Thursday, July 16, 2020

बीसीसीआई IPL के आयोजन करने पर पूरा जोर लगा रहा, जाने कहां हो सकता है IPL

बीसीसीआई IPL के आयोजन करने पर पूरा जोर लगा रहा, जाने कहां हो सकता है IPL



नई दिल्ली। बीसीसीआई (BCCI) दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के आयोजन करने पर पूरा जोर लगा रहा है. भारत में कोरोना वायरस के हालात भले अभी काबू में नहीं हैं तो बोर्ड को अंदेशा है कि इन हालात में यह लीग विदेश में ही आयोजित की जा सकती है. ऐसे में बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट वाले खिलाड़ियों का नेशनल कैंप और इस लीग का आयोजन यूएई में करने की योजना बना रहा है. वैसे बोर्ड की पहली पसंद मुंबई था लेकिन यहां कोविड- 19 के हालात काबू में नहीं देखकर यूएई को अपनी पसंद बनाया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है. पूरी उम्मीद है कि आईपीएल को यूएई में आयोजित किया जाएगा. इस रिपोर्ट के मुताबिक अगर मुंबई में नाटकीय ढंग से कोविड की स्थिति में बदलाव आता है. तो फिर अलग बात है. ऐसे में वहां पर नेशनल कैंप आयोजन करना भी बिल्कुल सही है. एक बार जब आईपीएल के लिए स्थान तय हो जाएगा, तो दूसरी चीजें पर काम जल्दी-जल्दी आगे बढ़ सकेगा. इससे पहले अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने यह ऑफर पेश किया था कि वह चाहे तो इस बार अपनी इस लीग का आयोजन उसके यहां कर सकता है. फिलहाल बीसीसीआई ने सितंबर और अक्टूबर में इस लीग के आयोजन की योजना बना ली है. क्योंकि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप भी रद्द होता दिख रहा है. हालांकि इस पर अंतिम फैसला आईसीसी की मीटिंग में ही होगा. 17 जुलाई को बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की मीटिंग है जिसमें इन मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी.

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home