Thursday, July 16, 2020

दबौली क्षेत्र में कल रात चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव जिनकी कल कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

दबौली क्षेत्र में कल रात चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव जिनकी कल कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 


शाम 7:00 बजे परिवार को प्राप्त हुई जिसकी इंफॉर्मेशन तत्काल प्रभाव से सीएमओ कानपुर ऑफिस तक पहुंचाई गई कानपुर सीएमओ ऑफिस से रात में फोन आया कि पेशेंट को लेने हमारी टीम 1 घंटे में आपके आपके घर पर पहुंचेगी परंतु तबीयत खराब होने के कारण लगातार फोन करने पर भी कोई भी मेडिकल की टीम रात में नहीं पहुंची जिसके कारण रात में 2:00 से 3:00 के बीच में चंद्र प्रकाश जी का स्वर्गवास हो गया चौकी इंचार्ज रतनलाल नगर श्री मनोज भाटी जी ने बहुत प्रयास किया और स्वयं लगातार सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक मेडिकल टीम को फोन करते रहे फिर भी मेडिकल की टीम की तरफ से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ अंततः 12:00 बजे के आसपास कानपुर हैलट से एक मेडिकल वैन पहुंची जिसने डेड बॉडी को ले जाकर भगवत दास घाट तक पहुंचाया और इस कार्य के लिए उन्होंने 1500 रुपए मृतक के भाई से ले लिए इस तरीके की व्यवस्था मेडिकल विभाग द्वारा कानपुर में चलाई जा रही है मृतक के परिवार से उनको कोई भी लेना देना नहीं है यदि रात में 10:00 बजे तक मेडिकल टीम संबंधित स्थान तक पहुंचकर अपनी सुविधाएं दे देती तो ऑक्सीजन की कमी की वजह से चंद्र प्रकाश जी की मृत्यु नहीं होती इसका जिम्मेदार कौन है मैं यह मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से पूछना चाहता हूं

संवाददाता
असरफ जमाल की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home