थे, जो किसी के घोटें जाने से बने अर्थात हरे सिल्क के कुर्ते को रस्सी की तरह से प्रयोग करते हुए किसी ने पीछे से गले मे फंदा बनाकर कस कर खींचा जिससे इतना गहरा सीधा निशान गले पर बना ।
6. बाई आंख पर नीला निशान कैसा ?

CBI को इस एंगल पर विचार करना चाहिए और नौकर समेत इनके दोनों दोस्तो को थर्ड, फोर्थ, फिफ्थ जितनी भी डिग्री हो उतना टॉर्चर देकर, सच उगलवाना चाहिए। सबने आवाज़ उठा दी है। इसे पूरे हिंदुस्तान में  वायरल कर दो,  

 सुशांत को न्याय चाहिए।

बॉम्बे संवाददाता
संजय ठाकुर की रिपोर्ट 


Labels:

Wednesday, June 17, 2020

सलमान पर आरोप लगाने वाले अभिनव कश्यप पर अरबाज ने लीगल ऐक्शन लेने की दी धमकी

मुंबई (मा.स.स.). सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बॉलिवुड में नेपोटिजम और कैंपबाजी बहस छिड़ गई है। हाल ही में डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सोशल मीडिया पर सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ एक पोस्ट करके धमाका कर दिया था। अभिनव ने लिखा था कि कैसे उनके परिवार ने उनका करियर तबाह कर दिया। अब इस पर अरबाज खान का रिऐक्शन सामने आया है।
अभिनव कश्यप ने 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ को डायरेक्ट किया था। उन्होंने सलमान खान, उनके भाई अरबाज, सोहैल औऱ पिता सलीम खान पर करियर तबाह करने का आरोप लगाया है। बॉम्बेटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज खान का कहना है, ‘हम उनके खिलाफ लीगल ऐक्शन लेंगे।’ अरबाज ने यह भी कहा कि अभिनव अपने पुराने बयान से बिलकुल उल्टा बोल रहे हैं। अरबाज ने पुरानी बात याद दिलाते हुए उनके पुराने इंटरव्यूज का जिक्र किया। ये ‘दबंग 2’ के अनाउंसमेंट के वक्त के थे।
इन दोनों इंटरव्यूज में अभिनव ने कहा था कि उन्हें ‘दबंग’ का हिस्सा न होने का कोई मलाल नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘अरबाज का जिंदगी का एक्सपीरिएंस मुझसे ज्यादा है। और वो ऐसा नहीं है कि अनजान है उस सब्जेक्ट से। वो भी उस सब्जेक्ट से उतना ही जुड़े हुए हैं जितना मैं। हालांकि पहले पार्ट में वो बतौर प्रड्यूसर-ऐक्टर जुड़े थे, इस बार बतौर प्रड्यूसर-डायरेक्टर जुड़ जाएंगे। तो बहुत अच्छी बात है। अगर ‘दबंग 2′ से अरबाज के करियर को बहुत ज्यादा बूस्ट मिलता है तो मुझसे ज्यादा खुश शायद ही कोई हो। और मैं ताली बजाने के लिए तैयार हूं। दबंग की रेल गाड़ी चलती रहेगी। मैं नहीं तो अरबाज चला लेगा।’
दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘यह प्राकृतिक बढ़ते रहने की क्रिया है। मैंने ‘दबंग’ के बाद सोचा कि मैं ‘दबंग 2’ बनाऊंगा तो ‘दबंग’ जॉनर से निकल ही नहीं पाऊंगा और मुझे दबंग 3 भी बनानी पड़ेगी और दबंग 4 भी जब तक ठीक से काम कर रहा हूं खुद को रिपीट करना पड़ेगा। अगर ये न चली तो लोग मुझे ये कहकर काम नहीं देंगे कि इसको तो सिर्फ ‘दबंग’ आती है। इसलिए जरूरी है कि मैं कुछ अलग करूं। ‘दबंग’ में मैं रहता या न रहता, दबंग बनने वाली थी। अरबाज इसको लेकर सीरियस थे तो मैंने कह दिया कि मेरा इंतजार न करें, बना लें। उनको थोड़ा झटका भी लगा, नाराजगी हुई, उतना ही हुआ था, पर लोगों ने बहुत बढ़ा-चढ़ा दिया।

बॉम्बे ब्यूरो 

संजय ठाकुर  की रिपोर्ट 

Labels:

Sunday, June 14, 2020

महेंद्र सिंह धोनी का किरदार अदा करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

 
बॉलीवुड ब्रेकिंग..

