जनपद बरेली में फर्जी आई.ए.एस के गिरफ्तार होने के सम्बन्ध में सूचना
जनपद बरेली में फर्जी आई.ए.एस के गिरफ्तार होने के सम्बन्ध में सूचना
बरेली । आज दिनांक 24.06.2020 को वादी/शिकायतकर्ता श्री मंगल श्रीवास्तव, अर्द्धली कार्यालय आयुक्त, बरेली मण्डल, बरेली द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित सूचना दी कि Dr. Shashank Tiwari (IAS), CO Ordinating Officer MHRD के नाम से एक पर्ची मण्डलायुक्त बरेली महोदय के समक्ष मुलाकात करने हेतु प्रस्तुत की गयी, जोकि श्री तिवारी द्वारा मेरे सामने स्वयं अपनी हस्तलिपि में लिखी गयी थी । पूछताछ करने पर इन्होंने स्वयं को 2013 यू0पी0 कैडर का आई0ए0एस0 अधिकारी बताया जबकि उक्त नाम का 2013 बैच में कोई अधिकारी सम्भवता नहीं है तथा ठगने के उद्देश्य से फर्जी पदनाम का प्रयोग कर रहा है । उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 293/2020 धारा 419/420 भादवि बनाम शंशाक तिवारी पुत्र नामालूम निवासी नामालूम के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । विवेचना/पूछताछ करने पर अभियुक्त शंशाक तिवारी ने अपना पूरा नाम पता शंशाक कुमार पुत्र श्री जितेन्द्र कुमार निवासी ग्राम ज्योधन पूर्वा हरपालपुर जनपद हरदोई व हाल निवासी नन्दनवन, नैनीताल रोड थाना इज्जतनगर जनपद बरेली बताया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
बरेली ब्यूरो
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट
Labels: Bareilly

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home