Tuesday, April 21, 2020

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 110 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 110 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। राज्य में अब 1294 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ हो चुके हैं। इसमें 140 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं। अब इस समय 1134 एक्टिव केस हैं!!

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 1294 कोरोना पॉजिटिव मामले 53 ज़िलों में पाए गए हैं!! 9 ज़िले ऐसे हैं, जिनमें एक्टिव केस शून्य हैं!! 44 ज़िलों में ही एक्टिव केस पाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1748 सर्विलांस टीम काम कर रही हैं!!1242 बेडों पर आइसोलेशन मरीज़ हैं। 10 हजार 800 लोग क्वारेंटीन फैसिलिटी में हैं। प्रमुख सचिव ने यह भी बताया कि प्रदेश में पूल टेस्टिंग का काम चल रहा है!!

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 348 हाट स्पाट चिन्हित करते हुए 29,68,481 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। हाट स्पाट क्षेत्रों में रह रहे लोगों को 1457 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ एवं मैन के द्वारा दूध वितरित किया जा रहा है!!फल एवं सब्जी वितरण के लिए कुल 2,470 वाहन लगाए गए हैं। इन क्षेत्रों में 2565 व्यक्तियों व 1948 प्रोविजनल स्टोर के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है!

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home