महेंद्र सिंह धोनी का किरदार अदा करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या


कुछ दिन पहले उनके मैनेजर ने भी आत्महत्या की थी

बांद्रा स्तिथि अपने फ्लैट मे फांसी लगाकर की आत्महत्या

बॉम्बे संवाददाता 
संजय ठाकुर की रिपोर्ट 

Labels:

Wednesday, June 10, 2020

बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना से तोड़ा दम

बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना से तोड़ा दम

बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर शिरीष दीक्षित ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में अब तक 55 बीएमसी कर्मचारियों की इसके कारण मौत हो चुकी है। हालात गम्भीर।

सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 

Labels:

Wednesday, June 3, 2020

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान
निसर्ग को लेकर जारी किया गया है पूर्वानुमान
कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र पर अब चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा मंडरा रहा है. तूफान निसर्ग के 3 जून को महाराष्ट्र के तट से टकराने की आशंका है. ऐसे में सेना के साथ ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी अलर्ट पर रखा गया है.

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

निसर्ग तूफ़ानः मुंबई आने-जाने वाली ट्रेनों का रेलवे ने बदला समय और रूट

कोरोना वायरस से जूझ रहे मुंबई को अब साइक्लोन निसर्ग के ख़तरे का सामना करना पड़ रहा है.
इसे देखते हुए मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का समय बदला है. ये ट्रेनें या तो आज मुंबई पहुंचने वाली थी या फिर आज वहां से रवाना होने वाली थी.
मध्य रेलवे के अनुसार, गोरखपुर, दरभंगा, वाराणसी और कुछ दूसरी जगहों पर जाने वाली रेलगाड़ियों का समय बदला गया है.
पहले ये रेलगाड़ियां मुंबई से बुधवार सुबह रवाना होने वाली थीं.
रेलवे ने बताया कि जो स्पेशल ट्रेनें बुधवार को मुबंई पहुंचने वाली थीं, उनका रूट और समय बदला गया है.

खबर सूत्रों के हवालेसे 

Labels:

Monday, June 1, 2020

मुंबई को चक्रवाती तूफान से सावधानी की जरूरत

मुंबई को चक्रवाती तूफान से सावधानी की जरूरत

आस पास के उप नगर भी प्रभावित होने की आशंका

नई दिल्ली। आगामी 3 जून को विकराल चक्रवाती तूफान से मुंबई के अत्यधिक प्रभावित होने की आशंका है। मुंबई के अलावा इससे ठाणे, नवी मुंबई, पनवेल, कल्याण-डोम्बिवली, मीरा-भयंदर, वसई-विरार, उल्हासनगर, बदलापुर और अंबरनाथ जैसे शहर भी प्रभावित होंगे। बता दें कि उक्त तूफान उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से होकर गुजरेगा। अरब सागर में हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र, 3 जून तक महाराष्ट्र और गुजरात में आ सकता है।
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि कि दबाव बढक़र गहरे दबाव क्षेत्र में बदलेगा और सोमवार शाम तक वह किसी भी चक्रवात के तीसरे या चौथे चरण में पहुंच जाएगा। मौसम से सम्बन्धित चेतावनी प्रभाग ने कहा कि 2 जून तक यह एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। उसी सुबह उसके उत्तर की ओर बढऩे की आशंका है और फिर यह उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ेगा।
3 जून शाम और रात के बीच रायगढ़, महाराष्ट्र के हरिहरेश्वर और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र तथा दक्षिण गुजरात के तटों को पार करेगा। रायगढ़ और दमन के बीच लगभग 260 किलोमीटर में फैला यह हिस्सा देश के सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले स्थानों में से एक है। जब 3 जून शाम को यह तट पार करेगा तो इसकी गति 105 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी। दक्षिणी गुजरात और तटीय महाराष्ट्र में इससे भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

बॉम्बे संवाददाता
संजय ठाकुर की रिपोर्ट 

Labels:

Wednesday, May 27, 2020

आखिर शरद पवार को क्यों कहना पड़ा कि महाराष्ट्र सरकार के ऊपर कोई खतरा नहीं

मुंबई (मा.स.स.). कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। आलम यह है कि मातोश्री से लेकर राजभवन तक बैठकों का दौर जारी है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार जहां गवर्नर से मिले, वहीं मातोश्री में भी उद्धव ठाकरे के साथ करीब डेढ़ घंटे तक मंत्रणा करते रहे। उधर, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे ने भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बीच बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। चर्चा है कि इसके बाद वह गवर्नर कोश्यारी से मिलेंगे।
वहीं कुछ दिन पहले शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत भी राज्यपाल से मिले थे। इन सब घटनाक्रम के बीच आज सुबह शरद पवार ने बयान जारी कर कहा कि उद्धव सरकार के ऊपर कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस की मदद से सरकार स्थिर है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बातचीत में कहा है कि सरकार के ऊपर कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस की मदद से सरकार स्थिर है। जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वह बेबुनियाद हैं। एनसीपी चीफ ने कहा कि मैं राज्यपाल से मिलने जरूर गया था, लेकिन यह शिष्टाचार भेंट थी। तमाम विषयों पर उनसे बातचीत हुई। मुझसे राज्यपाल ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे अच्छा काम कर रहे हैं।
उद्धव से मातोश्री से मिलने पर लग रहीं अटकलों पर कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति पर बातचीत के लिए उद्धव से मिलने गए थे। कोरोना को लेकर यह बैठक हुई। मालेगांव में कोरोना की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बाला साहेब की यादें भी ताजा हुईं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि कोरोना का इलाज और ठाकरे सरकार को गिराने का डोज़ अबतक विरोधियों को नहीं मिला है, संशोधन जारी है। विरोधी खुद ही क्वारंटीन हो जाएं यही सही रहेगा। महाराष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास सफल नहीं होगा।
संजय राउत ने कहा, अगर राज्य और देश में पवार जी और उद्धव जी जैसे प्रमुख नेता बैठते हैं और बातचीत करते हैं, तो किसी को भी परेशान नहीं होना चाहिए। मैंने अमित शाह या गडकरी से इसके बारे में (राष्ट्रपति शासन) कोई बात नहीं सुनी है, इसलिए मैं किसी भी बात को कैसे मानूं? इसके साथ ही संजय राउत ने कहा कि शरद पवार और सीएम उद्धव ठाकरे ने कल शाम मातोश्री में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने डेढ़ घंटे तक बातचीत की। अगर कोई सरकार की स्थिरता के बारे में खबरें फैला रहा है, तो इसे उनके पेट का दर्द माना जाना चाहिए। सरकार को कोई चिंता नहीं है।
बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बन चुका है और अब तक राज्य में 50 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। कोरोना का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी अब सीएम उद्धव ठाकरे की महाविकास अघाड़ी पर आक्रामक हो गई है। चर्चा है कि आज देर शाम महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे।

बॉम्बे संवाददाता
संजय ठाकुर की  रिपोर्ट 

Labels:

Tuesday, May 26, 2020

मुंबई। पूर्व में महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्य मंत्री (Chief Minister) रहे अशोक चव्हाण (Ashok Chavhan) कोरोना पॉजिटिव


मुंबई। पूर्व में महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्य मंत्री (Chief Minister) रहे अशोक चव्हाण (Ashok Chavhan) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। 

और उन्हें इलाज के लिए नांदेड़ से मुंबई (Mumbai) लाया गया है। यह खबर आम होते ही सरकारी महकमों में हडक़ंप का माहौल है। कोरोना (Corona) के कहर से सबसे ज्यादा जूझ रहे महाराष्ट्र (Maharashtra) के लिए अब यह बुरी खबर आई है। महाराष्ट्र में इस समय कोरोना पॉजिटिव आंकड़े 50 हजार के पार हो चुके हैं।
वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री का दायित्व निभा रहे अशोक चव्हाण कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण मुंबई और मराठवाड़ा के बीच लगातार यात्रा करते रहे हैं। इससे पहले एनसीपी नेता और आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वे 2 सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद ठीक हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों में 6 हजार 977 मामलों की सबसे ज्यादा बढ़त हुई है और 154 मौतें हुईं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 1 लाख 38 हजार 845 हो गई है। इसमें 77 हजार 103 सक्रिय मामले, 57 हजार 720 ठीक हुए और 4 हजार 021 मौतें शामिल हैं। इस नए मामले के बाद अब सतर्कता पहल से भी अधिक बढ़ गई है।

बॉम्बे संवाददाता
संजय ठाकुर की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, May 23, 2020

EXCLUSIVE BREAKING मुंबई में एक और पुलिसकर्मी अरुण फड़तरे की कोरोना से मौत

EXCLUSIVE BREAKING मुंबई में एक और पुलिसकर्मी अरुण फड़तरे की कोरोना से मौत..मुम्बई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

