Wednesday, July 29, 2020

आगनबाडी कार्यकत्री का कोरोना संक्रमण से निधन हो जाने के कारण मुख्य मंत्री सहायाता राशि प्रदान की गई: राकेश निगम को अहेतुक सहायता के रूप में 50 लाख की चेक दिया गया:

आगनबाडी कार्यकत्री का कोरोना संक्रमण से निधन हो जाने के कारण मुख्य मंत्री सहायाता राशि प्रदान की गई:
राकेश निगम को अहेतुक सहायता के रूप  में 50 लाख की चेक दिया गया:


उन्नाव 29 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार एवं मा0 सदर विधायक श्री पकंज गुप्ता सयुक्त रूप से कोरोना वायरस संक्रमित श्रीमती कामिनी निगम पत्नी श्री राकेश निगम आॅगनबाडी कार्यकत्री निवासी भूरी देवी गिरजा बाग उन्नाव को 50 लाख रूपये की धनराशि उनके पति श्री राकेश निगम को चेक देकर सहायता राशि प्रदान की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि  कोरोना वायरस के संक्रमण में गम्भीर रूप से आ जाने के कारण विगत दिवस असामयिक निधन हो जाने के फलस्वरूप मुख्य मंत्री सहायता कोष से शासन के दिशा निर्देशन के अनुसार स्व0 काॅमिनी निगम के पति श्री राकेश निगम को अहेतुक सहायता के रूप  में 50 लाख की चेक प्रदान की गई।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home