Monday, June 1, 2020

विद्युत कंपनी द्वारा पुराने पोलों के रिकॉर्ड में में भ्रष्टाचार की बू

ठेकेदार बोला किसी काम के नहीं

अधिकारियों ने कहा जांच कराते हैं

छिंदवाड़ा। तहसील मोहखेड़ में सड़क चौड़ीकरण के दौरान उखाड़े गए पुराने विद्युत पोलों के रिकॉर्ड में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इस बारे में ठेकेदार का कहना है कि उसने वह सभी पोल डिस्मेंटल कर दिए। ऐसा विभागीय अधिकारियों का आदेश है। अतः उनका रिकॉर्ड नहीं रखा जा सकता। लेकिन जब विभागीय अधिकारियों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद इनका लेखा-जोखा देखा जाएगा। यदि गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई होगी। वहीं स्थानीय बाशिंदों में चर्चाएं आम हैं कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते पुराने पोल 500 रुपया प्रति नग के हिसाब से ठिकाने लगाए जा रहे हैं। इन सभी विसंगतियों के चलते मामले में अनियमितताएं स्पष्ट नजर आती हैं। उदाहरण के लिए जब ठेकेदार से पुराने विद्युत पोलों का हिसाब मांगा जाता है तो वह उन्हें डिस्मेंटल कर देंने की बात कहकर मामले को रफा-दफा करता दिखाई देता है।
खबर सूत्रों के हवाले से 


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home