Wednesday, July 1, 2020

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार यूरोपियन यूनियन एयर सेफ्टी एजेंसी ने

बड़ी खबर
पाकिस्तान मीडिया के अनुसार यूरोपियन यूनियन एयर सेफ्टी एजेंसी ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन को 6 महीने के लिए प्रतिबन्ध लगाया है जो 1 जुलाई से शुरू होगा
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Tuesday, June 30, 2020

पाकिस्तान से मिली मुंबई के ताज होटल को उड़ाने धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

पाकिस्तान से मिली मुंबई के ताज होटल को उड़ाने धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा


  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित होटल ताज को पाकिस्तान से आई एक कॉल में उड़ाने की धमकी दी गई है। ये फोन कॉल बीती रात 12.30 पर आया, जिसमें होटल ताज के अलावा मुंबई के होटल कोलाबा और ताज लैंड्स एंड को लेकर भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है।
धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि, “कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला सभी ने देखा, अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा।” बता दें कि इस फोन कॉल की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रातभर मुंबई पुलिस और होटल स्टाफ ने मिलकर सुरक्षा का मुआना किया। यहां आने वाले गेस्ट और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।इसके अलावा दक्षिण मुंबई में पुलिस नाकाबंदी बढ़ा दी है।
इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया कि, “कल कराची, पाकिस्तान से फोन पर ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद होटल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

खाबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

पाक को मिला झटका, UAE ने पाकिस्तान से आने वाली सभी फ्लाइट पर लगाई रोक

पाक को मिला झटका, UAE ने पाकिस्तान से आने वाली सभी फ्लाइट पर लगाई रोक


पाकिस्तान में कोरोना वायरस की टेस्टिंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के चलते संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है यूएई की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानों के निलंबन की घोषणा की है यह निलंबन उन फ्लाइट्स पर भी लागू होगा जो यूएई के रास्ते यूरोप या अमेरिकी देशों को जाती हैं

जीसीएए के अनुसार यह निलंबन तब तक लागू रहेगा जब तक कि पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात की ओर जाने वाली सभी फ्लाइट्स के यात्रियों के लिए कोविड-19 लैब टेस्ट की प्रक्रिया स्थापित नहीं कर देता बता दें कि पिछले सप्ताह एमिरेट्स एयरलाइंस ने भी पाकिस्तान के लिए अपने परिचालन पर रोक लगा दी थी।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Tuesday, June 16, 2020

लद्दाख के गलवान इलाके में चीनी जवानों के साथ हुई जबरदस्त हाथापाई

बिग  बिग ब्रेकिंग
लद्दाख के गलवान इलाके में चीनी जवानों के साथ हुई जबरदस्त हाथापाई
 हाथापाई मे  इंडियन आर्मी के एक अफसर समेत दो जवान शहीद।
खबर सूत्रों के हवालेसे 

Labels:

Friday, June 5, 2020

रूस में हालात बेहद खराब राष्ट्रपति ने की इमरजेंसी की घोषणा

रूस में हालात बेहद खराब राष्ट्रपति ने की इमरजेंसी की घोषणा

एक प्लानंट से हजारों टन डीजल बहकर नदियों में गिर रहा है. ... रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया में एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल बहने की घटना के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी है. घटना शुक्रवार को मॉस्को से 2,900 किलोमीटर दूर नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित ऊर्जा प्लांट में हुई....
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट  

Labels:

Tuesday, June 2, 2020

जब राष्ट्रपति ट्रम्प को बंकर में छुपाना पड़ा

वॉशिंगटन. शुक्रवार को व्हाइट हाउस पर सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी जुटे थे इसलिये सुरक्षा के लिहाज से ट्रम्प को एक घंटे से कम समय के लिये एक अण्डरग्राउण्ड बंकर में ले जाया गया और प्रदर्शनकारियों के पीछे हटाने में सीक्रेट सर्विस और यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। एक अखबार के अनुसार ट्रम्प की टीम व्हाइट हाउस के बाहर इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जुटने से हैरान थे। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि मेलानिया और बैरन ट्रम्प को बंकर ले जाया गया या नहीं।
अमेरिका में अश्वैत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में विरोध बढ़ता जा रहा है। राजधानी वॉशिंगटन डीसी सहित 40 शहरों में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। रविवार की रात को भी प्रदश्रनकारियों ने व्हाइट हाउस के सामने काफी प्रदर्शन कियिा। लिहाजा सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े । न्यूयॉर्क के एक अखबार के अनुसार शुक्रवार को व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कुछ समय के लिये अण्डरग्राउण्ड बंकर में ले जाना पड़ा था। सीएनएन चैनल के अनुसार, वॉशिंगटन सहित 15 शहरों में लगभग 5 हजार नेशनल गार्डस की तैनाती की गयी है। आवश्यकता पड़ने पडने के लिहाज से 2 हजार गाडर््स को मुस्तैद रहने को कहा गया है।

