Tuesday, June 30, 2020

पाक को मिला झटका, UAE ने पाकिस्तान से आने वाली सभी फ्लाइट पर लगाई रोक

पाक को मिला झटका, UAE ने पाकिस्तान से आने वाली सभी फ्लाइट पर लगाई रोक


पाकिस्तान में कोरोना वायरस की टेस्टिंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के चलते संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है यूएई की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानों के निलंबन की घोषणा की है यह निलंबन उन फ्लाइट्स पर भी लागू होगा जो यूएई के रास्ते यूरोप या अमेरिकी देशों को जाती हैं

जीसीएए के अनुसार यह निलंबन तब तक लागू रहेगा जब तक कि पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात की ओर जाने वाली सभी फ्लाइट्स के यात्रियों के लिए कोविड-19 लैब टेस्ट की प्रक्रिया स्थापित नहीं कर देता बता दें कि पिछले सप्ताह एमिरेट्स एयरलाइंस ने भी पाकिस्तान के लिए अपने परिचालन पर रोक लगा दी थी।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home