Thursday, July 16, 2020

जिलाधिकारी ने किया बड़ा चौराहा व दही चौकी स्थित हाॅटस्पाॅट एरिया का स्थलीय निरीक्षण:





जिलाधिकारी ने किया बड़ा चौराहा व दही चौकी स्थित हाॅटस्पाॅट एरिया का स्थलीय निरीक्षण:


प्रत्येक हाॅटस्पाॅट पर मौजूद रहें पुलिस कर्मी:

जिलाधिकारी ने लोगों से की घरों में रहने की अपील:

जिलाधिकारी ने लोगों से की मास्क, सेनीटाईजर का प्रयोग व सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील:

उन्नाव 16 जुलाई 2020 (सू0वि0)
 जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा आज बड़ा चौराहा व दही चौकी स्थित हाॅटस्पाॅट एरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने माइक व लाॅउड स्पीकर की सहायता से समस्त जनमानसों से अपने घरों में ही रहने की अपील करते हुये कहा कि कृपया अपने-अपने घरों में ही रहें। उन्होेंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से घरों के बाहर न निकलें, अपने घरों में ही सुरक्षित रहंे। जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल ने समस्त जन मानस से सामाजिक दूरी बनाये रखने व अपने हाथ पैरांे को अच्छी तरह से साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने चेहरे को ढकने के लिये मास्क/रूमाल/गमछा/दुपट्टा आदि का प्रयोग अवश्य करें तथा सामाजिक दूरी अवश्य बनाये रखें।
जिलाधिकारी ने लोेगांे को हैण्ड सेनीटाईजर के लाभोें को बताते हुये सेनीटाईजर का प्रयोग अवश्य करने की अपील की। नगर मजिस्ट्रेट ने समस्त जन मानस से आरोग्य सेतु ऐप और आयुष कवच ऐप डाउनलोड करने के लिए अपील की।
जिलाधिकारी ने दही चौकी स्थित हाॅटस्पाॅट एरिया में गन्दगी को देखकर तत्काल सम्बन्धित से दूरभाष पर सम्र्पक कर तत्काल वहां की साफ-सफाई  कराने व सेनीटाईजेशन का कार्य कराये जाने के कडे़ निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी नगर, श्री यादवेन्द्र यादव को हाॅटस्पाॅट क्षेत्रोें पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हाॅटस्पाॅट पर एक से दो सिपाही अवश्य मौजूद रहने चाहियें। कोई भी हाॅटस्पाॅट एरिया ऐसा नहीं रहना चाहिये जहां पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी न हो।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री चदंन पटेल, क्षेत्राधिकारी नगर, श्री यादवेन्द्र यादव सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहें।
----------------------

जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home