Times And Space
Friday, July 31, 2020
उन्नाव के सफीपुर में कोरोना संक्रमित मिले
सरसौल ब्रेकिंग:- बकरीद व रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुवे बात चीत
अलीगढ़ प्रेस नोट 31.07.2020
यू पी में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
यूपी मे कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड ! कुल 4453 केस पिछले चौबीस घंटे मे ! लखनऊ मे 562 ! कानपुर मे 321 ! बरेली 295 ! इलाहाबाद 231
BS-4 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है
जिला आपूर्ति अधिकारी आजमगढ़ हुवे निलंबित
अगस्त में13 दिन रहेगे बैंक बन्द
कानपुर के बिकरु केआनंद में शहीद हुवे 8 पुलिस पुलिस कर्मियों को स्टेट बैंक ने की आर्थिक मदद
यू पी सरकार ने परिवाहन निगम के 13 संविदा कर्मी बर्खास्त करने का फैसला किया
लखनऊ :- गाड़ी चलाते समय फ़ोन करने पर लगेगा 10 हजार तक जुर्माना
उत्तर-प्रदेश सरकार ने जारी की अनलॉक 3 की एडवाइजरी
लॉकडाउन की बाधाओं को ध्यान में रखते हुए करदाताओं को सरकार की तरफ से यह छूट दी गई है.
नई दिल्ली। देश में बढ़ती कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख को बढ़ा दिया है. अब आप आयकर रिटर्न 31 जुलाई से 30 सितंबर तक भर सकते हैं. लॉकडाउन की बाधाओं को ध्यान में रखते हुए करदाताओं को सरकार की तरफ से यह छूट दी गई है. वित्त मंत्रालय द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करने के बाद आयकर विभाग द्वारा घोषणा की गई थी. सरकार की तरफ से करदाताओं के लिए 2018-19 के लिए रिटर्न दाखिल करने के लिए तीसरी बार तारीख बढ़ाई गई है. इससे पहले रिटर्न भरने की नियत तारीख 31 मार्च को बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था. वहीं बाद में जून में इसे फिर से एक महीने के लिए 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था. कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है. हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं. देश में अबतक तकरीबन 16 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 35 हजार के पास पहुंच गया है. अच्छी बात ये है कि देश में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं.
Labels: National News
राजस्थान 31 जुलाई की कोरोना सुबह 10.30 बजे 362
राजस्थान 31 जुलाई की कोरोना सुबह 10.30 बजे 362
Ajmer 34
Alwar 22
Banswara 9
Baran 2
Bikaner 42
Chittorgarh 1
Jaipur 38
Jalore 1
Jhalawar 26
Jhunjhunu 4
Kota 122
Sikar 61
Cumulative positive 41298
Active cases 11319
Today's death reported till 10.30 am is 7
Total death in state 674
जयपुर संवाददाता
अरविन्द सिंह राठौर की रिपोर्ट
Labels: jaipur
EXCLUSIVE UPDATE ICMR ने अनुसार देश में सबसे ज्यादा सैम्पल 6,42,588 कल टेस्ट किये गए।
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: National News
प्रदेश की बड़ी ख़बरें.............
प्रदेश की बड़ी ख़बरें.............
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा, हर सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से प्रतिबंध, सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध जारी रहेगा, यूपी में प्रत्येक सप्ताह ये प्रतिबंध जारी रहेंगे, शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे प्रतिबंध, स्कूल,कॉलेज, शैक्षणिक 31 अगस्त तक बंद रहेंगे, सिनेमा हॉल,शॉपिंग मॉल,मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे, योग संस्थान और जिम 5 अगस्त से खुलेंगे, कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 31 अगस्त कर रहेगा, सोशल डिस्टेंसिंग,गाइडलाइन का पालन जरूरी।
➡लखनऊ- हेड कांस्टेबल-इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग पर रोक, प्रमोट हुए कांस्टेबल-इस्पेक्टर ट्रेनिंग पर रोक, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ट्रेनिंग पर रोक, तीन महीने तक ट्रेनिंग कार्यक्रम पर रोक, सीतापुर-मुरादाबाद-मेरठ, उन्नाव में चल रही थी ट्रेनिंग, कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनने की हो रही थी ट्रेनिंग, पुलिसकर्मियों की उम्र 45 साल से ज्यादा थी, डीजीपी मुख्यालय से दिया गया आदेश।
➡कानपुर- जय बाजपेई के भाइयों पर कसा शिकंजा, विकास दुबे का खजांची था जय बाजपेई, जय बाजपेई के 3 भाइयों पर लगा गैगेस्टर, जय बाजपेई के कई साथी अभी भी फरार, सरकारी जमीनों पर कब्जा, गंभीर अपराध, अमोल सिंह उर्फ अंशु,कई बीजेपी नेता शामिल, इलेक्ट्रॉनिक का कारोबारी है अमोल सिंह, गंभीर अपराधों में पुलिस ने की कार्रवाई, अमोल-तीन बीजेपी नेताओ पर कब होगी कार्रवाई, सरकारी जमीनों पर कब्जा करता था अमोल, जय के पैसों को ब्याज पर बांटता था अमोल, चौबेपुर थाना-नजीराबाद थानों में की गई कार्रवाई।
➡कानपुर- अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत, कोरोना मरीज की लापरवाही से हुई मौत, तुलसी हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर, मृतक को अस्पताल से लैब भेजा था, गंभीर हालत में मृतक को लैब भेजा था, टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद रेफर किया, महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया था, महिला ने रास्ते में ही तोड़ा दम, ग्वालटोली थाने में दर्ज कराई गई FIR
➡संभल में युवक की लूट के बाद हत्या, व्यापारी से लूट के बाद हत्या, लूट के बाद उसका बेटा भी हुआ घायल, ब्राह्मण व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन, व्यापारियों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की, गिरफ्तारी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी, चंदौसी में खाद व्यापारी की हत्या-लूट का मामला।
