Monday, August 10, 2020

खुलासा: सुशांत की कंपनी का IP एड्रेस 1 साल में 18 बार और मौत के बाद 3 बार बदला गया

खुलासा: सुशांत की कंपनी का IP एड्रेस 1 साल में 18 बार और मौत के बाद 3 बार बदला गया


मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्डरिंग के एंगल से जांच कर रहा है। पूछताछ के सिलसिले में सुशांत की गर्ल फ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं।

इस बीच एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की एक कंपनी का आईपी एड्रेस एक साल में 18 बार बदला गया था। इसे 3 बार सुशांत की मौत के बाद बदला गया। हालांकि, अभी इसका कारण पता नहीं चला है।

7 अगस्त को आखिरी बार बदला गया आईपी एड्रेस

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस आखिरी बार 7 अगस्त को बदला गया था। यही वह दिन था, जब पहली बार रिया ईडी की पूछताछ में शामिल हुई थीं। ईडी इसका कारण पता करने की कोशिश कर रहा है।

कंपनी सुशांत की, लेकिन दस्तखत शोविक के चलते थे

सूत्रों की मानें तो सुशांत ने अपनी 4 कंपनियों में से 2 का पेटेंट कराया था। इनमें से एक कंपनी विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रिया और शोविक थे। सुशांत ने स्टार्टअप के तहत इस कंपनी को सितंबर 2019 में रजिस्टर्ड करवाया था। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित गेमिंग कंपनी थी, जिसके पेंटट के लीगल राइट्स रिया, शोविक और सुशांत के पास हैं।

अगर इस पेटेंट को बेचा जाए तो करोड़ों की कमाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला संदेहास्पद है। दरअसल, इस कंपनी को सुशांत ने शुरू किया था, लेकिन इस पर मालिकाना हक और दस्तखत शोविक चक्रवर्ती के चलते थे।

ब्यूरो बॉम्बे
संजय ठाकुर की रिपोर्ट
 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home