Thursday, August 27, 2020

मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिये बीएसपी ने 8 उम्मीदवार उतारे।

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE

मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिये बीएसपी ने 8 उम्मीदवार उतारे।
ब्यूरो भोपाल
स्मृति यादव की रिपोर्ट

Labels:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर उनसे सौजन्य भेंट की

EXCLUSIVE UPDATE
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर उनसे सौजन्य भेंट की: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय.

ब्यूरो भोपाल
स्मृति यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Tuesday, July 21, 2020

सीएम ने दिए निर्देश अब मध्यप्रदेश में 2 दिनों के लिए रहेगा लॉकडाउन

सीएम ने दिए निर्देश अब मध्यप्रदेश में 2 दिनों के लिए रहेगा लॉकडाउन

,____
भोपाल ब्रेकिंग - सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए निर्देश अब मध्यप्रदेश में 2 दिन के लिए रहेगा लॉकडाउन  खासकर उन जिलों में जहां कोविड-19 के मरीज ज्यादा बढ़ रहे हैं शनिवार रविवार या कि रविवार सोमवार के लिए लॉकडाउन कर्फ्यू रहेगा।

ब्यूरो भोपाल
स्मृति यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Thursday, July 16, 2020

एमपी के हनीट्रेप से भी बड़े मामले का खुलासा

         बच्चियों से देह व्यापार कराने वाला प्यारे मियां गिरफ्तार


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एमपी के हनीट्रेप से भी बड़े मामले का खुलासा हुआ है। बता दें कि महा नगर में छोटी छोटी बच्चियों से देह व्यापार कराने वाला प्यारे मियां गिरफ्तार किया जा चुका है। मध्य प्रदेश पुलिस के उच्च सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि आरोपी प्यारे मियां को कश्मीर पुलिस द्वारा दबोचा गया है। वहां से उसे भोपाल लाया जाएगा। इसके लिए म.प्र. के पुलिस रवाना हो चुकी है।

भोपाल। पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे नाबालिग लड़कियों के शोषण का रैकेट चलाने के मुख्य आरोपी प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण भोपाल के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोता ने बताया कि प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश पुलिस वहां पहुंच चुकी है और उसे जल्द ही भोपाल लाया जाएगा। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। थोता इस एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं। बताया जाता है कि यह यह रैकेट नाबालिग बच्चियों को जाल में फंसाकर रसूखदारों के सामने पेश करता था।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Monday, June 1, 2020

सिंधिया के कारण कांग्रेस और भाजपा से निकले गुड्डू की घर वापिसी

भोपाल। भाजपा (bjp) द्वारा निष्काषित कर दिए गए प्रेमचंद गुड्डू (Premchand guddu) आज फिर कांग्रेस (Congress) में लौट आए। उन्होंने और मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने इस घटनाक्रम को प्रेमचंद की घर वापिसी करार दिया। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की सामंतवादी नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस (Congress) छोडऩे को मजबूर हो गए थे। अब चूंकि वे भाजपा में चले गए हैं तो प्रेमचंद की घर वापिसी हो रही है। भाजपा (bjp) में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बयान देने पर वहां से बाहर कर दिए गए प्रेमचंद गुड्डू की फिर से कांग्रेस में वापसी हो गई है। गुड्डू के साथ उनके बेटे अजीत बौरासी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद से ही गुड्डू उन पर हमलावर होने का असफल प्रयास कर रहे थे। उज्जैन के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में चले गए थे। लेकिन पार्टी में अनदेखी की वजह से वह नाराज चल रहे थे।गुड्डू बीजेपी में रहते हुए ज्योतादित्य सिंधिया के ऊपर लगातार हमला कर रहे थे। साथ ही उनके करीबी तुलसी सिलावट को सांवेर सीट से हराने की बात कर रहे थे। गुड्डू के तेवर को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें नोटिस जारी किया था। नोटिस के जवाब नहीं देने पर बीजेपी ने प्रेमचंद गुड्डू को पार्टी से निष्कासित कर दियाथा।
हालांकि गुड्डू ने निष्कासन पर कहा था कि मैंने 9 फरवरी को ही पार्टी को छोड़ दिया है। रविवार को उन्होंने भोपाल में अपने बेटे के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा जीतू पटवारी रामनिवास रावत समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहें। चर्चा है कि गुड्डू को कांग्रेस सांवेर विधानसभा सीट से तुलसी सिलावट के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि अब 24 सीटों पर उपचुनाव में मैं प्रचार के लिए जाऊंगा। सभी सीटों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैं सबक सिखाऊंगा।
केंद्रीय मंत्री रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कभी मेरे संसदीय क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया। मैं कांग्रेस में आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। वहीं, टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे कोई आश्वासन नहीं मिला है। वहीं, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि उपचुनाव से पहले अभी बीजेपी छोडक़र और लोग पार्टी में आएंगे। सज्जन ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों से कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ कर गए, दूसरे नेताओं की भी कांग्रेस में घर वापसी होगी। बताया जाता है कि आज गुना जिले से भी एक बड़े नेता की कांग्रेस में आमद होना थी। लेकिन दिग्विजस सिंह की गैर मौजूदगी के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
हालांकि गुड्डू ने निष्कासन पर कहा था कि मैंने 9 फरवरी को ही पार्टी को छोड़ दिया है। रविवार को उन्होंने भोपाल में अपने बेटे के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा जीतू पटवारी रामनिवास रावत समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहें। चर्चा है कि गुड्डू को कांग्रेस सांवेर विधानसभा सीट से तुलसी सिलावट के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि अब 24 सीटों पर उपचुनाव में मैं प्रचार के लिए जाऊंगा। सभी सीटों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैं सबक सिखाऊंगा।
केंद्रीय मंत्री रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कभी मेरे संसदीय क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया। मैं कांग्रेस में आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। वहीं, टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे कोई आश्वासन नहीं मिला है। वहीं, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि उपचुनाव से पहले अभी बीजेपी छोडक़र और लोग पार्टी में आएंगे। सज्जन ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों से कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ कर गए, दूसरे नेताओं की भी कांग्रेस में घर वापसी होगी। बताया जाता है कि आज गुना जिले से भी एक बड़े नेता की कांग्रेस में आमद होना थी। लेकिन दिग्विजस सिंह की गैर मौजूदगी के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

भोपाल ब्यूरो
स्मृति यादव की रिपोर्ट 

Labels:

भोपाल। राज्य के भीतर कहीं भी जाने पर ई पास की जरूरत हुई खत्म....

                   

भोपाल। राज्य के भीतर कहीं भी जाने पर ई पास की जरूरत हुई खत्म
भोपाल ब्यूरो
स्मृति यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, May 23, 2020

सिंधिया पर 400 करोड़ लेने के आरोप से सनसनी

बयान देने वाले सज्जन वर्मा पर चौतरफा हमले

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कमलनाथ (Kamalnath) सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने देश के जाने-माने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya scindia) पर 400 करोड़ (400 Crore) की घूस लेने का आरोप लगाया है। बर्मा का आरोप है कि यह राशि सिंधिया ने भाजपा (BJP) ज्वाइन करने के लिए प्राप्त की। उन्होंने कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में गए विधायकों (MLA) पर भी 35 से 50 करोड़ रुपए तक लेने के आरोप मढ़े। हालांकि बे इस बाबत किसी भी प्रकार का साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं।
सिंधिया पर आरोप लगाते वक्त सज्जन सिंह वर्मा ने कुछ असंसदीय और असभ्य शब्दों का प्रयोग भी किया है, जिनका वर्णन करना उचित नहीं। इन्होंने भी और बयान वीर नेताओं की तरह 185 7 की घटना को दोहराया है। ऐसा माना जाता है कि जब सिंधिया राजघराने के खिलाफ राजनेताओं के पास तार्किक आरोप खत्म हो जाते हैं, तब वे 18 57 का गाना गाना शुरू कर देते हैं। सज्जन सिंह वर्मा के इस बयान की मुखाफलत चारों ओर से शुरू हो 
सिंधिया समर्थकों और अन्य विरोधी दल के नेताओं ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया घूस ले ही नहीं सकते। अनेक लोगों ने सज्जन सिंह वर्मा को यह याद दिलाया है कि केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार ने भी स्वर्गीय माधवराव सिंधिया पर घूस लेने के आरोप लगाए थे इस पर स्वर्गीय सिंधिया ने पार्टी को ठुकराते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था और कांग्रेस को हराकर लोकसभा में अपनी धमाकेदार आमद दर्ज कराई थी।
अनेक नेताओं और आम नागरिकों ने सज्जन सिंह वर्मा को मर्यादा में रहने की सलाह दी है और कहा है कि चांद पर थूकने से वह अपवित्र नहीं होता, बल्कि थूकने वाले की दुर्गति होती है। जवाबी आरोप तो यह भी लग रहे हैं कि नाथ सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहते सज्जन सिंह वर्मा ने बगैर लेनदेन के एक भी तबादला नहीं किया तथा जमकर तबादला उद्योग चलाया।

भोपाल संवाददाता
स्मृति यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Monday, May 18, 2020

प्रदेश में रहेंगे अब दो जोन रेड एवं ग्रीन होगे।

प्रदेश में रहेंगे अब दो जोन, रैड एवं ग्रीन
संक्रमित क्षेत्रों में विशेष प्रतिबंध जारी रहेंगे


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता को किया संबोधित

भोपाल

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारे यशस्वी, युगदृष्टा एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समय रहते ही कोरोना संकट को पहचाना, उसकी गहराई समझी तथा उससे बचने की पुख्ता रणनीति बनाकर लागू की, जिसके चलते हम कोरोना संकट को नियंत्रित कर पाने में सफल हुए है। मध्यप्रदेश में काफी हद तक कोरोना पर नियंत्रण पा लिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन-04 अलग ढंग एवं अलग स्वरूप में होगा। हमें जान के साथ जहान भी बचाना है। इसके स्वरूप के संबंध में मध्यप्रदेश की जनता, सभी वर्ग, जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट समूह से प्राप्त सुझावों के अनुसार निर्णय लिया गया है। प्रदेश में लॉकडाउन-04 के अंतर्गत सभी जिलों को दो जोन रैड एवं ग्रीन में बांटा गया है। सभी संक्रमित क्षेत्रों में विशेष प्रतिबंध जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे थे।

मध्यप्रदेश में काफी हद तक कोरोना नियंत्रित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम काफी हद तक कोरोना को नियंत्रित करने में सफल रहे हैं। कोरोना प्रकरणों के दोगुना होने की दर 01 अप्रैल को 03 दिन थी, जो कि 01 मई को बढ़कर 14 दिन हो गई। वर्तमान में यह दर 17.2 दिन है, जो कि जल्दी ही 20 दिन हो जाएगी। हमारी कोरोना स्वास्थ्य दर (रिकवरी रैट) 01 मई को 19.03 प्रतिशत थी, जो 18 मई को बढ़कर 46 प्रतिशत से अधिक हो गई है, परंतु अभी पूरी सावधानी एवं सतर्कता की आवश्यकता है। हमें डरना नहीं है, घबराना नहीं है, पूरी सावधानियां बरतनी है। हमने प्रदेश में कोरोना के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की है।

16 हजार करोड़ से अधिक राशि अंतरित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि कोरोना के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है परंतु हमने गरीबों, मजदूरों, किसानों, बच्चों आदि की सहायता के लिए 16 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की, जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दिक्कत एवं तकलीफ न आए।

प्रवासी मजदूरों का पूरा ध्यान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे प्रवासी मजूदर भाई-बहन बिल्कुल भी चिंता न करें। सभी को बसों एवं ट्रेनों के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 91 से अधिक ट्रेन तथा हजारों बस अभी तक लगाई गई हैं। साथ ही प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले तक भी मजदूरों को पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा सरकार उनके भोजन, राशन तथा उन्हें कार्य दिलवाने की भी व्यवस्था कर रही है। जिन मजदूर भाईयों का राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है। जो कार्य करना चाहते हैं तथा जिनका जॉब कार्ड नहीं है, पंचायतों के माध्यम से उनका जॉब कार्ड बनवाकर उन्हें काम दिया जा रहा है। शासन ने निर्णय लिया है कि इन्हें संबल योजना की भी पात्रता होगी। संबल योजना गरीब का सुरक्षा कवच है जो उनकी हर आवश्यकता की पूर्ति करता है।

दूसरे प्रदेशों के मजदूरों का भी पूरा ध्यान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम दूसरे प्रदेशों के मध्यप्रदेश में फंसे मजदूरों का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। हम प्रदेश में इन्हें पैदल नहीं चलने देंगे तथा भूखा नहीं सोने देंगे। हर मजदूर को वाहनों के माध्यम से राज्य की सीमा तक पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य में लगभग 01 हजार बसें रोज लगी है। उन्हें भोजन, चाय, नाश्ता आदि सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। शासन-प्रशासन के साथ ही हमारी जनता भी इनसे अतिथि जैसा व्यवहार कर रही है। समाजसेवी संस्थाएं उन्हें जूते-चप्पल पहना रहे है।

मजदूरों को दुर्घटना पर सहायता

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मजदूरों के आने-जाने की प्रक्रिया में कुछ दुर्घटनाएं भी हुई है। औरंगाबाद में हुई दुर्घटना में प्रत्येक दिवंगत मजदूर के परिवार को 05-05 लाख रूपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है। बड़वानी दुर्घटना में मृतक मजदूर के परिवार को 14 लाख रूपये की सहायता दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के बाहर के मजदूर जो मध्यप्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त होते हैं उनके लिए प्रति मजदूर मृत्यु पर एक-एक लाख रूपए तथा घायल होने पर 25-25 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में गेहूँ उपार्जन के अंतर्गत अभी तक 90 लाख मीट्रिक टन से अधिक समर्थ
भोपाल संवाददाता
आशीष

Labels:

Tuesday, May 12, 2020

पीएम मोदी जी के आज के संबोधन के मुख्य अंश:


पीएम मोदी जी के आज के संबोधन के मुख्य अंश:-

👉🏻पीएम मोदी का आर्थिक पैकेज का एलान।
👉🏻20 लाख करोड़ के पैकेज का एलान 2020 के लिए।
👉🏻आत्म निर्भर अभियान के लिए की घोषणा।
👉🏻मजदूरों, कुटीर, ग्रह, लघु उद्योग आदि के लिए एलान।
👉🏻 कल से आर्थिक पैकेज के बारे में मिलेगी विस्तार से जानकारी।
👉🏻 आत्म निर्भरता पर दिया जोर।
👉🏻  आर्थिक पैकेज में अनेक प्रावधान।
👉🏻 GDP का 10% है आर्थिक पैकेज।
👉🏻 कल वित्त मंत्री आर्थिक पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
👉🏻 कोरोना लम्वे समय तक जीवन का हिस्सा बना रहेगा: मोदी।
👉🏻 30 मिनिट से अधिक का रहा पीएम का संबोधन।
👉🏻 लॉक डाउन 0.4 नए स्वरूप और नए रंग का होगा।
👉🏻 18 मई से पहले मिल जाएगी चौथे लॉक डाउन की जानकारी।

भोपाल संवाददाता
आशीष मालवीय  की रिपोर्ट 

Labels:

Thursday, May 7, 2020

मोह खत्म नहीं हुआ अब भी इनके मुख्यमंत्री कमलनाथ है

मोह खत्म नहीं हुआ अब भी इनके मुख्यमंत्री कमलनाथ है। यह है सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री जिन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था आज उनको यह पता नहीं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ नहीं शिवराज सिंह चौहान है कोरोना पर चैनल डिबेट में शिवराज सिंह की जगह कह दिया आदरणीय मुख्यमंत्री कमलनाथ का 

संवादाता
स्मृति यादव 

Labels:

