Friday, September 4, 2020

सुप्रीम कोर्ट ने ( PGT, TGT) शिक्षा विभाग में मैनेजमेंट कोटे से नियुक्ति पर बड़ा फैसला सुनाया,

BIG BREAKING सुप्रीम कोर्ट ने ( PGT, TGT) शिक्षा विभाग में मैनेजमेंट कोटे से नियुक्ति पर बड़ा फैसला सुनाया,
2000 के बाद मैनेजमेंट कोटे से नियुक्त सभी शिक्षकों की नियुक्ति रद्द की,
अब इनकी परीक्षा होगी,सरकार पहले से नियुक्त लोगों को उम्र और मेरिट में छूट दे सकती हैं,

प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तवा

Labels:

Friday, August 21, 2020

भारतीय रेल्वे ने 44 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का ग्लोबल टेंडर रद्द कर चीन को बड़ा झटका दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ 


भारतीय रेल्वे ने 44 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का ग्लोबल टेंडर रद्द कर चीन को बड़ा झटका दिया है।
अब मेक इन इंडिया के तहत इन ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा।


प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 

Labels:

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किये गए

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE
पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किये गए ,अशोक लवासा का स्थान लेंगे राजीव कुमार ...



मुख्य संवाददाता
आचमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Labels:

यह सही है कि JEE/NEET परीक्षाओं में बच्चों को कोराना पाबंदियों के चलते दिक्कत आ सकती है

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE 


यह सही है कि JEE/NEET परीक्षाओं में बच्चों को कोराना पाबंदियों के चलते दिक्कत आ सकती है लेकिन कोशिश उनका एक साल बचाना है। इसीलिए सरकारी सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार इन परीक्षाओं को स्थगित नहीं करना चाहती।


प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 

Labels:

Thursday, August 20, 2020

आगरा: ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर बाकी सभी स्मारक 1 सितंबर से खुलेंगे,

LIVE
आगरा: ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर बाकी सभी स्मारक 1 सितंबर से खुलेंगे, आगरा जिला अधिकारी ने दी जानकारी, ताजमहल और आगरा किला क्षेत्र को बफर जोन मानते हुए नहीं दिए खोलने के आदेश।


खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Tuesday, August 18, 2020

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,079 नए मामले सामने आए

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,079 नए मामले सामने आए 

और 876 मौतें हुईं।
देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,02,743 है जिसमें 6,73,166 सक्रिय मामले,  19,77,780 डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 51,797 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय.

प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 

Labels:

Monday, August 10, 2020

यूपी लोक सेवा आयोग ने जारी की गाइडलाइन,खंड शिक्षा अधिकारी को लेकर गाइडलाइन जारी

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE

यूपी लोक सेवा आयोग ने जारी की गाइडलाइन,खंड शिक्षा अधिकारी को लेकर गाइडलाइन जारी,


केंद्र पर मास्क,सैनेटाइजर लाना होगा अनिवार्य,परीक्षा से एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा,16 अगस्त को 12 से 2 के बीच होगी परीक्षा,प्रयागराज समेत 18 जिलों में होगी परीक्षा।

प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 

Labels:

शिक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी ने दिये सुझाव:सूत्र:

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE 


शिक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी ने दिये सुझाव:सूत्र:

1.कॉलेज में जीरो ईयर नहीं होगा मतलब साल के अंत मे परीक्षा होगा ,जिसको जीरो ईयर बोला गया है
2.स्कूल खोलने की कोई योजना नहीं है
3.कॉलेज के स्टूडेंट को एक question बैंक दिया जाए ताकि स्टूडेंट पर कोई स्ट्रेस न पड़े
4.तीसरी क्लास तक के बच्चों को ऑनलाइन न पढ़ाया जाए.

प्रधान संपादक
 हिमांशु श्रीवास्तवा 



Labels:

Friday, August 7, 2020

BREAKING DATE-07/08/2020 देश मे कोरोना का आंकड़ा 20 लाख पार

BREAKING
DATE-07/08/2020
देश मे कोरोना का आंकड़ा 20 लाख पार


24 घन्टे में सबसे 62538 ज़्यादा नए मामले

अब तक कुल पॉजिटिव मामले-2,027,074

अब तक ठीक हुए : 1378105

अब तक हुई मौत-41585

24 घंटों में 886 लोगों की मौत

रिकवरी रेट-67.98%

पॉजिटिविटी रेट-10.88

प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 

Labels:

Tuesday, August 4, 2020

VIVO 2020 के लिए IPL प्रायोजक नहीं होगा।

VIVO 2020 के लिए IPL प्रायोजक नहीं होगा।  2021 में वापस आएंगा और 2023 तक जारी रहेंगा ।
सिर्फ इस  साल आईपीएल के लिए नए प्रायोजन की नई खोज की जा रही है।
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

नई शिक्षा निति के विषय को जानिए (आज तक न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर) की जुबानी


नई  शिक्षा निति के विषय को जानिए (आज तक न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर) की जुबानी 









Labels:

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE सिविल सर्विसेज 2019 के परिणाम घोषित-

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE सिविल सर्विसेज 2019 के परिणाम घोषित-


प्रथम- प्रदीप सिंह
द्वितीय- जतिन किशोर
तृतीय-प्रतिभा वर्मा


खबर सूत्रों के 

Labels:

CJI एसए बोबडे को मिली जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा



चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) एसए बोबडे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है,अब उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है।गृह मंत्रालय ने थ्रेट परसेप्शन और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट के आधार सीजेआई एसए बोबडे की सुरक्षा जेड कैटेगरी से जेड प्लस कैटेगरी में परिवर्तित किया है।
इससे पहले सीजेआई एसए बोबडे को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी।अब उन्हें जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर रही है।जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देश के चुनिंदा लोगों को मिली हुई है।
कौन हैं सीजेआई एसए बोबडे
गौरतलब है कि जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने 18 नवंबर, 2019 को भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस बोबडे को सीजेआई पद शपथ दिलवाई थी।17 नवंबर को रिटायर हुए पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने ही CJI पद के लिए जस्टिस बोबडे के नाम की सिफारिश की थी।
सीजेआई एसए बोबडे अयोध्या केस की सुनवाई करने वाली पीठ का हिस्सा भी रहे हैं।1978 में सीजेआई बोबडे ने बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र को ज्वाइन किया था,इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में लॉ की प्रैक्टिस की,1998 में वरिष्ठ वकील बने,साल 2000 में उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में बतौर एडिशनल जज पदभार ग्रहण किया।
सीजेआई एसए बोबडे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहे हैं। उन्होंने 2013 में सुप्रीम कोर्ट में बतौर जज कमान संभाली।18 नवंबर, 2019 को जस्टिस बोबडे ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) पद की शपथ ली थी. जस्टिस एसए बोबडे 23 अप्रैल, 2021 को रिटायर होंगे।

Labels:

ना सिर्फ़ सबसे ज़्यादा केस बल्कि पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों में भी भारत सबसे आगे !


ना सिर्फ़ सबसे ज़्यादा केस बल्कि पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों में भी भारत सबसे आगे ! आप भी सतर्क रहिये ! बिना मास्क के मत निकलिये ! कम से कम निकलिये प्रधान संपादक हिमांशु श्रीवास्तवा 


Labels:

Sunday, August 2, 2020

3 अगस्त 2020 को प्रातः 9:29 तक भद्रा है, तत्पश्चात राखी (रक्षा सूत्र) बांधने का शुभ मुहूर्त निम्न प्रकार से है।

3 अगस्त 2020 को प्रातः 9:29 तक भद्रा है, तत्पश्चात राखी (रक्षा सूत्र) बांधने का शुभ मुहूर्त निम्न प्रकार से है।


शुभ काल:- 929 से 1042 तक
 अभिजीत मुहूर्त 11:56am से 12:50pmतक
शुभ चर:-14:04 PM. से 15:45pm.तक .
लाभ बेला:- 15:45pm.से 17:27pm.तक .
अमृतवेला:- 17:27am.से 19:08 am.तक .
शुभ चर:-19:08am.से 20:27am.
तक.

 क्यों मनाया जा रहा है रक्षाबंधन, जानें पूरी कहानी
पुराणों में वर्णित कथा के हिसाब से दैत्य कुल के राजा बलि ने देवताओं के प्रमुख इंद्र का आसन पाने के लिए सौ यज्ञ करने का संकल्प लिया।

राजा बलि जब सौवां यज्ञ कर रहे थे तब इंद्रादि देवताओं की प्रार्थना पर स्वयं भगवान विष्णु ही वामन का रूप धर कर बलि की यज्ञशाला में आए। भगवान वामन ने राजा बलि से अपने लिए तीन पग भूमि मांगी। दैत्यगुरू शुक्राचार्य के मना करने पर भी बलि ने भगवान वामन को तीन पग भूमि दे दी।