➡कानपुर- बिकरु कांड में शहीदों को SBI ने दी मदद, SBI ने 8 शहीदों को आर्थि मदद दी, SBI ने 30 लाख की आर्थिक मदद की, 2,40,00,000 शहीदों के अकाउंट में भेजे गए, यूपी पुलिस और SBI के बीच MOU तहत मदद, शहीदों के परिवार वालों को दी गई राशि।
➡आगरा- युवती के घर में घुसकर चाकुओं से हमला, युवक ने घर में घुसकर किया हमला, युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती, युवती के घर के पडोस में रहता था युवक, कई दिनों से युवती का कर रहा था पीछा, हरी पर्वत के खटीक पाड़ा की घटना।
➡आगरा- चांदी कारोबारी से मांगी 350 करोड़ की रंगदारी, कॉल करके कारोबारी से मांगी रंगदारी, रुपये न देने पर दी गयी थी धमकी, पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया, युवक से पूछताछ में जुटी पुलिस, कोतवाली थाना इलाके का मामला।
➡अलीगढ़- हाबुड़ा गैंग के डकैतों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो मौके से फरार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, पुलिस ने मौके से अवैध असलाह बरामद किए, जवां थाना इलाके की सीडीएफ चौकी क्षेत्र का मामला।
➡अलीगढ़- जिले में कोरोना के टूटे सारे रिकॉर्ड, सरकारी डॉक्टरों समेत 79 लोगों संक्रमित, जेएन मेडिकल कॉलेज-प्राइवेट लैब में पुष्टि, जिले में कोरोना के कुल मामले 1422, कोरोना से जिले में कुल मौते 27, जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने की पुष्टि।
➡आगरा- रेल मंडल में इंजीनियरिंग विभाग में कोरोना, विभाग में एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय के 10 अधिकारी हुए होम क्वारेंटाइन, आगरा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हड़कंप।
➡मुरादाबाद- रोडवेज के कंडक्टर से तमंचे के बल पर लूट, चलती बस में तमंचे के बल पर की लूट, बदमाशों बैग-टिकट मशीन-नगदी लूट कर फरार, बिलारी से मुरादाबाद आ रही थी रोडवेज बस, बिलारी क्षेत्र के तेवर खास के पास का मामला।
➡सोनभद्र- दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत, घटना में घायल हुए दोनों ट्रकों के चालक, जेसीबी से दोनों चालक को बाहर निकाला गया, बीजपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहां कि घटना।
➡रायबरेली- 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, 12 साल का किशोर है आरोपी, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, घटना के बाद आरोपी फरार हुआ, सलोन कोतवाली के हसनापुर का मामला।
➡हरदोई- घर में घुसे युवक की जमकर पिटाई, आरोपी महिला के साथ करना चाह रहा था दुष्कर्म, युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा, युवक की पिटाई का वीडियो हो रहा है वायरल, अरवल थाना इलाके का बताया जा रहा वीडियो।
➡फिरोजाबाद- प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही बस खंभे से टकराई, दुर्घटना में एक यात्री की मौत,4 गंभीर घायल, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, बस में कुल 57 यात्री थे सवार, नगला खंगर के लखनऊ एक्सप्रेस वे की घटना।
➡फतेहपुर में भाजपा नेता के ऊपर हमला, फैजान रिजवी पर राड और डंडे से हमला, भाजपा नेता घायल अस्पताल में भर्ती, फतेहपुर के लाला बाजार में किया गया हमला।
➡ग्रेटर नोएडा- 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, खेत में काम करते समय किया रेप, गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप, जेवर थाना क्षेत्र की घटना।
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट
Labels: (UTTER PRADESH)
जिलाधिकारी अपडेट 30 जुलाई 2020 कानपुर नगर
जिलाधिकारी अपडेट 30 जुलाई 2020 कानपुर नगर। सीएमएस काशीराम डॉ0 एस 0के 0 पाण्डेय ने बताया कि एक धनात्मक रोगी के द्वारा जिसमे कोरोनावायरस युक्त होने के कारण उसका सैंपल 27 जुलाई 2020 को लिया गया था ।जिसका परिणाम अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके साथ ही अन्य 21 मरीजो के टेस्ट परिणाम भी अभी आना शेष है। इनके द्वारा स्वयं को डिस्चार्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा था । जिसे नियमों के विरुद्ध मानते हुए अस्पताल प्रशासन ने उन्हें डिस्चार्ज कराने में असमर्थता प्रकट की। जिस पर उन्होंने अन्य मरीजों को बरगला कर भोजन के सम्बंध में शिकायत को लेकर भ्रामक वीडियो तैयार किया है जिसे उनके द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। उक्त वीडियो निराधार है जबकि सभी मरीजो को भोजन व अन्य सामग्री समय से उपलब्ध करायी जा रही है।
Thursday, July 30, 2020
01 और 02अगस्त को उन्नाव जनपद दुकान खोलने केलिए व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
अगस्त महीने में भी शनिवार और रविवार को जारी रहेगा
शनिवार और रविवार का लॉक डाउन नियम रहेगा अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार
5 अगस्त और 15 अगस्तको लेकर यू पी में हाई अलर्ट
उन्नाव बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के पूर्व चेयरमैन अधिवक्ता धनन्जय यादव का लंबी बीमारी से निधन
ब्रेकिंग उन्नाव रविवार को खुलेगी अस्थाई मिठाई व राखी की दुकानें
ईद-उल-जुहा (बकरीद) एव रक्षाबंधन तथा जन्मास्टमी के त्योहारों को साकुसल सम्पन कराए हेतु जिलाधकारी ने दिए सख्त निर्देश
प्रयागराज ने आज कोरोना वायरस मरीजो की संख्या का रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
बडी खबर 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्ग के आयोग के अध्यक्ष हटाए गए
बरेली - कोरोना के आज फिर 143 नए मरीज मील
