Wednesday, June 24, 2020

आगामी 01 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक मनाया जायेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियानः


आगामी 01 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक मनाया जायेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियानः


उन्नाव 24 जून 2020(सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान (दिनांक 01 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक) चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर नियंत्रण तथा इनके त्वरित एवं सुचारु उपचार हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/ दस्तक अभियान दिनंाक 01 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक मनाया जाना है।
डा0 आशुतोष ने बताया कि इस अभियान में संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर नियंत्रण तथा त्वरित एवं सुचारु उपचार जनपद में प्रदान किए जाने हेतु, विभिन्न विभागों से कार्य योजना बनाकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसके साथ कार्यवाही की जानी है। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित सूचना उत्तर प्रदेश शासन, यूनिसेफ, डब्ल्यू0एच0ओ0, एवं एन0पी0एस0पी0 को प्रेषित की जानी है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल कार्यक्रम है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home