वामन ने अपने शरीर को बढ़ा दो पगों में ही पृथ्वी व स्वर्ग को नाप लिया तथा तीसरा पग दैत्यराज बलि के मस्तक पर रखा। बलि की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान वामन ने बलि से वरदान मांगने को कहा तो बलि ने वरदान में भगवान विष्णु को अपने पाताललोक का द्वारपाल होना ही मांग लिया।

इस कारण भगवान विष्णु वैकुंठलोक छोड़कर पाताललोक में राजा बलि के द्वाररक्षक हो गए। भगवती लक्ष्मी अपने पति विष्णु को खोजने लगीं और खोजते हुए पाताललोक पहुंचीं तथा भगवान विष्णु को अपने साथ चलने के लिए कहने लगीं।

भगवान विष्णु ने बलि को दिए वरदान के अनुसार जाने से मना कर दिया। तब भगवती लक्ष्मी ने दैत्यराज बलि को अपना भाई बनाते हुए रक्षासूत्र बांधकर अपने पति को मांग लिया।

उस दिन श्रावणी पूर्णिमा का ही दिन था। बलि ने अपनी बहन लक्ष्मी की इच्छा का सम्मान करते हुए भगवान विष्णु को ससम्मान उनके साथ भेज दिया। तब से आज तक रक्षाबंधन का पवित्र पर्व चला आ रहा है।

आज अपने पुरोहित से रक्षासूत्र बंधवाना चाहिए। यदि भद्रा हो तो उसे टालकर सविधि ऋषियों का पूजन करने के बाद ब्राह्मण से पुरूषों को दाएं हाथ और महिलाओं को बाएं हाथ पर रक्षासूत्र बंधवाना चाहिए। रक्षासूत्र बांधते समय इस मंत्र का उच्चारण अनिवार्य रूप से करना चाहिए-

Labels:

Saturday, August 1, 2020

पूज्य बापू जी ने 5 करोड़ की राशि मंदिर निर्माण के लिए घोषित की थी

ऊपर दिया गया संदेश मुरारी बापू की फालोवर पेज से है
पूज्य बापू जी ने 5 करोड़ की राशि मंदिर निर्माण के लिए घोषित की थी
उसके फलस्वरूप उनके चाहने वाले भक्त जिनको बापू फ्लॉवर कहते है ने  अब तक 16 करोड़ 81 लाख रुपये इस प्रयोजन के लिए शुलभ कराए है।
अभी राशि और बढ़ने की उम्मीद है।

उन्नाव वरिस्ट संवाददाता
अनुज निगम की रीपोर्ट 

Labels:

Friday, July 31, 2020

लॉकडाउन की बाधाओं को ध्यान में रखते हुए करदाताओं को सरकार की तरफ से यह छूट दी गई है.

नई दिल्ली। देश में बढ़ती कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख को बढ़ा दिया है. अब आप आयकर रिटर्न 31 जुलाई से 30 सितंबर तक भर सकते हैं. लॉकडाउन की बाधाओं को ध्यान में रखते हुए करदाताओं को सरकार की तरफ से यह छूट दी गई है. वित्त मंत्रालय द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करने के बाद आयकर विभाग द्वारा घोषणा की गई थी. सरकार की तरफ से करदाताओं के लिए 2018-19 के लिए रिटर्न दाखिल करने के लिए तीसरी बार तारीख बढ़ाई गई है. इससे पहले रिटर्न भरने की नियत तारीख 31 मार्च को बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था. वहीं बाद में जून में इसे फिर से एक महीने के लिए 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था. कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है. हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं. देश में अबतक तकरीबन 16 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 35 हजार के पास पहुंच गया है. अच्छी बात ये है कि देश में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं.

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

EXCLUSIVE UPDATE ICMR ने अनुसार देश में सबसे ज्यादा सैम्पल 6,42,588 कल टेस्ट किये गए।

EXCLUSIVE UPDATE ICMR ने अनुसार देश में सबसे ज्यादा सैम्पल 6,42,588 कल टेस्ट किये गए।  #COVID19 सैंपलों की कुल संख्या अब तक 1,88,32,970 है।

 खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Wednesday, July 29, 2020

बेक्रिग न्यूज कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है.