Labels:

Friday, May 22, 2020

नेपाली मजदूर अपने घर वापस जाने के लिये बॉर्डर पर जुटे, नेपाल नही खोल रहा बॉर्डर, प्रशासन परेशान

नेपाली मजदूर अपने घर वापस जाने के लिये बॉर्डर पर जुटे, नेपाल नही खोल रहा बॉर्डर, प्रशासन परेशान


लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों में मजदूरी कर रहे नेपाली मजदूरों का वापस अपने वतन नेपाल जाने के यू०पी० बिहार, उत्तराखंड में बॉर्डर के पास जुटे है ताजा मामला है उत्तराखंड का जहा के उधम सिंह नगर और चंपावत जनपद के सीमांत इलाकों में लगातार इनका आना जारी है नेपाल बॉर्डर सील होने के कारण नेपाली मजदूरों की सीमांत क्षेत्रों के रिलीफ कैंपों में भारी भीड़ लगी प्रशासन और नेपाली मजदूरों की समस्या की समाधान के लिए खटीमा के बीजेपी विधायक ने देश के गृह मंत्री को पत्र लिखकर नेपाल बॉर्डर खुलवाने की मांग की

देश के कई राज्यों से अपने देश नेपाल जाने के लिए बड़ी संख्या में खटीमा, बनबसा और टनकपुर पहुंच रहे नेपाली मजदूरों को नेपाल बॉर्डर सील होने के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जहां इन नेपाली मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है वहीं बड़ी संख्या में नेपाली मजदूरों के आने से स्थानीय प्रशासन की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं क्योंकि प्रशासन को इतनी बड़ी संख्या में नेपाली मजदूरों के आने की उम्मीद नहीं थी जिसके चलते प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में मजदूरों को रोकने के लिए रिलीफ कैंप नहीं बनाए गए थे

आपको बता दें कि नेपाल के लाखों मजदूर भारत में मजदूरी करने आते हैं और उधम सिंह नगर के खटीमा वही चंपावत के बनबसा और टनकपुर के रास्तों से आवागमन करते हैं इसलिए लॉक डाउन के चलते सभी मजदूर अपने घरों को जाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से यहां आ गए हैं प्रशासन को इन को रोकने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है जिसके चलते खटीमा के बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी ने देश के गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनसे नेपाल सरकार से वार्ता कर नेपाल के सील बॉर्डर को खुलवाने की मांग की है

संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट 



Labels:

Monday, May 11, 2020

दावा: चीनी राष्ट्रपति ने खुद WHO प्रमुख से कहा था- 'कोरोना पर जानकारी रोको'

दावा: चीनी राष्ट्रपति (सी  जिनपिंग ) ने खुद WHO प्रमुख से कहा था- 'कोरोना पर जानकारी रोको'

Labels:

Friday, May 8, 2020

आज भारत सरकार ने आधिकारिक रुप से #POK_गिलगित_बाल्टिस्तान के भारतीय क्षेत्र को खाली करने की सूचना पाकिस्तान सरकार को दे दी है ।

आज भारत सरकार ने आधिकारिक रुप से #POK_गिलगित_बाल्टिस्तान के भारतीय क्षेत्र को खाली करने की सूचना पाकिस्तान सरकार को दे दी है ।


तो आइए pok क्षेत्र के विषय में अपनी जानकारी बढ़ाएं,
क्योंकि अब हम सभी देशवासियों को संपूर्ण जम्मू कश्मीर के इतिहास और भूगोल की सत्यता के बारे में बातचीत करने की जरूरत है विशेषकर POK और अक्साई चीन (cok) के बारे में । गिलगित जो अभी POK के रुप में है वह विश्व में एकमात्र ऐसा स्थान है जो कि 5 देशों की सीमा से जुड़ा हुआ है , अफगानिस्तान, तजाकिस्तान (जो कभी Russia का हिस्सा था), पाकिस्तान, भारत और तिब्बत-चाइना ।

"वास्तव में जम्मू कश्मीर की Importance जम्मू के कारण नहीं, कश्मीर के कारण नहीं, लद्दाख के कारण नहीं वास्तव में अगर इसकी Importance है तो वह है गिलगित-बाल्टिस्तान के कारण (pok)

अब तक ज्ञात इतिहास में भारत पर जितने भी आक्रमण हुए यूनानियों से लेकर आजतक (शक , हूण, कुषाण , मुग़ल ) वह सारे गिलगित मार्ग से ही हुए । हमारे पूर्वज जम्मू-कश्मीर के महत्व को समझते थे उनको पता था कि अगर भारत को सुरक्षित रखना है तो दुश्मन को हिंदूकुश अर्थात गिलगित-बाल्टिस्तान उस पार ही रखना होगा । किसी समय इस गिलगित में अमेरिका बैठना चाहता था, ब्रिटेन अपना base गिलगित में बनाना चाहता था , Russia भी गिलगित में बैठना चाहता था यहां तक कि पाकिस्तान ने सन 1965 में गिलगित क्षेत्र को Russia को देने का वादा तक कर लिया था आज चाइना भी इसी गिलगित में बैठना चाहता है और वह अपने पैर पसार भी चुका है और पाकिस्तान तो बैठना चाहता ही था ।

"दुर्भाग्य से जिस गिलगित के महत्व को सारी दुनिया जानती समझती है, जबकि एक ही देश के नेता उसको अपना नहीं मानते थे , जिसका वास्तव में गिलगित-बाल्टिस्तान है और वह है भारत देश । क्योंकि हमको इस बात की कल्पना तक नहीं है भारत को अगर सुरक्षित रहना है तो हमें गिलगित-बाल्टिस्तान किसी भी हालत में चाहिए ।

आज जब हम आर्थिक शक्ति बनने की सोच रहे हैं क्या आपको पता है गिलगित से By Road आप विश्व के अधिकांश कोनों में जा सकते हैं गिलगित से By Road 5000 Km दुबई है, 1400 Km दिल्ली है, 2800 Km मुंबई है, 3500 Km RUSSIA है, चेन्नई 3800 Km है लंदन 8000 Km है , जब हम सोने की चिड़िया थे तब हमारा सारे देशों से व्यापार इसी सिल्क मार्ग से चलता था 85 % जनसंख्या इन मार्गों से जुड़ी हुई थी Central Asia, यूरेशिया, यूरोप, अफ्रीका सब जगह हम By Road जा सकते है अगर गिलगित-बाल्टिस्तान हमारे पास हो ।

आज हम पाकिस्तान के सामने IPI (Iran-Pakistan-India) गैस लाइन बिछाने के लिए गिड़गिड़ाते हैं ये तापी की परियोजना है जो कभी पूरी नहीं होगी अगर हमारे पास गिलगित होता तो गिलगित के आगे तज़ाकिस्तान था हमें किसी के सामने हाथ नहीं फ़ैलाने पड़ते ।

हिमालय की 10 बड़ी चोटियों है जो कि विश्व की 10 बड़ी चोटियों में से है और ये सारी हमारी सम्पदा है और इन 10 में से 8 गिलगित-बाल्टिस्तान में है l तिब्बत पर चीन का कब्जा होने के बाद जितने भी पानी के वैकल्पिक स्त्रोत(Alternate Water Resources) हैं वह सारे गिलगित-बाल्टिस्तान में है ।

आप हैरान हो जाएंगे वहां बड़ी -बड़ी 50-100 यूरेनियम और सोने की खदाने हैं आप POK के मिनरल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट को पढ़िए आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे । वास्तव में गिलगित-बाल्टिस्तान का महत्व हमको मालूम नहीं है और सबसे बड़ी बात गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग S है ।

दुर्भाग्य क्या है हम हमेशा कश्मीर ही बोलते हैं, जम्मू- कश्मीर नहीं बोलते हैं , कश्मीर कहते ही जम्मू, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान हमारे मस्तिष्क से निकल जाता है । ये पाकिस्तान के कब्जे में जो POK है उसका क्षेत्रफल 79000 वर्ग किलोमीटर है उसमें कश्मीर का हिस्सा तो सिर्फ 6000 वर्ग किलोमीटर है और 9000 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा जम्मू का है और 64000 वर्ग किलोमीटर हिस्सा लद्दाख का है जो कि गिलगित-बाल्टिस्तान है । यह कभी कश्मीर का हिस्सा नहीं था यह लद्दाख का हिस्सा था वास्तव में सच्चाई यही है । तभी भारत सरकार दो संघशासित राज्य जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का उचित निर्माण किया इसलिए पाकिस्तान जो बार-बार कश्मीर का राग अलापता रहता है तो उससे कोई यह पूछे तो सही क्या गिलगित-बाल्टिस्तान और जम्मू का हिस्सा जिस पर तुमने कब्ज़ा कर रखा है क्या ये भी कश्मीर का ही भाग है ?? कोई उत्तर नहीं मिलेगा ।
क्या आपको पता है कि गिलगित -बाल्टिस्तान , लद्दाख के रहने वाले लोगो की औसत आयु विश्व में सर्वाधिक है यहाँ के लोग विश्व अन्य लोगो की तुलना में ज्यादा जीते है ।

Labels:

Friday, April 24, 2020

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में जमात उद दावा का नेता गिरफ्तार

इस्लामाबाद. पाकिस्तान आधारित आतंकी समूह जमात-उद-दावा (JuD) के एक नेता सैयद समीर बुखारी को सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के बाग शहर से गिरफ्तार किया गया है. बुखारी JuD से संबद्ध अल-महफिज फाउंडेशन चलाता है. यह फाउंडेशन मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की अगुवाई वाले आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा का हिस्सा है.
पुलिस ने उसे एक वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो में वह बाग स्थित अपने कार्यालय में महिलाओं से छेड़छाड़ करता हुआ पाया गया है. बुखारी एक ब्लड बैंक के नाम पर यह सेक्स रैकेट चला रहा था. जानकारी के मुताबिक बुखारी एक समय पर JuD प्रमुख हाफिज सईद का प्रमुख व्यक्ति था. इस क्षेत्र में भारत विरोधी प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों के आयोजन में लगा रहता था. वह यह काम अब भी करता रहता है.
जमात-उद-दावा जो खुद को कश्मीरी लोगों के हितैशी के रूप में पेश करता है, उसका नाम पिछले कुछ समय से सेक्स और ड्रग रैकेटिंग में लिप्त होने के लिए जाना जा रहा है. स्थानीय पुलिस द्वारा समीर बुखारी की गिरफ्तारी ने जमात-उद-दावा के सच को उजागर कर दिया है. यह ना सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ही बल्कि पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही गतिविधियां चलाता है.
एजेंसी

Labels:

Thursday, April 23, 2020

पाक की नापाक हरकत, वायरस से लैस आतंकियों की घुसपैठ कराने की रच रहा साजिश

श्रीनगर। राज्य पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बुधवार को फिर पाकिस्तान पर जम्मू कश्मीर में हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले हथियारों से लैस आतंकियों को भेजता था, अब कोरोना वायरस से लैस आतंकियों को भेज रहा है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 210 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों के दौरान ही 17 लोगों की मौत हुई है। गुलाम कश्मीर में भी कोरोना वायरस से पीड़ित 51 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
गांदरबल के मनिगाम स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल स्कूल में बुधवार को क्वारंटाइन केंद्र का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने पता लगाया है कि गुलाम कश्मीर में बैठे दक्षिण कश्मीर के एक आतंकी ने गत दिनों अपने पिता को फोन पर बताया था कि लांचिंग पैड पर मौजूद कई आतंकी कोरोना वायरस से पीडि़त हैं। पाकिस्तान उनका उपचार कराने के बजाय उन्हें जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित आतंकी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के बाद न सिर्फ खून खराबा करेंगे बल्कि आम लोगों में भी संक्रमण को फैलाएंगे। हम घुसपैठरोधी तंत्र की सुरक्षा एजेंसियों के साथ समीक्षा कर उसे और मजबूत बना रहे हैं।
आम कश्मीरियों को आतंकियों को अपने घर में शरण देने से बचना होगा। अगर एक भी कोरोना पीड़ित आतंकी किसी के घर में दाखिल हुआ तो पूरा मोहल्ला इस महामारी की चपेट में आ जाएगा। इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक ने गांदरबल में विभिन्न जगहों पर स्थापित क्वारंटाइन केंद्रों का जायजा लेने के अलावा एसएसपी समेत पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय अर्धसैनिकबलों के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक में सुरक्षा परिदृश्य पर भी विचार विमर्श किया।
यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 210 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों के दौरान ही 17 लोगों की मौत हुई है। गुलाम कश्मीर में भी कोरोना वायरस से पीड़ित 51 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी बुधवार कोविड-19 की जांच करानी पड़ी है। 

Labels:

Tuesday, April 21, 2020

उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए

उ त्‍तर कोरियाउत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए ई तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और इन द‍िनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।


 उत्तर कोरिया के तानाशाह को लेकर बड़ी खबर आ रही है बताया जा रहा है कि उनका कार्डीओवैस्क्यलर(cardiovascular) की वजह से इलाज चल रहा था। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग की सर्जरी की गई लेकिन इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई है।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि किम जोंग उन की जान खतरे में है। सीएनएन के मुताबिक किम जोंग की तबीयत पिछले कई महीने से खराब चल रही थी। किम जोंग उन बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग करते हैं और उन्‍हें मोटापे की भी बीमारी है। किम जोंग उन को 11 अप्रैल को अंतिम बार देखा गया था। यही नहीं किम जोंग अपने अपने दादा के जन्‍मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी 15 अप्रैल को दिखाई नहीं दिए थे।

Labels: