Monday, June 1, 2020

बरेली: आज से शुरू होगा बसों का संचालन


बरेली, अमृत विचार। सवा दो माह के लंबे अंतराल के बाद सोमवार-सुबह 8 बजे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन ने बसों के संचालन से पहले अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। बिना मास्क वाले यात्रियों को बस में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभी तक बाहर से लौटे प्रवासियों के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा था। रोडवेज की बसों को पूरी तरह से सैनैटाइज कर दिया गया है। लेकिन रोडवेज प्रबंधन ने बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के संबंध में कोई पहल नहीं की है। बस में 72 सीटों पर यात्री बैठाए जाएंगे। इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा।
शासन से आदेश पर 68 दिन बाद यात्रियों को सार्वजनिक यात्रा सेवा उपलब्ध होगी। अभी तक कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए लाकडाउन में बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। हालंकि बाद में दूसरे प्रदेश से पैदल लौट रहे प्रवासी मजदूरों को उनको घरों तक पहुंचाने के लिए बसो का संचालन किया जा रहा था। इसी बीच संकेत मिलने लगे थे कि जून की शुरुआत से बसे संचालित की जाएंगी। अमृत विचार अखबार ने अपने 26 मई के अंक में एक जून से रोडवेज बसों के संचालन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

बरेली ब्यूरो अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home