बेक्रिग न्यूज
कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है.
केवल 12वीं क्‍लास में होगा बोर्ड, MPhil होगा बंद, कॉलेज की डिग्री 4 साल की
कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है.
खास बातें 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव 10वीं बोर्ड खत्‍म, MPhil भी होगा बंद, मानव संसाधन मंत्रालय अब होगा शिक्षा मंत्रालय
नई दिल्‍ली: कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है. 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है. HRD मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा कि ये नीति एक महत्वपूर्ण रास्ता प्रशस्‍त करेगी.  ये नए भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी. इस नीति पर देश के कोने कोने से राय ली गई है और इसमें सभी वर्गों के लोगों की राय को शामिल किया गया है. देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इतने बडे़ स्तर पर सबकी राय ली गई है
अहम बदलाव
- नई शिक्षा नीति के तहत अब 5वीं तक के छात्रों को मातृ भाषा, स्थानीय भाषा और राष्ट्र भाषा में ही पढ़ाया जाएगा.
- बाकी विषय चाहे वो अंग्रेजी ही क्यों न हो, एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाएगा
- अब सिर्फ 12वींं में बोर्ड की परीक्षा देनी होगी. जबकि इससे पहले 10वी बोर्ड की परीक्षा देना अनिवार्य होता था, जो अब नहीं होगा.


- 9वींं से 12वींं क्लास तक सेमेस्टर में परीक्षा होगी. स्कूली शिक्षा को 5+3+3+4 फॉर्मूले के तहत पढ़ाया जाएगा


-वहीं कॉलेज की डिग्री 3 और 4 साल की होगी. यानि कि ग्रेजुएशन के पहले साल पर सर्टिफिकेट, दूसरे साल पर डिप्‍लोमा, तीसरे साल में डिग्री मिलेगी.


- 3 साल की डिग्री उन छात्रों के लिए है जिन्हें हायर एजुकेशन नहीं लेना है. वहीं हायर एजुकेशन करने वाले छात्रों को 4 साल की डिग्री करनी होगी. 4 साल की डिग्री करने वाले स्‍टूडेंट्स एक साल में  MA कर सकेंगे.

- अब स्‍टूडेंट्स को  MPhil नहीं करना होगा. बल्कि MA के छात्र अब सीधे PHD कर सकेंगे.


10वीं में नहीं होगा बोर्ड एग्‍जाम, पढ़ें नई शिक्षा नीति की 10 बड़ी बातें


इतने बड़े पैमाने पर जुटाई गई थी राय


इस शिक्षा नीति के लिए कितने बड़े स्तर पर रायशुमारी की गई थी, इसका अंदाजा इन आंकड़ों से सहज ही लगाया जा सकता है. इसके लिए 2.5 लाख ग्राम पंचायतों, 6,600 ब्लॉक्स, 676 जिलों से सलाह ली गई थी.


स्‍टूडेंट्स बीच में कर सकेंगे दूसरे कोर्स

हायर एजुकेशन में 2035 तक ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो 50 फीसदी हो जाएगा. वहीं नई शिक्षा नीति के तहत कोई छात्र एक कोर्स के बीच में अगर कोई दूसरा कोर्स करना चाहे तो पहले कोर्स से सीमित समय के लिए ब्रेक लेकर वो दूसरा कोर्स कर सकता है.


हायर एजुकेशन में भी कई सुधार किए गए हैं. सुधारों में ग्रेडेड अकेडमिक, ऐडमिनिस्ट्रेटिव और फाइनेंशियल ऑटोनॉमी आदि शामिल हैं. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में ई-कोर्स शुरू किए जाएंगे. वर्चुअल लैब्स विकसित किए जाएंगे. एक नैशनल एजुकेशनल साइंटफिक फोरम (NETF) शुरू किया जाएगा. बता दें कि देश में 45 हजार कॉलेज हैं.


मोदी सरकार ने घोषित की 21वीं सदी की नई शिक्षा नीति, MHRD का बदला नाम


सरकारी, निजी, डीम्‍ड सभी संस्‍थानों के लिए होंगे समान नियम

हायर एजुकेशन सेक्रटरी अमित खरे ने बताया, ' नए सुधारों में टेक्नॉलॉजी और ऑनलाइन एजुकेशन पर जोर दिया गया है. अभी हमारे यहां डीम्ड यूनविर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और स्टैंडअलोन इंस्टिट्यूशंस के लिए अलग-अलग नियम हैं. नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत सभी के लिए नियम समान होंगे।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

दुनिया का 'सबसे ताकतवर' लड़ाकू विमान इन तीन मिसाइलों का कोई जोड़ नहीं अचूक मारक क्षमता के चलते है सबसे आगे