बॉम्बे संवाददाता
संजय ठाकुर 

Labels:

Tuesday, May 19, 2020

एमएलसी बने उद्धव ठाकरे, दोनों सदनों में पहुंचे पिता-पुत्र

मुंबई (मा.स.स.). निर्विरोध चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उनकी पत्नी शर्मीला ठाकरे और दोनों बेटे भी विधान भवन में मौजूद रहे। उद्धव के साथ 8 अन्य ने भी एमएलसी की पद और गोपनीयता की शपथ ली। ठाकरे परिवार के उद्धव दूसरे ऐसे सदस्य हैं, जो किसी भी चुनावी राजनीति में चुने गए हैं। इससे पहले उनके बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए थे। आदित्य राज्य के पर्यटन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के इतिहास में यह पहली बार है, जब एक मुख्यमंत्री पिता और मंत्री पुत्र विधानसभा के दोनों सदनों में निर्वाचित हुए हैं। उद्धव के शपथ लेने के साथ ही महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी पर मंडरा रहा सियासी संकट भी खत्म हो गया। दरअसल, उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। संविधान के प्रावधानों के मुताबिक, 6 महीने के अंदर उन्हें विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी एक सदन का सदस्य चुना जाना जरूरी हो गया था। यह समय सीमा 27 मई को खत्म हो रही थी।
उद्धव के विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचन में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है, क्योंकि कांग्रेस ने पहले दो प्रत्याशी उतारने की बात कही थी। हालांकि, बाद में कांग्रेस ने एक ही प्रत्याशी मैदान में उतारा। ऐसे में चुनाव मैदान में 9 ही सदस्य थे और 9 सीटें खाली थीं। इसलिए चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। विधान परिषद की 9 सीटों के लिए कांग्रेस ने 1, भाजपा ने 4, राकांपा ने 2, शिवसेना ने 2 प्रत्याशी उतारे थे।

बॉम्बे संवाददाता संजय ठाकुर की रिपोर्ट 


Labels:

Thursday, May 14, 2020

उद्धव ठाकरे निर्विरोध चुने गए महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आठ अन्य उम्मीदवारों को बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उद्धव ठाकरे के अलावा विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे (शिवसेना), रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दटके और रमेश कराड (सभी भाजपा) को भी निर्वाचित घोषित किया...
मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आठ अन्य उम्मीदवारों को बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उद्धव ठाकरे के अलावा विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे (शिवसेना), रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दटके और रमेश कराड (सभी भाजपा) को भी निर्वाचित घोषित किया गया है।

निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में राकांपा के शशिकांत शिंदे और अमोल मितकरी तथा कांग्रेस के राजेश राठौड़ शामिल हैं। ये सभी उम्मीदवार विधान परिषद की उन नौ सीटों के लिए मैदान में थे जो 24 अप्रैल को खाली हुई थीं। एक अधिकारी ने कहा, "वे सभी निर्विरोध चुने गए।"

उन्होंने बताया कि नामांकन वापस लेने की समय सीमा दोपहर तीन बजे समाप्त हो जाने के बाद परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए। इस चुनाव के साथ 59 वर्षीय ठाकरे पहली बार विधायक बने हैं। वह शिवसेना के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उन्हें 27 मई से पहले विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी था।

बॉम्बे संवाददाता
संजय ठाकुर की रिपोर्ट 

Labels:

Sunday, May 10, 2020

बिग ब्रेकिंग... मुंबई में Air India के सात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

बिग ब्रेकिंग... मुंबई में Air India के सात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव


पांच पायलट, एक इंजीनियर और एक टेक्नीशियन शामिल

Labels:

Friday, May 8, 2020

मध्य-प्रदेश लौट रहे 14 मजदूरों की ट्रेन हादसे में मौत

मध्य-प्रदेश लौट रहे 14 मजदूरों की ट्रेन हादसे में मौत


महाराष्ट्र में हादसा / औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 14 मजदूरों की मौत, मध्य प्रदेश लौट रहे थे, थककर पटरी पर ही सो गए थे।

करमाड पुलिस ने बताया कि मजदूर जालना से भुसावल जा रहे थे। वहीं से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। उन्हें मध्य प्रदेश जाना था। मजदूर रेलवे ट्रैक के बगल में ही चल रहे थे। थक गए तो पटरी पर ही सो गए। शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे वे ट्रेन की चपेट में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजदूर एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे।

हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया है

: दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

संवाददाता
स्मृति यादव की रिपोर्ट 

Labels: