दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा- 'दिल्ली का बॉर्डर एक हफ़्ते के लिए सील'
सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'दिल्ली के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं.' ऐसे में दिल्ली की सीमाओं को खोलने के लिए उन्होंने जनता से राय माँगी है.
केजरीवाल ने कहा कि 'दिल्ली में इलाज मुफ़्त है, इस कारण से दिल्ली की सीमाएं खुलेंगी तो देश भर से लोग यहाँ आएंगे. ऐसे में 9,000 से अधिक बेड जो दिल्लीवालों के लिए रखे गये हैं वो जल्द भर जाएंगे.'
दिल्ली सरकार इस मामले में किसी को इलाज के लिए मना नहीं करेगी. लेकिन कुछ लोगों का सुझाव है कि जब तक कोरोना महामारी है, तब तक दिल्ली के लोगों के लिए ही बेड रिज़र्व रखे जाएं.
फ़िलहाल एक सप्ताह के लिए सीमाएं सील की जाएगी. अगले सप्ताह जनता के सुझाव और जानकारों की राय के बाद इस पर फ़ैसला लिया जाएगा.
केजरीवाल ने कहा है कि 'जनता इस पर शुक्रवार 5 बजे तक अपनी राय दे सकती है.
दिल्ली ब्यूरो
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Labels: NEW dELHI


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home