दुनिया का 'सबसे ताकतवर' लड़ाकू विमान
इन तीन मिसाइलों का कोई जोड़ नहीं
अचूक मारक क्षमता के चलते है सबसे आगे

भारतीय एयरफोर्स में अगले महीने शामिल हो रहे बहुचर्चित राफेल फाइटर जेट (Rafale Fighter Jets) का पहला बैच बुधवार को भारत पहुंच रहा है. दुनिया का सबसे ताकतवर फाइटर जेट (Powerful Jets in the World) माना जाने वाला राफेल विमान भारतीय वायुसेना की क्षमता को अगले स्तर पर ले जा सकता है. राफेल अपनी मारक क्षमता के लिए जाना जाता है, ऐसे में वायुसेना में इस विमान के बेड़े को शामिल किया जाना बहुत अहम है. लेकिन आम उत्सुकता का विषय है कि आखिर राफेल कितना ताकतवर है और वायुसेना की क्षमता को किस स्तर तक बढ़ाएगा.
जानें, राफेल की खूबियां
राफेल को दुनिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान माना जाता है. राफेल सैकड़ों किलोमीटर तक अचूक निशाना लगा सकता है.

सूत्रों का कहना है कि राफेल में जो हवा से हवा में और हवा से जमीन में निशाना लगाने की क्षमता है, वैसी क्षमता फिलहाल चीन और पाकिस्तान दोनों की ही वायुसेना के किसी एयरक्राफ्ट में नहीं है, जिसके चलते भारत इन दोनों देशों से कहीं आगे है.

राफेल में बिल्ड की गई मिसाइलें इसे सबसे अलग लड़ाकू विमान बनाती हैं. राफेल में लगी है मीटियॉर मिसाइल. मीटियॉर मिसाइल हवा से हवा में मार कर सकती है. इसकी मारक क्षमता 150 किलोमीटर है, यानी यह मिसाइल 150 किलोमीटर दूर मौजूद दुश्मन पर भी अचूक निशाना लगा सकती है. इसका मतलब है कि राफेल बिना देश की सीमा पार किए ही दुश्मन के विमान को ढेर कर सकता है.

राफेल में दूसरी मिसाइल है- स्काल्प मिसाइल. स्काल्प की मारक क्षमता 600 किलोमीटर की, यानी मीटियॉर से कहीं ज्यादा, है. स्काल्प मिसाइल के जरिए राफेल इतनी दूर बैठे दुश्मन पर निशाना लगा सकता है. स्काल्प अपनी अचूक मारक क्षमता के लिए जाना जाता है.

तीसरी मिसाइल जिसकी, बात हो रही है, वो है हैमर मिसाइल. भारतीय वायुसेना ने इस लड़ाकू विमान की क्षमता को बढ़ाने के लिए फ्रांस से हैमर मिसाइल भी खरीद रहा है. अभी इस मिसाइल के लिए ऑर्डर प्रोसेस किया जा रहा है. चीन के साथ विवाद के बीच भारत ने यह फैसला लिया है.

हैमर मिसाइल की मारक क्षमता 60-70 किलोमीटर है. HAMMER (Highly Agile Modular Munition Extended Range) एक मीडियम रेंज का हवा से जमीन में मार कर सकने वाली मिसाइल है.  इसे फ्रांस की एयरफोर्स और नेवी के लिए डिज़ाइन और डेवलप किया गया था.

हालांकि, बता दें कि इस साल फरवरी में वायुसेना के एयर चीफ मार्शल आरके एस भदौरिया ने कहा था कि मीटियॉर मिसाइल से युक्त राफेल लड़ाकू विमान भारत की वायु क्षमताओं को बढ़ाएंगे लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि 36 राफेल विमान भारतीय वायुसेना की जरूरत पूरी नहीं कर सकते. उन्होंने कहा था, ‘36 राफेल विमान अकेले वायु सेना की जरूरत को पूरा नहीं करेंगे. हमें वायु शक्ति के बेहतर प्रयोग के लिए सुखोई 30 विमानों पर स्वदेश निर्मित अस्त्र मिसाइल तथा मिग-29 जैसे अन्य लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करने की क्षमता की जरूरत है.'

बता दें कि भारत ने फ्रांस से राफेल डील के तहत 36 विमान खरीदे हैं. इनमें से पहले पांच विमान बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर आ रहे हैं. बाकी विमानों को फ्रांस में ही ट्रेनिंग के उद्देश्य से रखा जाएगा. पूरे के पूरे 36 विमान 2022 के पहले भारत को डिलीवर कर दिए जाएंगे.

Labels: