Thursday, July 30, 2020

100 से ज्यादा लोगो की हत्या करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, मगरमच्छ वाली नहर में फेंक देता था शव

100 से ज्यादा लोगो की हत्या करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, मगरमच्छ वाली नहर में फेंक देता था शव


दिल्ली। दुर्दांत हत्यारे डॉ. देवेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवेंद्र शर्मा दावा करता है कि अब तक उसने 100 से ज्यादा ट्रक ड्राइवरों और टैक्सी चालकों की हत्या कर चुका है पुलिस ने उसे डॉक्टर डेथ, सीरियल किलर और हरियाणा का सबसे बड़ा जल्लाद नाम दिया। डॉक्टर का कई राज्यों में फैले किडनी रैकेट से भी जुड़ा था। वह करीब 125 लोगों की किडनी अवैध रूप से निकालकर ट्रांसप्लांट कर चुका है। राजस्थान की जयपुर पुलिस को इसकी पैरोल जंपिंग मामले में तलाश थी।

पुलिस के मुताबिक, एक विधवा से शादी कर वह यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस सें संपर्क साधा और इसके बारे में जानकारी ली तो उसने सच उगल दिया। जयपुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

दरअसल बता दे कि, वह ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर उनके शव को कासगंज स्थित हजारा नहर में मगरमच्छों के लिए फेंक देता था ताकि कोई सुबूत न मिले। गाड़ियों को कासगंज में बेच देता था।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home