Wednesday, July 29, 2020

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने वेद प्रकाश त्रिपाठी, कार्यकर्ताओ ने दी बधांई


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने वेद प्रकाश त्रिपाठी, कार्यकर्ताओ ने दी बधांई
मोहनलालगंज
शशांक मिश्र
मोहनलालगंज।कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने पुराने कार्यकर्ता पर ही भरोसा जताते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश त्रिपाठी को लखनऊ का जिलाध्यक्ष बनाया है।
इसकी घोषणा होने पर समर्थकों ने उनका मुंह मीठा कराया और माल्यार्पण करके स्वागत किया। गोसाईगंज विकासखंड के पहाड़नगर गांव के मूल निवासी वेद प्रकाश त्रिपाठी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वह जिला कार्यकारिणी में कई पदों पर रह चुके हैं।
उनके नाम की घोषणा होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वेद प्रकाश त्रिपाठी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया। कहा कि पार्टी के वरिष्ठों ने जिस उम्मीद से जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।
उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।एक-एक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सजंय बाजपेयी, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी,हर्षवर्धन श्याम,युवा काग्रेंस के प्रदेश महासचिव शिवम त्रिपाठी,नरेन्द्र गौतम,अनिल त्रिपाठी समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी।

खबर सूत्रों केव हवाले से 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home