कोविड-19 के दौरान बन्द रहे निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति को बढाये जाने पर दिया जोर:
कोविड-19 के दौरान बन्द रहे निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति को बढाये जाने पर दिया जोर:
प्रवासी श्रमिको को निर्माणाधीन परियोजनाओं में काम देने के दिये निर्देशः
उन्नाव 24 जून 2020(सू0वि0)जनपद में 50 लाख एवं उससे अधिक की धनराशि से निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुये, जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये है कि कोविड-19 के दौरान जितने काम बन्द रहे है उन्हे चालू किये जाये तथा उन परियोजनाओं की प्रगति को बढाया जाये।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कडे़ शब्दों में सचेत करते हुये कहा कि मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के स्पष्ट आदेश है कि जो निर्माणाधीन परियोजनायें बन्द पड़ी है उन्हें तत्काल चालू कराई जाये। ताकि प्रवासी श्रमिको को रोजगार मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किन-किन परियोजनाओं में कितने प्रवासी श्रमिक काम कर रहे हैं उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। जो भी परियोजनायें निर्माणाधीन है और बजट प्राप्त हो गया है समय-सीमा के अन्दर कार्य पूरा कराया जाये। अनियमित्ता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कडी़ कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से विभागवार निर्माणाधीन परियोजनाओं में ग्रामीण स्टेडियम बचुआ खेड़ा के निर्माण एवं अब तक की गई कार्यवाही को जाना, गंजमुरादाबाद एवं रसूलपुर रूरी तथा अन्य गांव में बन रहे पी0एच0सी0 का निर्माण कार्य की प्रगति, बांगरमऊ में बन रहे आई0टी0आई0, आश्रय योजना के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की तथा सिचाई विभाग द्वारा नहरो की सफाई बन्द एवं चालू होने, माध्यमिक शिक्षा विभाग में जनपद के कई हाई स्कूल एवं इंटर स्तर के निर्माणाधीन भवनों को यू0पी0पी0सी0एल0 द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य को उपस्थित इन्जीनियर द्वारा जिलाधिकारी महोदय को संतोष जनक जवाब न देने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई। अधिकतर निर्माणाधीन स्कूलों की स्थित सही नही पायी गई। बार-बार टेंडर क्यो कराये जा रहे है इस पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति को जांच करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने जल निगम द्वारा नगर में निर्माणाधीन अमृत योजना के तहत कराये जा रहे कार्याें को समय से पूरा करने एवं नगर में खुदी सड़को को तत्काल गढ्ढा मुक्त एवं सडको की मरम्मत का कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिये गये। यू0पी0 डेस्को, पैक्सपेड़, यू0पी0एस0आई0सी0 तथा आवास विकास आदि कार्यदायी संस्थाओं को सौपे गये कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। जिस पर काई कार्यदायी संस्थाओं का कार्य संतोष जनक न पाये जाने पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि शासन को पत्र भेज कर कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही से अवगत कराया जाये। उन्होंने बताया कि पक्षी बिहार में भी बजट आवंटन होने के बावजूद भी कार्य नही आरम्भ हुआ। माॅ चन्द्रिका देवी मन्दिर के आस पास के निर्माण कार्य का टेंडर न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा शासन को वस्तु स्थित से अवगत कराये जाने के निर्देश दिये गये। अन्य परियोजनाओं को चालू कराने एवं भौतिक प्रगति को युद्ध स्तर पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिनके विभाग में मार्च में बजट आवंटन होने के बाद अब तक कितना बजट व्यय हुआ है, कितना शेष है जिन्हें अभी तक बजट नही प्राप्त हुआ है ऐसे लोग तत्काल कार्यवाही से शासन को अवगत कराये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी श्री नन्हकू, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 प्रमोद कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री राज दीप वर्मा, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण आदि उपस्थित थे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao





0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home