Tuesday, April 21, 2020

उन्नाव जिलाधिकारी ने किया कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण
उन्नाव ।जनपद में कोविड-19 के तहत लाॅकडाउन लागू होने के कारण जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार जनपद के आम जन मानस की समस्यों के त्वरित निस्तारण हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना स्थानीय पन्नालाल हाॅल मे करायी है जिसमें विभिन्न प्रकार की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराये जाने के उद्देश से प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम/अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित रोस्टर वार अधिकारियों/कर्मचारियों की 24 घण्टे तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आज कोविड-19 कन्ट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आने वाली विभिन्न शिकायतों के दर्ज किये जाने वाले रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण किया जिसमे खाद्यान, राशन कार्ड, भोजन वितरण जैसी अन्य महत्वपूर्ण दर्ज शिकायतों का अवलोकन किया। उनके द्वारा रेण्डम जॅाच में कई शिकायत कर्ताओं के दिये गये मो0 न0 पर स्वय जिलाधिकारी ने फोन कर उनकी समस्याओं के हल होने की जानकारी ली। कुछ निस्तारित शिकायतों को गुणवत्ता परक न होने के कारण  जिम्मेदार अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुुये कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायते आये समय सीमा के अन्दर  गुणवत्ता पूर्ण निस्तारित करें। कोरोना वायरस एवं आपदा के समय सभी को अपने कर्तव्यो का र्निवाहन करना चाहिये। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को सचेत करते कहा कि जो भी फोन आये उनके निस्तारण कि कार्यवाही तत्काल करें। उन्होंने इस तरह कि गई गलतीयों की पुनरावृत्ति पर कठोर कार्यवाही करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान श्री राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहायक अभिलेख अधिकारी श्री अरूण कुमार राॅय, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे व अन्य मौजूद थे।

मुख्य विकास अधिकारी ने आज कोविड-19 से बचाव हेतु 6100 मास्क का किया वितरण

उन्नाव । रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में  जनपद उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री प्रदीप कुमार द्वारा ए0आर0टी0ओ0 श्री अनिल कुमार त्रिपाठी  को 500 मास्क  विभाग कर्मियों के लिए सौंपा गया हैं। वह इसके साथ ही बाल विकास पुष्टाहार विभाग में भी अपनी आगनवाड़ी कार्यकत्रियों हेतु 2000 मास्क प्राप्त किया गया।
 मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले के अतिरिक्त सभी 16 विकास खण्ड स्तर पर भी अब तक 35,000 मास्क का निर्माण हो चुका है। जिसका वितरण 100 मास्क प्रति ग्राम पंचायतवार, विकास खण्ड के माध्यम से किया जाना हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा इस संकट की घड़ी में एक तीर से दो निशाने साधते हुये एक तरफ तो उचित दाम में मास्क बनाकर जनता की सेवा की जा रही है साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार साधन भी जुटाया रहा है।


नोवेल कोरोना वायरस से निपटने के लिये जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home