Tuesday, April 21, 2020

यूपी के बरेली एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने किया हाॅटस्पाॅट सुभाषनगर समेत

 यूपी के बरेली एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने किया हाॅटस्पाॅट सुभाषनगर समेत डेलापीर सब्जी मंडी और श्यामगंज बाजार का आकस्मिक निरीक्षण ! लाॅकडाउन का और सख्ती से अनुपालन कराने के दिये निर्देश !!
1- उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में कई बैंक शाखाओं में सोशल डिस्टेंसिंग की हकीकत परखने बरेली एसएसपी व एसपी सिटी के साथ पहुंचे एडीजी जोन अविनाश चन्द्र ! पास-पास खड़े लोगों को दी जोनल पुलिस के मुखिया ने चेतावनी !
2- शहर में एक छोर से दूसरे छोर पर अनावश्यक आवाजाही कर रहे लोगों को लेकर एडीजी हैरान ! आखिरकार शहरी क्षेत्रों में कैसा चल रहा है ये चेकिंग अभियान !!
3- तहसील सदर पहुंच जोनल पुलिस के मुखिया ने लिया काॅमन किचिन की व्यवस्थाओं का जायजा !!
4-आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों व उनके वाहनों की करें चेकिंग ! आईकार्ड व पास होने पर ही आने-जाने की दी जाये छूट ! कुछ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग शहर में अनावश्यक घूमने को बोल रहे झूठ : एडीजी जोन !!
5- लाॅकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में कराया जाये पालन : अविनाश चन्द्र !!
6- कुछ स्थानों पर एडीजी को चेकिंग अभियान दिखा हवा-हवाई ! बोले जोनल मुखिया : मातहत पूरी जिम्मेदारी निभायें, तभी जनमानस में होगी उनकी वाहवाही !

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home