बरेली- कोरोना के आज फिर मिले 143 नए मरीज, एंटीजन से 135 और ट्रू नॉट से 8 मरीजो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, शाम तक और बढ़ सकती है कोरोना मरीजो की संख्या, 4 की मौत, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने दी जानकारी।
प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर, दिनांक 30 जुलाई, 2020
कानपुर नगर, दिनांक 30 जुलाई, 2020
मुख्य कोषाधिकारी कानपुर नगर, श्री यशवन्त सिंह ने बताया है कि शासनादेश संख्या 9/2020/ए- 1-306/दस-2020-10(65)/2014 दिनांक 22.04.2020 के क्रम में कोविड-19 महामारी के व्यापक सक्रमण की आशंका के दृष्टिगत कोषागार कानपुर नगर से पेंशन प्राप्त कर रहे वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को अवगत कराया जाता है कि वह अपने कम्प्यूटर-इण्टरनेट-बायोमैट्रिक डिजटल डिवाइस/निकटस्थ सुविधा केन्द्र/साईबर कैफे इत्यादि से जीवन प्रमाण पत्र वेवसाईट jeevanpramaan.gov.in पर uttar pradesh treasury-sub treasuries Kanpur Nagar का चयन करते हुए अपना डिजटल प्रमाण पत्र जनरेट कर tokap@up.nic.in पर डिजिटल प्रमाण पत्र, आधार व पैन कार्ड एवं पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रतियां मोबाईल नम्बर, नाम, विभाग का नाम व कोषागार ईण्डेक्स संख्या का स्पष्ट उल्लेख करते हुए उपरोक्त ई-मेल पर प्रेषित किया जाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया है कि उक्त पोर्टल व ई-मेल से प्राप्त डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र व अन्य सूचनाओं का मिलान कोषागार में उपलब्ध पेंशनर अभिलेखों से होने पर वांछित कार्यवाही इस कोषागार द्वारा स्वतः निष्पादित की जायेगी और इस प्रकार पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर को लम्बी/कष्टप्रद असुरक्षित यात्रा कर कोषागार आये बिना सुविधा पूर्वक वार्षिक जीवन प्रमाणन कराकर अपनी पेंशन प्राप्त करता रहे।
--------------------
Labels: Kanpur
राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मार्ग दुर्घटनाओं सें घायल व्यक्तियोें को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेेतु 1033 को सक्रिय करने के दिये गये निर्देश:
राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मार्ग दुर्घटनाओं सें घायल व्यक्तियोें को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेेतु 1033 को सक्रिय करने के दिये गये निर्देश:
डग्गामार/अनाधिकृत सचांलित एवं ओवरलोड यात्री एवं भार वाहनों पर की जायेगी कार्यवाही:
उन्नाव 30 जुलाई 2020 (सू0वि) जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ब्लैक स्पाटों का निरीक्षण एवं सुधारात्मक कार्यवाही की जाये। डग्गामार/अनाधिकृत सचांलित एवं ओवरलोड यात्री एवं भार वाहनों पर अब तक की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की।
जिलाधिकारी अपने कलेक्ट्रेट कक्ष में सड़क सुरक्षा को गम्भीरता से लेते हुये सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद में राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मार्ग द ुर्घटनाओं सें घायल व्यक्तियोें को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं निर्धारित लोकेशन पर उपलब्ध एम्बुलेन्सोें की समीक्षा की। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर एम्बुलेन्सोें की व्यवस्था चाकचैबन्द है घायल एवं पीडित व्यक्ति द्वारा 1033 पर काॅल करके एम्बुलेन्स की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। उन्होंने बढती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्कूल एवं कालेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं वाहनों की सूची तथा सम्बद्ध निजी वाहन स्वामियों के वाहनों की सूची, चालक परिचालक के लाईसेंस एवं चरित्र सत्यापन, सम्बद्ध निजी वाहन स्वामियों की वाहन की सूची नाम पते सहित प्रर्दशित कराये जाने की जिम्मंेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्र्रदीप कुमार पाण्डेय को दी गई है।
जिलाधिकारी ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री अनिल त्रिपाठी को निर्देश दिये है कि हैल्मेट, सीट बेल्ट तथा मास्क के प्रयोग हेतु जन जागरूकता अभियान चलाये जाने, पर बल दिया। उपस्थित सम्बन्धित विभागोें के अधिकारियांे को निर्देश दिये है कि नेशनल हाईवे पर अनाधिकृत सचंालित ढाबों के विरूद्ध कार्यवाही, अतिक्रमण हटाने, राजमार्गांे पर जाम की स्थित से निपटने के लिये की गई कार्यवाही, वाहनों के सुगम संचालन राष्ट्रीय राजमार्गं के टोल प्लाजा पर उपलब्ध एम्बुलेन्स तथा के्रनों के संचालन, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओें की स्थिति पर विचार एवं मृत तथा घायल व्यक्तियों को धनराशि का अनुश्रवण एवं सड़क दुर्घटनाओं में दी गई सहायता की समीक्षा की गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में दी गयी आर्थिक सहायता सम्बन्धित मृतक के आश्रितोें को उपलब्ध करा दिया गया है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, ए0आर0एम0 रोड़वेज श्री आर0के0 उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी श्री यादवेन्द्र, यातायात निरीक्षक श्री इन्द्रपाल सिंह, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
-----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao
उन्नाव देर रात हुवे बवाल के बाद उन्नाव के कलेक्टर, डी एम एस पी व सदर विधायक ने की सॉयुक्त प्रेस वार्ता
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में अगले हफ्ते 5 अगस्त को रामजन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि-पूजन किया जाना है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में अगले हफ्ते 5 अगस्त को रामजन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि-पूजन किया जाना है.
उससे पहले एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है.
रामजन्मभूमि मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और अंदर मंदिर की सुरक्षा में लगे 16 पुलिस वालों को कोरोना हो गया है.
प्रदीप दास राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के शिष्य हैं
और रामलला मंदिर के भूमि पूजन में भी शामिल होने वाले थे.
इस समय मंदिर में 4 पुजारी हैं.
जिनमें मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के बाद प्रदीप दास ही हैं.
मंदिर में रहने वाले लोगों को कोरोना हो जाने से अयोध्या के प्रशासन में बेचैनी है.
क्योंकि 5 तारीख को वहां प्रधानमंत्री मोदी मंदिर के लिए भूमि पूजन करने आ रहे हैं.
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: Aayodhya
100 से ज्यादा लोगो की हत्या करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, मगरमच्छ वाली नहर में फेंक देता था शव
100 से ज्यादा लोगो की हत्या करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, मगरमच्छ वाली नहर में फेंक देता था शव
दिल्ली। दुर्दांत हत्यारे डॉ. देवेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवेंद्र शर्मा दावा करता है कि अब तक उसने 100 से ज्यादा ट्रक ड्राइवरों और टैक्सी चालकों की हत्या कर चुका है पुलिस ने उसे डॉक्टर डेथ, सीरियल किलर और हरियाणा का सबसे बड़ा जल्लाद नाम दिया। डॉक्टर का कई राज्यों में फैले किडनी रैकेट से भी जुड़ा था। वह करीब 125 लोगों की किडनी अवैध रूप से निकालकर ट्रांसप्लांट कर चुका है। राजस्थान की जयपुर पुलिस को इसकी पैरोल जंपिंग मामले में तलाश थी।
पुलिस के मुताबिक, एक विधवा से शादी कर वह यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस सें संपर्क साधा और इसके बारे में जानकारी ली तो उसने सच उगल दिया। जयपुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।
दरअसल बता दे कि, वह ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर उनके शव को कासगंज स्थित हजारा नहर में मगरमच्छों के लिए फेंक देता था ताकि कोई सुबूत न मिले। गाड़ियों को कासगंज में बेच देता था।
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: Delhi
महिला कर्मचारी के साथ की अभद्रता और छेड़छाड़
महिला कर्मचारी के साथ की अभद्रता और छेड़छाड़
उच्च अधिकारी अपने सह अधिकारियों को दे रहे संरक्षण
पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नही हो रही कोई कार्यवाई
आरोपी राजेंद्र बाबू घटना के बाद से है फरार
आरोपी कन्नौज में तैनात होने के बावजूद भी कानपुर में कर रहा नौकरी
आखिर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता कब होगी ख़तम
इन अभद्र और भ्रष्ट अधिकारियों पर आखिर कब होगी कार्यवाई
पूरा मामला नवाबगंज थाने के संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय का है।
सह सम्पादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW
कानपुर - बर्रा थाना क्षेत्र से एक और अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप ।।
कानपुर - बर्रा थाना क्षेत्र से एक और अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप
महिला ने अपने पति को पाने के लिए एक तीन साल के मासूम का किया अपहरण ।
बच्चे की मां ने अपहरण की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी तो मचा हड़कंप ।
आरोपी महिला का पति कई दिन से लापता है।
उसे शक है कि बच्चे की मां को पति के बारे में जानकारी है।
इसी वजह से महिला ने बीती 28 तारीख को था बच्चे को उठाया ।
पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार ,प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आज मामले का किया खुलासा।
मुख्य संवाददाता
आचमन श्रीवास्तवा की रिपोर्ट
Labels: Kanpur
चौकी इंचार्ज रामजीत और सीओ पर बेहद खफा रहे विधायक,
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रामजीत यादव की काफी समय से मिल रही शिकायते
तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक कर सकते है बड़ी कार्यवाही
विधायक के आरोप
उन्नाव पुलिस पर लगाये चेकिंग के नाम पर लूट का आरोप।
सत्ता दल के विधायक के इस तरह मोर्चा खोलने के बाद अब पुलिस अधिकारियों को खास तौर पर एसपी, एएसपी, सीओ, और कोतवाली प्रभारी को अपने मातहतों पर निगाह रखनी पड़ेगी।
उनकी बैठक कर उनको मित्र पुलिस का पाठ फिर से पढ़ाना होगा।
ये बताना होगा कि अपराधियों के लिए पुलिसिया कार्यशैली जरूरी है तो सामान्य जनता को मित्र पुलिस का अहसास कराना भी आवश्यक है।
माश्क लगाके न चलने वाला, हेलमेट लगाके न चलने वाले अपराधी नही है, चालान काटिये लेकिन संयम के साथ।
चौकी इंचार्ज रामजीत पर कार्यवाही हो सकती है
Labels: Unnao
उन्नाव : पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी के सदर विधायक
उन्नाव पुलिस की निरंकुश व्यवस्था से परेशान आकर विधायक को धरने पर बैठना पड़ा ।
सदर कोतवाली में बुजुर्गों के खिलाफ गलत कारवाई पर सीओ से विधायक ने की थी निष्पक्ष कारवाई की मांग ।
रात एक बजे विधायक से बात होने के बाद पुलिस ने रात 1.10 बुजुर्गों के साथ मारपीट करने के साथ ही दर्ज कर दिया मुकदमा ।
पुलिस की गलत कारवाई से आजिज आकर सदर कोतवाली पहुंचे विधायक बैठ गए धरने पर
करीब 5 घंटे सदर विधायक कोतवाली में धरने पर बैठे रहे ।
मामला मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद करीब 5.30 बजे सुबह पहुंचे सदर कोतवाली डीएम रवीन्द्र कुमार व एसपी रोहन पी कनय ।
डीएम ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का विधायक को दिया आश्वासन ।
डीएम के आश्वासन पर विधायक धरने से हटे ।
सदर विधायक ने मामले को सीएम से अवगत कराने की कही बात ।
उन्नाव सदर से भाजपा विधायक है पंकज गुप्ता ।
महिला थाने की जमीन पर बीते दिनों अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के बाद उस मामले में पुलिस ने आज कुछ लोगो को किया था गिरफ्तार।