Tuesday, May 5, 2020

बेमौसम वारिश और ओलावृष्टि से भारी नुक़सान,

बेमौसम वारिश और ओलावृष्टि से भारी नुक़सान,

राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई जीव, जंतुओं पर आफत बन कर बरसे ओले
अशोकनगर - सोमवार की रात्रि में अशोकनगर जिले के कई हिस्सों में तेज आंधी, वारिश और ओलावृष्टि से मौसम में काफी बदलाब देखा गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक आंधी, वारिश और ओलावृष्टि का दौर चलता रहा। इस दौरान सबसे अधिक ओले ग्रामीण इलाकों में गिरे जहां कहीं कहीं भारी नुक़सान बताया जा रहा है। ग्राम ककरुआ, कचनार, जलालपुर, गता सहित कई ग्रामों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। वहीं ग्राम ककरुआ में ओलावृष्टि पशु पक्षियों पर आफत बन गयी। यहां ओलों की मार से कई मोरों की मौत हो गई। ग्रामीण गब्बर परिहार, राहुल सिंह ने बताया कि गाँव में बड़े बड़े आकार के ओले गिरे जिससे काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन बिभाग को दी, औऱ जानकारी लगने पर वन बिभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही कर ओलावृष्टि से मरे हुए मोरों के शवों को अपने अंडर में ले लिया गया।

भोपाल संवाददाता
आशीष की रिपोर्ट 

Labels:

Monday, May 4, 2020

30 हजार करोड़ के घाटे से उबरना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती

भोपाल। ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में शामिल 43 जिलों में कल से आर्थिक गतिविधियों की शुरूआत होगी। राज्य सरकार 40 दिनों के लॉक डाउन में हुए 30 हजार करोड़ के घाटे को और बढऩे से रोकने का भी काम इसके जरिये करेगी। सरकार का मानना है कि जो घाटा हुआ है उसे तो पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन आर्थिक गतिविधियां शुरू होने से बाजार में हलचल बनेगी और लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ सरकार की राहत गतिविधियों में भी और सुधार की स्थिति बनेगी। लॉकडाउन के दौरान सभी तरह की गतिविधियां बंद होने से लोग घरों में कैद हैं और बाहर निकलने को बेताब हैइसे देखते हुए सरकार ने रियायतें देने के साथ मनरेगा, छोटे उद्योग, निजी दद्ब्रतरों को खोलने समेत अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले काम शुरू कराने का फैसला किया है। कंटेनमेंट एरिया में कुछ ऑरेंज जिलों में भी बाजार और दुकानें खोलने की छूट दी जा रही है। अफसरों का मानना है कि इससे थम चुकी आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू किया जा सकेगा और लोग सामाजिक दूरी का निर्वहन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचकर अपनी जरूरतों को पूरा करने का भी काम कर सकेंगे। इससे सरकार पर पडऩे वाला बोझ कम होगा।

Labels:

Monday, April 27, 2020

मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2090 हुई

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 145 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2090 हो गई है. 

मध्य प्रदेश संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा रविवार शाम जारी नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 मीडिया बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक 103 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है. वहींं, कोरोना से इंदौर में 57 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Labels:

Thursday, April 23, 2020

पत्रकारों के विषय मे गंभीरता से सोचकर उचित सहायता घोषणा करने विषयक।


सम्मानीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी,
मुख्यमंत्री महोदय, म.प्र. शासन
भोपाल

विषय:- पत्रकारों के विषय मे गंभीरता से सोचकर उचित सहायता घोषणा करने विषयक।
महोदय,
      आदरणीय महोदय,
            सादर अभिवादन।
   जैसा कि हम सभी को पता है कि इस समय देश ही नही वल्कि पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रहा है। इस भीषण त्रासदी के दौरान सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदम काविल ए तारीफ़ हैं।
महोदय इस विभीषिका के दौरान एक ओर जहां सरकार, पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य बिभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है वहीं मीडिया कर्मी भी पीछे नहीं हैं। मीडिया के साथी प्रति दिन इस त्रासदी के बाद भी अपने कर्तव्यों का निर्बहन करने के साथ साथ सेवा भावी कार्यों में आगे आ रहे हैं। लेकिन अब संकट की इस घड़ी में कई मीडिया कर्मियों के ऊपर भी रोजी रोटी के साथ आर्थिक संकट मंडरा रहा है। अतः आपसे निवेदन है कि इस विभीषिका में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे प्रदेश के मीडिया कर्मियों के लिये भी गाइडलाइन बनाकर कोई राहत पैकेज अथवा आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की कृपा करें।
                    साधुवाद सहित
                                    समस्त पत्रकार गण
                                          मध्य प्रदेश
प्रतिलिपि:-
1. माननीय प्रधानमंत्री महोदय,
    भारत सरकार, नई दिल्ली
2. मुख्य सचिव महोदय
    जनसंपर्क विभाग, भोपाल

Labels:

मध्य प्रदेश में बढ़ सकता है लॉग डाउन

ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल

मध्यप्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है।प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के मरीजो की संख्या 1590 से ऊपर पहुच गई है, वही इससे अब तक 80 लोगो की मौत हो चुकी है।प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजो को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।


Labels:

Monday, April 20, 2020

रायसेन से बड़ी खबर जिला मुख्यालय पर कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7 से बढ़कर हुआ 23।

ब्रेकिंग रायसेन
रायसेन से बड़ी खबर जिला मुख्यालय पर कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7 से बढ़कर हुआ 23।

कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा बड़ा।
अब जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 24 मामला चिंताजनक।
आज सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना के 16 नए मरीज निकलकर सामने आए।
यह सभी पॉजिटिव मरीज जमाती है।
इसमें एक मरीज भोपाल एम्स में पहले से ही है भर्ती।
यह सभी नए 16 मरीज दरगाह स्थित कोरेन्टीन सेंटर में रुके थे।
सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजो को कोविड सेंटर इंडियन चौराहे पर किया जाएगा शिफ्ट।
दो दिन पहले भेजे गए थे कोरेन्टीन सेंटर के 57 लोगों के सेम्पल,उसी में से 54 लोगों कि रिपोर्ट में से 16 आए है पॉजिटिव।
जिला सीएमएचओ एके शर्मा ने की नए 16 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि।
10 से अधिक मरीज होने पर अब रेड जोन में आ सकता है रायसेन शहर भी।
जिला मुख्यालय पर बढ़ता कोरोना मरीजों का आंकड़ा प्रशासन अलर्ट।

स्मृति यादव (ब्यूरो चीफ)
की रिपोर्ट 

Labels:

मंडीदीप में कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिजनों को किया गया होम क्वॉरेंटाइन।

ब्रेकिंग रायसेन
मण्डीदीप में कोरोना पॉजीटिव आरक्षक के परिजनों को होम कोरेंटाइन किया गया

कलेक्टर ने होम कोरेंटाईन लोगों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए

रायसेन जिले के मण्डीदीप में कोरोना पॉजीटिव मरीज के परिजनों को होम कोरेंटाईन किया गया है। दरअसल राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना में पदस्थ आरक्षक विकास सतनाकर अपनी बहन को छोड़ने शीतल सिटी मण्डीदीप आए थे। बहन को छोड़कर सतनाकर वापस भोपाल चले गए आरक्षक सातनकर के पूर्व में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सेम्पल लिए गए थे। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने पर मण्डीदीप स्थित शीतल सिटी में सातनकर के परिवार को घर पर ही होम कोरेंटाइन किया गया है। Collector Raisen उमाशंकर भार्गव तथा एसपी श्रीमती मोनिका शुक्ला औबेदुल्लागंज बीएमओ अरविंद सिंह चौहान तथा चिकित्सकीय दल के साथ शीतल सिटी पहुंचकर संबंधितों से होम कोरेंटाइन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।उन्होंने बीएमओ तथा चिकित्सकों को होम कोरेंटाईन किए गए परिवार के सदस्यों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के संबंध में दिशा निर्देश भी दिए
मंडीदीप में कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिजनों को किया गया होम क्वॉरेंटाइन।
भोपाल के टीटी नगर थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक विकास निकला कोरोना पॉजिटिव।
भोपाल से मंडीदीप शीतल सिटी अपनी बहन को छोड़ने आया था आरक्षक।
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए सैंपल मैं आरक्षक की आई पॉजिटिव रिपोर्ट।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आरक्षण के परिजनों को किया होम क्वॉरेंटाइन।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने मौके पर पहुँचकर पुलिस आरक्षक के परिजनों को कराया होम क्वॉरेंटाइन।

स्मृति  यादव (ब्यूरो चीफ)
की रिपोर्ट

Labels: