प्रेस विज्ञप्ति-9 क्षेत्र में टिड्डी दल के दिखाई देने पर तत्काल निम्न नम्बरों दें सूचना-उप कृषि निदेशक। पीलीभीत सूचना
प्रेस विज्ञप्ति-9
क्षेत्र में टिड्डी दल के दिखाई देने पर तत्काल निम्न नम्बरों दें सूचना-उप कृषि निदेशक।
पीलीभीत सूचना विभाग 16 जुलाई 2020/ जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा जनपद के समस्त किसान भाईयों एवं ग्राम प्रधानों से अपील की है कि जनपद में टिड्डी दल का आगमन हो गया है, जोकि इस समय ब्लाक पूरनपुर के ग्राम जोगराजपुर में है, जिसके क्रम में आप सभी अपने अपने क्षेत्र में अन्य कृषकों को पीपा, थाली, ढोल नगाडे़, डीजे आदि बजाने हेतु जागरूक करें, ताकि टिड्डी दल खेत में न बैठने पाये। यदि किसी भी क्षेत्र में रात्रि के समय टिड्डी दल दिखई दे/विश्राम करें तो उसको भगायें नहीं, बल्कि उसकी सूचना जिला कृषि रक्षा अधिकारी, पीलीभीत मो0न0 9411903688, भूमि संरक्षण अधिकारी, पीलीभीत मो0नं0 9919001060, जिला कृषि अधिकारी, पीलीभीत मो0नं0 9412674038 व उप कृषि निदेशक, पीलीभीत मो0नं0 9412530105 पर तत्काल उपलब्ध करायें, ताकि कृषि विभाग की टीम द्वारा कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कर टिड्डी दल को समाप्त/मारा जा सके। उक्त के सम्बन्ध में सभी कृषक भाईयों एवं ग्राम प्रधानों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
Labels: Bareilly



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home