Friday, July 24, 2020

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कानपुर मृतक के परिवार को दिया पांच लाख का चेक।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कानपुर मृतक के परिवार को दिया पांच लाख का चेक। 


सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पहुँचे कानपुर ।
कानपुर स्थित  मृतक के परिवार को दिये 5 लाख का चेक।

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए  पीड़ित परिवार को स्वयं 5 लाख की मदद करने की घोषणा की थी।  वही सरकार से 50 लाख  का मुआवजा देने की  मांग की।  जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पीड़ित के घर पहुंचे हैं- परिवार को चेक दिया।
मुख्या संवाददाता
आचमन श्रीवास्तवा 

Labels:

Sunday, May 31, 2020

बिजली विभाग में उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां ज्यादा बिल आने के जनता परेशान

कोरोना की इस जंग में प्रशासन  तथा अन्य विभाग मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे है वही बिजली विभाग के कुछ सरकारी कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे धज्जियां जी हां मामला कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास बिजली बिभाग में बिल जमा करने आये उपभोक्तओं ने कोरोना वायरस  महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाया एक जुट होकर भीड़ में लंबी लाइन लगाकर जमा कर रहे बिजली का बिल शायद इसी कमी के कारण आवास विकास के बिजली विभाग की ही है क्योंकि यहां पर ना तो कोई गोला बनाया गया और ना ही लोगों से डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया अगर ऐसा होता तो शायद जनता भी जागरूक होती और उचित दूरी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करती।     
 दूसरी ओर जनता बिजली का बिल दोगुना आने पर परेशान हैं बिजली विभाग के चक्कर लगा रहा है परेशान हो रहा है और फिर भी उतना ही बिल उनको जमा करना पड़ा है   विभाग के अधिकारी मौन है या फिर जनता को परेशान करने का तरीका बना रखा है साथ ही अपनी मनमानी कर रहे हैं क्योंकि ना तो यह सरकार की मानते हैं और ना ही शासन-प्रशासन की
शायद इसीलिए जिले में रफ्तार पकड़े हुआ है कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा.

संवाददाता
राम अनुज की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, May 2, 2020

कानपुर मीरा गैस एजेंसी – इस महामारी में भी पौ-बारह है तुम्हारी, धड़ल्ले से बिक रहे है कम वज़न के गैस सिलेंडर

कानपुर. दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। पुरे देश में लॉक डाउन है। लोग एक दुसरे के घरो पर राशन दे रहे है। कई चूल्हे तो पुलिस कर्मियों के मेहनत और समाज सेवा के कारण ही जल पा रहे है, वही दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी मुनाफा खोर है जो आम जनता के पेट का खाना भी लूट कर खा डाले। एक तरफ महामारी की मार उस पर ऐसे मुनाफाखोरो से आम जनता है बेहाल। महामारी के आड़ में ये खुद की अपनी कलाकारी दिखा रहे है औरहुआ कुछ इस प्रकार की चमनगंज क्षेत्र के घुसियान निवासी एक समाचार पत्र के संवाददाता ने अपने रसोई गैस की मीरा गैस एजेंसी में बुकिंग किया। जब मीरा गैस एजेंसी का हॉकर सुबूर उनके घर गैस सिलेंडर लेकर आया तो पत्रकार ने वीडियो रिकार्डिंग चालू करके उसी हॉकर से सिलेंडर की तौल कराई। तौल में सिलेंडर का वजन मात्र 27 किलो 250 ग्राम निकला जबकि भरे हुए गैस सिलेंडर का वजन 29किलो 500ग्राम होता है।
इस सम्बन्ध में जब गैस सप्लाई करने आये युवक से पूछा गया कि तुम गैस कम क्यों देते हो तो उसने कहा मुझे कुछ नही पता। गैस एजेंसी वाले जाने। अब यह गैस चोरी का काम सप्लाई बॉय करता है अथवा गैस एजेंसी से ही गैस की चोरी हो रही है ये तो गैस एजेंसी जाने मगर घटतौली पकड़ में आने के बाद सप्लाई बॉय मौके से धीरे से सरक लिया है। इस सम्बन्ध में लिखित शिकायत पत्रकार के द्वारा स्थानीय थाने को देने के साथ साथ सम्बंधित अधिकारियो को मामले की सुचना प्रदान दर दिया गया है। अब देखना होगा कि विभाग के सम्बंधित अधिकारी इस सम्बन्ध में क्या कार्यवाही करते है अथवा गैस एजेंसी की ऊँची पकड़ के दबाव में खुद को दबा हुआ अहसास करते है।
 घटतौली के ज़रिये लोगो के जेब पर डकैती डाल रहे है।

Labels:

Friday, May 1, 2020

कानपुर में मेडिकल टीम और पुलिस पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी


कानपुर में मेडिकल टीम और पुलिस पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी
को पुलिस ने की छापेमारी ,सघन गलियों में घुस कर पकड़े कोरोना वारियर्स के हमलावर ।
अभियान जारी ।


Labels:

Saturday, April 25, 2020

श्रीमान कमांडर महोदय द्वारा निर्देशित

समस्त चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक गणों को अवगत कराया जाता है कि श्रीमान कमांडर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 26.04.20 को प्रातः 5:00 बजे से 9:00 बजे तक लाक डाउन प्रभावी ढंग से लागू कराना है जिसमें  समस्त चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र में रोड पर निकलकर आने जाने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करेंगे  तथा उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आएंगे एवं वाहनों को मौके पर ही सीज  करने की कार्रवाई की जाएगी इसी प्रकार शाम को 17:00  बजे से   21:00 बजे तक भी लॉक डाउन की कार्रवाई करेंगे
आज्ञा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर नगर

Labels:

कानपुर के चकेरी क्षेत्र में फर्जी ई-पास बनाने वाले गैंग सक्रीय,

 कानपुर के चकेरी क्षेत्र में फर्जी  ई-पास बनाने वाले गैंग सक्रीय,


:- देवरिया जाने के लिए दलालो ने बना डाला कानपुर DM का फर्जी पास,

:- ट्रेवल का काम करने वाले मनोज ने किया मामले का खुलासा,

:- सक होने पर मनोज ने पुलिस को किया सूचित।

Labels:

कानपुर शहर में 3 मई तक यथायत रहेगी स्थतिे। जिलाधिकारी कानपुर। नहीं खुलेंगी दुका

कानपुर शहर में 3 मई तक यथायत रहेगी  स्थतिे। जिलाधिकारी कानपुर।
नहीं खुलेंगी दुकानें, 



कानपुर। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने यह स्पष्ट करते हुए बताया कि शासन ने यह आदेश दिया है, कि आज से कुछ दुकाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुलेंगी। यह खबर आज अखबारों में भी प्रकाशित की गई है। लेकिन कानपुर में कोरोना के पॉजिटिव केस ज्यादा हैं, इसलिए यहाँ पर कोई भी दुकान नही खुलेगी।
शासन का यह आदेश कानपुर में लागू नहीं है और कानपुर में 3 तारीख तक लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर टू डोर डिलीवरी या होम डिलीवरी के माध्यम से यथावत जारी रहेगी। कोई नई दुकानें नहीं खोली जाएंगी 

Labels: