बेमौसम वारिश और ओलावृष्टि से भारी नुक़सान,
बेमौसम वारिश और ओलावृष्टि से भारी नुक़सान,
राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई जीव, जंतुओं पर आफत बन कर बरसे ओलेअशोकनगर - सोमवार की रात्रि में अशोकनगर जिले के कई हिस्सों में तेज आंधी, वारिश और ओलावृष्टि से मौसम में काफी बदलाब देखा गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक आंधी, वारिश और ओलावृष्टि का दौर चलता रहा। इस दौरान सबसे अधिक ओले ग्रामीण इलाकों में गिरे जहां कहीं कहीं भारी नुक़सान बताया जा रहा है। ग्राम ककरुआ, कचनार, जलालपुर, गता सहित कई ग्रामों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। वहीं ग्राम ककरुआ में ओलावृष्टि पशु पक्षियों पर आफत बन गयी। यहां ओलों की मार से कई मोरों की मौत हो गई। ग्रामीण गब्बर परिहार, राहुल सिंह ने बताया कि गाँव में बड़े बड़े आकार के ओले गिरे जिससे काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन बिभाग को दी, औऱ जानकारी लगने पर वन बिभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही कर ओलावृष्टि से मरे हुए मोरों के शवों को अपने अंडर में ले लिया गया।
भोपाल संवाददाता
आशीष की रिपोर्ट
Labels: Bhopal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home