जिसमे बताया गया कि गिरफ्तार लोगों को बहुत टार्चर कर रही थी पुलिस जिसके लेकर भाजपा सदर विधायक रात में एक बजे से धरने पर बैठ गए ।
Labels: Unnao
गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा बैराज चौकी के पास पिकअप
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट
Labels: Unnao
भारत का कोरोना अपडेट
राजस्थान 30 जुलाई की कोरोना रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश :- आज 30 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
कानपुर विकास दुबे कांड में नाम जद अभियुक्त गोपाल सैनी ने माती कोर्ट में किया सिलेंडर
रात 1 बजे से सदर विधायक कोतवाली में धरने पर बैठे
शुक्ला गंज ब्रेकिंग :- गंगाघाट में छात्र ने लगाई फाँसी
लखनऊ मंत्री स्वामी प्रसाद मर्या को OSD कुलदीप पल गिरफ्तार
त्रिपुरा सरकार ने 4 अगस्त तक बढ़ाया लॉक डाउन
त्रिपुरा सरकार ने 4 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन.
राजस्थान के राजपाल ने सत्र बुलाने की दी मंजूरी
राजस्थान बिग ब्रेकिंग....राज्यपाल ने सत्र बुलाने की दी मंजूरी....14 अगस्त से शुरू होगा सत्र...अभी तक बाडेबंदी...अब होगी राजनीति..
Wednesday, July 29, 2020
17 आई ए एस का ट्रांसफर
पंद्रह पी सी एस का ट्रांसफर
ब्रेकिंग न्यूज- केबिनेट ने नई शिक्षा नीति को जारी झंडी दे दी
लखनऊ डीसीपी चारु निगम के निर्देशन में हुई भूमाफिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाही।
उत्तर प्रदेश के कानूनमंत्री की पत्नी कोरोना पॉजिटिव।
उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक की पत्नी को हुआ करोना मंत्री जी और बच्चों की रिपोर्ट आई नेगेटिव सभी को किया गया होम क्वारंटिन
प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर 29 जुलाई
कल्याणपुर में 1 दरोगा और 5 सिपाही की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव
कानपुर में कोरोना वायरस का कहर जारी है
कल्याणपुर में 1 दरोगा और 5 सिपाही की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया तीन दिन पहले लिए गए थे सैम्पल थाने को किया गया सील! थाने का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है पूरा मामला कल्याणपुर थाने का है।खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: Kanpur
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने वेद प्रकाश त्रिपाठी, कार्यकर्ताओ ने दी बधांई
खबर सूत्रों केव हवाले से
Labels: (UTTER PRADESH)
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव...
EXCLUSIVE BREAKING UPDATE
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव...!! आईजी रेंज कानपुर क्वारन्टीन। आईजी कल बृजेश पाल अपहरण हत्याकांड में कानपुर देहात पहुंच आरोपी से की थी पूछताछ। एसपी भी थे मौजूद..
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: kanpr
उत्तरप्रदेश सरकार में मुख्य मंत्री आदित्य योगी नाथ के सख्त आदेश के बाद भी शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों क में कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है
उत्तरप्रदेश सरकार में मुख्य मंत्री आदित्य योगी नाथ के सख्त आदेश के बाद भी शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों के मामले में कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है क्यों की आजमगढ़ शहर में तैनात तीन शिक्षक के विषय में जानकारी दी जाने के बजूद भी शिक्षा विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तवा
Labels: (UTTER PRADESH)
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस का कारनामा,
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस का कारनामा,
फॉर्च्यूनर गाड़ी का बिना हेलमेट चालान काटा,
हेलमेट ना लगाने पर 4 पहिया का चालान,
अम्बेडकरनगर पूर्व BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी,
शिवनायक वर्मा की बहू ज्योति के नाम गाड़ी
राजधानी पुलिस कर रही है मनमाना कार्य जबरन चालान शाशन प्रशासन को खुली छूट. संजीव सक्सेना आंखों देखी
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW
लखनऊ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शैलेंद्र सिंह, जौनपुर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास दुबे और वाराणसी से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह
लखनऊ
लखनऊ
समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शैलेंद्र सिंह, जौनपुर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास दुबे और वाराणसी से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW
आगनबाडी कार्यकत्री का कोरोना संक्रमण से निधन हो जाने के कारण मुख्य मंत्री सहायाता राशि प्रदान की गई: राकेश निगम को अहेतुक सहायता के रूप में 50 लाख की चेक दिया गया:
आगनबाडी कार्यकत्री का कोरोना संक्रमण से निधन हो जाने के कारण मुख्य मंत्री सहायाता राशि प्रदान की गई:
राकेश निगम को अहेतुक सहायता के रूप में 50 लाख की चेक दिया गया:
उन्नाव 29 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार एवं मा0 सदर विधायक श्री पकंज गुप्ता सयुक्त रूप से कोरोना वायरस संक्रमित श्रीमती कामिनी निगम पत्नी श्री राकेश निगम आॅगनबाडी कार्यकत्री निवासी भूरी देवी गिरजा बाग उन्नाव को 50 लाख रूपये की धनराशि उनके पति श्री राकेश निगम को चेक देकर सहायता राशि प्रदान की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण में गम्भीर रूप से आ जाने के कारण विगत दिवस असामयिक निधन हो जाने के फलस्वरूप मुख्य मंत्री सहायता कोष से शासन के दिशा निर्देशन के अनुसार स्व0 काॅमिनी निगम के पति श्री राकेश निगम को अहेतुक सहायता के रूप में 50 लाख की चेक प्रदान की गई।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao
बेक्रिग न्यूज कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है.
कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है.
केवल 12वीं क्लास में होगा बोर्ड, MPhil होगा बंद, कॉलेज की डिग्री 4 साल की
कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है.
खास बातें 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव 10वीं बोर्ड खत्म, MPhil भी होगा बंद, मानव संसाधन मंत्रालय अब होगा शिक्षा मंत्रालय
नई दिल्ली: कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है. HRD मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा कि ये नीति एक महत्वपूर्ण रास्ता प्रशस्त करेगी. ये नए भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी. इस नीति पर देश के कोने कोने से राय ली गई है और इसमें सभी वर्गों के लोगों की राय को शामिल किया गया है. देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इतने बडे़ स्तर पर सबकी राय ली गई है
अहम बदलाव
- नई शिक्षा नीति के तहत अब 5वीं तक के छात्रों को मातृ भाषा, स्थानीय भाषा और राष्ट्र भाषा में ही पढ़ाया जाएगा.
- बाकी विषय चाहे वो अंग्रेजी ही क्यों न हो, एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाएगा
- अब सिर्फ 12वींं में बोर्ड की परीक्षा देनी होगी. जबकि इससे पहले 10वी बोर्ड की परीक्षा देना अनिवार्य होता था, जो अब नहीं होगा.
- 9वींं से 12वींं क्लास तक सेमेस्टर में परीक्षा होगी. स्कूली शिक्षा को 5+3+3+4 फॉर्मूले के तहत पढ़ाया जाएगा
-वहीं कॉलेज की डिग्री 3 और 4 साल की होगी. यानि कि ग्रेजुएशन के पहले साल पर सर्टिफिकेट, दूसरे साल पर डिप्लोमा, तीसरे साल में डिग्री मिलेगी.
- 3 साल की डिग्री उन छात्रों के लिए है जिन्हें हायर एजुकेशन नहीं लेना है. वहीं हायर एजुकेशन करने वाले छात्रों को 4 साल की डिग्री करनी होगी. 4 साल की डिग्री करने वाले स्टूडेंट्स एक साल में MA कर सकेंगे.
- अब स्टूडेंट्स को MPhil नहीं करना होगा. बल्कि MA के छात्र अब सीधे PHD कर सकेंगे.
10वीं में नहीं होगा बोर्ड एग्जाम, पढ़ें नई शिक्षा नीति की 10 बड़ी बातें
इतने बड़े पैमाने पर जुटाई गई थी राय
इस शिक्षा नीति के लिए कितने बड़े स्तर पर रायशुमारी की गई थी, इसका अंदाजा इन आंकड़ों से सहज ही लगाया जा सकता है. इसके लिए 2.5 लाख ग्राम पंचायतों, 6,600 ब्लॉक्स, 676 जिलों से सलाह ली गई थी.
स्टूडेंट्स बीच में कर सकेंगे दूसरे कोर्स
हायर एजुकेशन में 2035 तक ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो 50 फीसदी हो जाएगा. वहीं नई शिक्षा नीति के तहत कोई छात्र एक कोर्स के बीच में अगर कोई दूसरा कोर्स करना चाहे तो पहले कोर्स से सीमित समय के लिए ब्रेक लेकर वो दूसरा कोर्स कर सकता है.
हायर एजुकेशन में भी कई सुधार किए गए हैं. सुधारों में ग्रेडेड अकेडमिक, ऐडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल ऑटोनॉमी आदि शामिल हैं. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में ई-कोर्स शुरू किए जाएंगे. वर्चुअल लैब्स विकसित किए जाएंगे. एक नैशनल एजुकेशनल साइंटफिक फोरम (NETF) शुरू किया जाएगा. बता दें कि देश में 45 हजार कॉलेज हैं.
