Tuesday, May 26, 2020

थाना गोसाईगंज क्षेत्र के सलारपुर गांव में इश्क बाजी को लेकर हुई हत्या सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के माता पिता को मौत के घाट उतारा

थाना गोसाईगंज क्षेत्र के सलारपुर गांव में इश्क बाजी को लेकर हुई हत्या सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के माता पिता को मौत के घाट उतारा


 सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज क्षेत्र के सलारपुर गांव में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के माता-पिता को मौत के घाट उतारा देर रात करीब 12:30 बजे थाना गोसाईगंज के सलारपुर गांव में प्रेमी ने कई बार शादी के लिए प्रेमिका के माता-पिता पर जबरदस्ती दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन जब उसकी यह सारी कोशिश नाकाम हो गई तो प्रेमिका के माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

  खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Monday, May 18, 2020

ज़िले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या हुई 22

ब्रेकिंग-

 ज़िले में एक्टिव  कोरोना मरीजों की संख्या हुई 22 


सुलतानपुर में कोरोना वायरस की जॉच हेतु अब तक कुल 1021 नमूना लिया गया जिसमे से 893 नमूना की जॉच प्राप्त हुयी । 128 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है । जनपद सुलतानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 24 है , जिसमे से 02 मरीज ठीक हो गये अवशेष 22 मरीज का इलाज चल रहा है ।         

             उमाकान्त त्रिपाठी
 अपर जिलाअधिकारी वित्त एवं राजस्व, सुल्तानपुर

Labels:

Saturday, May 2, 2020

सुल्तानपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने व जरूरतमंदों की सहायता हेतु

कोविड-19 से पीड़ितों के सहायतार्थ जिलाधिकारी को सौंपा चेक.                                                      सुल्तानपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने व जरूरतमंदों की सहायता हेतु जिलाधिकारी कार्यालय में दिनेश कुमार उपाध्याय (प्रो0 बी के ड्रग एजेंसी) ने सीएम केयर फंड में ग्यारह हजार रु0 का चेक जिलाधिकारी सी इन्दुमती को भेंट किया।

Labels:

Thursday, April 30, 2020

सुबह लाइन हाजिर किए गए कोतवाल दोपहर बाद हुए निलम्बित

लाकडाउन तोड़ निकाली गई विदाई रैली, वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने की कार्रवाई…
सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश:- लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर पुलिस कर्मियों के साथ हुई मारपीट की जानकारी उच्च अधिकारियों से छिपाने के मामले में बुधवार की सुबह लाइन हाजिर किए गए चांदा के कोतवाल प्रवीण यादव को दोपहर बाद निलंबित कर दिए गए। लाइन हाजिर किए जाने के बाद लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के साथ शारीरिक दूरी के अनुपालन को दरकिनार कर सैकड़ों लोग उनकी विदाई समारोह व रैली में शामिल हुए थे।
उल्लेखनीय है कि बीते 21 अप्रैल को रजवाड़े रामपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर पुलिस व गांव के आधा दर्जन युवाओं के बीच हुई मारपीट हुई थी। पुलिस कर्मियों द्वारा इसका वीडियो भी बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे प्रकरण को कोतवाल प्रवीण यादव द्वारा छिपाने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया व समाचार पत्रों से हुई जानकारी के बाद एसपी शिवहरि मीणा ने बुधवार को कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाल ने किए गए कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से अपनी सहानुभूति व्यक्त की थी। दोपहर बाद उनसे मिलने वाले कोतवाली में पहुंचने लगे और विदाई समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हो गए। कोतवाल को फूल माला पहनाकर थाना परिसर से लेकर चांदा कस्बे तक करीब एक किमी तक रैली निकाली गई। रैली में काफी संख्या में पुलिस कर्मी भी साथ चल रहे थे। इसके बाद किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी तक यह वीडियो पहुंचने के बाद उन्होंने प्रवीण यादव को निलम्बित कर दिया।

Labels: