गंगाघाट सफाई नायक व कर्मी उड़ा रहे हैं अधिशासी अधिकारी के आदेशों की धज्जियां।
गंगाघाट सफाई नायक व कर्मी उड़ा रहे हैं अधिशासी अधिकारी के आदेशों की धज्जियां।
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सफाई कर्मी व सफाई नायक अधिशाषी अधिकारी के द्वारा दिए गए आदेशों की उड़ा रहे हैं धज्जियां ।
बताते चलें 27 मई दिन बुधवार गंगाघाट नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने मीटिंग कर निर्देश दिए थे
कि वार्डों में निकलने वाला कूडे को सफाई कर्मचारी मुख्य मार्गों पर इकट्ठा कर देते थे।
जिसके बाद नगरपालिका की गाड़ी से उसको उठाया जाता था। वह उठाने में दोपहर तक हो जाया करती थी जिससे वहां पर रहने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था ।
वह मीटिंग कर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने सफाई नायको व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि अब कूड़ा मार्गो मे इकट्ठा न किया जाए। सीधा डंपिंग् स्टेशन भेजा जाएगा।
लेकिन लेकिन नगरपालिका कर्मचारी आज भी मुख्य मार्गों पर कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में मेन गली से ही कूड़ा रोज इकट्ठा किया जा रहा है जिससे निकलने वालों को खासी परेशानी होती है। कई बार इसकी सूचना भी दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जब बुधवार को यह निर्देश दिया गया तो स्थानीय लोगों में खुशी हुई कि अब मुख्य मार्ग पर कूडा नहीं इकट्ठा होगा। लेकिन अगले दिन ही सवेरे फिर से सफाई कर्मचारी गाड़ियों से भर भर के कूड़ा इकट्ठा करने लगे जब उनसे कहा गया कि अधिशासी अधिकारी ने यह निर्देश दिए हैं कि कूड़ा इकट्ठा ना किया जाए तो बोलें हम लोगों के पास कोई जानकारी नहीं है ।
जब सफाई नायक छोटेलाल फोन करके जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हम देखते हैं। अब देखना यह है कि अधिशासी अधिकारी अपने निर्देशों का पालन करा पाते हैं या तू डाल डाल मैं पात पात प्रक्रिया चलती रहेगी। और जनता परेशान होती रहेगी।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव
Labels: Unnao


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home