मोदी सरकार ने घोषित की 21वीं सदी की नई शिक्षा नीति, MHRD का बदला नाम
सरकारी, निजी, डीम्ड सभी संस्थानों के लिए होंगे समान नियम
हायर एजुकेशन सेक्रटरी अमित खरे ने बताया, ' नए सुधारों में टेक्नॉलॉजी और ऑनलाइन एजुकेशन पर जोर दिया गया है. अभी हमारे यहां डीम्ड यूनविर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और स्टैंडअलोन इंस्टिट्यूशंस के लिए अलग-अलग नियम हैं. नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत सभी के लिए नियम समान होंगे।
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: National News
दुनिया का 'सबसे ताकतवर' लड़ाकू विमान इन तीन मिसाइलों का कोई जोड़ नहीं अचूक मारक क्षमता के चलते है सबसे आगे
दुनिया का 'सबसे ताकतवर' लड़ाकू विमान
इन तीन मिसाइलों का कोई जोड़ नहीं
अचूक मारक क्षमता के चलते है सबसे आगे
भारतीय एयरफोर्स में अगले महीने शामिल हो रहे बहुचर्चित राफेल फाइटर जेट (Rafale Fighter Jets) का पहला बैच बुधवार को भारत पहुंच रहा है. दुनिया का सबसे ताकतवर फाइटर जेट (Powerful Jets in the World) माना जाने वाला राफेल विमान भारतीय वायुसेना की क्षमता को अगले स्तर पर ले जा सकता है. राफेल अपनी मारक क्षमता के लिए जाना जाता है, ऐसे में वायुसेना में इस विमान के बेड़े को शामिल किया जाना बहुत अहम है. लेकिन आम उत्सुकता का विषय है कि आखिर राफेल कितना ताकतवर है और वायुसेना की क्षमता को किस स्तर तक बढ़ाएगा.जानें, राफेल की खूबियां
राफेल को दुनिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान माना जाता है. राफेल सैकड़ों किलोमीटर तक अचूक निशाना लगा सकता है.
सूत्रों का कहना है कि राफेल में जो हवा से हवा में और हवा से जमीन में निशाना लगाने की क्षमता है, वैसी क्षमता फिलहाल चीन और पाकिस्तान दोनों की ही वायुसेना के किसी एयरक्राफ्ट में नहीं है, जिसके चलते भारत इन दोनों देशों से कहीं आगे है.
राफेल में बिल्ड की गई मिसाइलें इसे सबसे अलग लड़ाकू विमान बनाती हैं. राफेल में लगी है मीटियॉर मिसाइल. मीटियॉर मिसाइल हवा से हवा में मार कर सकती है. इसकी मारक क्षमता 150 किलोमीटर है, यानी यह मिसाइल 150 किलोमीटर दूर मौजूद दुश्मन पर भी अचूक निशाना लगा सकती है. इसका मतलब है कि राफेल बिना देश की सीमा पार किए ही दुश्मन के विमान को ढेर कर सकता है.
राफेल में दूसरी मिसाइल है- स्काल्प मिसाइल. स्काल्प की मारक क्षमता 600 किलोमीटर की, यानी मीटियॉर से कहीं ज्यादा, है. स्काल्प मिसाइल के जरिए राफेल इतनी दूर बैठे दुश्मन पर निशाना लगा सकता है. स्काल्प अपनी अचूक मारक क्षमता के लिए जाना जाता है.
तीसरी मिसाइल जिसकी, बात हो रही है, वो है हैमर मिसाइल. भारतीय वायुसेना ने इस लड़ाकू विमान की क्षमता को बढ़ाने के लिए फ्रांस से हैमर मिसाइल भी खरीद रहा है. अभी इस मिसाइल के लिए ऑर्डर प्रोसेस किया जा रहा है. चीन के साथ विवाद के बीच भारत ने यह फैसला लिया है.
हैमर मिसाइल की मारक क्षमता 60-70 किलोमीटर है. HAMMER (Highly Agile Modular Munition Extended Range) एक मीडियम रेंज का हवा से जमीन में मार कर सकने वाली मिसाइल है. इसे फ्रांस की एयरफोर्स और नेवी के लिए डिज़ाइन और डेवलप किया गया था.
हालांकि, बता दें कि इस साल फरवरी में वायुसेना के एयर चीफ मार्शल आरके एस भदौरिया ने कहा था कि मीटियॉर मिसाइल से युक्त राफेल लड़ाकू विमान भारत की वायु क्षमताओं को बढ़ाएंगे लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि 36 राफेल विमान भारतीय वायुसेना की जरूरत पूरी नहीं कर सकते. उन्होंने कहा था, ‘36 राफेल विमान अकेले वायु सेना की जरूरत को पूरा नहीं करेंगे. हमें वायु शक्ति के बेहतर प्रयोग के लिए सुखोई 30 विमानों पर स्वदेश निर्मित अस्त्र मिसाइल तथा मिग-29 जैसे अन्य लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करने की क्षमता की जरूरत है.'
बता दें कि भारत ने फ्रांस से राफेल डील के तहत 36 विमान खरीदे हैं. इनमें से पहले पांच विमान बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर आ रहे हैं. बाकी विमानों को फ्रांस में ही ट्रेनिंग के उद्देश्य से रखा जाएगा. पूरे के पूरे 36 विमान 2022 के पहले भारत को डिलीवर कर दिए जाएंगे.
Labels: National News
ईद उल अजहा (बकरीद )के संबंध में शहर काजी कानपुर मौलाना मोहम्मद आलम रजा खान नूरी की मस्जिदों के इमाम, मदरिस ए इस्लामिया, व कानपुर की आवाम, से खुसूसी अपील
ईद उल अजहा (बकरीद )के संबंध में शहर काजी कानपुर मौलाना मोहम्मद आलम रजा खान नूरी की मस्जिदों के इमाम, मदरिस ए इस्लामिया, व कानपुर की आवाम, से खुसूसी अपील
कानपुर आज शहर काजी कानपुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में अहम जानकारी दी इस्लाम धर्म का अजीम त्योहार ईद उल अजहा यानी बकरीद 1 अगस्त दिन सनीचर को है इस अजीम त्यौहार में आलम ए इस्लाम में मुसलमान जानवरों की कुर्बानियां करके अपने रब को राजी करते हैं इस साल दुनिया भर में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैली हुई है जिसका असर हमारे मुल्क हिंदुस्तान में भी देखा जा सकता है लेकिन हमारी सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुर्बानी करने की इजाजत दी है आपको याद होगा कि पिछले दिनों मैंने बकरीद के संबंध में गाइडलाइन जारी की थी जिसके बाद सरकार की तरफ से भी गाइडलाइन जारी हुई है जो मेरे द्वारा जारी की गई गाइडलाइन से मिलती जुलती है हम ने शासन से ईदगाह में नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी थी लेकिन ईदगाह में नमाज की इजाजत नहीं मिली कुर्बानी की इजाजत मिली है बकरीद के संबंध में कुछ चीजों पर निशानदेही करा रहा हूं उस पर गौर करेंनंबर 1- जिस तरह ईद में आप लोगों ने नमाज अदा की थी उसी तरह नमाज अदा करें
नंबर 2- पिछले सालों की तरह इस साल भी कुर्बानी करें बड़े जानवर की कुर्बानी हो या छोटे जानवर की कुर्बानी किसी पर रोक नहीं है लेकिन प्रतिबंधित जानवरों पर कुर्बानी नहीं होगी इसका विशेष ध्यान रखा जाए.
नंबर 3- सार्वजनिक जगह पर कुर्बानी ना की जाए इसका सख्ती से पालन किया जाए कुर्बानी बंद जगह पर हो बेहतर होगा अपने घरों पर या मोहल्ले में कारखाने फैक्ट्रियां हाल वगैरा में की जाए या मदरसों में हो.
नंबर 4- कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन ना हो जहां पर कुर्बानी की जा रही हो वहां भीड़ ना लगाई जाए मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुर्बानी करें।
नंबर 5-कुर्बानी के बाद जानवर की ना इस्तेमाल करने वाली चीजों को इधर उधर ना फेंके बल्कि उसे किसी चीज में पैक करके नगर निगम द्वारा इलाकों में रख आए हुए डस्टबिन में डालें।
नंबर 6- कुर्बानी के गोश्त बांटने के लिए भीड़ ना लगे गोश्त को पैक करके लोगों तक पहुंचा दें जिन लोगों ने जानवरों पर हिस्सा लिया हो उनको फोन के जरिए इत्तला कर दे अगर गोश्त लेना चाहते हो तो एक एक को बुलाकर या उन तक पहुंचा दिया जाए.
नंबर 7 -कुर्बानी के जानवर खरीद के लाने वाले लोग खासकर इस बात का ध्यान रखें कि जानवर को हाक कर ना लाएं बल्कि लोडर पर ई रिक्शा या सवारी पर रख कर लाएं।
नंबर 8 -सफाई का विशेष ध्यान रखें अपने घरों को अपने मोहल्ले को अपने इलाकों को अच्छी तरह से साफ सुथरा कर ले खासकर इलाके के जो जिम्मेदार लोग हैं वे अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए नगर निगम से सहयोग लेकर सफाई अभियान चलाएं।
नंबर 9- शहर काजी द्वारा नूरी हेल्पलाइन व कंट्रोल रूम का भी गठन किया गया जिसमें कुर्बानी या बकरीद के संबंध में शरई तौर पर जानकारी हासिल की जा सकती है शहर में शांति अमन कायम करने में या अन्य किसी तरह की दिक्कत या परेशानी आने पर इन नंबरों पर संपर्क करें 72 75 291913, 8896624124, 9794898786,8299191448,7985784813, 9984 720 830.
नंबर 10 -कुर्बानी बकरीद के पहले व दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा कर ले तीसरे दिन की कुर्बानी सुबह जल्दी समाप्त कर ले बकरीद के तीसरे दिन यानी सोमवार को हमारे हिंदू भाइयों दो बड़े त्यौहार हैं रक्षाबंधन व सावन का आखिरी सोमवार इस दिन हिंदू भाई भी अपना त्यौहार मनाएंगे जिसको देखते हुए हमें असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की जरूरत है कि वह किसी तरह का माहौल खराब ना कर सके इस मौके पर मुख्य रूप से शहर काजी मौलाना मोहम्मद आलम रजा खान नूरी कारी अब्दुल मुत्तलिब महबूब आलम खान मुफ्ती रफी अहमद मुफ्ती साकिब अदीब हाजी मोहम्मद आमिर मोहम्मद जुनेद असद सिद्दीकी इस्लाम चिश्ती मोहम्मद हाशिम अल्ताफ आलम शादाब आदि थे.
सम्वाददाता
असरफ जमाल की रिपोर्ट
Labels: Kanpur
राज्यपाल ने तीसरी बार भी लौटाई अर्जी, गहलोत चौथी बार भेजेंगे।
राज्यपाल ने तीसरी बार भी लौटाई अर्जी, गहलोत चौथी बार भेजेंगे।
जयपुर संवाददाता
अरविन्द सिंह राठौर की रिपोर्ट
Labels: jaipur (Rajsthan)
Unlock 3 guidelines: जिम को खोलने की अनुमति, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; नाइट कर्फ्यू भी हटा
Unlock 3 guidelines: जिम को खोलने की अनुमति, स्कूल-कॉलेज
रहेंगे बंद; नाइट कर्फ्यू भी हटा
देश में जारी कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन हटाने के लिए 1 अगस्त से शुरू हो रहे ‘अनलॉक—3’ के लिए गृह मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, अभी स्कूल—कॉलेजों को 31 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। अब रात में आने जाने पर पाबंदी नहीं रहेगी। मगर सिनेमाघरों को ‘अनलॉक—3’ में भी खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। जिम और योगा को 5 अगस्त से अनुमति दी जाएगी। मेट्रो सेवाओं पर फिलहाल रोक जारी रहेगी।
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: National News




















