Tuesday, April 21, 2020

उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए

उ त्‍तर कोरियाउत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए ई तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और इन द‍िनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।


 उत्तर कोरिया के तानाशाह को लेकर बड़ी खबर आ रही है बताया जा रहा है कि उनका कार्डीओवैस्क्यलर(cardiovascular) की वजह से इलाज चल रहा था। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग की सर्जरी की गई लेकिन इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई है।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि किम जोंग उन की जान खतरे में है। सीएनएन के मुताबिक किम जोंग की तबीयत पिछले कई महीने से खराब चल रही थी। किम जोंग उन बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग करते हैं और उन्‍हें मोटापे की भी बीमारी है। किम जोंग उन को 11 अप्रैल को अंतिम बार देखा गया था। यही नहीं किम जोंग अपने अपने दादा के जन्‍मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी 15 अप्रैल को दिखाई नहीं दिए थे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home