निसर्ग तूफ़ानः मुंबई आने-जाने वाली ट्रेनों का रेलवे ने बदला समय और रूट
कोरोना वायरस से जूझ रहे मुंबई को अब साइक्लोन निसर्ग के ख़तरे का सामना करना पड़ रहा है.
इसे देखते हुए मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का समय बदला है. ये ट्रेनें या तो आज मुंबई पहुंचने वाली थी या फिर आज वहां से रवाना होने वाली थी.
मध्य रेलवे के अनुसार, गोरखपुर, दरभंगा, वाराणसी और कुछ दूसरी जगहों पर जाने वाली रेलगाड़ियों का समय बदला गया है.
पहले ये रेलगाड़ियां मुंबई से बुधवार सुबह रवाना होने वाली थीं.
रेलवे ने बताया कि जो स्पेशल ट्रेनें बुधवार को मुबंई पहुंचने वाली थीं, उनका रूट और समय बदला गया है.
खबर सूत्रों के हवालेसे
Labels: Bombey (Maharastra)


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home