सिंधिया के कारण कांग्रेस और भाजपा से निकले गुड्डू की घर वापिसी
भोपाल। भाजपा (bjp) द्वारा निष्काषित कर दिए गए प्रेमचंद गुड्डू (Premchand guddu) आज फिर कांग्रेस (Congress) में लौट आए। उन्होंने और मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने इस घटनाक्रम को प्रेमचंद की घर वापिसी करार दिया। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की सामंतवादी नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस (Congress) छोडऩे को मजबूर हो गए थे। अब चूंकि वे भाजपा में चले गए हैं तो प्रेमचंद की घर वापिसी हो रही है। भाजपा (bjp) में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बयान देने पर वहां से बाहर कर दिए गए प्रेमचंद गुड्डू की फिर से कांग्रेस में वापसी हो गई है। गुड्डू के साथ उनके बेटे अजीत बौरासी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद से ही गुड्डू उन पर हमलावर होने का असफल प्रयास कर रहे थे। उज्जैन के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में चले गए थे। लेकिन पार्टी में अनदेखी की वजह से वह नाराज चल रहे थे।गुड्डू बीजेपी में रहते हुए ज्योतादित्य सिंधिया के ऊपर लगातार हमला कर रहे थे। साथ ही उनके करीबी तुलसी सिलावट को सांवेर सीट से हराने की बात कर रहे थे। गुड्डू के तेवर को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें नोटिस जारी किया था। नोटिस के जवाब नहीं देने पर बीजेपी ने प्रेमचंद गुड्डू को पार्टी से निष्कासित कर दियाथा।
हालांकि गुड्डू ने निष्कासन पर कहा था कि मैंने 9 फरवरी को ही पार्टी को छोड़ दिया है। रविवार को उन्होंने भोपाल में अपने बेटे के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा जीतू पटवारी रामनिवास रावत समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहें। चर्चा है कि गुड्डू को कांग्रेस सांवेर विधानसभा सीट से तुलसी सिलावट के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि अब 24 सीटों पर उपचुनाव में मैं प्रचार के लिए जाऊंगा। सभी सीटों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैं सबक सिखाऊंगा।
केंद्रीय मंत्री रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कभी मेरे संसदीय क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया। मैं कांग्रेस में आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। वहीं, टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे कोई आश्वासन नहीं मिला है। वहीं, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि उपचुनाव से पहले अभी बीजेपी छोडक़र और लोग पार्टी में आएंगे। सज्जन ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों से कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ कर गए, दूसरे नेताओं की भी कांग्रेस में घर वापसी होगी। बताया जाता है कि आज गुना जिले से भी एक बड़े नेता की कांग्रेस में आमद होना थी। लेकिन दिग्विजस सिंह की गैर मौजूदगी के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

भोपाल ब्यूरो
स्मृति यादव की रिपोर्ट
Labels: Bhopal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home