Saturday, July 25, 2020

बहुत दुखद घटना बरेली बार एसोसिएशन बरेली के लम्बे समय से सचिव श्री अमर भारती जी का आज निधन

बहुत दुखद घटना
बरेली बार एसोसिएशन बरेली के लम्बे समय से सचिव श्री अमर भारती जी का आज निधन सांय काल 6:00 बजे दिल्ली के एक हॉस्पिटल में हो गया बरेली बार को अपूरणीय क्षति पहुंची है प्रभु इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की क्षमता प्रदान करें 

शत शत नमन.


ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

Monday, July 20, 2020

बरेली में आज 55 की कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट

बरेली में आज 55 की  कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट.

ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

Thursday, July 16, 2020

बरेली ब्रेकिंग बरेली में मिले 24 कोरोना के नए मरीज

बरेली ब्रेकिंग
बरेली में मिले 24 कोरोना के नए मरीज


बरेली । बरेली में कोरोना का कहर जारी, जिले में मिले कोरोना के 24 नए मरीज, कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 731, कोरोना एक्टिव केस की संख्या हुई 430, 280 मरीज हो चुके हैं डिस्चार्ज, 21 मरीजो की हो चुकी है मौत, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने दी जानकारी।

ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा  की रिपोर्ट 

Labels:

प्रेस विज्ञप्ति-9 क्षेत्र में टिड्डी दल के दिखाई देने पर तत्काल निम्न नम्बरों दें सूचना-उप कृषि निदेशक। पीलीभीत सूचना


प्रेस विज्ञप्ति-9
क्षेत्र में टिड्डी दल के दिखाई देने पर तत्काल निम्न नम्बरों दें सूचना-उप कृषि निदेशक।
पीलीभीत सूचना विभाग 16 जुलाई 2020/ जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा जनपद के समस्त किसान भाईयों एवं ग्राम प्रधानों से अपील की है कि जनपद में टिड्डी दल का आगमन हो गया है, जोकि इस समय ब्लाक पूरनपुर के ग्राम जोगराजपुर में है, जिसके क्रम में आप सभी अपने अपने क्षेत्र में अन्य कृषकों को पीपा, थाली, ढोल नगाडे़, डीजे आदि बजाने हेतु जागरूक करें, ताकि टिड्डी दल खेत में न बैठने पाये। यदि किसी भी क्षेत्र में रात्रि के समय टिड्डी दल दिखई दे/विश्राम करें तो उसको भगायें नहीं, बल्कि उसकी सूचना जिला कृषि रक्षा अधिकारी, पीलीभीत मो0न0 9411903688, भूमि संरक्षण अधिकारी, पीलीभीत मो0नं0 9919001060, जिला कृषि अधिकारी, पीलीभीत मो0नं0 9412674038 व उप कृषि निदेशक, पीलीभीत मो0नं0 9412530105 पर तत्काल उपलब्ध करायें, ताकि कृषि विभाग की टीम द्वारा कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कर टिड्डी दल को समाप्त/मारा जा सके। उक्त के सम्बन्ध में सभी कृषक भाईयों एवं ग्राम प्रधानों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।

Labels:

Tuesday, July 14, 2020

बरेली | जिले में मिले 12 नए कोरोना के पॉजिटिव मरीज,

बरेली | जिले में मिले 12 नए कोरोना  के पॉजिटिव मरीज, कोरोना पॉजिटिव मरीज की कुल संख्या हुई 641, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या हुई 341, 280 मरीज हो चुके है डिस्चार्ज, 20 मरीजो की हो चुकी है मौत, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक ने दी जानकारी।


ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

Tuesday, June 30, 2020

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने आंवला तहसील के कानूनगो इफ्तिखार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे

ब्रेकिंग


बरेली  । एंटी करप्शन टीम ने आंवला तहसील के कानूनगो इफ्तिखार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हांथों गिरफ्तार किया। पट्टे की भूमि पर कब्जे का विबाद निपटाने के लिए मांगी थी रिश्वत।


खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Sunday, June 28, 2020

बदायूं में निकले 7 कोरोना पॉजिटिव, उसहैत में 2 संक्रमित, एक्टिव केस 52

बदायूं में निकले 7 कोरोना पॉजिटिव, उसहैत में 2 संक्रमित, एक्टिव केस 52


बदायूँ । आज रविवार बदायूं के लिए अशुभ साबित हुआ। आज जिले में सात पॉजिटिव पाए गए। जिसमें कस्बा उसहैत के मोहल्ला सरॉय में 2, बदायूं के मोहल्ला पटियाली सरॉय में 2, सिरसौली में 3 कोरोना संक्रमित निकलने हैं। अब एक्टिव केस 52 हो गये हैं।

बरेली ब्यूरो
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

बरेली में एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, चार और नए कोरोना संक्रमित मिले


बरेली में एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, चार और नए कोरोना संक्रमित मिले

उत्तर प्रदेश के बरेली में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी एक संक्रमित व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। राजश्री अस्पताल में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था।
युवक को संदिग्ध होने पर उसका कोविड-19 का सैंपल लिया गया। तीन दिन पहले ट्रूनॉट से व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। रविवार को उस व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं

बरेली ब्यूरो
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, June 27, 2020

बरेली। जिले में कोरोना से हुई आठवीं ( 8 ) मौत ,



बरेली ब्रेकिंग



बरेली। जिले में कोरोना से हुई आठवीं ( 8 ) मौत , श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी 65 वर्षीय महिला, ( दर्शी गोयल ) , आज दोपहर हुई मौत, बरेली की बड़ा बाजार की कन्हैय्या टोला निवासी है महिला , स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होगा अंतिम संस्कार, एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने की पुष्टि।

बरेली ब्यूरो
अनशुमली सिन्हा 

Labels:

Wednesday, June 24, 2020

जनपद बरेली में फर्जी आई.ए.एस के गिरफ्तार होने के सम्बन्ध में सूचना

जनपद बरेली में फर्जी आई.ए.एस के गिरफ्तार होने के सम्बन्ध में सूचना 


बरेली । आज दिनांक 24.06.2020 को वादी/शिकायतकर्ता श्री मंगल श्रीवास्तव, अर्द्धली कार्यालय आयुक्त, बरेली मण्डल, बरेली द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित सूचना दी कि Dr. Shashank Tiwari (IAS), CO Ordinating Officer MHRD के नाम से एक पर्ची मण्डलायुक्त बरेली महोदय के समक्ष मुलाकात करने हेतु प्रस्तुत की गयी, जोकि श्री तिवारी द्वारा मेरे सामने स्वयं अपनी हस्तलिपि में लिखी गयी थी । पूछताछ करने पर इन्होंने स्वयं को 2013 यू0पी0 कैडर का आई0ए0एस0 अधिकारी बताया जबकि उक्त नाम का 2013 बैच में कोई अधिकारी सम्भवता नहीं है तथा ठगने के उद्देश्य से फर्जी पदनाम का प्रयोग कर रहा है । उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 293/2020 धारा 419/420 भादवि बनाम शंशाक तिवारी पुत्र नामालूम निवासी नामालूम के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । विवेचना/पूछताछ करने पर अभियुक्त शंशाक तिवारी ने अपना पूरा नाम पता शंशाक कुमार पुत्र श्री जितेन्द्र कुमार निवासी ग्राम ज्योधन पूर्वा हरपालपुर जनपद हरदोई व हाल निवासी नन्दनवन, नैनीताल रोड थाना इज्जतनगर जनपद बरेली बताया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

बरेली ब्यूरो
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

Thursday, June 18, 2020

बिग ब्रेकिंग ...बरेली ATS ने इनामुल हक को किया गिरफ्तार-

बिग ब्रेकिंग ...बरेली  ATS ने इनामुल हक को किया गिरफ्तार- 


लोगों को जिहाद के लिये उकसा रहा था....

अलकायदा के कागजात भी मिलने का दाबा ..

पूँछताछ.जारी और भी जानकारी जुटाने में लगी टीम
ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

Labels:

Wednesday, June 17, 2020

दिल्ली से बाराबंकी आ रही बस बरेली में हुई दुर्घटना से दो बच्चों की हुई मौत व अन्य घायल

दिल्ली से बाराबंकी आ रही बस बरेली में हुई दुर्घटना से दो बच्चों की हुई मौत व अन्य घायल

सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 

Labels:

Sunday, June 14, 2020

कोविड-19 के नोडल व बरेली के एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय भी हुए कोरोना पोजटिव

कोविड-19 के नोडल व बरेली के एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय भी हुए कोरोना पोजटिव
ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

एसएसपी बरेली का कारनामा।जनपद के दो बड़े थानो से पुलिस को चकमा देकर अपराधियो के भाग जाने के मामले

एसएसपी बरेली का कारनामा।जनपद के दो बड़े थानो से पुलिस को चकमा देकर अपराधियो के भाग जाने के मामले में मात्र कार्यवाही के नाम खानापूर्ति करते हुए सिपाही,दरोगा को किया निलंबित।एसएसपी द्वारा लापरवाह कोतवालों पर नही की कोई कार्यवाही।

ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

Labels:

Saturday, June 13, 2020

As per DM order saviour tower A6 sealed due to corona patient at 24th floor

As per DM order saviour tower A6 sealed due to corona patient at 24th floor

ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

Labels:

Wednesday, June 10, 2020

पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित द्वारा कोविड-19 संक्रमण वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने हेतु आज प्रातः मण्डी परिसर पीलीभीत का औचक

पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित द्वारा कोविड-19 संक्रमण वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने हेतु आज प्रातः मण्डी परिसर पीलीभीत का औचक निरीक्षण किया गया


पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित द्वारा कोविड-19 संक्रमण वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने हेतु आज प्रातः मण्डी परिसर पीलीभीत का औचक निरीक्षण किया गया

मण्डी परिसर निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब्जी/फल विक्रेताओं को सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। जो सब्जी विक्रेता पास-पास दुकान लगाये हुये थे उन्होंने तत्काल सोशल डिस्टेसिंग के कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जो लोग मास्क या गमछा नही लगाये हुये थे उन्हें चेतावनी देते हुये तत्काल लगाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया कि सभी आढ़तियों व आने वाले किसानों को मास्क लगाना सुनिश्चित किया जाये, जिससे कोरोना संक्रमण वायरस से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया कि मण्डी में बुर्जग व बच्चों का आना पूर्णतया प्रतिबन्धित किया जाये और सोशल डिस्टेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाय और साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित किया जाये कि प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत समस्त कार्य सम्पन्न किया जाये।

निरीक्षण के दौरान मण्डी सचिव श्री विजिन कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

बरेली ब्यूरो
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

Monday, June 8, 2020

बरेली। बरेली में कोरोना के दो नए केस मिले,

ब्रेकिंग बरेली

बरेली। बरेली में कोरोना के दो नए केस मिले, बरेली में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या हुई 71, आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजो में एक कोतवाली के रामवटिका से है जबकि दूसरा युवक पुराने शहर के सूफी टोला है,  डॉ रंजन गौतम ने दी जानकारी
ब्यूरो बरेली
अंशुमाली सिन्हा की रिपो 

Labels:

Monday, June 1, 2020

बरेली: आज से शुरू होगा बसों का संचालन


बरेली, अमृत विचार। सवा दो माह के लंबे अंतराल के बाद सोमवार-सुबह 8 बजे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन ने बसों के संचालन से पहले अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। बिना मास्क वाले यात्रियों को बस में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभी तक बाहर से लौटे प्रवासियों के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा था। रोडवेज की बसों को पूरी तरह से सैनैटाइज कर दिया गया है। लेकिन रोडवेज प्रबंधन ने बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के संबंध में कोई पहल नहीं की है। बस में 72 सीटों पर यात्री बैठाए जाएंगे। इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा।
शासन से आदेश पर 68 दिन बाद यात्रियों को सार्वजनिक यात्रा सेवा उपलब्ध होगी। अभी तक कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए लाकडाउन में बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। हालंकि बाद में दूसरे प्रदेश से पैदल लौट रहे प्रवासी मजदूरों को उनको घरों तक पहुंचाने के लिए बसो का संचालन किया जा रहा था। इसी बीच संकेत मिलने लगे थे कि जून की शुरुआत से बसे संचालित की जाएंगी। अमृत विचार अखबार ने अपने 26 मई के अंक में एक जून से रोडवेज बसों के संचालन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

बरेली ब्यूरो अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels:

Sunday, May 31, 2020

कोरोना योद्धा अंशुमाली सिन्हा

कोरोना  महामरी के दौर में पत्रकारिता को निष्पक्ष और सजगता के साथ ताजी खबरे हम सब तक पहुंचने के लिए कोरोना योद्धा अंशुमाली सिन्हा 
ने बराबर खबरों का सिलसिला जारी रख्खा
अतः टाइम्स एंड स्पेस न्यूज़ ने इन्हे कोरोना योद्धा प्रमाड पत्र से सम्मानित किया गया।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव 

Labels:

Sunday, January 12, 2020

इनरव्हील क्लब ऑफ़ बरेली मरकरी ने किया CAA का समर्थन

आज नागरिकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में हुई रैली में  इनरव्हील क्लब ऑफ़ बरेली मरकरी की तरफ से क्लब मेम्बरों ने भाग लेकर समर्थन किया।  इस मौके पर  अध्यक्ष अनीता गोएल व सचिव सुधा सक्सेना के नेतृत्व में काफी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया।


Labels: ,