राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मार्ग दुर्घटनाओं सें घायल व्यक्तियोें को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेेतु 1033 को सक्रिय करने के दिये गये निर्देश:
राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मार्ग दुर्घटनाओं सें घायल व्यक्तियोें को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेेतु 1033 को सक्रिय करने के दिये गये निर्देश:
डग्गामार/अनाधिकृत सचांलित एवं ओवरलोड यात्री एवं भार वाहनों पर की जायेगी कार्यवाही:
उन्नाव 30 जुलाई 2020 (सू0वि) जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ब्लैक स्पाटों का निरीक्षण एवं सुधारात्मक कार्यवाही की जाये। डग्गामार/अनाधिकृत सचांलित एवं ओवरलोड यात्री एवं भार वाहनों पर अब तक की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की।
जिलाधिकारी अपने कलेक्ट्रेट कक्ष में सड़क सुरक्षा को गम्भीरता से लेते हुये सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद में राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मार्ग द ुर्घटनाओं सें घायल व्यक्तियोें को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं निर्धारित लोकेशन पर उपलब्ध एम्बुलेन्सोें की समीक्षा की। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर एम्बुलेन्सोें की व्यवस्था चाकचैबन्द है घायल एवं पीडित व्यक्ति द्वारा 1033 पर काॅल करके एम्बुलेन्स की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। उन्होंने बढती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्कूल एवं कालेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं वाहनों की सूची तथा सम्बद्ध निजी वाहन स्वामियों के वाहनों की सूची, चालक परिचालक के लाईसेंस एवं चरित्र सत्यापन, सम्बद्ध निजी वाहन स्वामियों की वाहन की सूची नाम पते सहित प्रर्दशित कराये जाने की जिम्मंेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्र्रदीप कुमार पाण्डेय को दी गई है।
जिलाधिकारी ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री अनिल त्रिपाठी को निर्देश दिये है कि हैल्मेट, सीट बेल्ट तथा मास्क के प्रयोग हेतु जन जागरूकता अभियान चलाये जाने, पर बल दिया। उपस्थित सम्बन्धित विभागोें के अधिकारियांे को निर्देश दिये है कि नेशनल हाईवे पर अनाधिकृत सचंालित ढाबों के विरूद्ध कार्यवाही, अतिक्रमण हटाने, राजमार्गांे पर जाम की स्थित से निपटने के लिये की गई कार्यवाही, वाहनों के सुगम संचालन राष्ट्रीय राजमार्गं के टोल प्लाजा पर उपलब्ध एम्बुलेन्स तथा के्रनों के संचालन, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओें की स्थिति पर विचार एवं मृत तथा घायल व्यक्तियों को धनराशि का अनुश्रवण एवं सड़क दुर्घटनाओं में दी गई सहायता की समीक्षा की गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में दी गयी आर्थिक सहायता सम्बन्धित मृतक के आश्रितोें को उपलब्ध करा दिया गया है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, ए0आर0एम0 रोड़वेज श्री आर0के0 उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी श्री यादवेन्द्र, यातायात निरीक्षक श्री इन्द्रपाल सिंह, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
-----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home